Friday , October 25 2024

Editor

पैंट या जींस में दिखती है मोटी जांघें? चर्बी घटाने के लिए करें इन योगासनों का अभ्यास

शारीरिक गतिविधि कम होने और अधिकतर बैठे-बैठे काम करने के कारण शरीर में अतिरिक्त वसा बढ़ जाती है। दफ्तर में डेस्क वर्क अधिक होने से शरीर का निचला भाग भारी होने लगता है। जांघों और कूल्हों में अतिरिक्त चर्बी बढ़ने लगती है और शरीर भारी भरकम दिखने लगता है।

योग से मोटापा या शरीर के विभिन्न भागों में बढ़ी अतिरिक्त चर्बी को कम किया जा सकता है। हालांकि अगर शरीर का कोई हिस्सा पतला या सामान्य हो और कोई एक हिस्सा मोटा हो तो कौन से योग का अभ्यास किया जाना चाहिए। यहां कूल्हों और जांघों को टोन्ड करने वाले योगासनों के बारे में बताया गया है। शरीर के निचले हिस्से के मोटापे को कम करने के लिए यहां बताएं योगासनों का अभ्यास करें।

उत्कटासन

उत्कटासन को चेयर पोज कहते हैं। इस आसन के अभ्यास के लिए दोनों पैरों के बीच थोड़ी जगह बनाकर खड़े हो जाएं और हाथों को सामने की ओर फैलाते हुए हथेलियों को नमस्ते मुद्रा में मिलाएं। अब बाजुओं को ऊपर उठाते हुए घुटनों को मोड़ते हुए पेल्विक नीचे करें। अब टखने और घुटनों को सीधा रखते हुए नमस्कार मुद्रा में आ जाएं और रीढ़ सीधी रखें।

एकपादासन

मोटी जांघों को पतला करने के लिए एकपादासन का अभ्यास कर सकते हैं। एकपादासन के अभ्यास के लिए पैरों के बीच दूरी बनाते हुए सीधे खड़े हो जाएं। अब बाजुओं को ऊपर उठाते हुए हथेलियों को प्रणाम मुद्रा में मिलाएं। पीठ को सीधा रखते हुए सांस छोड़ें और शरीर को फर्श के समानांतर होने तक मोड़ें। इस दौरान बाजुओं को कानों के पास रखते हुए धीरे-धीरे पीठ ऊपर उठाएं। फिर दाएं पैर, पेल्विक, ऊपरी शरीर और हाथ को सीधा रखते हुए ऊपर की ओर उठाएं। फर्श पर नजर केंद्रित करते हुए बैलेंस बनाएं।

वृक्षासन

इस आसन को करने के लिए सीधे खड़े होकर दाएं पैर को फर्श से उठाएं और बाएं पैर पर शरीर का वजन रखते हुए संतुलन बनाएं। अब दाएं पैर को भीतरी जांघ पर रखते हुए हथेलियों से सहारा दें। प्रणाम मुद्रा में आते हुए आसमान में हाथों को ले जाएं। कुछ देर इसी योग को दोहराएं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

नवरात्रि के पहले दिन हाथों में लगाएं मेहंदी की खूबसूरत डिजाइन

शायद ही कोई ऐसी लड़की या महिला होगी, जिसे मेहंदी लगाना पसंद नहीं होगा। ऐसा कहा जाता है कि हर महिला के श्रृंगार में मेहंदी का काफी अहम रोल होता है। इसी वजह से त्योहारों में हर महिला और लड़की अपने हाथों में मेहंदी लगाती है। अब जब चैत्र नवरात्रि की शुरुआत होने वाली है, तो आप नवरात्रि के पहले दिन अपने हाथों मेहंदी की खूबसूरत डिजाइन लगा सकती हैं।

ऐसी मान्यता है कि मेहंदी लगाने से घर में काफी सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है। यही वजह है कि हर शुभ काम में मेहंदी लगाई जाती है। अगर आप भी इस नवरात्रि कुछ खास करने का सोच रही हैं, तो अपने हाथों में मेहंदी लगा सकती हैं। इस लेख में हम मेहंदी की कुछ खूबसूरत डिजाइन दिखाने जा रहे हैं, ताकि आप भी अपने हाथों में भी खूबसूरत मेहंदी लगा सकें।

भरे हाथ मेहंदी

अगर आपको मेहंदी लगाना पसंद है, लेकिन आपके पास पूरे हाथ में मेहंदी लगाने का समय नहीं है तो आप इस तरह से हथेली में खूबसूरत सी डिजाइन बना सकती हैं। ये डिजाइन देखने में भी बेहद खूबसूरत लगती है।

माता रानी की तस्वीर

नवरात्रि में अगर आप मेहंदी लगाने का सोच रही हैं, तो आप अपने हाथों में माता रानी की खूबसूरत तस्वीर बनवा सकती हैं। इस तरह की मेहंदी देखने में काफी प्यारी लगती है।

खूबसूरत लगेगी ये डिजाइन

अगर आपको भरे हाथ मेहंदी लगाना पसंद नहीं है, तो इस तरह की डिजाइन आपके हाथों की खूबसूरती में चार चांद लगाएगी। ऐसी डिजाइन देखने में भी कमाल की लगती है। जब ये रच जाएगी, तो आपका हाथ खूबसूरत लगेगा।

मंडाला आर्ट मेहंदी

ये लगाने में काफी सरल होती है, और इसे लगाकर हाथ भी बेहद खूबसूरत लगता है। अगर आपके पास ज्यादा समय नहीं है, तो आप इस तरह की डिजाइन अपने हाथों में रचा सकती हैं।

बेहद अलग है ये डिजाइन

आजकल की लड़कियों को इस तरह की डिजाइन काफी खूबसूरत लगती है। ये लगाने में भी सरल लगती है।

ब्राइडल मेहंदी डिजाइन

अगर शादी के बाद ये आपकी पहली नवरात्रि है तो आप अपने हाथों में ब्राइडल मेहंदी लगा सकती हैं। माता रानी की पूजा में वैसे भी सुहागिन महिलाओं को 16 श्रृंगार करने का रिवाज है। ऐसे में आप भी 16 श्रृंगार करके हाथों में मेहंदी अवश्य लगाएं।

एक बार फिर सुनील ग्रोवर के साथ फ्लाइट में सफर करते दिखे कपिल, लिखा- चिंता मत करो यह छोटी सी…

जाने-माने कॉमेडियन कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की वर्षों बाद साथ में नजर आ रहे हैं। दोनों नेटफ्लिक्स के ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में वर्षों बाद स्क्रीन साझा कर रहे हैं। इसी बीच दोनों की लड़ाई खत्म होने के बाद साथ में ट्रेवल करते हुए नजर आए हैं। कपिल और सुनील की लड़ाई खत्म होने के बाद भी दोनों इसका मजाक उड़ाना बंद नहीं कर रहे हैं।

सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा द ग्रेट इंडियन कपिल शो के लिए सात साल के लंबे समय के बाद फिर से एकजुट हुए हैं। दोनों को साथ देखककर इनके फैंस बेहद खुश हैं। दोनों अपने मतभेदों को भुलाकर फिर से साथ में काम करने से खुश हैं। हाल ही में कपिल ने एक नए पोस्ट में अपनी लड़ाई का फिर से मजाक बनाया है।

रविवार रात कपिल ने सुनील के साथ फ्लाइट से एक फोटो शेयर की है। दोनों इस तस्वीर में फर्स्ट क्लास में बैठकर पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं। दोनों कैमरे के सामने पोज देते हुए एक गिलास जूस का आनंद लेते हुए दिखाई दिए। कपिल शर्मा ने ये तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘चिंता मत करो दोस्तों, यह एक छोटी सी फ्लाइट है।’

कपिल शर्मा का ये पोस्ट फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। वहीं भारती सिंह ने भी इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए हंसने वाली इमोजी साझा की हैं। अनुभव सिंह बस्सी ने कमेंट करते हुए ‘हाहाहाहा’ लिखा है। इसके अलावा फैंस इनके जूस का भी मजाक बना रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, ‘इसके अलावा, जूस भी एक अच्छा विकल्प है।’ वहीं, एक अन्य ने लिखा, ‘आराम करो दोस्तों, इस बार सिर्फ जूस पी रहे हो।’

‘द कपिल शर्मा शो’ में गुत्थी और डॉ. मशहूर गुलाटी की भूमिका निभाने के बाद सुनील ग्रोवर काफी मशहूर हो गए, लेकिन उन्होंने उस समय सभी को चौंका दिया, जब उन्होंने कपिल के साथ अपने बड़े विवाद के बाद द कपिल शर्मा शो छोड़ दिया। अक्टूबर 2017 में दोनों के बीच एक फ्लाइट में तब झगड़ा हो गया जब वे ऑस्ट्रेलिया में एक शो खत्म करने के बाद वापस मुंबई लौट रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कपिल ने नशे में सुनील को मारा था। इसके बाद सुनील ने शो छोड़ दिया था।

फिल्म के सेट से बाहर आती दिखीं आलिया भट्ट, काले रंग की ड्रेस से प्रशंसकों को बनाया दीवाना

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट रविवार रात एक फिल्म के सेट पर दिखाई दीं। वे इन दिनों मुंबई में अपनी अगली फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। आलिया शूटिंग में पूरी तरह से व्यस्त हैं। उनके सेट से बाहर निकलकर अपनी कार की ओर जाते हुए का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

काले रंग के कपड़ों में मुस्कुराती दिखीं आलिया
आलिया भट्ट फिल्म के सेट से बाहर निकल रही थी, तभी पैपराजी ने उन्हें कैमरे में कैद कर लिया। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स के बीच घूम रहा है। इस मौके पर आलिया भट्टा एक काले रंग की ड्रेस में नजर आईं। वे खिलखिलाती हुई दिखाई दे रही थीं। उन्होंने काली पैंट के ऊपर काला टॉप पहना हुआ था। साथ ही एक काले रंग का श्रग भी पहना हुआ था।

‘जिगरा’ की शूटिंग खत्म
आलिया भट्ट के पास फिल्मों की झड़ी लगी हुई हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्म ‘जिगरा’ की शूटिंग खत्म की थी। इस फिल्म का निर्देशन वासन बाला ने किया हैं। इस फिल्म में उनके साथ वेदांग रैना भी नजर आएंगे। वे इससे पहले फिल्म ‘द आर्चीज’ में नजर आए थे। फिल्म 27 सितंबर, 2024 को रिलीज होगी। बीते दिनों आलिया भट्ट को लेकर एक खबर भी चली थी कि वे गुरिंदर चड्ढा के साथ काम करने वाली हैं। बाद में खुद गुरिंदर ने इस खबर का खंडन किया था।

फिर दिखेगी रणवीर और आलिया की जोड़ी
आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की जोड़ी एक बार फिर से देखने को मिलेगी। दोनों एक साथ फिल्म ‘बैजू बावरा’ में नजर आएंगे। आलिया की आने वाली फिल्मों की सूची में वाईआरअफ की एक स्पाई यूनिवर्स फिल्म भी है। इसके अलावा वे निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म में अभिनेता विक्की कौशल और रणबीर कपूर भी काम करेंगे।

आज का राशिफल: 08 अप्रैल 2024

मेष राशि: 
आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आपको अपने बिजनेस में कुछ नुकसानों का सामना करना पड़ेगा, जिसका असर आपकी आर्थिक स्थिति पर भी पड़ सकता है। आपको ग्रस्त जीवन में भी कुछ कठिनाइयां आएंगी, जिनका आप डटकर सामना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। परिवार में संतान से संबंधित कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती हैं। आपको जल्दबाजी के कामों के कारण समस्याएं आएंगी। आप अपने लेनदेन से संबंधित मामलों में किसी पर भरोसा ना करें।
वृष राशिः 
आज का दिन आपकी सोच समझ से काम को पूरा करने के लिए रहेगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। सदस्य एक दूसरे के प्रति समर्पित नजर आएंगे। आप अपने काम में आगे बढ़ें, ये आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको एक साथ काफी काम हाथ लगने से आपका ध्यान इधर-उधर भटकेगा। जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करने के लिए सोच रहे हैं, वह आज किसी संस्था से जुड़ सकते हैं। परिवार में चल रहा लड़ाई झगड़ा बढ़ सकता है।
मिथुन राशि : 
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहना है। व्यापार में आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर कोई महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं। आप अपने कामों को समय से पूरा करेंगे, जिससे परिवार के सदस्य भी प्रसन्न रहेंगे। परिवार में किसी पूजा पाठ का आयोजन हो सकता है। आपको यदि कोई शुभ सूचना सुनने को मिले, तो आप उसे तुरंत आगे ना बढ़ाएं, नहीं तो आपको समस्या होगी। आपको अपने विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है, नहीं तो वह आपके बनते कामों में रोड़ा अटका सकते हैं।
कर्क राशि: 
आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा। आपको कानूनी मामलों में ढील देने से बचना होगा। आपके सहयोगी आपका फायदा उठा सकते हैं। यदि आप कोई बिजनेस करते हैं, तो उसे आप पूरा समय दें, तभी वह आपको अच्छा लाभ देगा। आप किसी बात को पड़कर ना बैठे, नहीं तो परिवार के सदस्यों को आपकी वह बात बुरी लग सकती है। शासन व सत्ता का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आपके घर किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आप जीवनसाथी के लिए किसी काम की शुरुआत कर सकते हैं।
सिंह राशि: 
आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानियों भरा रहने वाला है। आप अपने से ज्यादा दूसरों के काम पर ध्यान लगाएंगे, जिस कारण आपको व्यर्थ के वाद विवाद बने रहेंगे। आपको अपने पिताजी से अपने मां की बात कहने का मौका मिलेगा। आपने यदि किसी को धन उधार दिया था, तो आपको उस धन के न मिलने से चिंता सताएगी। किसी सरकारी काम को पूरा करने में समस्या आएगी। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में यदि कुछ समस्या चल रही थी, तो वह बढ़ सकती है, जिस कारण आपको भाग दौड़ अधिक करनी होगी।
कन्या राशि: 
आज का दिन आपके लिए वाणी व व्यवहार में मधुरता बनाए रखने के लिए रहेगा। आपकी किसी निकटतम व्यक्ति से मुलाकात होगी। आपको किसी बेहतरीन संपत्ति के मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आप किसी से मांग कर वाहन ना चलाएं, नहीं तो दुर्घटना के होने की संभावना है। आपको अपने आस पड़ोस में किसी वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा, नहीं तो किसी से खरी खोटी सुनने को मिल सकती है। आपके खुश मिजाज व्यक्तित्व होने के कारण आपके मित्रों की संख्या में ईजाफा होगा। राजनीति में कार्यरत लोगों को महिला मित्रों से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको संतान पक्ष की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
तुला राशिः 
आज का दिन आपके लिए सावधानी व सतर्कता बरतने के लिए रहेगा। आपको वाहन आदि के प्रयोग से सावधान रहने की आवश्यकता है। आप कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाएंगे। वरिष्ठ सदस्य आपको यदि कोई सलाह दें, तो आप उस पर अमल अवश्य करें। आपको कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। आपके सहयोगी आपका खूब साथ देंगे। आपको अपनी मित्र से अपने मन की बात कहने का मौका मिलेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुश खबरी सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।
वृश्चिक राशिः 
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको मन मुताबिक पद की प्राप्ति हो सकती हैं। आप अपने जीवन साथी से यदि किसी चीज की फरमाइश करें, तो उसे पूरी अवश्य करें। सोच समझकर आगे बढ़ें, जिससे आप अपने काम को समय से पहले आसानी से पूरा कर पाएंगे। ससुराल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। आपको किसी को बेवजह सलाह देने से बचना होगा। आपकी तरक्की के मार्ग में आ रही बाधाएं दूर होंगी। विद्यार्थियों के परीक्षा के परिणाम आने से माहौल खुशनुमा रहेगा।
धनु राशिः 
आज आप किसी नई संपत्ति की खरीदारी कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छे रहेगी। जीवनसाथी से यदि कुछ मतभेद चल रहे थे, तो वह दूर होते दिख रहे हैं। व्यवसाय में आप चुटपुट लाभ की योजनाओं पर ध्यान दें। अपने आर्थिक स्थिति को मजबूत करें। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। आप कोई भी नौकरी में बदलाव करने की योजना बना रहे थे, तो आप कर सकते हैं। आपको किसी काम के चलते अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी।
मकर राशिः 
आज का दिन आपके लिए व्यर्थ के वाद विवाद में पड़ने से बचने के लिए रहेगा। आपको अपनी व्यवसाय में कुछ समस्याएं थी, लेकिन आप अपने भाइयों की मदद से दूर कर सकते हैं। कार्य क्षेत्र में आपको अधिकारियों का पूरा साथ मिलेगा। स्वास्थ्य में चल रही कोई समस्या बढ़ सकती हैं, जिस कारण आपको तनाव बना रहेगा। व्यवसाय में आपको कुछ योजनाओं से अच्छा लाभ ना मिलने के कारण आप परेशान रहेंगे। आप किसी से धन उधार ना लें, नहीं तो आपको उसे उतारने में समस्या होगी। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है।
कुंभ राशिः 
कोई डेटा उपलब्ध नहीं है, कृपया बाद में प्रयास करें।
मीन राशिः 
आज का दिन आपके लिए कोई बड़ा डिसीजन बहुत ही सोच विचार कर लेने के लिए रहेगा। आप किसी वाद विवाद से दूर रहें। आप अपनी वाणी की सौम्यता बनाए रखें। व्यवसाय में आपको अकस्मात धन लाभ मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। परिवार में सभी लोग मिलकर किसी धार्मिक यात्रा पर जाने के प्लानिंग कर सकते हैं। आप अपने जीवन में चल रही समस्याओं को दूर करने के लिए अपने पिताजी से बातचीत करेंगे। आपको किसी मामले मे बेवजह नहीं पड़ना है, नहीं तो समस्याएं खड़ी हो सकती हैं। आपकी संतान आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकती है।

डिजिटलाइजेशन को लेकर यूएनजीए अध्यक्ष ने की भारत की तारीफ, कहा- तकनीक और निवेश देखकर हैरान हूं

भारत में तेजी से हो रहे डिजिटलाइजेशन का संयुक्त राष्ट्र सभा भी मुरीद हो गया है। भारत की तारीफ करते हुए संयुक्त राष्ट्र सभा के अध्यक्ष डेनिस फ्रांसिस ने कहा इससे भारत में वित्तीय समावेशन को बढ़ावा मिलेगा, साथ ही गरीबी को कम करने में भी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि अन्य देशों को भी इससे देखना चाहिए। मेरा मानना है कि इसे वैश्विक समुदाय के साथ साझा किया जा सकता है।

भारत में डिजिटलाइजेशन का मुरीद हुआ संयुक्त राष्ट्र महासभा
भारत में डिजिटलाइजेशन का जिक्र करते हुए संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष डेनिस फ्रांसिस ने कहा कि जब भी मैं भारत के बारे में सोचना हूं तो मुझे अतुल्य भारत याद आता है। जब मैं वहां था तब मैंने इसे देखा था। मैं उल्लेख कर सकता हूं कि भारत में डिजिटलाइजेशन का बेहतरीन इस्तेमाल किया जा रहा है। गौरतलब है कि फ्रांसिस इस साल 22-26 जनवरी तक आधिकारिक यात्रा पर भारत में थे। इस दौरान उन्होंने नई दिल्ली में विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ द्विपक्षीय बैठक की और जयपुर और मुंबई की यात्रा भी की थी। यात्रा के दौरान उन्होंने सरकारी अधिकारियों समेत लोगों से चर्चा की थी, जिसमें तकनीक और डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे जैसा मुद्दा केंद्र में था। जिसके बाद से ही संयुक्त राष्ट्र के अध्यक्ष भारत के डिजिटलाइजेशन मॉडल के मुरीद हो गए।

डिजिटलाइजेशन से भारत के लोगों को हुआ फायदा
संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि डिजिटलाइजेशन महत्वपूर्ण है, यह लागत को कम करता है और अर्थव्यवस्थाओं को ज्यादा कुशल बनाता है, चीजों को सस्ता बनाता है। उन्होंने डिजिटलाइजेशन का उदाहरण दिया जिससे भारतीय महिलाओं और किसानों को देशभर में और दूर-दराज के स्थानों में बातचीत करने, बैंकों से निपटने और अपने घरों, खेतों या क्षेत्रों को छोड़ने के बिना भुगतान करने में मदद मिली।

गाजा में मानवीय मदद के लिए ब्रिटेन ने भेजा नौसैनिक जहाज, समुद्र में रक्षा मिशन के लिए समर्थन का किया एलान

इस्राइल और हमास के बीच चल रहे युद्ध के बीच यूके सरकार ने गाजा में मानवीय मदद के लिए लिए सैन्य और नागरिक समर्थन की घोषणा की है। इसके तहत पूर्वी भूमध्य सागर में एक नौसेना जहाज की तैनाती की जाएगी। ब्रिटेन द्वारा इस बारे में एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई है। इसमें कहा गया है कि सरकार द्वारा गाजा में समुद्री सहायता गलियारा स्थापित करने के लिए सैन्य और नागरिक सहायता के एक पैकेज की घोषणा की जा रही है, जिसमें जीवन रक्षक मिशन में शामिल होने के लिए रॉयल नेवी जहाज की तैनाती भी शामिल है।इस तरह से यूके द्वारा साइप्रस से गाजा तक एक अंतरराष्ट्रीय मानवीय समुद्री गलियारे की स्थापना का समर्थन करेगा। यूके सरकार ने गाजा के लोगों की मदद के लिए लिए 9.7 मिलियन डॉलर के पैकेज का भी एलान किया है।

गाजा की हर संभव मदद करेगा ब्रिटेन
प्रेस विज्ञप्ति में ब्रिटेन सरकार ने कहा कि वह हवा, जमीन और समुद्र के माध्यम से गाजा की मदद के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। यूके की रॉयल एयर फोर्स ने गाजा के समुद्र तट पर पांच एयरड्रॉप किए हैं, जिससे पानी और राशन समेत 40 टन से अधिक खाद्य आपूर्ति सुरक्षित रूप से पहुंचाई गई। सरकार के अनुसार बंधकों को सुरक्षित घर पहुंचाने का सबसे तेज तरीका स्थायी युद्धविराम है।

गाजा की स्थिति गंभीर है- डेविड कैमरून
ब्रिटेन के विदेश मंत्रालय का कहना है कि विश्व खाद्य कार्यक्रम के साथ साझेदारी के तहत गाजा के लिए सबसे बड़ी मदद भेजी गई है। जरूरतमंद परिवारों को 2,000 टन से अधिक खाद्य सहायता वितरित की जा रही है। विदेश सचिव डेविड कैमरून ने गाजा की स्थिति को गंभीर बताया है। उन्होंने कहा कि यूके उन लोगों को सहायता दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है जिन्हें इसकी सख्त जरूरत है। उनके अनुसार गाजा में स्थिति गंभीर है और वहां अकाल की संभावना है। हम उन लोगों को सहायता करने के लिए प्रतिबद्ध हैं क्योंकि जिन्हें इसकी सख्त जरूरत है।

गाजा में सहायता पहुंचाने के लिए बनेगा मैरीटाइम कॉरिडोर, सुनक बोले- लोगों की सहायता के लिए प्रतिबद्ध

इस्राइल-हमास संघर्ष को छह महीने पूरे हो चुके हैं। इस दौरान ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने मानवीय विराम के लिए अपने आह्वान को दोहराया। इतना ही नहीं उन्होंने गलियारा सैन्य और मानवीय सहायता भेजना के लिए सी कॉरीडोर बनाने की बात भी कही है। विदेशी कॉमनवेल्थ और विकास कार्यालय (एफसीडीओ) ने पूर्वी भूमध्य सागर में एक नौसैनिक जहाज की तैनाती की घोषणा की और सहायता वितरण के लिए 9.7 मिलियन पाउंड तक की प्रतिबद्धता जताई।

गाजा में सहायता पहुंचाने के लिए बन रहा है कॉरिडोर
सुनक ने कहा, सात अक्तूबर को हुए आंतकी हमले को छह महीने पूरे हो चुके हैं। यह इस्राइल के इतिहास में सबसे भयावाह हमला है। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद इस हमले में यहूदियों की सबसे ज्यादा मौत हुई है। छह महीने बाद भी इस्राइल का जश्म अभी भी ताजा है। परिवार अभी भी शोक मना रहे हैं और हमास अभी भी कई लोगों को बंधक बनाकर रखे हैं।

उन्होंने आगे कहा, “गाजा में हुमले के छह महीने बाद भी यहां मरने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। गाजा के बच्चों को मानवीय विराम की आवश्यकता है, जिससे लंबे समय से चले आ रहे युद्ध पर विराम लग सके। बंधकों को छुड़ाने और युद्ध पर विराम लगाने का यह सबसे अच्छा उपाय है।”

एफसीडीओ ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र और अन्य देशों की सरकारों की मदद से साइप्रस से गाजा तक एक इंटरनेशनल मैरीटाइम कॉरिडोर की स्थापना की जा रही है, जिसकी मई की शुरुआत में चालू होने की उम्मीद है।

अमेरिका, साइप्रस और अन्य देशों के मिलकर काम कर रहा है ब्रिटेन
सुनक ने बताया कि गाजा में स्थिति गंभीर है। उन्होंने कहा, “हम उन लोगों को सहायता दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है, जिन्हें इसकी बहुत जरूरत है। अमेरिका, साइप्रस और अन्य देशों के साथ मिलकर हम सुरक्षित रूप स गाजा में सहायता देने के लिए एक एक अस्थाई तट स्थापित कर रहे हैं।”

अभी और टल सकते हैं प्रदेश में निकाय चुनाव, ओबीसी आरक्षण अधर में लटका

उत्तराखंड के 102 नगर निकायों के चुनाव अभी और टल सकते हैं। लोकसभा चुनाव आचार संहिता के कारण निकाय चुनाव की प्रक्रिया लटक गई है। एक आचार संहिता के बाद दूसरी लागू होने में भी तकनीकी पेच है। ओबीसी आरक्षण अधर में लटका हुआ है।

पिछले साल दो दिसंबर से सभी निकायों में प्रशासक तैनात कर दिए गए थे। हाईकोर्ट में दायर याचिका पर सरकार ने दो जून से पहले निकाय चुनाव कराने का वादा किया हुआ है, लेकिन लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने के बाद इसकी पूरी प्रक्रिया अटक गई है। एकल सदस्यीय समर्पित आयोग की रिपोर्ट के आधार पर निकायों में ओबीसी आरक्षण लागू करने की प्रक्रिया अटक गई।

इसके लिए कैबिनेट से एक्ट में बदलाव होगा, क्योंकि अभी तक ओबीसी को 14 प्रतिशत आरक्षण का नियम था, लेकिन सर्वे रिपोर्ट के बाद यह कहीं 30 तक हो गया है तो कहीं इससे नीचे चला गया है। जब तक एक्ट में बदलाव नहीं होगा, तब तक आरक्षण लागू नहीं होगा। आरक्षण बिना चुनाव नहीं होंगे। इसी प्रकार, लोकसभा चुनाव की आचार संहिता छह जून तक लागू रहेगी।

सूत्रों के मुताबिक, शहरी विकास विभाग ने इस संबंध में एक पत्र चुनाव आयोग को भेजा था, जिसमें कहा गया था कि चूंकि दो जून से पहले निकायों में नए बोर्ड का गठन होना है, इसलिए इसी दौरान चुनाव कराने होंगे। चुनाव आयोग ने एक आचार संहिता के बीच दूसरी आचार संहिता को लेकर इन्कार कर दिया है। ऐसे में दो जून से पहले निकाय चुनाव होने मुश्किल नजर आ रहे हैं।

दो जून तक बोर्ड न बना तो क्या होगा
दो जून तक निकायों में चुनाव होकर नए बोर्ड गठित नहीं हुए तो पहला तो हाईकोर्ट में सरकार को जवाब देना होगा। दूसरा, चूंकि छह माह तक ही निकायों में प्रशासक तैनात करने का नियम है। इससे आगे की अवधि के लिए सरकार को एक्ट में बदलाव करना होगा।

दिल्ली सरकार ने ड्राई डे की नई लिस्ट जारी की, यहां देखें शराब की दुकानें कब-कब रहेंगी बंद?

दिल्ली सरकार के आबकारी विभाग ने आगामी दिनों के लिए ड्राई डे की सूची जारी कर दी है। 11 अप्रैल को ईद, 17 अप्रैल को रामनवमी, 21 अप्रैल को महावीर जयंती, 23 मई को बुद्ध पूर्णिमा और 17 जून को बकरीद के मौके पर दिल्ली में ड्राई डे रहेगा। शराब की दुकानें बंद रहेंगी।

इसके अलावा दिल्ली से जुड़े उत्तर प्रदेश के हिस्सों में लोकसभा चुनाव को देखते हुए दिल्ली सरकार के एक्साइज विभाग ने आदेश जारी किया है कि दिल्ली में 24 अप्रैल शाम 6 बजे से 26 अप्रैल शाम 6 बजे तक शराब की दुकानों पर ड्राई डे रहेगा। दुकानें बंद रहेंगी।