Thursday , October 24 2024

Editor

भाजपा की जनविरोधी नीतियों से आहत होकर, ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

पंकज शाक्य संवाददाता मैनपुर

औंछा/मैनपुरी- जनपद मैनपुरी में भारतीय जनता पार्टी से लोगों में इस्तीफा देने की लगी होड़ गुरुवार को भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के महामंत्री सन्दीप कठेरिया ने पार्टी की गलत नीतियों व बहुजन समाज की अनदेखी,आरक्षण घोटाला आदि समस्याओं कैच चलते पार्टी से मोह भंग हो गया और उन्होंने पार्टी से इस्तीफा देकर प्रगतिशील पार्टी की सदस्य ग्रहण कर ली। इसी क्रम में ओबीसी मोर्चा भारतीय जनता पार्टी मैनपुरी में उपाध्यक्ष के पद पर अमरेश राठौर ने शुक्रवार को अपना इस्तीफा पार्टी कार्यालय पर देकर पार्टी से सम्बन्ध तोड़ा। अमरीश राठौर का आरोप है कि भारतीय जनता पार्टी में अन्य पिछड़े वर्ग के लोगों के साथ विश्वासघात किया। उन्होंने बताया कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों की मार ओबीसी वर्ग और एससी वर्ग झेल रहा है।  उन्होंने अन्य पिछड़े वर्ग के अभ्यर्थियों की 768500, 69000 शिक्षक भर्ती में जो घोटाला किया है, वह जग जाहिर है। उसके बाद देश की सम्पत्ति निजी क्षेत्र के हाथों में बिक्री करना, उत्तर-प्रदेश में बढ़ते अपराध से महिलाओं के साथ अत्याचार से मन पीड़ित था। जिसके चलते भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा दिया है।

पैदल भ्रमण कर ईओ ने परखी सफाई व्यवस्था, दिए आवश्यक निर्देश

पंकज शाक्य संवाददाता मैनपुर

करहल-मैनपुरी- नगर में अधिषासी अधिकारी ने सफाई कार्य का औचक निरीक्षण कर नालियों पर बिशेष नजर रखी।
जनपद मैनपुरी के करहल में अधिषासी अधिकारी प्रभात रंजन यादव ने नगर करहल में पैदल भ्रमण कर सफाई कर्मियों द्वारा किये कार्य का निरीक्षण किया है।  प्रभात रंजन  यादव ने नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में अपने कर्मियों के साथ भ्रमण किया,। इस दौरान उन्होंने साफ सफाई, एन्टी लार्वा के छिड़काव व सैनिटाइजेशन के कार्य का निरीक्षण किया। जिसके बाद उन्होंने नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियों को सफाई पर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए । इस मौके पर प्रधान लिपिक अजमत राहत, अवनेन्द्र यादव, दयानन्द, अशोक, सुमेरसिंह, राजू व नगर पंचायत के अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।

खाद्य  विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर का रिश्वत लेते वीडियो हुआ वायरल

पंकज शाक्य संवाददाता मैनपुरी

बेवर/मैनपुरी-  भोगांव तहसील क्षेत्र स्थित खाद्य विभाग के कार्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर द्वारा रिश्वत लेने का वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें कार्ड धारको से डिवाइस लगाने के नाम पर रिश्वत ली जा रही है। वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया। भोगांव तहसील स्थित खाद्य विभाग कार्यालय में तैनात खाद्य अधिकारी रामस्वरूप के कंप्यूटर ऑपरेटर अवकाश कुमार का डिवाइस लगाने के नाम पर लाभार्थियों से रुपए लेने का किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। आरोप है कि ऑपरेटर द्वारा डिवाइस लगाने के नाम पर वसूली की जा रही है। गृहस्थी के राशन कार्ड में डिवाइस लगाने के नाम पर ₹500 और अंतोदय कार्ड के ₹1000 का खुला रेट चल रहा है। वही राशन डीलरों से अग्रिम उठान का प्रमाण पत्र देने के लिए ₹30 रुपए प्रति कुंतल की वसूली की जाती है।

क्या कहते है जिला पूर्ति अधिकारी

जब इस संबंध में जिला पूर्ति अधिकारी कलीमुद्दीन सिद्दीकी से बात करने के लिए फोन मिलाया गया। तो उनके द्वारा फोन ना उठाने के कारण बात नही हो पाई। जिसके चलते अधिकारी कहिन नही लिखी जा सकती।

कन्नौज: वोटर आईडी कार्ड बनवाकर बने जिम्मेदार नागरिक-एडीएम

 

 

प्रज्ञेश प्रकाश भट्

कन्नौज। 1 जनवरी को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले छात्र छात्रा अपने वोटर कार्ड बनाकर जिम्मेदार नागरिक बने। सभी का वोट महत्वपूर्ण है। स्वयं का वोटर आईडी बनाएं उक्त उद्गार आज अपर जिलाधिकारी गजेंद्र कुमार के निर्देशों के क्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला सूचना अधिकारी शैलेन्द्र कुमार शर्मा, प्राचार्य डाइट एवं अन्य स्वीप प्रभारियों द्वारा लाला श्यामलाल इण्टर कालेज, कन्नौज प्रांगण में विभिन्न विद्यालयों से आये छात्र छात्राओं को स्वीप गतिविधियों को बढावा देने हेतु आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उपस्थित छात्र छात्राओं को दिए।


उन्होंने उपस्थित सभी छात्र छात्राओं को जानकारी देते हुए बताया कि 01 जनवरी 2022 को 18 वर्ष की अधिमान्य आयु पूर्ण करने वाले सभी छात्र छात्रा अपने क्षेत्र के बीएलओ कैम्प पर जाकर अपना फॉर्म 06 भरकर नए मतदाता बने एवं देश हित में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।
उन्होंने उपस्थित सभी को जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में जनपद में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से स्वीप गतिविधियों को बढ़ाने हेतु विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं जिसका एकमात्र उद्देश्य आपको सजग करना एवं आपके वोट का महत्व आप को समझाना है। उन्होंने सभी को मतदाता पहचान पत्र बनवाने हेतु निर्धारित प्रक्रिया को समझाने के साथ ही उसमें संशोधन एवं नाम कटवाने एवं अन्य जगह पर जोड़े जाने के संबंध में भी आवश्यक निर्देश दिए।

प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से भाजपा कार्यकर्ता जुटे

नवीन पांडे कुसमरा मैनपुर

कुसमरा। उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से भाजपा कार्यकर्ता जुटगए हैं। शुक्रवार को आयोजित बूथ सत्यापन बैठक में कार्यकर्ताओं ने विधानसभा क्षेत्र में आने वाले एक-एक बूथ की समीक्षा की।
किशनी विधानसभा के कुसमरा मंडल की बैठक नगर के देव स्मारक सभागार में हुई। बैठक में विधानसभा प्रभारी राकेश सिंह ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर अभी से कर्मठ एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय करना जरूरी है। बैठक के दौरान संगठन के द्वारा अपेक्षित बूथों के सामाजिक समीकरण, संगठन निर्देशित कार्यों की जानकारी भी बूथ अध्यक्षों को दी गई। सौंपे गए कार्यों को निर्धारित समय में पूरा करने की अपील की गई है। बैठक में जिला मंत्री ओमजी दुबे, मंडल अध्यक्ष विनोद चतुर्वेदी, जिप सदस्य जीतू सिसौदिया, ऋषभ कौशल, मदन मोहन मिश्रा, शेखर चौहान, धमेंद्र चौहान, लकी चौहान, प्रदीप चौहान, सुभाष गुप्ता आदि उपस्थित थे।

वकील और पूर्व सैनिक के बीच हुई मारपीट का मामला गहराता जा रहा है गिरफ्तारी न होने पर पूर्व सैनिकों ने धरना करने की दी धमकी

 

पूर्व सैनिक पत्नी स्नेहलता द्वारा 8 सितंबर 21 को पुलिस अधीक्षक को दिए गए प्रार्थना पत्र पर मुकदमा पंजीकृत कर अपराधी वकीलों की हो गिरफ्तारी। आज उन्नाव जिले के सभी पूर्व सैनिक संगठनों अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद उन्नाव जिलाध्यक्ष संजय सिंह फौजी की अध्यक्षता में पूर्व सैनिक विजय सिंह पर कचहरी परिसर में वकीलों द्वारा मारना पीटना और पुलिस बुलाकर फर्जी 307 मुकदमा पंजीकृत कर बंद करवा देना। इस पर आज अखिल भारतीय पूर्व सैनिक संगठनों की तरफ से पुलिस अधीक्षक महोदय को ज्ञापन देकर पूर्व सैनिक पत्नी का मुकदमा पंजीकृत कर अपराधी वकीलों की गिरफ्तारी की मांग की गई गिरफ्तारी न होने की दशा में जल्द ही जिले के पूर्व सैनिक बताए स्थान पर धरने पर बैठ जाएंगे। ज्ञापन देने के दौरान पूर्व सैनिको के द्वारा नारेबाजी से नाराज दिखे पुलिस अधिकारी ने दुबारा ऐसे नारेबाजी न करने की सख्त हिदायत दी कि कोविड के समय किसी ऑफिस में ऐसे नारेबाजी करने पर मुकदमा पंजीकृत कर दूंगा ।
नगर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देने के बाद ग्रीन पैलेस में सामूहिक सैनिक संगठनों की तरफ से प्रेस वार्ता कर अपनी बात रखी गई इस मौके पर प्रमुख रूप से संजय सिंह फौजी के साथ सूबेदार एके दीक्षित प्रदेश अध्यक्ष वेटरन एसोसिएशन , जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह इंडियन वेटरन ऑर्गेनाइजेशन, जिलाध्यक्ष राजेश सिंगर वेटरन एसोसिएशन पूर्व सैनिक संगठन, जिलाध्यक्ष एसके द्विवेदी पूर्व सैनिक शिक्षक संगठन, चंद्रशेखर अवस्थी राष्ट्रीय महासचिव बैंक यूनियन पूर्व सैनिक संगठन, राजेश यादव जेएस तिवारी पीड़ित विजय कुशवाहा राजदीप सिंह विशेश्वर यादव कन्हैया लाल कैप्टन आर जी मिश्रा कैप्टन विष्णु गॉड रमाकांत संजय कुशवाहा महेश कुशवाहा कैप्टन नरेंद्र चंदेल कैप्टन राम सिंह यादव राजकुमार रावत एपी चौरसिया आज पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।
सवाल यह है कि वकील और पूर्व सैनिकों के मध्य विवाद दिन प्रतिदिन गहराता जा रहा है । अब ये लड़ाई प्रतिष्ठा से जुड़ती जा रही है। प्रशासन भी फुक फुक कर कदम रख रहा है जिससे स्थिति बिगड़ न पाए।
अर्जून तिवारी उन्नाव संवाददात

भयंकर फैले ड़ेंगू की जांच की अब तक कोई व्यवस्था नहीं

 

प्रज्ञेश प्रकाश भट्

कन्नौज। जिले में ध्वस्त स्वास्थ्य सेवाओं की समस्या को लेकर सीएमओ डॉ विनोद कुमार को ज्ञापन सौपा। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव की अगुआई में जनपद कन्नौज में ध्वस्त स्वास्थ सेवाओ की समस्या को लेकर मुख्य चिकित्साधिकारी को एक ज्ञापन सौपा इस मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव ने प्रदेश सरकार पर भेद भाव का आरोप लगाते हुए कहा समाजवादी सरकार में जनता की स्वास्थ्य को लेकर कई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कराया गया था परन्तु वर्तमान भाजपा सरकार उन्हें अभी तक चालू नही करवा पाई।
उन्होंने कहा कि एक तरफ कोरोना जैसी महामारी की तीसरी लहर से मुकाबला करने का सरकार दम्भ भर रही है परन्तु डेंगू और बायरल बुखार से पूरे प्रदेश में हाहाकार मचा है। हजारो की संख्या में लोग काल के गाल में समा गए है परन्तु सरकार के खोखले वादे केवल कागजो पर ही दिखाई पड़ रहे है। अस्पतालों में डेंगू जांच की उचित व्यवस्था नही है जो व्यवस्था है भी वो आये दिन खराब हो जाती है।
उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि जहाँ जहाँ महामारियां फैली है वहाँ पर सरकार द्वारा शिविर लगाया जाए। लोगो को जागरूक किया जाए और बन्द पड़े अस्पतालों को तुरन्त चालू करवाया जाए। नही तो समाजवादी लोग जनता की लड़ाई को लड़ने के लिये सड़को पर उतरने के लिये मजबूर होंगे।
इस मौके पर अमित मिश्रा, कौसर खा, ऐतिशाम हुसैन, बिल्लू, मो आलम, आसिफ, मनीष कुशवाहा, अतुल मौर्य, गौतम कुशवाहा, कल्लू शर्मा, अनुराग मिश्रा, सभासद वीरपाल यादव, सभासद गोविन्द दुबे, रिशु यादव, शशिकान्त कटियार, प्रवीण दुबे, संजीव मिश्रा, देवराज यादव आदि लोग मौजूद रहे।

प्राचार्या ने छात्राओं को साइबर क्राइम से संबंधित जानकारी दी।

प्रज्ञेश प्रकाश भट्ट

कन्नौज। राजकीय महिला महाविद्यालय में आज मिशन शक्ति तृतीय चरण अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को प्राचार्य शक्ति सिंह सचान ने सभी छात्राओं को कहा कि हम अपने जीवन मे हमेशा जो भी कार्य करें उसे पूर्ण विश्वास से करें। अपने आप को कभी भी कमजोर न समझें। प्राचार्य ने सभी को साइबर क्राइम से बचाव के संबंध में जानकारी दी।
व्याख्या माला में डॉ सोनू पुरी ने महिला जागरूकता हेतु महिला हेल्पलाइन नंबर पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिला यदि अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होगी तभी वह अपने अधिकारों का प्रयोग कर समाज मे आगे बढ़ पायेगी।
महाविद्यालय के मिशन शक्ति के अंतर्गत बदलाव के अभिकर्ता संयोजक पी पी यादव ने समिति के सदस्य सुनील कुमार व अंबरीन फातिमा के साथ मिलकर छात्राओं को रोजगार संबंधी जानकारी उपलब्ध कराई तथा छात्र छात्राओं की जिज्ञासाओं का निस्तारण किया। संचालन जिला नोडल अधिकारी रीतू सिंह ने किया।

कन्नौज: जिला प्रशासन द्वारा मनाई भारत रत्न गोविंद बल्लभ पंत की जयंती

प्रग्नेश प्रकाश भट्

कन्नौज। आजादी के अमृत महोत्सव एवं चौरी चौरा शताब्दी समारोह के अवसर पर जिले में पं0 गोविन्द बल्लभ पंत की जयंती धूमधाम से मनायी गयी। कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम का शुभारम्भ जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र द्वारा पं0 गोविन्द वल्लभ पन्त के छायाचित्र पर माल्यापर्ण कर किया गया।जिलाधिकारी ने पन्त जी के जीवन वृत पर प्रकाश डाला।
उन्होंने पंत के सत्कृत्यों को स्मरण करते हुए कहा कि स्वतंत्र भारत में उ0प्र0 में प्रथम मुख्यमंत्री का पद सुशोभित किया और देश के गृहमंत्री का दायित्व भी निभाया। उन्हें सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट, जिला सूचना अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी, नाजिर सदर सहित कलेक्ट्रेट स्थित सभी कार्यालयों के अधिकारी/कर्मचारी सहित अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।
स्कूलों में भी आज पंत जी की जयंती मनाई गई और उनके जीवन वृत पर प्रकाश डाला गया। स्कूलों में लखनऊ में हुए कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी किया गया। गोमती देवी गर्ल्स इंटर कालेज की प्रधानाचार्य दिव्या शर्मा ने पंत जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

कन्नौज: इत्र नगरी में “विघ्नेश्वराय वरदाय सुरप्रियाय” के गूंजे स्वर

 

प्रज्ञेश प्रकाश भट्

कन्नौज। जनपद मुख्यालय सहित पूरे जिले में विभिन्न मोहल्लों व देव स्थानों पर विघ्नेश्वराय श्री गणपति का आह्वान किया गया और विधिविधान पूर्वक मूर्ति स्थापना का पूजन अर्चन किया गया। नगर के मोहल्ला सरायमीरा, मकरन्द नगर तथा कन्नौज के विभिन्न मोहल्लों में घरों तथा देवालयों से प्रातः चार बजते ही शंख घंटा की ध्वनि के साथ कहीं जय गणेश जय गणेश देवा तो कहीं गजानन भूत गणदी सेवितं से तो कहीं दूसरे स्थान से विघ्नेश्वराय के स्वर गूंजने लगे।
प्रदेश सरकार ने सार्वजनिक स्थलों पर गणेश महोत्सव व मूर्ति स्थापना सार्वजनिक रूप से करने पर प्रतिबंध लगा दिया था इसलिए आज गणेश चतुर्थी को भक्तों ने प्रोटोकॉल का पूर्ण पालन किया और सार्वजनिक स्थल पर कहीं पर भी गणेश स्थापना नही की गई। न ही महोत्सव का पांडाल बनाया गया। मंदिरों तथा घरों में जहाँ जहाँ श्री गणेश जी की स्थापना कर पूजा प्रारंभ हुई वहां पर शासन के निर्देशों का पूर्ण पालन नजर आया। मोहल्ला कटरा जहां पर वर्षों से कटरा नरेश के रूप में पूजा होती रही वहां एक हाथे में छोटी मूर्ति की स्थापना की गई। इसी तरह कटरा, कानून गोयान सहित घरों में छोटी छोटी मूर्तिया रखकर विघ्न विनाशक गणेश की पूजा की गई।
कचहरी टोला में महाराष्ट्रीयन परिवार के घरों में श्री गणपति का पूजन अर्चन अत्यंत भक्तिभाव से किया गया। साधना केलकर, प्रमोद केलकर, विशाल केलकर ने महाराष्ट्रीयन पद्धति से पूजा अर्चना की। भक्ति भाव से की गई आरती में “सुखकर्ता दुखहर्ता वार्ता विघ्नाची नूर्वी पूर्वी प्रेम कृपा जयाची सर्वांगी सुंदर उही शेन्दू रांची, कंठी झल के माल मुक्ता फलांची” स्वरों से महाराष्ट्र की पूजा की झांकी झलक रही थी। आचार्य चंदन शुक्ला ने विधिविधान पूर्वक गणपति पूजन कराया। चार घंटे तक चली विधिवत पूजा में सुषमा गुप्ता, हनी गुप्ता, चित्रा अग्निहोत्री, पूजा अग्निहोत्री, अर्व आदि श्री गणेश के चरणों मे नतमस्तक हुये।