Thursday , October 24 2024

Editor

इटावा एसपी सिटी को सम्मानित कर व्यापार मण्डल इटावा सदर ने दी विदाई

इटावा सदर के एस.पी.सिटी प्रशान्त कुमार प्रसाद का स्थानांतरण मुजफ्फरनगर एसपी क्राइम के पद पर हो जाने पर उ.प्र.उधोग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल इटावा सदर के पदाधिकारियों ने उनके आवास पर जाकर उनके द्रारा इटावा में किये उत्कृष्ट कार्यो के लिये सम्मानित कर विदाई दी। इस दौरान व्यापार मण्डल के सदर अध्यक्ष आलोक दीक्षित, सदर संरक्षक आकाशदीप जैन बेटू, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कामिल कुरैशी, सचिव सैयद्द लकी, जैनुल आब्दीन आदि मौजूद रहे।

इटावा जसवंत नगर भाजपा मंडल की बूथ सत्यापन बैठक संपन्न

सुबोध पाठक

जसवंतनगर/इटावा। भाजपा द्वितीय मंडल की बूथ सत्यापन बैठक रेलमण्डी में संपन्न हुई जिसमें पन्ना प्रमुख बनाने का कार्य किया गया।
बैठक में भाजपा नेता राज बहादुर यादव व जिला उपाध्यक्ष सुबोध तिवारी ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का काम करें।
इस दौरान सेक्टर प्रभारी राजेन्द्र गुप्ता, सेक्टर संयोजक संजीव चौधरी, लज्जाराम प्रजापति, अजय यादव बिंदु, कुशल पाल शर्मा, सुरेश गुप्ता, कृष्ण कांत प्रजापति, प्रवीण दुबे, सौरभ शाक्य, उमेश शाक्य, सुरेन्द्र शंखवार, प्रविन्द्र यादव आदि मौजूद रहे।

मैनपु्री सभी वर्गो को न्याय दिलाएगी जन अधिकार पार्टी

पंकज शाक्य
– सभी पार्टियों ने पिछड़ो, दलितो, अल्पसंख्यक को इस्तेमाल किया
कुरावली/मैनपुरी। विपक्षी सभी पार्टियों ने पिछड़ो, दलितो, अल्पसंख्यक लोगो को हमेशा वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया है। अपने फायदे के लिए सभी लोगो को इस्तेमाल करना इनकी आदत बन चुकी है। किसी भी पार्टी के द्वारा उक्त वर्गो के उत्थान के लिए प्रयास नही किए गए। उक्त वक्तब्य जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाह ने नगर के सिरसा चन्द्रपुरा रोड स्थित कमलेश स्मृति महाविद्यालय परिसर में भागीदारी संकल्प मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यकर्ता बैठक के व्यक्त किए।
उन्होने आगे कहा कि उनकी पार्टी राजनीतिक हिस्सेदारी के साथ सभी वर्गों को सम्मान दिलाने का काम करेगी। जन अधिकार पार्टी सभी वर्गों को उनका हक दिलाने का काम करेगी। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की, कि वह कानून के दायरे में रहकर लोगों की समस्याओं के निराकरण का प्रयास करें। भाजपा ने पिछडे समाज के लोगो का दम घोटने का काम किया है।
भारतीय वंचित पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामकरण कश्यप ने कहा कि वह अब पिछड़ा, दलित, अल्प संख्यक समाज के लोगो के साथ खड़े है। वह इन लोगो के साथ अन्याय नही होने देगे। वह सभी वर्गो के लोगो को सम्मान दिलाने के लिए प्रयास कर रहे है। यह प्रयास आखिरी सांस तक जारी रहेगा। जब तक सम्मान नही मिल जाता तब तक संघर्ष जारी रहेगा।
कार्यकर्ता बैठक को रमेश निषाद प्रदेश अध्यक्ष जन अधिकार पार्टी, राजेन्द्र पाल महासचिव, देवेन्द्र सिंह शाक्य कानपुर मंडल अध्यक्ष, रघुवीर सिंह शाक्य प्रदेश महासचिव, संजीव सिंह शाक्य मंडल प्रभारी, भूदेवसिंह शाक्य सेवानिवृत्त अध्यापक आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता भूदेव सिंह शाक्य सेवा. अध्यापक ने की व संचालन सत्यदेव प्राचार्य, विमल कुमार शाक्य ने किया।
इस मौके पर सुनील शाक्य, विपिन शाक्य, प्रशान्त शाक्य, जितेन्द्र शाक्य, भानुप्रताप शाक्य, प्रदीप शाक्य, अभिषेक शाक्य, शीलेन्द्र शाक्य, भूरे शाक्य, विजय शाक्य, शिशुपाल शाक्य, दीपांकर शंखबार आदि मौजूद रहे।

लोगो ने किया भव्य स्वागत
कार्यक्रम में पहुंचने पर कार्यक्रम के मुख्यअतिथि बाबू सिंह कुशवाह और रामकरण कश्यप का नीरज शाक्य, दिनेश प्रियदर्शी, उमेश शाक्य, रणविजय शाक्य, विनोद शाक्य, श्रीकृष्ण शाक्य, अध्यापक अरविंद शाक्य, नीरज शाक्य, राजीव कश्यप, पप्पू कश्यप, सुवोध वर्मा, संजीव कठेरिया आदि ने माला पहनाकर स्वागत किया।

बसपा छोड़ जन अधिकार पार्टी का थामा दामन
क्षेत्र के गांव फिरोजपुर निवासी रणविजय शाक्य ने अपने समर्थको के साथ बहुजन समाज पार्टी को छोड़कर जन अधिकार पार्टी का दामन थाम लिया है। जन अधिकार पार्टी की सदस्यता लेने के बाद उनका पार्टी पदाधिकारियों द्वारा जोशीला स्वागत किया गया। इसके अलावा आधा दर्जन और भी बसपा कार्यकर्ताओ ने जन अधिकार पार्टी का दामन थाम लिया। जिनका स्वागत किया।

मैनपुरी दैवीय आपदा से होने वाली हानियों के पीड़ितों को तत्काल मुहैया कराई जाए राशि – जिलाधिकारी

पंकज शाक्य

मैनपुरी- जिलाधिकारी महेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि दैवीय आपदा से हुयी जनहानि, पशुहानि एवं घरेलू सामान, मकान क्षति के प्रकरणों में वित्तीय वर्ष 2020-21 में 58 लाख 44 हजार 100 एवं चालू वित्तीय वर्ष में 25 अगस्त तक 72 लाख 32 हजार 100 रू. की अनुदान राशि पीड़ित परिवार, आश्रितों को वितरित की जा चुकी है। उन्होने बताया कि वर्ष 2020-21 में दैवीय आपदा में मृतक 11 व्यक्तियों के आश्रितों को रू. 44 लाख, मकान, घरेलू सामान की क्षति के 15 प्रकरण के पीड़ितों को रू. 03 लाख 44 हजार, 59 पशु हानि के प्रकरण में पीड़ितों को 13 लाख 33 हजार 100 की धनराशि उपलब्ध करायी गयी जबकि चालू वित्तीय वर्ष में 25 अगस्त तक 17 मृतक व्यक्तियों के आश्रितों को रू. 68 लाख, मकान, घरेलू सामान की क्षति के 25 प्रकरण के पीड़ितों को रू. 01 लाख 07 हजार, 19 पशु हानि के प्रकरण में पीड़ितों को 88 हजार 100 की धनराशि मुहैया करायी गयी।
श्री सिंह ने बताया कि राज आपदा मोचक निधि के तहत सूखा, बाढ़, ओलावृष्टि, कोला-शीतलहर, आग, आंधी-तूफान, बे-मौसम भारी वर्षा, आकाशीय विद्युत, लू प्रकोप आदि से जनहानि की दशा में मृतकों के आश्रितो को 04 लाख रू. की अहैतुक सहायता प्रदान की जाती है। दैवीय आपदा के कारण कोई अंग, आंखों के बेकार हो जाने पर उस दशा में जब शारीरिक अक्षमता 40 प्रतिशत से 60 प्रतिशत के मध्य होने पर 59 हजार 100 रू. शारीरिक अक्षमता 60 प्रतिशत से अधिक होने की दशा में रू. 02 लाख प्रति व्यक्ति प्रदान की जा रही है, गंभीर चोट जिसके कारण अस्पताल में भर्ती होने पर 01 सप्ताह से अधिक भर्ती होने पर 12 हजार 700 रू., 01 सप्ताह से कम समय तक भर्ती होने पर 04 हजार 300 रू. राहत राशि अनुमन्य है। दुधारू, कृषि भार वाहक पशु यथा भैंस, गाय, ऊॅट, भैंसा आदि की क्षति होने पर 30 हजार रू. भेड़-बकरी, सुअर की क्षति होने पर 03 हजार रू., गैर दुधारू पशु ऊॅट, घोड़ा, बैल आदि पर 25 हजार रू., गाय, भैंस का बछड़ा, गधा, ट्टटू, खच्चर की दशा में 16 हजार रू., पक्का मकान झोंपड़ी के अतिरिक्त जहां कम से कम 15 प्रतिशत नुकसान हुआ हो की दशा में 5200 रू. प्रति मकान, कच्चा मकान होने की दशा में रू. 3200, झोंपड़ी नष्ट होने की दशा में 4100 रू. प्रति झोंपड़ी की दर से धनराशि अनुमन्य है।
जिलाधिकारी ने दैवीय आपदा लिपिक को निर्देशित करते हुये कहा कि दैवीय आपदा से पीड़ित व्यक्तियों, उनके परिजनों को तत्काल समस्त औपचारिकताएं पूर्ण कराकर लाभान्वित कराया जाये, देवीय आपदा,विद्युत फाल्ट के कारण हुए फसलो के नुकसान, मृतक पशुओ के प्रकरणों पर तत्काल रिपोर्ट उपलब्ध करायी जाये और पीड़ितों को प्राथमिकता पर राहत राशि मुहैया करायी जाये,संबंधित विभाग आपस में समन्वय स्थापित कर तत्काल कार्यवाही करे

पुलिस महा निरीक्षक ने किया फ्रेंड्स कॉलोनी थाने का औचक निरीक्षण

सुबोध पाठक
पुलिस महानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर श्री मोहित अग्रवाल के प्रस्तावित इटावा भ्रमण कार्यक्रम में थाना फ्रेंड्स कॉलोनी का औचक निरीक्षण किया गया जिसमें पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कक्ष, हवालात, मालखाना, थानाध्यक्ष कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क एवं थाना परिसर का निरीक्षण कर संबंधित को अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव एवं थाना परिसर की साफ- सफाई हेतु निर्देशित किया गया साथ ही पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा मालखाने में असलहों का निरीक्षण कर उनकी साफ सफाई रखने हेतु संबंधित को निर्देश दिए गए तथा थाने पर उपस्थित चौकीदारों से वार्तालाप कर उनको वस्त्र भेंट किए गए।

कन्नौज जनता तक न पहुँचा योजना का लाभ तो होगी कड़ी कार्रवाई: डीएम

प्रज्ञेश प्रकाश भट्ट

कन्नौज। आज जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्रा ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बंधु व जिला वाणिज्य बंधु की बैठक में मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना की समीक्षा करते हुए बैंकों को लक्ष्य के सापेक्ष 87 आवेदन पर मात्र चार को ऋण वितरित किए जाने पर नाराजगी जताते हुए स्पष्ट रूप से कहा कि बैंकों की शिथिलता से यदि शासन की योजना प्रभावित होती है या उस योजना का लाभ समय से जनता तक नही पहुचता है तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी।
बैठक में व्यापार बंधु के पदाधिकारियों से सुरक्षा व्यवस्था पर प्रश्न किये जाने पर व्यापारियों ने शस्त्र लाइसेंस निर्गत करने की मांग की। व्यापारियों ने नगर पालिका कन्नौज के विभिन्न क्षेत्र में गढ्ढे में पानी एकत्र होने एवं एफएफडीसी के समीप स्टेडियम हेतु चयनित भूमि पर कचरा व मरे हुये जानवर डाले जाने की बात पर अधिशाषी अधिकारी के प्रतिनिधि को कड़ी फटकार लगाते हुए सख्त हिदायत देते हुए मृतक पशुओं हेतु प्रथक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।
व्यापारियों द्वारा साफ सफाई व्यवस्था सही न होने व फोगिंग कार्य न होने पर अपर जिलाधिकारी को अधिशाषी अधिकारी गुरसहायगंज को साफ सफाई व्यवस्था ठीक करते हुए नियमित फॉगिंग कराने के निर्देश दिये। बैठक में छिबरामऊ तहसील में जल आपूर्ति के समय विद्युत कटौती पर अधिशाषी अभियंता विद्युत छिबरामऊ को विद्युत आपूर्ति किसी भी तरह बाधित न हो उसके लिए सख्त निर्देश दिए।
बैठक में अपर जिलाधिकारी गजेंद्र कुमार, उपायुक्त उद्योग धनंजय सिंह, सहायक आयुक्त उद्योग श्रीमती रुचि शुक्ला सहित व्यापार मंडल के पदाधिकारी मौजूद रहे।

इटावा पुलिस महानिरीक्षक ने पुलिस लाइन की महिला रिक्रूट के साथ चर्चा

पुलिस महानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर श्री मोहित अग्रवाल के प्रस्तावित इटावा भ्रमण कार्यक्रम में पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन इटावा में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिला रिक्रूट आरक्षियों के साथ सम्मेलन कर प्रशिक्षण के संबंध में जानकारी की गई जिसमें पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा ट्रेनिंग की दिनचर्या, खानपान, आवास एवं महिला प्रशिक्षणार्थियों की शिक्षा एवं प्रदेश स्तरीय अधिकारियों एवं पुलिस संबंधी सामान्य जानकारी की गई तथा समस्त महिला प्रशिक्षणार्थियों को पूर्ण लगन और ईमानदारी के साथ प्रशिक्षण करने हेतु निर्देशित किया गया।

कन्नोज मटकी लेकर किया आम आदमी पार्टी के नेताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

प्रज्ञेश प्रकाश भट्ट

कन्नौज। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रेम कुमार यादव के नेतृत्व पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को मटकी लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि प्रदेश सरकार ने जलजीवन मिशन में करोड़ो रूपये का घोटाला किया है। इस संबंध में एक ज्ञापन भी सौपा गया है।
आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के राज्यसभा संसद संजय सिंह ने जलजीवन मिशन के क्रियान्वयन में करोड़ो रूपये के घोटाले का भंडाफोड़ किया है। केंद्र सरकार द्वारा शुरू किए गए जलजीवन मिशन के अंतर्गत 2020-21 में राज्यो को 120000 करोड़ का आवंटन किया गया लेकिन इस योजना के क्रियान्वयन में प्रदेश के जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह व अन्य अधिकारियों ने हजारों करोड़ का घोटाला कर दिया। उत्तर प्रदेश में जलजीवन मिशन के अंतर्गत हर घर पानी पहुचने के लिए पाइप सप्लाई का कार्य रश्मि मेटेलिक कंपनी को दिया गया। इस कंपनी का भ्रष्टाचार व खराब पाइप बनाने में इतिहास है। पार्टी के कार्यकर्ताओ ने इस मामले को गंभीर बताते हुए सीबीआई जांच कराए जाने की मांग की है।

इटावा श्रम और रोजगार मंत्रालय देगा कामगारों को पहचान पत्र

सुबोध पाठक

जसवंतनगर/इटावा। श्रम और रोजगार मंत्रालय भारत सरकार द्वारा असंगठित कामगारों को पहचान पत्र जारी किया जाएगा जो एक विशिष्ट पहचान संख्या यूएएन नंबर होगा। असंगठित श्रमिकों को लाभ एनडीयूडब्लू के तहत पंजीकृत श्रमिकों को पीएम सुरक्षा बीमा योजना 1 साल के लिए मुफ्त दिया जाएगा। इस स्कीम में 16 साल से 59 साल तक आयु लाभार्थियों को नि:शुल्क पंजीकरण आराध्य जन सेवा केंद्र पर कराया जा सकता है।
यह जानकारी केंद्र संचालक शिवकांत जैन ने दी है। उन्होंने बताया कि इसके लिए आवश्यक दस्तावेज आधार कार्ड बैंक की पासबुक एवं साथ में मोबाइल होना चाहिए असंगठित श्रमिक को जैसे छोटे और सीमांत किसान, खेती दार मजदूर, मछुआरा ,पशुपालन में लगे लोग ,लेवलिंग और पैकिंग भवन और निर्माण श्रमिक ,बुनकर ,बढ़ई ,नमक कार्यकर्ता, ईट भट्टा और पत्थर की खदानों में काम करने वाले मजदूर, आरा मिलों में काम करने वाले, घरेलू श्रमिक, नाइयो, सब्जी और फल विक्रेता समाचार पत्र विक्रेता, रिक्शा खींचने वाले ऑटो चालक, सड़क विक्रेताओं, मनरेगा कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, दूध डालने वाले किसान, प्रवासी मजदूर आदि अपना पंजीकरण करा सकते हैं

इटावा जसवंत नगर में मछली माफियाओं का दबदबा जारी लगा रहे राजस्व को चूना

सुबोध पाठक

जसवंतनगर/इटावा। मछली माफियाओं का दबदबा सालों से कायम है। बेखौफ मछली माफिया यमुना तटों पर मछलियों वाले इलाकों में कब्जा जमाए हुए हैं और विभागीय अधिकारी चैन की नींद सो रहे हैं। यही कारण है कि छुटपुट अवैध शिकार करने वाले लोग भी बड़ी संख्या में नदी किनारे अपने अपने कांटे डाले देखे जा सकते हैं।
बरसात के मौसम में मछलियों के शिकार पर पूरे तरीके से प्रतिबंध लगा होता है। जिसका पालन कराने की जिम्मेदारी प्रशासन की होती है। फिर भी लोग यमुना नदी से मछलियां पकड़ रहे है। सुबह होते ही स्थानीय मछली शिकारी भी यमुना नदी किनारे ऐसे बैठे बैठे दिखाई देते हैं कि जैसे बगुला मछली की शिकार में घात लगाए बैठे हों। स्थानीय लोग तो इसलिए भी परेशान हैं कि यह मछली के अवैध शिकारी उनकी बकरियां और भैंसों को रात के समय चोरी कर ले जाते हैं कुछ दिन पहले तो ब्रह्माणी रोड पर बने एक मकान से दिन दहाड़े एक बकरी चोरी हो गई। बताया गया कि यह मछली शिकार करने वाले लोग ही बकरी को चुरा ले गए हैं।
यमुना नदी के मछली नीलामी ठेका पर रोक लगी है इसके बावजूद बलरई के यमुना क्षेत्र में विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से शिकारी मछलियों का अवैध शिकार कर रहे हैं। प्रतिबंध के बावजूद रोजाना बड़े पैमाने पर मछलियों का शिकार एवं परिवहन किया जा रहा है। यमुना नदी के घाटो पर सुबह से दिनभर शिकारियों का जमावड़ा लगा रहता है। नाव, ढोंगी, ट्यूब की सहायता से नदी में जाल व कांटे बिछाकर मछलियों का शिकार किया जा रहा है जिससे सरकारी आदेश की धज्जियां उड़ रही हैं। विभागीय अधिकारियों से मछली माफियाओं की बड़ी सांठगांठ बताई जा रही है। मछलियों के अवैध शिकार पर अंकुश लगाने हेतु प्रभावी कार्रवाई न होने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।