Thursday , October 24 2024

Editor

मैनपुरी रेनू यादव बनी भा0कि0यू0(किसान)महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष

 

पंकज शाक्य

किशनी/मैनपुरी- भारतीय किसान यूनियन किसान लगातार अपने कुनवे का बिस्तार करता जा रहा है। यूनियन के महिला मोर्चा में रविवार को एक और तेजतर्रार महिला ने संगठन में जुड कर संगठन को मजबूती प्रदान की है।
भा0कि0यू0 (किसान) जनपद में अपने संगठन के विस्तार में जुटा हुआ है। प्रति सप्ताह किसी न किसी गांव में संगठन की बैठक होजाती है तथा किसान भी संगठन में जुडते चले जा रहे है। इस संगठन में न सिर्फ पुरूष वल्कि जागरूक महिलायें भी पुरूषों के कन्धे से कन्धा मिलाकर समाज की सेवा करने को तत्पर हो रहीं है। रविवार को यूनियन के जिला कार्यालय पर एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिलाउपाध्यक्ष रनबीर यादव ने संगठन के विस्तार पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हमारा संगठन जनपद के किसानों के हितों के लिये लडाई लडने के लिये तैयार है। उन्होंने जनपद के समस्त किसानों का आहवान करते हुये कहा कि आप लोग भा0कि0यू0 किसान के साथ जुडें और अपने अपने क्षेत्र के किसानों की समस्याओं से संगठन को अवगत करायें। संगठन की महिला मोर्चा की जिला प्रभारी ममता यादव ने कहा कि उनकी पहली जिम्मेदारी संगठन में महिलाओं की हिस्सेदारी बढाना है। उन्होंने कहा कि जब महिलायें युद्धक विमानों से आसमान का सीना चीरने की दम रखतीं है तो संगठन में रहकर किसान भाइयों की मदद क्यों नहीं कर सकतीं। उन्होंने जिलाध्यक्ष अनुरूद्ध दुबे से कस्बा के जटपुरा चौराहा निवासी रेनू यादव को महिला मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाने की अपील की जिसे जिलाध्यक्ष ने स्वीकार कर लिया। नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष रेनू यादव ने कहा कि वह संगठन की जिम्मेदारियों का निर्वहन करने को प्रतिबद्ध है। जिलाध्यक्ष अनुरूद्ध दुबे तथा जिला प्रभारी ममता यादव ने रेनू यादव को प्रमाणपत्र देकर संगठन में शामिल किया तथा जिलाउपाध्यक्ष रनबीर यादव की सुपुत्री शिवानी यादव ने हरे रंग का पटुका पहना कर उनको सम्मानित किया। इस अबसर पर जिला महासचिव सुभाष यादव, ब्लॉक अध्यक्ष रमन यादव, जिला सचिव राघवेन्द्र चौहान, प्रमोद शाक्य, उमेश यादव, देवेन्द्र यादव, सोनू दुबे, बीटू यादव, अमित यादव, उमेश पाण्डेय, उमाकान्त पाण्डेय, लल्लन दुबे, सतीश जाटव, शिवा चौहान, चन्दन चौहान आदि मौजूद रहे

 

 

 

 

फिरोजाबाद अंधविश्वास- बीमारी भगाने को ग्रामीणों ने निकाला खप्पर

नरेन्द्र वर्मा
शिकोहाबाद। विज्ञान चांद पर पहुंच रहा है, लेकिन हमारे देश में अंधविश्वास आज भी हावी है। वायरल फीवर और डेंगू जैसी अन्य वीमारियों से निजात दिलाने को ग्रामीण खप्पर निकाल रहे हैं। उनका विश्वास है कि खप्पर निकालने से वायुमंडल में फैले कीटाणु हवन सामिग्री के धुएं से नष्ट हो जाते हैं और लोगों को बीमारियों से राहत मिलती है। इसी के चलते शनिवार को डंडियामई गांव में खप्पर निकाला गया।

थाना क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में आज भी लोग अंधविश्वास और टोना-टोटका पर विश्वास करते हैं। यही बजह है कि बीमारियों से लड़ने के लिए लोग तंत्र-मंत्र का सहारा ले रहे हैं। ग्रामीणों का मानना है कि बरसात से पैदा हुए विषाणु कीटाणू, खत्म करने के लिए हवन सामिग्री का धुआं बहुत कारगर होता है। इसी के लिए ग्रामीणों ने विशेष आयोजन किया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने एकत्रित होकर मंत्रोचारण के साथ हवन यज्ञ किया। हवन सामिग्री में देशी, आयुर्वेदिक गंधक, सरसों का तेल, रार और गुग्गुल का प्रयोग कर खप्पर को घर- घर घुमाया जाता है। यह कार्यक्रम गांव के बाहर बने देव स्थान से प्रारंभ होकर गांव की गलियों में घुमाया जाता है। मान्यता है कि इससे पशुओं में होने वाले रोगों से मुक्ति मिलती है, साथ ही गांव में दैवीय आपदा भी नहीं आती है।

इस कार्यक्रम के बारे में ग्रामीणों ने बताया कि विमारी को भगाने का यह देशी नुख्सा है। यह वर्षों पुरानी परंपरा है,जिसे आज भी उसी श्रद्धा और विश्वास के साथ निभायी जा रही है।

फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज में डीएम को सब कुछ ओके मिला

नरेन्द्र वर्मा
फिरोजाबाद। जिला अधिकारी चंद्र विजय ने रविवार को मेडिकल कॉलेज जिला अस्पताल में सो सैया वार्ड का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान होने सब कुछ ओके मिला।
जिलाधिकारी अचानक मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। उन्होंने 100 सैया मैं बनाई गई बच्चों के वार्ड का अवलोकन किया।
उन्होंने वहां भर्ती बच्चों के तीमारदारों से उपचार के बारे में पूछताछ की। अस्पताल में मिल रही मेडिकल सुविधा के बारे में भी जानकारी की।
उन्होंने बेड पर पहुंचकर बीमार बच्चों से भी बात की। बाद में उन्होंने प्राचार्य डॉक्टर संगीता अनेजा तथा बाल रोग के हेड से कई बिंदुओं पर जानकारी ली।
निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी ने बताया मेडिकल कॉलेज में समय 125 बच्चे भर्ती हैं। उनमें ज्यादातर वायरल से पीड़ित है। कुछ बच्चे डेंगू के भी हैं। उन्होंने बताया व्यवस्थाएं ठीक हैं। बच्चों के आते ही ब्लड टेस्ट कर बीमारी के बारे में जानकारी की जा रही है। उसके बाद उपचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया नगर निगम भी अपना कार कर रही है। उन्होंने लोगों से भी सावधानियां बरतने की अपील की है।

*क्रोसर*
*डीएम ने अचानक मेडिकल कॉलेज पहुंच वहां भर्ती बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी ली*
*प्राचार्य तथा चिकित्सकों को भी कई बिंदुओं पर निर्देश दिए*

फिरोजाबाद वसीम ने स्वयं खुद को गोली मारकर की थी आत्महत्या

नरेन्द्र वर्मा
फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ क्षेत्र में 3 दिन दो युवक की हत्या नहीं हुई थी। उसने स्वयं को गोली मारकर आत्महत्या की थी। पुलिस ने आत्महत्या को प्रेरित करने के मामले में दिल्ली से आए दंपति व उसके चालक को जेल भेजा है।
मक्का कॉलोनी में सिक्योरिटी गार्ड वसीम पुत्र पप्पू ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की थी।
बहुत दिल्ली में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। वह अपनी पत्नी के साथ 3 दिन पूर्व ससुराल में आया था। उसी दौरान गोली लगने से उसकी मौत हुई थी।
उसकी पत्नी फरहाना ने मालिक राजीव कुमार तथा उसकी पत्नी दुर्गेश चौधरी पर गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाया था। उस समय दंपति अपने चालक के साथ दिल्ली से उसके घर आए थे। तहकीकात के बाद मामला आत्महत्या का निकला।
पुलिस ने मामले में आत्महत्या को प्रेरित करने के आरोप में दिल्ली से आए दंपति पिता चालक को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
पुलिस का कहना है वसीम दिल्ली में राजीव के यहां सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। वह वहां से ₹30000 नगर तथा मोबाइल फोन चोरी कर यहां आ गया था।
उसका पता लगाते हुए राजीव उसकी पत्नी दुर्गेश भी वहां आ पहुंचे। चोरी को लेकर उन लोगों में काफी विवाद हुआ। प्रभारी निरीक्षक रसूलपुर का कहना है बदनामी के कारण वसीम ने खुद को गोली मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई।

*क्रोसर*
*दिल्ली से चोरी कर यहां भाग आया था*
*पुलिस ने आत्महत्या को प्रेरित करने के मामले में दंपति व उसके चारों को जेल भेजा*

फिरोजाबाद सिरसागंज पुलिस व आबकारी विभाग ने 54 सौ लीटर स्प्रिट पकड़ी

नरेन्द्र वर्मा
फिरोजाबाद। थाना सिरसागंज पुलिस ने आबकारी विभाग के साथ चेकिंग के दौरान भारी मात्रा में स्प्रिट बरामद की है। स्प्रिट आईसर मैं ले जाई जा रही थी। उसने दो लोगों को भी गिरफ्तार किया है।
विभाग को स्प्रिट के बारे में जानकारी मिली थी। पता चलते ही आबकारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह आबकारी निरीक्षक शिव कांत श्रीवास्तव मैथिलीशरण प्रवर्तन चौकी प्रभारी कठफोरी अजीत कुमार सिपाही सत्येंद्र तथा अंकित ने दिहुली मोड़ के समीप से आईसर को रोका।
पुलिस को देख चालक ने गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी। तभी पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।
आयशर से पुलिस ने 3 ड्रम स्प्रीट बरामद की है। तीनो ड्रम से पुलिस को 54 सौ लीटर स्प्रीट मिली है।
पुलिस ने गाड़ी में सवार अवधेश पुत्र साहब सिंह डक पुरवा रसूलाबाद कानपुर देहात विनोद शर्मा पुत्र वेद प्रकाश निवासी गोविंद नगर मथुरा को गिरफ्तार किया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

फिरोजाबाद सृष्टि महिला प्रशिक्षण केंद्र पर किशोरियों एवं महिलाओं को ब्यूटीशियन प्रशिक्षण के वितरित किये प्रमाण पत्र !

नरेन्द्र वर्मा
किशोरियों एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सर्व सखी स्वाभिमान परियोजना एवं महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के अंतर्गत कोमल फाउंडेशन द्वारा एवं इंडियन डेवलपमेंट फाउंडेशन मुम्बई के सहयोग से संचालित सृष्टि महिला प्रशिक्षण केंद्र सुदामा नगर पर किशोरियों एवं महिलाओं को 90 दिवसीय ब्यूटीशियन प्रशिक्षण के प्रमाण पत्रों का वितरण महिला उपनिरीक्षक अलवीना पठान चौकी प्रभारी आसग्रान थाना उत्तर एवं कोमल फाउंडेशन के अध्यक्ष अश्वनी कुमार राजौरिया द्वारा किया गया !
90 दिवसीय ब्यूटीशियन प्रशिक्षण पूर्ण होने के उपरांत प्रमाण पत्र पाकर किशोरियों एवं महिलाओं के चेहरे खुशी से खिल उठे !
अलवीना पठान ने सभी किशोरियों एवं महिलाओं का उत्साहवर्धन करते हुये कहा कि आप सभी इस प्रशिक्षण के माध्यम से अपनी आजीविका को बहुत ही अच्छी तरह से चला सकती हैं आपको किसी के सामने मोहताज होने की जरूरत नहीं है तथा किशोरियों एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य जो कोमल फाउंडेशन और आईडीएफ कर रही है यह बहुत ही सराहनीय कार्य है इस कार्य के लिए संस्था के सभी पदाधिकारी प्रशंसा के पात्र हैं !
कोमल फाउंडेशन के अध्यक्ष अश्वनी कुमार राजौरिया ने कहा कि कोमल फाउंडेशन द्वारा तथा इंडियन डेवलपमेंट फाउंडेशन मुंबई की सर्व सखी स्वाभिमान परियोजना के अंतर्गत किशोरियों एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सृष्टि महिला प्रशिक्षण केंद्र पर करीब 22 किशोरियों एवं महिलाओं को 90 दिवसीय ब्यूटीशियन का प्रशिक्षण प्रदान किया गया है !
90 दिवसीय ब्यूटीशियन प्रशिक्षण पूर्ण होने के उपरांत आज किशोरियों एवं महिलाओं को प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया है !
कोमल फाउंडेशन एवं आईडीएफ का यह संयुक्त प्रयास है कि हमारे समाज में बेटियां और महिलाएं आत्मनिर्भर बन कर सशक्त बने !
कार्यक्रम में महिला कांस्टेबल मीना कुमारी,प्रशिक्षका कुमारी रोशनी राठौर,राजेश कुमारी,सोनी राठौर,इंडियन गांधी,रवि राठौर आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे !

कन्नौज: खेल दिवस पर स्टेडियम में भरा पानी

 

प्रज्ञेश प्रकाश भट्ट

कन्नौज। आज राष्ट्रीय खेल दिवस एवं मेजर ध्यानचंद की जयंती पर जिला क्रीड़ा अधिकारी ने हरभानपुर के खेल स्टेडियम सौरिख में हॉकी मैच कराने की घोषणा की थी लेकिन स्टेडियम में बड़ी बड़ी घास और पानी भरा होने के कारण मैच नही हो सका।
इधर पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव ने स्टेडियम पहुँच कर
खेल घेरा डालो कार्यक्रम मनाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने आज तक खिलाड़ियों के लिए कुछ नहीं किया है। स्टेडियम में पानी भरा है और घास उग आई है। श्री यादव ने कहा की प्रदेश का खिलाड़ी सरकार की नीतियों से बहुत पीछे चला गया है। उन्होंने याद दिलाया कि सरकार ने खिलाड़ियों से वादा किया था कि 10000 या 20000 देकर सरकार खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाएगी लेकिन उसने कुछ नहीं किया।
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की सरकार में हर प्रतिभा को सम्मान मिला। 50000 रुपये दिए गये। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में सपा सरकार के बनते ही प्रतिभाओं को सम्मान दिया जाएगा। मेजर ध्यानचंद को सच्ची श्रद्धांजलि उस दिन पूरी होगी जब उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी को सम्मान मिलेगा। इस मौके पर खिलाड़ी मनु पाल, आरती यादव ,कुलदीप सिंह, अखिल यादव, आलोक वर्मा, हर्षित यादव, अजीत यादव, चंदन शेखर प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
अनिल पाल, संजय दुबे, योगेंद्र सिंह यादव, सुधीर सविता, अवधेश यादव, पप्पू यादव, जसवंत प्रधान, सोनू यादव, पृथ्वीराज, शरद यादव, लल्ला चौहान, ललित दीक्षित, श्यामू राजपूत, सुधीर, आलोक, धर्मवीर पाल, अभिषेक यादव, गोलू यादव, नीतू यादव, समसुल प्रधान, अहमद आदि लोग बड़ी संख्या में मौजूद थे।

कन्नौज: व्यापार मंडल की महिला इकाई की प्रदेश उपाध्यक्ष बनीं शोभा दुबे

 

प्रज्ञेश प्रकाश भट्ट

कन्नौज। लखनऊ में आयोजित अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की उत्तर प्रदेश की महिला इकाई के शपथ ग्रहण समारोह में महिला इकाई कन्नौज की जिलाध्यक्ष शोभा दुबे को प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व दिया गया।
प्रदेश अध्यक्ष संदीप बंसल ने कहा आज देश में करोड़ों महिलाएं उद्योग और व्यापार में काम कर रही हैं। पदाधिकारियों का प्रयास होना चाहिए कि सभी महिलाओं को संगठन से जोड़ें। मुख्य अतिथि लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया ने सभी नवनियुक्त महिला पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम में कन्नौज जिला इकाई से संध्या त्रिपाठी, प्रभा पांडेय, शालिनी चौहान, उषा गुप्ता, आराधना दुबे एवं मनोरमा दुबे ने सहभागिता की।

इटावा बकेवर लोहिया नगर में कच्ची गली होने के कारण मोहल्ला वासियों को निकलने में परेशानियों

तरूण तिवारी बकेवर इटावा ।
नगर बकेवर में मोहल्ला लोहिया नगर में कच्ची गली होने के कारण मोहल्ला वासियों को निकलने मेंभारी परेशानियो का सामना करना पड़ रहा है। वहीं नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी बेखबर है ।इस संबंध में मोहल्ला लोहिया नगर निवासी दीपू मिश्रा सागर दुबे नंदू शुक्ला जीतू तिवारी सत्यदेव पोरवाल जितेंद्र कुशवाहा ने बताया कि हमारे मकानों के सामने कच्ची गली होने के कारण गली में चलना मुश्किल हो रहा है ।वर्षा होने पर मिट्टी गीली होने पर मोहल्ला वासी फिसल कर चोटिल हो रहे हैं वहीं कुछ दबंग लोग गली के गोबर कूड़ा कचरा पशुओं का डाल रहे हैं ।जिससे भीषण गंदगी फैलने के साथ-साथ संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका उत्पन्न हो गई है। वहीं जबकि मोहल्ला वासी नगर पंचायत को हाउस टैक्स भी दे रहे हैं ।फिर भी नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। जब भी मोहल्ला वासियों ने गली का शीघ्र निर्माण कराए जाने के संबंध में कई बार संपर्क करने के साथ-साथ शिकायती प्रार्थना पत्र भी दिए हैं। लेकिन नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी मोहल्ला वासियों के शिकायती प्रार्थना पत्र पर कोई ध्यान ना दे कर अनदेखी कर रहे हैं। जिससे मोहल्ला वासियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है वहीं नगर बकेवर के मोहल्ला वासियों ने जिलाधिकारी इटावा उपजिलाधिकारी भरथना तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सीघ्र ही गली का पक्का निर्माण करने की जोरदार मांग की है।फोटो

उन्नाव गौशाला की दुर्दशा देख प्रशासन की नींद टूटी

पंकज तिवारी

उन्नाव नगर पालिका द्वारा संचालित गौशाला की दुर्दशा क तस्वीर पिछले कई महीनों से गौसेवक अखिलेश अवस्थी की टीम शासन प्रशासन को दिखा रहा है लेकिन गहरी नींद का दिखावा कर रहे प्रशासन की नींद तब टूटी ज हनुमंत जीव अक्षय के संस्थापक अखिलेश अवस्थी ने नगर पालिका द्वारा ऊ गौशाला का निरीक्षण कर गौवशों की दुर्दशा को देख नाराजगी दिखाते हुए धरना देने की बात कही

अखिलेश अवस्थी के धरने की बात सुनते ही हरकत में आए प्रशासन के आला अधिकारी पहुचे नगर पालिका द्वारा संचालित गौशाला। गौसेवक ने जिम्मेदारो से 24 घंटे में गौशाला की स्थित बदलने की चेतावनी। जरूरी व्यवस्थाओ को व्यवस्थित करने की मांग।
4 से ज्यादा गायों के मरणासन्न अवस्था के बाद आक्रोशित लोग अखिलेश दादा के धरने की सूचना पर पहुचे जिम्मेदार।
24 घंटे में हालात सुधार का आश्वाशन, अगले दिनों से जिले की सभी गौशालाओं का करेंगे भृमण, अखिलेश अवस्थी ने 24 घंटे के समय मे व्यवस्था व्यवस्थित न होने पर आगे धरने की भी चेतवकनी।
अब देखना ये है की गौवंशो की इस हालत के जिम्मेदारों पर कार्यवाही होती है या खानापूर्ति की जाती है।