Thursday , October 24 2024

Editor

महोबा पहुँचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव कहा गाय गंगा और गढ्ढों में बर्बाद किये सरकार ने पैसे

 

महोबा में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अपने मित्र गौतम शर्मा के पिता की त्रयोदशी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। जहां उन्होंने बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए गाय गंगा और गड्ढा में सरकार को फेल बताया। साथ ही 400 सीटें लाने का दावा किया। आगे कहा कि चाचा शिवपाल की पार्टी सहित सभी क्षेत्रीय दलों को साथ लाकर समाजवादी पार्टी चुनाव लड़ेगी। सीएम योगी को घेरते हुए कहा कि दूसरों को माफिया बताने वाले मुख्यमंत्री बताएं कि उनके ऊपर खुद कितने मुकदमे थे।

सीएम पर की टिप्पणी
बुंदेलखंड के महोबा एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे अखिलेश यादव का समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। निजी विमान से वह खजुराहो उतरे। वहां से वह कारों के काफिले के साथ महोबा के गांधीनगर स्थित अपने मित्र गौतम शर्मा के घर पहुंचे। इस दौरान श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए बीजेपी सरकार को उखाड़ फेंकने की बात कही। अखिलेश ने सीएम योगी को घेरते हुए कहा कि दूसरों को माफिया बताने वाले मुख्यमंत्री बताएं कि उनके ऊपर खुद कितने मुकदमे थे। जिन्हें लैपटॉप चलाने का ज्ञान नहीं है। वह लैपटॉप और एंबुलेंस जैसी सेवाओं के बारे में क्या सोचते होंगे। यह अंदाजा आप लगाइए।
गाय, गंगा और गड्ढा में सरकार ने बरबाद किए पैसे
आगे कहा कि इस सरकार ने गाय, गंगा और सड़कों में गड्ढे के नाम पर हजारों करोड़ रुपए पिछले साढ़े 4 सालों में बर्बाद कर दिए। इसके बाद भी समस्या जस की तस है। यहीं नहीं आम लोगों की बीजेपी से नाराजगी सपा को 400 सीट दिलवाएगी। उन्होंने महोबा के चर्चित विस्फोटक व्यापारी इंद्र कांत त्रिपाठी मामले में बीजेपी को घेरने का काम किया। कहा कि सरकार में महिला दलित उत्पीड़न के मामले सहित अपराधों का ग्राफ बढ़ा है। जिसमें एक आईपीएस तक भगोड़ा है।

प्रसपा के साथ मिलकर पार्टी लड़ेगी चुनाव
चाचा शिवपाल की पार्टी सहित सभी क्षेत्रीय दलों को चुनाव में साथ लाने की बात भी अखिलेश यादव ने कही। साथ ही भाजपा पर आरोप लगाया कि सरकार ने सिर्फ योजनाओं का नाम बदलने का काम किया। इस सरकार का प्रिय काम बिना पानी का शौचालय बनाना है। सरकार में सबसे ज्यादा साधु संतों और बाबाओं की हत्याएं हो रही हैं। महोबा में भाजपा के कार्यकर्ता आईपीएस के साथ मिलकर वसूली करते थे। आईपीएस को भगोड़ा होना पड़ा। भाजपा कभी एक्सप्रेसवे नहीं बना पाएगी।
महंत महेंद्र नरेंद्र गिरी की मौत की जांच की उठाई मांग
प्रदेश के चर्चित महेंद्र नरेंद्र गिरी की संदिग्ध मौत मामले में हाई कोर्ट के जज के नेतृत्व में जांच कराए जाने की मांग की। उन्होंने कहा की सरकार में जितने भी गरीबों पर झूठे मुकदमे दर्ज किए गए हैं। सपा सरकार में सभी वापस किए जाएंगे। सच बोलने वालों के खिलाफ सरकार मुकदमे लिखवा रही है और आजम खां के लिए समाजवादी पार्टी जो कर सकती है कर रही है और करती रहेगी।

मैनपुरी कुसमरा बिहिप की बैठक का हुआ आयोजन

नवीन पांडेय
कुसमरा। नगर के जेपी मार्केट में एक विहिप की बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें विहिप जिलाध्यक्ष सुमित चौहान ने भाग लेकर नवगठित नगर कार्यकारिणी से परिचय प्राप्त कर संगठन को मजबूत व आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में हिदुओं के हित की रक्षा करने के लिए विहिप एक अग्रणी संगठन है। हिदू समाज को संगठित व मजबूत बनाने में विहिप का बहुत बड़ा योगदान है। उन्होंने हिदू समाज के लोगों से संगठन से जुड़ने की अपील की। इस मौके पर जिला सहमंत्री आदित्य पाण्डेय, नगर अध्यक्ष विजेंद्र शुक्ला, शिवम गुप्ता, रोहित मिश्रा, विकास त्रिपाठी, आशीष कश्यप, सुनील कुमार आदि उपस्थित थे।

फिरोजाबाद सम्मान पाकर खिल गए मेधावियों के चेहरे….

नरेन्द्र वर्मा
सिरसागंज। ब्राहमण समाज सिरसागंज द्वारा परशुराम जयंती प्रतियोगिता के प्रतिभागियों एवं सीबीएसई हाईस्कूल परीक्षा के मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया। सम्मान के प्रमाण पत्र पाने के बाद बच्चों और युवाओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। सीबीएसई हाईस्कूल परीक्षा में स्थानीय विद्यालयों में सर्वोच्च अंक पाने के लिए आकर्षण उपाध्याय को और अपने विद्यालय में सर्वोच्च अंक पाने के लिए क्षितिज मिश्रा को सम्मानित किया गया। परशुराम जयंती ऑनलाइन प्रतियोगिता के 1 दर्जन से अधिक प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इसके अलावा डॉ संजीव भारद्वाज कुलपति एफ एस विश्वविद्यालय, रूपाली दीक्षित (संस्थापक: *कर्मा* सामाजिक संगठन)। श्रीमती रेनू उपाध्याय सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी महिला मोर्चा, अभिनय चतुर्वेदी सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी युवा मोर्चा, संजीव शर्मा जिला उपाध्यक्ष भाजपा को सम्मानित किया गया। सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में कार्यरत निर्विकार उपाध्याय, संजीव दुबे, प्रदीप मिश्रा, श्याम भारद्वाज, डा. महेश शर्मा, अनुभव दुबे, मीनाक्षी मिश्रा, श्रीमती पूजा उपाध्याय को भी सम्मानित किया गया। समारोह में डॉ. मुकेश उपाध्याय मणिकांचन-अध्यक्ष, धर्मेंद्र दुबे एडवोकेट-सचिव के अतिरिक्त आयोजन के मुख्य कार्यकर्त्ता शैलेष मिश्रा, निर्विकार उपाध्याय, अशोक दीक्षित, विपिन उपाध्याय, प्रदीप मिश्रा, संजीव दुबे, यज्ञ नारायण तिवारी, आलोक मिश्रा, गोविंद चतुर्वेदी, श्याम भारद्वाज, अनुभव दुबे, कपिल उपाध्याय, आकाश मिश्रा, रोहित शर्मा, आशीष उपाध्याय आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता कैलाश नारायण शर्मा ने तथा संचालन डा. नितिन मिश्रा ने किया।

फिरोजाबाद किंग’ या ‘किंग-मेकर’… तय करे ब्राह्मण समाज

नरेन्द्र वर्मा
सिरसागंज। सामाजिक चेतना और संगठन के नाम पर बिखरे हुए स्थानीय ब्राह्मण समाज ने एकता और राजनीतिक जागरूकता की शुरुआत कर दी है। सभी राजनीतिक दल ब्राहमण समुदाय को अपने पाले में लाने के लिए लालायित हैं तो क्यों न पहले से ही समाज एक मंच पर आकर कोई सर्वसम्मति से निर्णय ले, यह कहना है समाज के एक मुख्य पदाधिकारी का। उनका कहना है कि यूपी के आगामी चुनाव में ब्राह्मण अपनी भूमिका अभी से तय करने की कोशिश कर रहा है।
ब्राह्मण समाज सिरसागंज के सम्मान समारोह और विचार गोष्ठी के आयोजन में सामाजिक, राजनीतिक, व शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए लोगों का स्वागत सम्मान किया गया। जिसमें चुनावी माहौल के हिसाब से चर्चा भी हुई। समाज सेवा और राजनीति के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रही और युवाओं में खासी पैठ रखने वाली रूपाली दीक्षित ने सवाल किया कि ब्राह्मण कब तक दूसरे लोगों को राजा बनाता रहेगा? उन्होंने कहा कि हर बार ब्राह्मणों के नाम पर राजनीतिक दल अपनी हवा बना लेते हैं और फिर मनमाने तरीके से सरकार का संचालन करते हैं। उन्होंने कहा कि रीति और नीति की बेकदरी को मूक दर्शक बनकर देखते रहने के अलावा ब्राह्मण पर कोई चारा नहीं होता। एफ एस विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर संजीव भारद्वाज ने कहा कि किंग या किंग मेकर हमें किस भूमिका में रहना है, समय से पहले इसका फैसला कर लेना समाज के हित में होगा। समाज के अध्यक्ष डॉ मुकेश मणिकांचन ने कहा कि कलियुगे संघे शक्ति.. जब तक एकता नहीं दिखाएंगे तब तक लक्ष्य को हासिल नहीं किया जा सकेगा। भाजपा संगठन से जुड़े सुमित शर्मा और रेनू उपाध्याय ने समाज की मुहिम में पूरा सहयोग करने की बात कही।
पंडित देवकीनंदन मिश्रा, श्याम किशोर शास्त्री लोकमणि शास्त्री आदि धार्मिक क्षेत्र में कार्यरत ब्राह्मण समाज के लोगों ने सामाजिक चेतना और युवाओं की एकजुटता के लिए अपने विचार रखे। वही बामण समाज में अलग-अलग राजनीतिक आस्था रखने वाले लोग भी इस आयोजन में एक साथ आते हुए दिखाई दिए।

हरदोई मिशन शक्ति के अंतर्गत महिला सफाई कर्मचारियों की बैठक का हुआ आयोजन

 

कछौना(हरदोई): गुरुवार को मिशन शक्ति 2021 के अन्तर्गत शासन व जिलाधिकारी के निर्देशानुसार नगर पंचायत कछौना पतसेनी कार्यालय में महिला सफाई कर्मचारियों की बैठक का आयोजन किया गया जिसके अन्तर्गत महिला सफाई कर्मचारियों को महिला अधिकारों तथा स्वच्छता से सम्बन्धित डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई गईं। इस अवसर पर डिस्ट्रिक कोऑर्डिनेटर स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) अंशुल गुप्ता द्वारा महिलाओं को संचारी रोगों के विषय में जानकारी दी गई तथा अपने आस -पास सफाई रखने हेतु प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी रेणुका यादव, रामजी मौर्य, गौरव सिंह, सफाई नायक संतोष कुमार, मुस्ताजब मलिक एवं अनुज कुमार वाल्मीकि आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।

फिरोजाबाद पुलिस ने 24 घंटे में हत्यारोपी को गिरफ्तार किया

नरेन्द्र वर्मा
फिरोजाबाद। थाना उत्तर पुलिस ने हत्यारोपी को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से आला कत्ल बरामद किया है।
टापा खुर्द निवासी सुभाष की मंगलवार की रात ईट से प्रहार कर हत्या कर दी गई थी। बंबा चौराहे से थाना प्रभारी एसएसआई योगेश कुमार उप निरीक्षक महेंद्र सिंह उप निरीक्षक आशेष कुमार उप निरीक्षक आनंद सिंह महिला उप निरीक्षक अलवीना खान सिपाही पुष्पेंद्र तथा रामकेश ने मुख्य आरोपी पंकज राजपूत पुत्र मंगल सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से सिर में मारने वाला पत्थर बरामद किया है।
सुभाष रात को तंबाकू लेने दुकान पर गया था। उसी दौरान पंकज ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी थी।
हत्या से गुस्साए लोगों ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए हाईवे पर जाम भी लगाया था। एक बस को पत्थर मारकर क्षतिग्रस्त भी कर दिया था।
हत्या के मामले में 5 लोगों को नामजद किया गया था। पुलिस को मामले में अभी 4 लोगों की तलाश है।
पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। उनकी गिरफ्तारी के लिए हर संभव स्थान पर दबिश दी जा रही है।
एसपी देहात डॉक्टर अखिलेश नारायण ने बताया मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से आला नकद भी बरामद हुआ है। फरार आरोपियों की तलाश

फिरोजाबाद दो दिनों से नगर पंचायत द्वारा नहीं दी जा रही पानी की आपू‌र्ति

नरेन्द्र वर्मा
फिरोजाबाद जसरानापिछले दो दिनों से नगर पंचायत द्वारा पानी की आपूर्ति न मिलने पर कस्बे के लोग परेशान हो गए। सुबह से ही गलियों में लगे नलों पर भीड़ लग रही है। वहीं जिन घरों में समरसेबिल लगी हैं उनसे भी लोग पानी मांगकर काम चला रहे हैं। वहीं नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी ट्यूबवैल की मोटर में खराबी होने का रोना रो रहे हैं।
कस्बा जसराना में नगर पंचायत परिसर में बनी पानी की टंकी से ही पानी की आपूर्ति की जाती है। सुबह सायं मिलने वाला पानी लोगों को पिछले दो दिनों से नहीं मिल पा रह है। लोगों की माने तो नगर पंचायत में कर्मचारियों एवं अधिकारियों द्वारा कोई भी सटीक जानकारी नहीं दी जा रही है। वहीं दो दिन से पानी की आपूर्ति न मिलने के कारण कस्बे के लोग परेशान हो गए है। सभी कार्यों को छोड लोग पानी की जुगाड में लग गए हैं। कोई गलियों में लगे नल से पानी भर रहा है तो कोई जिन घरों में समरसेविल लगी है उनसे पानी मांगकर काम चला रहा है। अधिशाषी अधिकारी अनूप राय की माने तो ट्यूबवैल की मोटर खराब होने से पानी की आपू‌र्ति बाधित हुई है। मोटर को सही कराया जा रहा है, जल्दी ही आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।

फिरोजाबाद लूट की योजना बना रहे 4 बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा

नरेन्द्र वर्मा
फिरोजाबाद। थाना मटसेना पुलिस ने एसओजी के साथ मुठभेड़ में चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। वह लूट व डकैती की योजना बना रहे थे। पुलिस ने उनके पास से हथियार बरामद किए हैं।
पुलिस की बदमाशों से सिकहराअंडरपास के समीप मुठभेड़ हुई। पुलिस को बदमाशों के बारे में पता चला था।
पुलिस के पहुंचते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। गोली चलते ही पुलिसकर्मी सचेत हो गए। पुलिसकर्मियों ने भी आत्मरक्षा में गोली चलाई।
बाद में पुलिस ने घेराबंदी कर 4 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। उनके 4 साथी भागने में कामयाब हो गए। भागे हुए साथियों के नाम भारत निषाद निवासी राम दास का पुरा थाना मटसेना इंद्रपाल पुत्र किताब सिंह बगुला की थार पिनाहट आगरा, धनपाल तथा छोटा निषाद झोरियान पिनाहट आगरा बताया है।
*इनसेट*
*पुलिस ने मुठभेड़ में इन को गिरफ्तार किया*
फ़िरोज़ाबाद। पुलिस ने बनी सिंह पुत्र प्रेम सिंह निवासी बाईपास रोड फतेहाबाद दीनदयाल पुत्र कर्ण सिंह पूठपुरा फतेहाबाद आगरा, नीरज पुत्र बासुदेव मीट पुरा फतेहाबाद आगरा तथा मेघराज पुत्र दीवान सिंह झोरियन पिनाहट आगरा बताया है।
*इनसेट*
*बदमाशों के पास से यह बरामद हुआ*
फ़िरोज़ाबाद। पुलिस ने बदमाशों के पास से 4 तमंचा 315 बोर 3 खोखा छह जिंदा कारतूस एक मिस कारतूस बरामद किया है। उनके पास से बोलेरो गाड़ी भी मिली है।
*इनसेट*
*बदमाशों को पकड़ने में इन्होंने अहम भूमिका निभाई*
फ़िरोज़ाबाद। बदमाशों को पकड़ने में एसओजी प्रभारी अजय कुमार मुख्य आरक्षी राम अवतार रमाकांत कांस्टेबल मानवेंद्र सिंह विजय कुमार योगेंद्र कुमार दिलीप कुमार प्रेम कुमार थाना मटसेना के एसएसआई वीरेंद्र पाल सिंह ओपन निरीक्षक विजन सिंह हेड कांस्टेबल सत्येंद्र कुमार सिपाही अजीत कुमार धीरेंद्र पाल सदा तथा सर्वलांस प्रभारी अरुण कुमार सिपाही रघुराम प्रवीण कुमार कृष्ण कुमार तथा देवेंद्र सिंह ने अहम भूमिका निभाई।

*क्रोसर*
*पुलिस की बदमाशों से सिकहरा अंडर पास के समीप मुठभेड़ हुई*
*पुलिस भागे बदमाशों की तलाश कर रही है*

फिरोजाबाद खाद्य पूर्ति निरीक्षक ने डीसीएम से बरामद किए सरकारी गेहूं और चावल की बोरे

 

नरेन्द्र वर्मा
फिरोजाबाद थाना जसराना पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर पकडी डीसीएम में गरीबों के लिए आए गैंहू और चावल लदे मिले। गैंहू और चावल मिलने पर जहां प्रशासन में हडकंप मच गया वहीं पूर्ति निरीक्षक ने मोके पर पहुंचकर राशन को कब्जे में लिया है। ‌
थाना जसराना पुलिस द्वारा ग्रामीणों की सूचना पर बुधवार की देर सायं एक डीसीएम को पकडा था। पुलिस ने डीसीएम में राशन का गैंहू एवं चावल होने की आशंका पर उच्चाधिकारियों के साथ पूर्ति निरीक्षक को अवगत करा दिया। सूचना पर कर्मचारियों के साथ पहुंचे पूर्ति निरीक्षक ने तिरपाल हटाकर देखा तो चौंक गए। डीसीएम में गरीबों के लिए आया गैंहू एवं चावल लदा हुआ था। बोरियां सील पैक थी। पूर्ति निरीक्षक ने बोरियों को अपने कब्जे में लिया है। ग्राम प्रधान नगला नथुआ ने थाना जसराना में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। पूर्ति निरीक्षक आनंद गौतम ने कहा कि डीसीएम से 182 बोरी गैंहू एवं 131 बोरी चावल पकडा गया है। खाद्यान्न को कब्जे में लेने के साथ ही जिलाधिकारी को रिपोर्ट दी जा रही है। आदेश मिलने पर अभियोग दर्ज कराया जाएगा।

इटावा जसवंत नगर पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की ब्लॉक में अवधेश कुमार ब्लॉक अध्यक्ष एवं शिव प्रकाश ब्लॉक मंत्री चुने गए।

सुबोध पाक

जसवंतनगर। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की ब्लॉक कार्यकारी घोषित हुई जिसमें अवधेश कुमार ब्लॉक अध्यक्ष एवं शिव प्रकाश ब्लॉक मंत्री चुने गए
यहां ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष शिव मंगल ने ब्लॉक कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों की घोषणा की जिसमें कुलदीप कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राजीव कुमार शाक्य कोषाध्यक्ष, मोहम्मद इसरार व जीवन कुमार संगठन मंत्री, धर्मेंद्र कुमार संयुक्त मंत्री, मानसिंह प्रचार मंत्री, इकबाल को मीडिया प्रभारी तथा जीवन कुमार को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की सभी समस्याओं के लिए संगठन संघर्षरत है। सफाई कर्मचारियों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान कुछ ब्लॉक कर्मी और क्षेत्र की तमाम ग्राम पंचायतों के सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।