Friday , October 25 2024

Editor

गोरखपुर में आयोजित द्वितीय यू पी तायक्वोंडो इंटर स्कूल कम्पटीशन 2021 मे श्रेयम ने जीता रजत

द्वितीय यू पी तायक्वोंडो इंटर स्कूल कम्पटीशन 2021
यह प्रतियोगिताआर बी एस पब्लिक स्कूल, जंगल छत्रधारी, गोरखपुर मे संपन्न हुई।
श्रेयम पांडेय निवासी गोरखपुर ने
द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक प्राप्त किया।
*गोरखपुर से कायस्थ संजय भैया की रिपोर्ट*

औरैया,बाइक आमने-सामने टकराई दो युवक गंभीर रूप से घायल, किया रेफर

 

ए, के, सिंह संवाददाता जनपद औरैया

*औरैया।* औरैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत झरना रोड पर ग्राम तालेपुर के समीप दो बाइक आमने सामने टकरा गई। जिससे उसमें सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों के माध्यम से उन्हें संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें रेफर कर दिया गया।
ग्राम तालेपुर निवासी अनुराग कुशवाहा पुत्र विमलेश घर से ट्रैक्टर के लिए डीजल लेने के लिए औरैया आ रहा था। जैसे ही वह ग्राम तालेपुर के समीप झरना रोड पर पहुंचा कि तभी औरैया की ओर से गांव उधमपुर जा रहा राजा पुत्र किशन पाल जो बाइक पर बर्फ की सिल्ली रखे हुआ था की आमने सामने बाइक के टकरा गई। टक्कर लगते ही दोनों ही युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें आसपास के लोगों ने संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया और घटना की जानकारी युवकों के परिजनों को दी गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों का रोकर बुरा हाल था। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल दोनों युवकों को रेफर कर दिया है।

गोरखपुर में भारतीय जनता पार्टी की महा संपर्क अभियान की बैठक हुई संपन्न

गोरखपुर
भारतीय जनता पार्टी के विभाग राष्ट्रीय महासंपर्क अभियान की क्षेत्र की बैठक यशस्वी क्षेत्रीय अध्यक्ष माननीय धर्मेंद्र सिंह जी की प्रेरणा से बेनीगंज क्षेत्रीय कार्यालय गोरखपुर में सम्पन्न हुई।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महासंपर्क अभियान के प्रदेश संयोजन माननीय देवेंद्र शर्मा जी रहे।मुख्य वक्ता सह प्रदेश संयोजक माननीय मुन्ना दूबे जी रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय महासंपर्क अभियान राजा त्रिपाठी जी द्वारा की गई, संचालन, क्षेत्र सह संयोजक राधेश्याम जी ने किया।
जिलों के अन्तर्गत मंडल ईकाई का गठन कर समाज के अन्तिम व्यक्ति तक संपर्क कर उन्हें सरकार व पार्टी की नीतियों से अवगत कराके भाजपा से जोड़ने का संकल्प लिया गया।
*गोरखपुर से कायस्थ संजय भैया की रिपोर्ट*

कश्मीर से बिहार तक शोक की लहर आतंकवादियों ने इस महीने कर दी 11 नागरिकों की हत्या

जम्मू-कश्मीर में स्थिति तनावपूर्ण है क्योंकि आतंकवादी क्रूर हमलों में आम नागरिकों को लगातार निशाना बना रहे हैं। कई पीड़ितों के गैर मुस्लिम अल्पसंख्यक या गैर-स्थानीय होने के कारण, इन हमलों ने नागरिकों में भय पैदा कर दिया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना द्वारा पिछले एक महीने में कम से कम 11 हत्याओं के कारण आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई है।

पिछले सप्ताह हुए हमलों के सिलसिले में 700 से अधिक लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था। सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों को बाहर निकालने के लिए कई ऑपरेशन भी शुरू किए हैं। ऑपरेशन के दौरान कई सैनिक भी शहीद हुए हैं।

रविवार को बिहार के दो और गैर-स्थानीय मजदूरों की कुलगाम में आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। एक के किराए की दुकान पर गोलियां चलाईं गईं।

 

इस महीने जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों में मारे गए नागरिक:
मोहम्मद शफी डार: 
इस महीने की शुरुआत में मोहम्मद शफी डार की आतंकवादियों ने हत्या कर दी। डार को 2 अक्टूबर को सुरक्षा बलों के साथ कथित संबंधों के कारण आतंकवादियों ने मार दिया था।

माजिद अहमद गोजरी: श्रीनगर के छत्ताबल निवासी गोजरी की 2 अक्टूबर को करण नगर इलाके में मदीना कॉम्प्लेक्स के पास आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। उसे पास के अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। उन पर सुरक्षा बलों की मदद करने का भी संदेह था।

माखन लाल बिंदू: एक प्रमुख कश्मीरी पंडित, माखन लाल बिंदरू की 5 अक्टूबर को श्रीनगर में उनकी फार्मेसी में बिंदु-रिक्त सीमा पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उन्हें भी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बिंदरू 68 वर्ष के थे। वह और उनका परिवार 1990 के दशक में कश्मीर में रह रहा था।

वीरेंद्र पासवान: श्रीनगर के लाल बाजार में एक स्ट्रीट फूड विक्रेता की उसी दिन गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिस दिन बिंदरू की हत्या हुई थी। पासवान बिहार के भागलपुर के रहने वाले थे।

मोहम्मद शफी लोन: बांदीपोरा में एक टैक्सी स्टैंड के अध्यक्ष और कैब चालक, शफी की उसी दिन गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिस दिन बिंदू और पासवान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। शफी को मारने के बाद भाग रहे लश्कर के आतंकवादी इम्तियाज अहमद डार को कुछ दिनों बाद एक ऑपरेशन में सुरक्षा बलों ने मार गिराया।

सुपिन्दर कौर: श्रीनगर के एक सरकारी स्कूल की प्रिंसिपल कौर की 7 अक्टूबर को हत्या कर दी गई थी। कौर ईदगाह इलाके के गवर्नमेंट बॉयज़ हायर सेकेंडरी स्कूल में थी। आतंकवादियों ने परिसर में धावा बोल दिया और उन्हें गोली मार दी।

दीपक चंद: सुपिन्दर कौर के स्कूल में शिक्षक, चंद जम्मू के एक हिंदू थे। उसी दिन सुबह करीब 11 बजे स्कूल में उनकी भी गोली मारकर हत्या कर दी गई।

सगीर अहमद: उत्तर प्रदेश के एक बढ़ई सगीर अहमद की 16 अक्टूबर को पुलवामा में आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। अहमद सहारनपुर का रहने वाला था और शनिवार को हुए हमले के बाद उसकी हालत नाजुक थी। इसके तुरंत बाद उनकी मृत्यु हो गई।

अरबिंद कुमार शाह: आतंकवादियों ने शनिवार को श्रीनगर में गोल-गप्पे बेचने वाले शाह की गोली मारकर हत्या कर दी। वह बिहार के बांका का रहने वाला था। वह 30 साल का था। वह शहर के ईदगाह इलाके में एक पार्क के बाहर गोल-गप्पे बेच रहा था, जब उसकी हत्या कर दी गई। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने परिवार के लिए 2 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की है।

राजा रेशी देव: बिहार के एक मजदूर देव की आज कुलगाम के वानपोह में किराए की दुकान में गोली मारकर हत्या कर दी गई।

जोगिंदर रेशी देव : आतंकवादियों ने आज उसी दुकान पर राजा देव के साथ रह रहे जोगिंदर की भी गोली मारकर हत्या कर दी। आतंकवादियों ने दुकान पर धावा बोल दिया और गोलियां चला दीं, जिसमें बिहार के जोगिंदर और राजा दोनों की मौत हो गई। एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। घटना पूर्व विधायक के आवास के पास हुई।

कश्मीर में दो साथियों की हत्या से फैला डर कश्मीर छोड़ कर वापस लौटने की तैयारी में बिहारी मजदूर

आतंकियों के हमले में एक सप्ताह के अंदर अपने दो साथियों की मौत देख चुके बिहार के सभी मजदूर अब घाटी छोड़ने की तैयारी कर रहे हैं। दस अक्टूबर को भागलपुर के वीरेंद्र पासवान और शनिवार को बांका जिले के अरविंद कुमार साह की हत्या के बाद डर बढ़ गया है।

अरविंद के गृह जिले बांका के कई लोग घाटी छोड़ने की तैयारी में लग गए हैं। इसके अलावा कोसी, सीमांचल और पूर्वी बिहार के अन्य जिलों के लोग भी घाटी को अलविदा करने का मूड बना चुके हैं। सहरसा जिले के मनोज कुमार, रोहित कुमार, सुपौल जिले के अरविंद कुमार, संजीव कुमार भी परिवार के साथ घाटी छोड़ने का फैसला कर चुके हैं। घाटी के मौजूदा हालात से इन सभी के मन में दहशत है। इसी तरह जलालगढ़ के याकूब आलम, अररिया के मंसूर आलम, बरसौनी के रजत कुमार राजभर ने बताया कि उनके परिजन पांच माह पहले घाटी गए थे। गैर कश्मीरियों की हत्या के बाद ठेकेदार बकाया रकम भी नहीं दे रहे, ताकि सब वहां से लौट आएं।

 

सीमांचल के सबसे अधिक अररिया, किशनगंज के अलावा पूर्णिया के मजदूर जम्मू कश्मीर में काम की तलाश में गए हुए हैं। बताया जाता है कि छह माह के लिए कोसी और सीमांचल से हजारों की संख्या में मजदूर काम करने के लिए जम्मू-कश्मीर समेत आसपास के इलाकों में जाते हैं।

इनमें कई ऐसे भी मजदूर हैं जिन्होंने कई महीने काम किया और मालिक के पास रुपए भी बकाया है लेकिन जान के डर से अब वापस घर आ गए हैं। इनको एक तो मजदूरी नहीं मिली, ऊपर से जो भी रुपया कर्ज लेकर गए थे, लौटने पर कर्जदार परेशान कर रहा है। मजदूरों की परेशानी लॉकडाउन के कारण पहले से ही बढ़ी हुई थी।

लद्दाख में भी डरे हुए हैं सूबे के लोग

दो दिन पहले पूर्णिया जिला निवासी राजमिस्त्रत्त्ी मो. मुजाहिद की हत्या कारगिल में कुछ अपराधियों ने ईंट से कूचकर कर दी। हालांकि इस घटना को आतंकियों ने अंजाम दिया है, यह स्पष्ट नहीं हुआ है। इस घटना के बाद से केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में रह रहे बिहार के मजदूरों में भी डर घर कर गया है। यहां भी कोसी-सीमांचल के सैकड़ों मजदूर रहते हैं। डगरूआ के करियात गांव निवासी मुजाहिद का शव भी पूर्णिया पहुंचने ही वाला है। बायसी के मो. मकसूद ने बताया कि उनके दो बेटे चार महीने से लेह में हैं। एक पुत्र पर पहले भी हमला हो चुका है। वापसी मुश्किल हो रही है।

जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा और बांका प्रशासन से बात कर शव को लाने की व्यवस्था की गई है। शव वाहन पटना भेजा जा चुका है। पटना तक शव फ्लाइट से आ रहा है। जम्मू कश्मीर प्रशासन और बिहार सरकार ने मुआवजे की घोषणा की है।

राम नारायण मंडल, विधायक

मॉर्निंग वॉक के दौरान बुजुर्ग महिला ने दिखाया दम चेन स्नेचर को पकड़कर पुलिस को सौंपा

रांची के कोकर चूना भट्टा के पास मार्निंग वॉक के दौरान छिनतई की वारदात को अंजाम देकर बाइक से फरार हो रहे स्नैचर को बुजुर्ग महिला ने रविवार को साहस दिखाते हुए धर दबोचा। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पकड़े गए स्नेचर की जमकर धुनाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़ा गया स्नैचर कोकर के हैदर अली लेन में एक बुजुर्ग से चेन की छिनतई की थी। घटना के दौरान महिला सड़क पर गिर गई। उन्हें काफी चोटें भी आयी थीं। पकड़े गए स्नैचर का नाम सैफ खान है और वह लोअर बाजार थाना क्षेत्र के चर्च रोड माजिद लेन का रहने वाला है। सदर थाने की पुलिस ने आरोपी सैफ के पास से चेन भी बरामद कर ली है। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस के समक्ष अपना जुर्म स्वीकार किया है।

 

बुजुर्ग महिला के गले से छीनी चेन, गिरकर हुई घायल

जानकारी के अनुसार कोकर हैदरअली गली निवासी 65 वर्षीय आशा अमर रोज की तरह रविवार की सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली थी। जब वह गली के मुहाने पर पहुंची, तभी बाइक सवार दो स्नैचर पहुंचे। उनके गले से सोने की चेन छीन ली। बुजुर्ग महिला ने इसका विरोध किया तो स्नैचरों ने उन्हें धक्का दे दिया, जिससे महिला सड़क पर गिर गई। उन्हें हाथ व पैरों में काफी चोटें भी आयीं। इसके बाद स्नैचर मौके से फरार हो गए। हालांकि स्थानीय लोग भी स्नैचर के पीछे भागे, मगर वे तेजी से भाग निकले।

पर्स छीना कर भागने के दौरान बाइक पकड़कर गिरा दिया

बाइक सवार स्नैचरों ने कोकर चूना भट्टा में छिनतई की वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। चेन छिनतई करने के बाद स्नैचर कोकर चूना भट्टा के पास पहुंचे। स्नैचर ने मार्निंग वॉक पर जा रही 66 वर्षीय महिला सुजाता हलधर से पर्स छीनकर भागने लगे। इसी दौरान बुजुर्ग महिला ने उसकी बाइक के पीछे लगे हैंडिल को पकड़ लिया। जिससे स्नैचर की बाइक अनियंत्रित हो गई और वह गिर गया। महिला ने दौड़ते हुए उसे पकड़ा और पर्स उससे लिया। इसी दौरान आसपास में मौजूद लोग पहुंच गए। मुहल्लेवासी स्नैचर पर टूट पड़े। उसकी जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद सदर थाने की पुलिस के हवाले कर दिया।

इटावा खुलासा तो दूर 5 दिन बाद भी नहीं लिखी गई चोरी की रिपोर्ट

ऊसराहर। संवाददाता

बीते दिनों दो घरों में हुई लाखों की चोरी में पांच दिन बीतने के बाद भी पुलिस ने अब तक पीडितों की रिपोर्ट नही दर्ज की। जिससे पीड़ित परिवारों में पुलिस की कार्यशैली पर रोष व्याप्त है। वही क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से क्षेत्र के लोगों में भी दहशत व्याप्त है, क्योंकि एक माह के अंदर चार घरों से चोरी हो चुकी है जिसमें अभी तक एक का भी पुलिस खुलासा नहीं कर सकी।

पिछले एक माह में चोरों ने क्षेत्र मे दहशत मचा दी है,19 सितंबर को ऊसराहार थाना क्षेत्र के टांडेहार मे दो घरों से लगभग चार लाख से अधिक के जेवर और नगदी चोरो ने चोरी कर लिए थे। पुलिस एक माह वीत जाने के बाद भी चोरों को पकड़ना तो दूर कोई सुराग तक नही लगा पाई है। इसी के चलते चोरो के हौसले बुलंद हो गए और उन्होंने 13/14 अक्टूबर की रात मे थाना क्षेत्र के नगला गडरियान में दो घरों को निशाना बनाया और लाखो की चोरी कर डाली। चोरो ने गडरियान निवासी सुनील कुमार पाल के घर से 42 हजार रूपए नगद व काफी जेवर चोरी कर लिए। सुनील ने बताया उसने धान की फसल बेंचकर रूपए घर पर रखे थे। चोर मकान की छत पर लगे जंगले को तोड़कर नीचे कमरे मे पहुंच गए और अलवारी व बक्से मे रखी सोने की जंजीर दो जोड़ी बाला मटरमाला दो अगूंठी के अलावा हाफ करधनी व तोड़िया चोरी कर ले गए। चोरो ने दूसरी चोरी इसी गांव के हुकम सिंह के घर से की। चोरो ने इसी तरह रूपए व जेवर हुकम सिंह के घर से भी चोरी कर लिए।

सुनील ने बताया उसने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी थी साथ ही प्रार्थना पत्र भी दिया है उन्हे मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन मिला लेकिन अब तक उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया अभी मुकद्दमा दर्ज नहीं किया गया है जांच की जा रही है।

बीते दिनों दो घरों में हुई लाखों की चोरी में पांच दिन बीतने के बाद भी पुलिस ने अब तक पीडितों की रिपोर्ट नही दर्ज की। जिससे पीड़ित परिवारों में पुलिस की कार्यशैली पर रोष व्याप्त है। वही क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से क्षेत्र के लोगों में भी दहशत व्याप्त है, क्योंकि एक माह के अंदर चार घरों से चोरी हो चुकी है जिसमें अभी तक एक का भी पुलिस खुलासा नहीं कर सकी।

 

 

 

इटावा के भरथना में करंट लगने से बीएससी की छात्रा की मौत मचा कोहराम

अरूण दुबे भरथना

कोतवाली थाना क्षेत्र के समसपुर गांव में बीएससी प्रथम ईयर की छात्रा की पंखे के तार बिजली बोर्ड में लगाते समय करंट लगने से मौत हो गई। हादसे से छात्रा के परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

क्षेत्र के समसपुर गाँव के रहने वाले प्रवीण कुमार खेती किसानी करते हैं। रविवार को उनके परिवार में उस समय कोहराम मच गया जब दोपहर करीब साढे़ 12 बजे उनकी बड़ी पुत्री कल्पना को बिजली का करंट लग गया। आनन-फानन में परिजन उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। कल्पना की मौत की खबर जैसे ही परिवारीजनों को हुई तो घर में मातम पसर गया। छात्रा के पिता प्रवीण कुमार ने बताया कि उनके कल्पना उनकी इकलौटी पुत्री थी उससे छोटे दो बेटे अर्पित व अंशू हैं। रविवार की दोपहर करीब साढे़ 12 बजे कल्पना नहाकर कमरे में पहुंची थी। बाल सुखाने के लिए जैसे ही उसने पंखा चलाने के लिए तारों को बिजली के बोर्ड में लगाया तभी वह करंट की चपेट में आ गई। चीख पुकार सुनकर वह लोग मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में उसे तारों से दूर कर इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने कल्पना को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी ने इसी वर्ष पं.केदारनाथ महाविद्यालय में बीएससी प्रथम ईयर में प्रवेश लिया था। पुत्री की मौत से मां समेत परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

इटावा फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी को घेरकर पीटा कार में की तोड़फोड़

इटावा।

फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम एक फाइनेंस कर्मी को रास्ते में घेरकर कुछ हमलावरों बेल्टों व लात घूसों से बुरी तरह पीटा। इस दौरान उसकी कार में तोड़फोड़ कर दी। पीड़ित का आरोप है कि जब वह जान बचाकर थाने पहुंचा तो पुलिस ने उसकी कोई मदद नहीं की और थाने से टरका दिया।

नई मंडी जनता कालोनी के रहने वाले सुशील कुमार ने फ्रेंड्स कालोनी थाने में दी तहरीर में बताया कि वह फाइनेंस का काम देखने वाली कृष्णा एसोसिएट प्राइवेट लिमिटेड में रिकवरी का काम करता है। उसने एक दिन पहले ही मोहल्ले में रहने वाले रेलवे कर्मी दीपक से उनकी कार किराए पर चलाने के लिए एंग्रीमेंट कराकर ली थी। शनिवार की शाम जब वह कार लेकर अपने घर आ रहा था तभी जनता कालोनी बगिया के पास 10-12 अज्ञात लोगों ने घेर लिया और कार से निकालकर बेवजह बेल्टों व लात-घूसों से बुरी तरह पीटा। इस दौरान उक्त लोगों ने उसकी कार में तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दी। किसी तरह जान बचाकर घायल अवस्था में जान बचाकर पहले मंडी चौकी पहुंचा जहां कोई पुलिस कर्मी न मिलने पर रात लगभग दस बजे थाने पहुंचकर शरीर पर आयीं चोट दिखाई लेकिन पुलिस न तो उसका मेडिकल कराया और न ही रिपोर्ट दर्ज कर हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की बल्कि उल्टा उसे ही थाने से भगा दिया।

इटावा महिला को बहाने से बुलाकर बनाया बंधक किया शारीरिक शोषण

अरुण दुबे भरथना। संवाददाता

क्षेत्र की एक महिला को मोबाइल फोन पर मैसेज भेजकर नौकरी लगवाने के लिये शैक्षिक योग्यता के कागज लेने के बहाने बुलाकर 7 लोगों ने उसका अपहरण करके बंधक बना लिया और शारीरिक शोषण किया। बुलाने के बाद महिला को गाड़ी में बैठाकर बेहोश कर दिया गया था।

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली एक महिला को मैसेज करके नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया गया और 25 सितंबर को उसके शैक्षिक योग्यता के कागज देने के लिये गांव के बाहर बुलाया। गांव के बाहर गाड़ी लेकर खड़े युवक ने महिला के आने पर गाड़ी में बैठा लिया, तभी पहले से गाड़ी में बैठे 6 अन्य लोगों ने महिला को दबोच लिया और उसको नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद महिला को बंधक बनाकर रखा गया। तीन दिन तक महिला को बंधक बनाकर रखा गया, इसके बाद उसके साथ शारीरिक शोषण किया गया। 15 अक्टूबर की सुबह महिला को बकेवर की बस में बैठा दिया, महिला बकेवर में उतरी और इसके बाद अन्य साधन से भरथना पहुंची। महिला ने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों के साथ थाने जाकर महिला ने रिपोर्ट दर्ज करायी। पुलिस ने मुख्य आरोपी सुखवीर व उसके 6 साथियों के खिलाफ अपहरण, शारीरिक शोषण समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।