Thursday , October 24 2024

Editor

फिरोजाबाद अंडर पास का कार्य शुरू अब जाम से जल्दी मिलेगी मुक्ति– असीजा

 

नरेंद्र वर्मा
फिरोजाबाद नगर बुझाया मनीष असीजा एक और प्रयास सफल होता हुआ लोगों की नजर में आ रहा है उनके प्रयास से चंदवार गेट और दो अंडर पास बनाए जा रहे हैं जिसके फलस्वरूप लोगों को जाम से जल्दी मुक्ति मिल जाएगी
नगर विधायक मनीष अभियान शहर के विकास के लिए बहुत कुछ कार्य किया है इसी श्रंखला में चंद्र बार गेट पर लगने बाले लंबे जाम से मुक्ति जल्द ही मिलने वाली है जाम लगने से यहां के बाशिंदे बहुत परेशान थे विधायक ने बताया यह कार्य 12 करोड़ की लागत से किया जा रहा है अभी तक चंदवार गेट की पुलिया मात्र 3 मीटर की थी अब 4.5-4.5 मीटर की दो पुलिया बनने का कार्य शुरू हो गया है जिससे राम नगर श्याम नगर आजाद नगर नगला विष्णु संत नगर चंदवार गेट बड़ी छपेटी के लोगों को आवागमन नए सहूलियत मिलेगी अब जाम की स्थिति नहीं होगी और बरसात के दिनों में रेलवे लाइन पार करते समय अनहोनी से भी बचा जा सकेगा

फिरोजाबाद चोर ने पुलिसकर्मी के घर से नगदी व लाखों रुपए के जेवर उड़ाए

फिरोजाबाद चोर ने पुलिसकर्मी के घर से नगदी व लाखों रुपए के जेवर उड़ा

नरेंद्र वर्मा

फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र में चोरों ने एक पुलिसकर्मी के घर धावा बोल दिया। चोर वहां से नगदी तथा लाखों रुपए कीमत के सोना चांदी के जेवर चोरी कर ले गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी की।
नगला करन सिंह गली नंबर 5 निवासी दिनेश पुत्र हरिप्रसाद पुलिसकर्मी है। वह 112 थाना लाइनपार में तैनात हैं।
त्योहार पर उनके बच्चे अपने गांव गए हुए हैं। उनका गांव जनपद मथुरा में है। वह गुरुवार की रात ड्यूटी पर गए थे। खाली मकान देख चोरों ने दस्तक दे दी।
चोरों ने घर में घुसकर कमरे का ताला तोड़ दिया। कमरे में रखी अलमारी तथा संदूक के ताले तोड़ दिए।
चोर अलमारी में रखी नगदी तथा आभूषण चोरी कर ले गए। पुलिसकर्मी ड्यूटी समाप्त कर घर आया तब घटना की जानकारी हुई।
चोरी का पता चलते ही वहां काफी लोग एकत्रित हो गए। पता चलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चोरी के बारे में जानकारी की।
फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर अपने तरह से चोरी की तहकीकात की। पुलिस चोरों के बारे में जानकारी करने का प्रयास कर रही है।
*इनसेट*
*चोर यह सामान चोरी कर ले गए*
फ़िरोज़ाबाद। चोर मकान से तीन चैन एक मंगलसूत्र एक अंगूठी 2 जोड़ी पायल एक करधनी नथ टीका तथा दो बेटियों के कुंडल चोरी कर ले गए।

कन्नौज राजीव गांधी की 77वीं जयंती पर स्वतंत्रता सेनानी परिवार, आशा बहू, सफाई कर्मी किये सम्मानित

ज्ञेश प्रकाश भट्ट

कन्नौज। आज 20 अगस्त शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा गोमती देवी गर्ल्स इंटर कालेज हाल में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी की 77वीं जयंती पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष दिनेश पालीवाल एवं प्रदेश कांग्रेस समिति सदस्य अविनाश दुबे की अध्यक्षता में जय भारत महासंपर्क अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में कार्यक्रम की शुरूआत सिंहवाहिनी मंदिर में वृक्षारोपण से की गई जहा कांग्रेस नेताओं द्वारा वृक्ष लगाये गये। वृक्षारोपण के बाद प्रभात फेरी निकाली गई जिसमें सभी कांग्रेस नेता शामिल हुये। प्रभात फेरी में कांग्रेस नेताओं में जोश नजर आ रहा था। गोमती देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज में प्रभात फेरी का समापन हुआ।
इसके बाद स्व भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के स्वतंत्रता सेनानी स्व अनन्तराम श्रीवास्तव, श्री राधा कृष्ण शुक्ल के परिवार को शाल ओढ़ाकर व माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आशा बहुओ को भी सम्मानित करने के लिए आमंत्रित किया गया था। आशा बहू सुषमा देवी व उर्मिला को भी वस्त्र देकर व माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। कांग्रेस द्वारा आयोजित कार्यक्रम में रसोईयों में माधुरी, संतोषी, रामकान्ति, रामकुमारी, उर्मिला, नन्ही, किरन, निशा को भी आमंत्रित किया गया था जिन्हें कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिनेश पालीवाल द्वारा सम्मानित किया गया। सफाई कर्मीयो को अंग वस्त्र भेंट कर उनका सम्मान किया। शारदा देवी, कृष्णा देवी, मंजू देवी। कर्मचारी गुड्डी देवी, रेखा को भी कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। जिलाध्यक्ष श्री पालीवाल ने अपने संबोधन में कहा कि राजीव गांधी ने अपने पांच साल के कार्यकाल में भारत को आधुनिक बनाने की दिशा में काम किया और संचार क्रांति की स्थापना की। उन्होंने 18 वर्ष की युवा पीढ़ी को वोट का अधिकार दिया। श्री अविनाश दुबे ने कहा कि राजीव गांधी ने अपने कार्यकाल में देश को ऊंचाइयों तक पहुँचाया और भारत को मजबूत किया।
सम्मान समारोह के उपरांत कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिनेश पालीवाल व प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य अविनाश दुबे ने कांग्रेसियो के साथ जिला अस्पताल जाकर मरीजों को फल व बिस्कुट वितरित किये गये।
कार्यक्रम में अशोक कनौजिया पूर्व सचिव जिला कांग्रेस, आशुतोष त्रिपाठी, सुनील रावत सचिव जिला कांग्रेस कमेटी, अरविंद दुबे प्रवक्ता कांग्रेस जिला कमेटी, राम भरोसे कमल, एहसानुल हक पूर्व नगर अध्यक्ष, किरण वर्मा एआईसीसी सदस्य, इमरान खां आदि मौजूद रहे।

कन्नौज: समाजवादी पार्टी छात्र सभा जिलाध्यक्ष का ग्रामीणों ने किया स्वागत

 

प्रज्ञेश प्रकाश भट्ट

कन्नौज। आज छात्र सभा जिला अध्यक्ष अनंत यादव का नादेमऊ सौरिख में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर अनंत यादव ने कहा कि 2022 में उत्तर प्रदेश में युवाओ की सरकार बनेगी। प्रदेश का युवा बेरोजगारी से कराह रहा है। नौकरी मांगने पर प्रदेश की योगी सरकार लाठी बरसा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अच्छे दिन का वादा करके जनता का वोट लेकर उससे विश्वास घात किया है जनता इसका जवाब देगी। छात्र सभा जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह सरकार न केवल युवा विरोधी है बल्कि छात्र विरोधी भी है। इस सरकार से समाज का हर वर्ग परेशान है। पूरे प्रदेश में सिर्फ एक ही आवाज आ रही है कि 2022 में अखिलेश आ रहे हैं। उन्होंने सपा छात्र सभा के पदाधिकारियों से कहा कि वह अभी से क्षेत्र में जाकर सरकार की नाकामियो को जनता के बीच रखे और सपा सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यो को भी रखे क्योंकि सपा शाषन काल के दौरान सबसे ज्यादा विकास कन्नौज जिले का हुआ। इस मौके पर दिलीप, दीपक, वीर प्रताप सिंह, वंश यादव मीडिया प्रभारी, भानू प्रताप, अजीत आदि मौजूद रहे। संचालन अवनीश यादव ने किया।

कन्नौज प्रेम विवाह करने पर परिजन बने जान के दुश्मन

 

प्रज्ञेश प्रकाश भट्ट

कन्नौज। जिले के ठठिया थाना क्षेत्र के दिव्या पत्नी अनुराग अवस्थी ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर प्रेम विवाह करने की बात बताई और कहा कि परिजन अब उनकी जान के दुश्मन बन गए हैं जिसके कारण उनकी जान को खतरा है। उन्होंने एसपी से सुरक्षा की फरियाद की।
दिव्या ने बताया कि 20 जनवरी 2019 को अनुराग अवस्थी पुत्र विनोद कुमार के साथ उन्होंने प्रेम विवाह किया था लेकिन परिवार के लोग इस विवाह से खुश नहीं थे। परिवार के लोग लगातार उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
ससुराल पक्ष के डर के कारण पीड़िता दिव्या अपने पति के साथ गांव छोड़ने पर मजबूर हो गई। हालांकि पीड़िता के ससुरालीजन ठठिया में ही रह रहे हैं। 16 अगस्त को उसके ससुर सब्जी लेने गए थे इसी दौरान लड़की के पिता व भी ने अनुराग के पिता को पीट दिया। पीड़िता दिव्या ने एसपी से अपनी सुरक्षा की फरियाद की है क्योंकि उन्हें बराबर अपनी जान का खतरा बना हुआ है।

कन्नौज: लोकार्पण का इंतज़ार कर रहा मेडिकल कॉलेज में बना ऑक्सीजन प्लांट

 

प्रज्ञेश प्रकाश भट्ट

तिर्वा, कन्नौज। राजकीय मेडिकल कालेज परिसर तिर्वा में ऑक्सीजन प्लांट बनकर तैयार हो गया है। ऑक्सीजन प्लांट में सारी मशीनें लगकर पूरी तरह प्लांट चाक चौबंद हो गया है। जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र स्वय इसका निरीक्षण भी कर चुके हैं और उनके सामने उसका ट्रायल भी दिखाया गया। लोकार्पण के लिए यह पूरी तरह तैयार है। जिले के प्रभारी मंत्री को लोकार्पण के लिए आना था लेकिन अभी तक वह नही आये जिसके कारण यह ऑक्सीजन प्लांट लोकार्पण की प्रतीक्षा कर रहा है। सरकार शीघ्र ही इस ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण कराये ताकि मेडिकल कॉलेज में भर्ती होने वाले मरीजों को इसका लाभ मिल सके।

कन्नौज: एडीएम ने दिलाई सद्भावना की शपथ

 

प्रज्ञेश प्रकाश भट्ट

कन्नौज अपर जिलाधिकारी गजेंद्र कुमार ने कलेक्ट्रेट में आयोजित सद्भावना दिवस समारोह में कहा की सद्भावना दिवस मनाने का उद्देश्य सभी धर्म भाषा और क्षेत्र के व्यक्तियों के बीच राष्ट्रीय एकीकरण व संप्रदायिक सद्भावना को बढ़ावा मिले। समाज से हिंसा की प्रवृत्ति को दूर कर एवं दया भाव को विकसित करें।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष 20 अगस्त को तत्कालीन प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के जन्मदिवस को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया जाता है। जिसका उद्देश्य सभी धर्म, भाषा और क्षेत्र के लोगों के मध्य राष्ट्रीय एकीकरण, सांप्रदायिक सद्भाव को बढ़ावा देना है। उन्होंने बताया कि सद्भावना दिवस के माध्यम से सभी में हिंसा की प्रवृत्ति को दूर करना और दया भाव का विकास करने हेतु इस दिवस का आयोजन किया जाता है।
इसी क्रम में अपर जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी लोगो को शपथ दिलाते हुए कहा कि मैं प्रतिज्ञा करता हूं कि मैं जाति, संप्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किए बिना सभी भारतवासियों की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करूंगा।मैं पुनः प्रतिज्ञा करता हूं कि मैं हिंसा का सहारा लिए बिना सभी प्रकार के मतभेद बातचीत और संवैधानिक माध्यमों से सुलझाऊँगा। इस दौरान कलेक्ट्रेट कर्मचारी उपस्थित रहे।

इटावा के भरथना में खेत पर पानी लगाने को लेकर विवाद किसान घायल

 

अरुण दुबे भरथना

खेत पर पानी लगा रहे किसान को चार नामजद ने गाली गलौज कर फावड़ा व डंडों से मारपीट कर घायल किया।पीड़ित ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चंदेठी (बेर) के विमलेश कुमार पुत्र त्रिभुवन सिंह ने पड़ोसी गाँव टडा के भूरे,राजीव उर्फ लल्ला,सुधीश उर्फ छोटे व अनिरुद्ध कुमार पर आरोप लगाया है कि बृहस्पतिवार की शाम करीब 6 बजे वह अपने खेत मे पानी लगा रहा था,नामजद आकर गाली गलौज करने लगे,रोकने पर आरोपियों ने हाथ मे लिए फावड़ा व डंडों से मारपीट कर दी,जिससे सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में चोटे आयी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा।

इसी मामले में दूसरे पक्ष के भूरे सिंह पुत्र जैसीराम निवासी टडा भरथना ने आठ लोगो के खिलाफ खेत मे पानी लगाने को लेकर मारपीट करने व बाद में एक राय होकर घर मे घुसकर परिवार की महिलाओं के साथ भी मारपीट करने व जेवरात ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है,जिसकी पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

 

 

इटावा के भरथना में बिजली की लाइन जोड़ने पर विवाद पांच घायल

 

अरुण दुबे  भरथना

कोतवाली क्षेत्र के सलैया (सिन्हुआ) गांव में रखे बिजली ट्रांसफार्मर से बिजली की लाइन जोड़ रहे पड़ोसी गांव के चार लोगों एक महिला सहित पांच लोगो को मारपीट कर घायल किया।पीड़ित ने चार नामजदों के खिलाफ प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाई की गुहार लगाई।

क्षेत्र के सलैया (सिन्हुआ) गांव के चरण सिंह पुत्र कायम सिंह ने पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है कि बृहस्पतिवार की शाम करीब 5 बजे गाँव मे रखे बिजली के ट्रांसफार्मर से पड़ोसी गांव मुबारकपुर के चार नामजद आरोपी जबरन बिजली की लाइन जोड़ रहे थे,रोकने पर आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए लाठी व धारिया से मेरे ऊपर हमला कर दिया,मुझे बचाने आई मां सूरजमुखी,पुत्र संजू,भाई प्रेम सिंह व गाँव के धर्मेंद्र के साथ भी मारपीट कर दी,जिससे सभी को चोटें आई है।घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर दी है।

 

इटावा भरथना में पुलिस ने ने दो लोगो के खिलाफ शांति भंग की कार्यवाई की।

ने दो लोगो के खिलाफ शांति भंग की कार्यवाई की

अरुण दुबे भरथना

उपनिरीक्षक नागेंद्र सिंह के अनुसार नगर के मोहल्ला तिलक रोड के ऋषि पोरवाल व थाना चकरनगर के गंसरा गांव के सहवीर सिंह उर्फ सिंटू को आपस में विवाद करने पर उनके खिलाफ शांति भंग की कार्यवाई की गई।