Thursday , October 24 2024

Editor

इटावा जबरदस्त बारिश से बिद्युत आपूर्ति रही ठप्प शहर ही नही जिला अस्पताल में भी रहा अंधेरा

 

इटावा-जिला अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड अंधेरे में डूबा,खुद इमरजेंसी को इमरजेंसी की पड़ रही जरूरत,सुबह से बिजली न होने के कारण अंधेरे में पड़ा इमरजेंसी कक्ष,इमरजेंसी कक्ष में डॉक्टर व स्टाफ टोर्च की रोशनी में स्टाफ कर रहा काम,

जिला अस्पतल की खुली पोल,इमरजेंसी कक्ष से ओटी तक है अंधेरे का शिकार,बारिश के करण विधुत आपूर्ति बाधित होने के कारण दिख रहा है ये हाल,इटावा के जिला अस्पतल डॉ भीमराव अंबेडकर का इमरजेंसी का है हाल

कन्नौज: पत्रकार वार्ता में बोले मंत्री सतीश महाना योगी राज में अपराधीकरण पूरी तरह समाप्त

 

कन्नौज। प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने आज यहां कहा कि योगी सरकार में प्रदेश का आम व्यक्ति सुरक्षित है और अपराधीकरण पूरी तरह समाप्त हो गया है। जिन गुंडों को टिकट देकर विधानसभा भेजा जाता था आज उनके पाप की कमाई पर बनाई गई संपत्तियों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। श्री महाना भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित भाजपा के प्रबुद्ध सम्मेलन में भाग लेने के लिए आज कन्नौज आये थे जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। पत्रकारों से बातचीत करने हुए उन्होंने योगी और मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाई और कहा कि देश मे मोदी जी और प्रदेश में योगी जी ने जो कार्य किये हैं वह इससे पहले कोई सरकार नहीं कर सकी। आज प्रदेश में सभी जिलों को 24 घंटे बिजली मिल रही है। रसोई गैस सिलेंडर के लिए अब लोगो को न तो लाइन लगानी पड़ती है और न धक्के खाने पड़ते हैं। सारी व्यवस्था ऑनलाइन कर दी गई है। श्री महाना ने कहा कि किसानों को सम्मान निधि मिल रही है। बिना घर वालो को मकान मिल रहे हैं। यह सरकार की बड़ी उपलब्धि है। प्रदेश प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। सोनू सूद पर आईटी के छापे के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में श्री महाना के कहा कि सरकारी एजेंसी अपना काम कर रही है। सरकार इसमे कोई हस्तक्षेप नही करती है।
उन्होंने मुफ्त राशन दिये जाने को एक उपलब्धि बताते हुए कहा कि इतने लंबे समय तक किसी सरकार ने मुफ्त राशन नहीं दिया। पेट्रोल डीजल के बढ़े दामों पर पल्ला झाड़ते हुये कहा कि पेट्रोल डीजल के दाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तय किये जाते हैं। किसान आंदोलन के सम्बन्ध में उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक दल के लोग किसान का चोला ओढ़कर किसान आंदोलन कर रहे हैं।

कन्नौज: प्रबुद्ध सम्मेलन में बोले संतीश महाना – भाजपा सरकार नही करती तुष्टीकरण व भेदभाव की राजनीति

 

प्रज्ञेश प्रकाश भट्ट

कन्नौज। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर कन्नौज सदर विधानसभा का प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सरकार में मंत्री सतीश महाना ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष नरेंद्र राजपूत ने की। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर विकास त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम का कुशल प्रबंधन जिले के पूर्व महामंत्री अवधेश राठौर ने किया।
मुख्य अतिथि संतीश महाना ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश की सरकार भेदभाव और तुष्टिकरण की राजनीति नहीं करती। पिछली सरकारें जातिवाद, वंश वाद, परिवारवाद , मजहब बाद और क्षेत्रवाद के आधार पर कार्य करती थी परंतु भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किसान नौजवान गरीब मजदूर शोषित वंचित समाज के हर वर्ग के लिए विकास कार्य किए हैं हमारी सरकार ने गरीब माताओं बहनों को उज्जवला योजना के तहत सिलेंडर दिए शौचालय दिए प्रधानमंत्री आवास दिए। आयुष्मान योजना के तहत चिकित्सा सुविधा देकर गरीब को जीने का अधिकार दिया।
किसानों को किसान सम्मान निधि के माध्यम से सम्मान देने का काम किया प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना भी हमारी सरकार में चालू हुई थी जिसकी नीव पंडित अटल बिहारी वाजपेई ने रखी थी जिससे विकास सड़कों के माध्यम से गांव गांव तक पहुंच सके।
जिला अध्यक्ष नरेंद्र राजपूत ने भी संबोधित किया।
पार्टी के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आनंद सिंह, विधानसभा प्रभारी भूदेव राजपूत, जिला महामंत्री शैलेंद्र द्विवेदी, जिला महामंत्री रामवीर कठेरिया, जिला महामंत्री हरिबकस सिंह, जिला महामंत्री सौरभ कटियार, पूर्व जिला महामंत्री अवधेश राठौर, जिला मंत्री संजीव चतुर्वेदी, जिला मंत्री विशाल दुबे, जिला उपाध्यक्ष अशोक सिंह, नगर अध्यक्ष आशुतोष मिश्रा, देहात मंडल अध्यक्ष लोकेंद्र चौहान, अभिमन्यु ठाकुर, अनिल दुबे, अनिल पाठक, श्यामस्वरूप चतुर्वेदी, संजीव तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी शरद मिश्रा सहित सैकड़ों पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कन्नौज: निषाद समाज सपा और बसपा के झांसे में न आकर स्वयं 160 सीटों पर लड़ेंगा चुनाव

 

प्रज्ञेश प्रकाश भट्ट

कन्नौज। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 160 सीटें निषाद बाहुल्य हैं हम उन सभी सीटों पर चुनाव पूरी ताकत से लड़ेंगे। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद ने सपा और बसपा पर जमकर निशाना साधा।
कन्नौज के एक निजी गेस्ट हाउस में उन्होंने पत्रकारो से वार्ता करते हुए कहा कि निषाद समाज सपा, बसपा के झांसे में आने वाले नहीं है। दोनों पार्टियों ने हमारे समाज के वोट के दम पर सरकार बनाई थी। लेकिन, सत्ता में आने के बाद निषाद समाज के लिए काम नहीं किया।
उन्होंने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मनोहर लाल निषाद की प्रतिमा का अनावरण कर रहे हैं, लेकिन पांच साल सत्ता में रहने पर निषादों के कल्याण के बारे में नहीं सोचा। बसपा सरकार में 2009 में मछुआ आरक्षण प्रस्ताव वापस मंगाया था। मछुआ आरक्षण के लिए भाजपा जल्द बड़ा फैसला लेगी।

कन्नौज: मंडल प्रभारी अमित दुबे का प्रदेश प्रभारी ने किया स्वागत

 

प्रज्ञेश प्रकाश भट्ट

कन्नौज। सवर्ण आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश पांडेय ने जिले के अमित दुबे को कानपुर मंडल का प्रभारी मनोनीत किया है। आज बालाजी गेस्ट हाउस में अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण महासंस्था के प्रदेश प्रभारी विष्णु शुक्ला ने अमित दुबे का स्वागत किया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं को मिष्ठान्न भी वितरित किया गया। कार्यक्रम में दिनेश चंद्र अग्निहोत्री, राकेश तिवारी, राम सुमिरन शुक्ला, अनुज दुबे, कुलदीप शुक्ला, अभिषेक दुबे प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

इटावा सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी का असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अभय सिंह निकला इंसान के मिलावटी खून के तस्कर गैंग का मास्टरमाइंड

इटावा सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी का असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अभय सिंह निकला इंसान के मिलावटी खून के तस्कर गैंग का मास्टरमाइखनऊ में एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

एसटीएफ प्रमुख आईजी अमिताभ यश ने गिरफ्तारी की की पुष्टिअ

भय सिंह के साथ उसका तस्कर साथी अभिषेक पाठक भी किया गया गिरफ्तार

100 यूनिट रेड ब्लड सेल्स, 21 से ज्यादा ब्लड बैंकों के कागजात, 2 रक्तदान शिविर बैनर, एक फोर्ड इकोस्पोर्ट कार, सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी का परिचय पत्र, 10.मोबाइल फोन ओर 24 हजार रुपये नकद किये गए बरामद

खून के धंधेबाजों ने बेबस मरीजों की जान से खिलवाड़ किया। खून में नार्मल स्लाइन (ग्लूकोज) मिलाकर खपाया। लखनऊ के आसपास के करीब 200 नर्सिंग होम में धंधेबाजों ने नकली खून का जाल बिछा रखा था।

एसटीएफ ने नकली खून के धंधोबाजों को पकड़ा। इससे लखनऊ के अस्पतालों में सनसनी फैल गई। करीब 200 प्राइवेट अस्पतालों में नकली खून का धंधा चल रहा था। धंधेबाज मरीजों को बिना डोनर खून उपलब्ध कराते थे। अस्पताल के कर्मचारी ऐसे लोगों को चुनते थे जो दूसरे जिलों के होते थे। इनमें पास डोनर नहीं होते थे। इसका फायदा दलाल उठाते थे। बिना डोनर खून उपलब्ध कराने के एवज में सात से आठ हजार रुपये एक यूनिट के वसूलते थे।

शहर किनारे बने अस्पताल थे निशाने पर

धंधेबाजों के निशाने पर शहर के किनारे बने अस्पताल थे। सीतापुर रोड, बाराबंकी, रायबरेली, कानपुर रोड और हरदोई रोड के अस्पतालों में सबसे ज्यादा खून की खपत थी। सड़क हादसे में घायलों को खून चढ़ाने की अधिक जरूरत पड़ती थी। हादसा होने के बाद दलाल सक्रिय हो जाते थे। जिस अस्पताल में घायल भर्ती होते थे, वहां दलाल डेरा जमा लेते थे।

मिलावटी खून मरीजों के लिए जानलेवा

मिलावटी खून मरीज के बेहद ही खतरनाक और जानलेवा होता है। इससे मरीज की मौत भी हो सकती है। मिलावटी खून मरीज को चढ़ाने से गुर्दा, दिल और यकृत से संबंधित गंभीर बीमारी हो सकती है। खून में कोई भी बाहरी तत्व मिलाया गया तो उसके जहरीला होने या उसमे मौजूद विभिन्न तत्वों के प्रभावित होने का खतरा होता है। अगर स्लाइन वाटर की एक बूंद भी मिला दें, तो वह खतरनाक होता है।

हीमोग्लोबिन में शुरू हो जाती है गिरावट

मिलावटी खून का असर कुछ लोगों में तत्काल होता है तो कुछ लोगों में कुछ माह भर बाद नजर आता है। स्लाइन वाटर या किसी अन्य तरह के मिलावट से बना खून अगर मरीज को चढ़ाया जाता है तो उसके हाथ-पैर या पूरे शरीर में सूजन आ सकती है। खुजली हो सकती है। कई बार पाचन क्रिया प्रभावित हो जाती है। धीरे-धीरे शरीर में पहले से मौजूद ब्लड भी संक्रमित होने लगता है। हीमोग्लोबिन तेजी से गिरता है। यही वजह है कि एक बार मिलावटी खून चढ़ जाने से मरीज के शरीर से ब्लड बनने की प्रक्रिया कम हो जाती है।

यूपी की कानून व्यवस्था पर अजय लल्लू ने भाजपा को घेरा. बोले- क्या यूपी में हत्या दुष्कर्म जैसी घटनाएं भूत प्रेत कर रहे

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो के ताज़ा आंकड़ों को लेकर राज्य सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि इन आंकड़ों के मुताबिक हत्या व अपराध के मामले में यूपी लगातार नम्बर एक पर है। आख़िर इसके लिए कौन जिम्मेदार है? उन्होंने कहा कि यूपी में अपराधियों का बोलबाला है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि दो दिन पहले अलीगढ़ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुख्यमंत्री की तारीफ की थी, इन आंकड़ों ने उसकी पोल खोल दी। मोदी ने क़ानून-व्यवस्था को लेकर योगी सरकार का जो ढोल पीटा था, एनसीआरबी के आंकड़ों ने उस ढोल की पोल खोल दी है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राज्य सरकार निर्लज्जता की सारी सीमाएं तोड़ते हुए जनता से इकट्ठा किए गए टैक्स का इस्तेमाल इन आंकड़ों को छिपाने का प्रयास कर रही है। भाजपा ने सत्ता में आने के लिए राज्य को अपराधमुक्त करने का दावा किया था। मुख्यमंत्री ने कई बार कहा कि अपराधी जेल में हैं या राज्य छोड़ गए हैं, ऐसे में उन्हें बताना चाहिए कि अगर राज्य में अपराधी हैं ही नहीं तो क्या यूपी में हत्या-दुष्कर्म जैसे अपराध भूत-प्रेत कर रहे हैं?

वहीं उन्होंने भाजपा नेताओं को घेरते हुए कहा कि हत्यारों को पुलिस अभिरक्षा से छुड़ाने से लेकर सेक्स रैकेट तक चलाने में भाजपाई पदाधिकारियों के नाम सामने आ चुके हैं। यूपी में भाजपा के 114 विधायक दागी हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिलाओं के साथ प्रति घंटा के औसत से सात आपराधिक घटनाएं हो रही हैं, प्रतिदिन आठ बलात्कार, बच्चियों के साथ प्रतिदिन 55 अपराध और यौन शोषण, दलित समुदाय के साथ 32 आपराधिक घटनाएं होती हैं।

यूपी स्मैक तस्कर पर चला योगी सरकार का बुलडोजर प्रशासन ने बरात घर तोडा

यूपी में माफियाओं पर योगी सरकार की कार्रवाई जारी है। योगी सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान कई माफियाओं का किला ढहा चुकी है। बरेली में भी योगी सरकार का बुलडोजर गरजा है। यूपी पुलिस की मौजूदगी में स्मैक तस्कर के बारात घर को तोड़ दिया गया है। यह कार्रवाई फतेहगंज पश्चिमी में अवैध रूप से बने बारात घर में बीडीए ने पुलिस की कड़ी सुरक्षा में की है। बीडीए और पुलिस के अधिकारियों ने पांच जेसीबी चलवा कर बारात घर के ग्राउंड प्लोर में निर्माण ध्वस्त कर दिया। पुलिस ने इलाके को पूरी तरह सील कर दिया। शुक्रवार को बिल्डिंग को बीडीए जमींदोज करेगा। बीडीए और पुलिस की कार्रवाई से कस्बा में हड़कम्प मच गया

फतेहगंज पुलिस ने गत दिनों कस्बा के स्मैक तस्कर नन्हे लंगड़ा उर्फ रियासत को 270 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था। स्मैक तस्कर के पुत्र युसुफ का पुराने हाइवे किनारे आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित आशियाना बैंकट हॉल चल रहा है। गुरुवार को बीडीए बीसी जोगिंद्र सिंह बीडीए अधिकारियों, पीएसी व पुलिस के साथ पांच जेसीबी लेकर स्मैक तस्कर के पुत्र के बैंकट हॉल पर पहुंच गए। एसपी ग्रामीण राजकुमार अग्रवाल, सीओ बहेड़ी, एसओ मीरगंज दयाशंकर, एसओ फतेहगंज पश्चिमी सुरेंद्र सिंह पचौरी, चौकी प्रभारी दुष्यंत गिरि, एसओ शाही सौरभ सिंह भी फोर्स लेकर मौके पर पहुंच गए।

अधिकारियों ने सरजू ढाबा से नगर को आने वाले रोड व लोधीनगर चौराहे पर पुलिस पीएसी तैनात कर इलाके को सील कर दिया। कस्बा में जगह जगह पुलिस तैनात कर दी। बीडीए अधिकारियों ने कड़ी सुरक्षा में स्मैक तस्कर के पुत्र द्वारा अवैध रुपए से बनाए बैंकट हॉल के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की। जेसीबी ने ग्राउंड फ्लोर पर बारात घर में हुए निर्माण को ध्वस्त कर दिया। पिलर क्षतिग्रस्त कर दिए। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई देर रात तक चली। अंधेरा होने पर कार्रवाई रोक दी। शुक्रवार को बिल्डिंग पूरी तरह जमींदोज की जायेगी।

झूठ का इंटरनेशनल ट्रेनिंग सेंटर खोल ले भाजपा -अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में व्याप्त अराजकता में भाजपा नेता भी सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा को झूठ का अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण केंद्र खोलना चाहिए। अखिलेश यादव ने गुरुवार को कुछ नेताओं के पार्टी में शामिल होने के मौके पर पत्रकारों से बातचीत में यह बात कही। उन्होंने कहा कि सरकार कह रही है कि अगले साल जनवरी से किसानों की आय दुगनी हो जाएगी। इतना बड़ा झूठ भाजपा बोल रही है। जो काम चार साल में नहीं हुआ अब तीन महीने में करने की बात यह लोग  कह रहे हैं। भाजपा सरकार अपनी साख खो चुकी है। अखिलेश ने कहा कि जब भाजपा सरकार जाएगी तब ही किसानों के दिन बहुरेंगे। भाजपा के लोगों ने गाय व गंगा दोनों को धोखा दिया। उन्होंने कहा कि उनका गठबंधन चार सौ सीट जीतेगा।

 

चौड़ाई ऊंचाई कम करके बना दिया पूर्वांचल एक्सप्रेसवे 

अखिलेश यादव ने कहा कि उनकी सरकार ने इंडियन रोड कांग्रेस के मानकों के अनुरूप पूर्वांचल एक्सप्रेसवे बनाने का निर्णय लिया था लेकिन इस सरकार ने एक्सप्रेसवे के मीडियन (डिवाडर) की चौड़ाई कम कर दी। एक्सप्रेस वे की ऊंचाई कम कर दी और मिट्टी भी कम कर दी और कह रहे हैं कि हमने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे वे सस्ता बना दिया। इसी तरह भाजपा सरकार ने शौचालय बनाए। वहां पानी का इंतजाम नहीं किया। जिस तरह इस सरकार ने यूपी में सस्ते शौचालय बनाए उसी तरह सस्ते एक्सप्रेस बना रहे हैं। बीजेपी राज में बने शौचालयों का क्या हाल है सब जानते हैं। योगी सरकार कह रही है कि उसने  बेरोजगारी 17 फीसदी से घटाकर 4 फीसदी कर दी, लगता है वह झूठ बोलने की बढ़िया ट्रेनिंग लेकर आई है।

बारिश के चलते उत्तर प्रदेश के स्कूल कॉलेज 2 दिन के लिए बंद

यूपी में लगातार दो दिनों से हो रही बारिश ने जनजीवन अस्तव्यस्त कर दिया है। पिछले 24 घंटे में 45 लोगों की मौत हो गई है। कई स्थानों पर पेड़-पोल और मकान धराशायी हो गए हैं। इसे देखते हुए यूपी सरकार ने शुक्रवार को प्रदेश के सभी स्कूल कॉलेजों को बंद रखने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्यालय की ओर से इस बाबत सूचना जारी की गई है।

मौसम विभाग के निदेशक जे. पी.गुप्ता के अनुसार प्रदेश के मौसम में यह बदलाव मध्य प्रदेश व आसपास केन्द्रित कम हवा के दबाव क्षेत्र की वजह से आया है। बीते 24 घंटे से प्रदेश में मानसून सक्रिय है। 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चली। इस वजह से तमाम इलाकों में पेड़, खंभे और मकानों की दीवारें गिरने की घटनाएं हुईं। राज्य में बदली बारिश का यह सिलसिला अलग-अलग इलाकों में 19 सितंबर तक जारी रहने के आसार हैं।