Friday , October 25 2024

Editor

हार्दिक की कप्तानी में मुंबई की लगातार तीसरी हार, राजस्थान ने लगाई जीत की हैट्रिक, रियान पराग चमके

आईपीएल के 14वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ छह विकेट से जीत दर्ज कर अपनी जीत की लहर को बरकरार रखा और अंक तालिका में छह अंकों के साथ पहले स्थान पर पहुंच गई। वहीं, मुंबई अब तक इस टूर्नामेंट में पहली जीत नहीं हासिल कर पाई है और 10वें पायदान पर है। 14 ओवर का खेल पूरा हो चुका है, राजस्थान ने चार विकेट खोकर 101 रन बना लिए हैं। फिलहाल क्रीज पर रियान पराग 30 रन और शुभम दुबे सात रन बनाकर नाबाद खेल रहे हैं। टीम को जीत के लिए 35 गेंदों में 24 रन की जरूरत है।

राजस्थान को चौथा झटका रविचंद्रन अश्विन के रूप में लगा जो 16 रन बनाने में कामयाब हुए। उन्हें आकाश मधवाल ने 13वें ओवर की दूसरी गेंद पर तिलक वर्मा के हाथों कैच कराया। अश्विन ने चौथे विकेट के लिए रियान पराग के साथ 40 रन की साझेदारी निभाई। 13 ओवर के बाद टीम का स्कोर 94/4 है।

राजस्थान को तीसरा झटका जोस बटलर के रूप में लगा। वह 13 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें आकाश मधवाल ने अपने दूसरे ओवर में शिकार बनाया। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए रविचंद्रन अश्विन आए हैं। वहीं, रियान पराग चार रन बनाकर नाबाद खेल रहे हैं। सात ओवर के बाद टीम का स्कोर 50/3 है।

राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन 12 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें आकाश मधवाल ने अपना शिकार बनाया। फिलहाल क्रीज पर जोस बोटलर और रियान पराग मौजूद हैं। टीम को जीत के लिए 94 गेंदों में 4 रन की जरूरत है। राजस्थान को पहला झटका 10 रन के स्कोर पर लगा। क्वेन मफाका ने पहले ओवर की आखिरी गेंद पर यशस्वी जायसवाल को आउट किया। वह सिर्फ 10 रन बना सके। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए संजू सैमसन आए हैं। राजस्थान की पारी शुरू हो चुकी है। सलामी बल्लेबाजी के लिए यशस्वी जायसवाल और जोस बटलर आए हैं। दोनों अच्छी फॉर्म में हैं। पारी का पहला ओवर क्वेन मफाका फेंक रहे हैं।

आज का राशिफल: 02 अप्रैल 2024

मेष राशि:
आज का दिन आपके लिए सूझबूझ दिखा कर काम में आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। परोपकार के कार्य में आपका खूब रुचि रहेगी। लोग भी काम में आपकी मदद करेंगे। यदि आपको किसी काम को लेकर समस्या आ रही थी, तो वह आपके पिताजी की मदद से दूर होगी। आप जल्दबाजी में किसी से कोई वादा ना करे, नहीं तो आपको उसे पूरा करने में समस्या होगी। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है,जिससे आपका धन खर्च बढ़ेगा।
वृष राशिः
आज के दिन आपको किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखना होगा। संतान से कोई गलती होने की संभावना है, इसलिए आप उनकी संगति की ओर भी विशेष ध्यान दें। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी को परिवार के सदस्यों से मिलवा सकते हैं। बिजनेस में आप यदि साझेदारी में किसी काम को कर रहे थे,तो उसमें भी आपको पार्टनर से कोई धोखा मिलने की संभावना है। आपको किसी मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।
मिथुन राशि :
आज आप कार्यक्षेत्र में किसी बात को लेकर अपने बॉस से बहसबाजी में ना पड़ें, नहीं तो इसका असर आपके प्रमोशन पर पड़ सकता है। आपको अत्यधिक तले भुने भोजन से परहेज रखने में फायदा है। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों के काम से वाहवाही होगी। उन्हें किसी अच्छे पद की प्राप्ति हो सकती है। आपको अपने आवश्यक काम को लेकर अपने भाइयों से मदद लेनी पड़ सकती है। आपके कुछ विरोधी आपके बनते काम में रोड़ा अटकाएंगे जिन्हें आप अपनी बुद्धिमत्ता से आसानी से मात दे पाएंगे। किसी नए मकान दुकान आदि की खरीदारी आप कर सकते हैं।
कर्क राशि:
आज का दिन आपके लिए कुछ उलझन भरा रहेगा। आप संतान के करियर में आ रही समस्याओं को लेकर कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। आपको किसी काम के सिलसिले में घर से दूर जाना पड़ सकता है। आप बिजनेस में कोई बदलाव करने के लिए भी सोच विचार करेंगे। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखना होगा। आप अपने लिए कुछ महंगे कपड़े, लैपटॉप मोबाइल आदि की खरीदारी कर सकते हैं। आपको लंबे समय से रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है, जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती देगा।
सिंह राशि:
आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आप जीवनसाथी की किसी आदत को लेकर परेशान रहेंगे, जो आपके बीच में लड़ाई की वजह बन सकती हैं। आपको अपने भाई व बहनों का पूरा साथ मिलेगा। आप योग व व्यायाम को अपनी दिनचर्या में अपना कर बीमारियों से मुक्त रह सकते हैं। आपकी कोई बात परिवार के किसी सदस्य को बुरी लग सकती है। आप आवश्यक काम को प्राथमिकता दें, तभी आपके काम समय से पूरे हो पाएंगे। बिजनेस में आप किसी को पार्टनर बनाने के लिए सोच विचार कर सकते हैं।
कन्या राशि:
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप अपने मन से लोगों का भला सोचेंगे,लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। फिर भी आप अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे। आपको कुछ मौसमी बीमारियां अपनी चपेट में ले सकती हैं, जिनके कारण आपस थोड़ा परेशान रहेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोग किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। आप माता-पिता की सेवा के लिए भी कुछ समय निकालें, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। आप तनाव को अपने ऊपर हावी होने ना दें।
तुला राशिः
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको लेनदेन से संबंधित किसी योजना में बहुत मामलों में बहुत ही सावधानी बरतनी होगी। किसी को धन उधार देने से बचें । आपको वाहन चलाने में समस्या आ सकती है। आपकी संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश करेगी, जिसे पूरा करने में आपको कुछ समय तो लगेगा, लेकिन फिर भी आप आसानी से पूरा कर पाएंगे। राजनीति में कार्यरत लोगों के कामों में कुछ कमियां आ सकती है, इसलिए आप अपने काम पर पूरा फोकस बनाए रखें, तभी आपकी पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
वृश्चिक राशिः
आज आपको किसी काम को पूरा करने में समस्या आएगी। आपको संतान की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना मिल सकती है। आप कार्य क्षेत्र में कोई गलती करने से बचे, नहीं तो इसका असर आपके प्रमोशन पर भी पड़ सकता है। परिवार में चल रही कलह आपका सिर दर्द बनेगी, जिसे आप मिल बैठकर दूर करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप यदि परिवार में किसी सदस्य के करियर को लेकर कोई निर्णय लें, तो उसमें जल्दबाजी बिल्कुल ना दिखाएं। आपको अपने आसपास रह रहे शत्रुओं से सावधान रहना होगा।
धनु राशिः
आज का दिन आपके लिए जल्दबाजी में किसी काम को करने से बचने के लिए रहेगा। यदि अपने काम में जल्दबाजी दिखायी,तो इससे कोई नुकसान हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आप अपने बॉस को यदि कोई सलाह देंगे,तो वह उन्हें खूब पसंद आएगी। आपके काम में समस्या होगी। आप विदेश जाने की योजना बना सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई में कुछ समस्याएं आ सकती हैं, जिन्हें वह अपने अध्यापकों की मदद से आसानी से दूर कर पाएंगे, उनका मन पढ़ाई में खूब लगेगा। पिताजी को कोई आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है।
मकर राशिः
मकर राशि के जातक अपनी आय और व्यय में चल रही समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे। आपका किसी काम में मन नहीं लगेगा और आपके मन में उथल-पुथल बनी रहेगी, लेकिन आपको अपनी आय के बढ़ाने के प्रयासों में तेजी लानी होगी, तभी आप अपनी दैनिक कामों को आसानी से कर पाएंगे। आपको अपने विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधान रहने की आवश्यकता है।
कुंभ राशिः
आज का दिन आपके लिए तरक्की के नए-नए मार्ग खोलेगा। आप अपने कामों में तेजी से आगे बढ़ेंगे। बिजनेस में चल रही समस्याओं से भी आपको निजात मिलेगी। आप किसी वाहन की खरीदारी की प्लानिंग कर सकते हैं। मित्रों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। यदि कोई आईडिया आये, तो उसे अपने बिजनेस में तुरंत आगे बढ़ाएं। किसी के कहने में आकर आप किसी लड़ाई झगड़े में ना पड़ें,नहीं तो इसका असर आपके कामों पर पड़ सकता है। परिवार में लोग आपकी बातों का पूरा मान रखेंगे।
मीन राशिः
आज का दिन आपके लिए खुशियों से सराबोर रहेगा और आप फूले नहीं समाएंगे, क्योंकि संतान को किसी अच्छी नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। आप करियर में ऊंचाइयों को छुएंगे। आप अपने मन में अहंकार ना रखें और अपने काम में आत्मविश्वास रखकर आगे बढ़े। आपको किसी काम के चलते अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। यदि आप अपने सहयोगियों से कोई मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। आप माताजी से किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं, जिसे आप पूरा अवश्य करेंगी।

नौकासन के फायदे, इसके अभ्यास का सही तरीका और सावधानियां

योग हमारे आसपास की जीव व सजीव चीजों से जुड़ी मुद्रा या आसन होता है, जिसे अपनाकर कई स्वास्थ्य समस्याओं से राहत पाई जा सकती है। नदी या तालाब पार करने वाले पुल रूपी सेतुबंधासन से लेकर नाव से प्रेरित नौकासन कई तरह के स्वास्थ्य लाभ देता है। इस आसन के अभ्यास के दौरान शरीर नाव जैसी आकृति में आ जाता है। नौकासन के अभ्यास के दौरान शरीर में पैरों और हाथों की स्ट्रेचिंग एक साथ हो जाती है। इस आसन के अभ्यास से पाचन बेहतर रहता है। कोर, एब्स की मसल्स मजबूत बनती है। शरीर का निचला हिस्सा व हिप्स मजबूत होते हैं। इस लेख के माध्यम से जानिए नौकासन के अभ्यास का सही तरीका, इससे होने वाले लाभों के बारे में।

नौकासन के स्वास्थ्य लाभ

  • इस आसन का अभ्यास पीठ और पेट की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है।
  • नौकासन के नियमित अभ्यास से पैर और बांह की मांसपेशियां टोन होती हैं।
  • शरीर के निचले हिस्से को मजबूत बनाता है।
  • हर्निया से पीड़ित लोगों के लिए यह आसन लाभकारी है।
  • पाचन तंत्र में सुधार करता है।
  • फेफड़े, लीवर और पेनक्रियाज को मजबूत बनाने में नौकासन का अभ्यास कर सकते हैं।
  • पेट के चारों ओर ब्लड और ऑक्सीजन का संचार करता है।
  • यह आसन ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने और शुगर लेवल को बनाए रखने में मदद करता है।
  • वजन घटाने और पेट की जिद्दी चर्बी को घटाने में नौकासन फायदेमंद है।

नौकासन के अभ्यास का तरीका

स्टेप 1- इस आसन के अभ्यास के लिए पीठ के बल लेटकर पैरों को साथ रखें।
स्टेप 2– हाथों को शरीर के बगल में रखते हुए गहरी सांस लें।
स्टेप 3- सांस छोड़ते हुए छाती और पैरों को जमीन से ऊपर उठाएं।
स्टेप 4- बाहों को पैरों की ओर खींचें।

नाम बोलने पर भी बच्चा नहीं देता कोई प्रतिक्रिया, कहीं ये ऑटिज्म का संकेत तो नहीं?

आपने भी कई बच्चों को देखा होगा जिनको बोलने, चीजों को ठीक तरीके से समझने में दिक्कत होती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, कुछ बच्चों में विकासात्मक समस्याओं का खतरा हो सकता है, जो न सिर्फ उनके शारीरिक विकास को प्रभावित करती है, साथ ही इसके कारण मस्तिष्क पर भी नकारात्मक असर हो सकता है। मेडिकल में इस तरह की समस्याओं को ऑटिज्म या ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर कहा जाता है। ये मस्तिष्क के विकास से संबंधित समस्याओं का समूह है। लगभग 100 में से एक बच्चे को ऑटिज्म की दिक्कत हो सकती है।

वैश्विक स्तर पर बच्चों में देखी जा रही इस समस्या को लेकर लोगों को जागरूक करने, समय पर उपचार को लेकर प्रेरित करने के उद्देश्य से हर साल दो अप्रैल को ‘विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस’ मनाया जाता है। कहीं आपके बच्चे को भी इस प्रकार की कोई दिक्कत तो नहीं है? बच्चों में इस समस्या की पहचान कैसे की जा सकती है, आइए ऑटिज्म के बारे में विस्तार से समझते हैं।

ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर के बारे में जानिए

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर मस्तिष्क के विकास को प्रभावित करने वाली स्थिति है जो व्यक्ति के दूसरों के साथ मेलजोल और सोचने के तरीके को प्रभावित करती है, इसके कारण प्रभावित बच्चे के सामाजिक संपर्क में भी समस्या हो सकती है। ऑटिज्म के लक्षण मुख्यरूप से बचपन में ही दिखने लग जाते हैं।पीड़ित में अवसाद, चिंता, सोने में कठिनाई सहित कई अन्य प्रकार की व्यवहारिक समस्याओं के भी विकसित होने का खतरा हो सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, इसका समय पर पहचान और उपचार किया जाना जरूरी हो जाता है।

कैसे जानें कहीं आपके बच्चे को भी तो नहीं है दिक्कत?

कुछ बच्चों में शैशवावस्था में ही ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर के लक्षण दिखाई देने लगते हैं, जैसे आंखों का ठीक से संपर्क न हो पाना, अपना नाम सुनने पर भी प्रतिक्रिया न देना आदि। ये बच्चों में भाषा कौशल, बोलने-चीजों को समझने में भी कठिनाई का कारण बन सकती है। आमतौर पर 2 वर्ष की उम्र तक बच्चों में इससे संबंधित समस्याएं दिखाई देने लगती हैं। ऑटिज्म विकार वाले कुछ बच्चों की बौद्धिक क्षमता भी कमजोर हो जाती है, जिसका उनकी क्वालिटी ऑफ लाइफ पर भी नकारात्मक असर होने का जोखिम रहता है।

क्यों होती है ऑटिज्म की समस्या?

ऑटिज्म होने का कोई एक कारण नहीं हैं, इसके लिए कई प्रकार की स्थितियों को कारक माना जा सकता है। उपलब्ध वैज्ञानिक प्रमाण बताते हैं कि संभवतः पर्यावरण और आनुवंशिक कारक इसमें मुख्य भूमिका निभाते हैं। माता-पिता से विरासत में मिले जीन में किसी प्रकार के दोष के कारण बच्चों में विकासात्मक समस्या होने का खतरा हो सकता है। इसके अलावा शोधकर्ता वर्तमान में यह भी पता लगा रहे हैं कि क्या वायरल संक्रमण, दवाएं या गर्भावस्था के दौरान होने वाली जटिलताओं के कारण भी ऑटिज्म स्पेक्ट्रम विकार की समस्या हो सकती है?

तस्वीरों में देखें दुनिया की सबसे भव्य और खूबसूरत मस्जिदें, जानें कहाँ हैं स्थित

रमजान का महीना खत्म होने वाला है और ईद का पर्व आने वाला है। ईद इस्लाम धर्म के सबसे प्रमुख पर्वों में से के है। रमजान के पाक महीने में इस्लाम धर्म को मानने वाले रोजा रखते हैं और अल्लाह की इबादत करते हैं। वहीं ईद में भी लोग सुबह की नमाज के बाद एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद देते हैं। रमजान और ईद के पर्व को मनाने के लिए लोग मस्जिद जाते हैं। वैसे तो देश में कई मस्जिदें हैं, कुछ ऐतिहासिक तो कुछ बेहद भव्य और खूबसूरत हैं। यहां दुनिया की सुंदर और भव्य मस्जिदों के बारे में बताया जा रहा है। अगर आप इन मस्जिदों को देखने नहीं जा पा रहे तो इन सुंदर मस्जिदों की तस्वीर आपका मन बदल सकती हैं और अपनी ओर आकर्षित कर सकती हैं।

शेख लोत्फोल्ला मस्जिद

ईरान के इस्पाहन शहर में स्थित शेख लोत्फोल्ला मस्जिद बेहद खूबसूरत है। इस मस्जिद की नीली नक्काशी इसे दूसरी मस्जिदों से अलग बनाती है। मस्जिद का निर्माण 1602 से 1619 के बीच हुआ।

शेख सैय्यद ग्रैंड मस्जिद

यूएई में मौजूद यह मस्जिद सफेद पत्थरों से तैयार की गई है। यूएई के अबू धाबी में स्थित इस मस्जिद में 82 गुंबद और 1000 खंभे हैं। यह दुनिया का सबसे बड़ा हाथ से बुना कालीन रखा था, जिसे 12000 कारीगरों ने तैयार किया है।

अक्सुनकर मस्जिद

इजिप्ट में 14वां सदी में बनी अक्सुनकर मस्जिद ओटोमन स्टाइल आर्किटेक्चर का नमूना है। कई सारे पत्थरों को एक साथ जोड़कर मस्जिद की नक्काशी की गई है।

ब्लू मस्जिद

इस्तांबुल शहर में सुल्तान अहमद मस्जिद है, जिसे ब्लू मस्जिद कहा जाता है। इसे ओटोमन साम्राज्य के दौरान बनाया गया था। इस मस्जिद के ब्लू टाइल्स को हाथों से पेंट किया था और इसमें 5 गुंबद ,6 मीनार 8 गुंबद छोटे-छोटे हैं

आ रहा है आम का सीजन, हो जाइए सावधान- ये छोटी सी लापवाही बना सकती है शरीर में ‘पॉइजनिंग’

देशभर में गर्मियों की शुरुआत हो चुकी है। तापमान बढ़ने और इसके कारण होने वाली बीमारियां तो इस मौसम को चुनौतीपूर्ण बना ही देती हैं, पर खानपान की कुछ चीजों को लेकर लोगों को गर्मियों का बेसब्री से इंतजार भी रहता है। आम ऐसा ही एक फल है जो गर्मियों के मौसम की न सिर्फ पहचान है, बल्कि इसे स्वाद को लेकर भी काफी पसंद भी किया जाता है। स्वाद के साथ-साथ आम खाना शरीर के लिए आवश्यक कई प्रकार के पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। इसमें विटामिन-ए और सी के साथ फाइबर और प्रोटीन की पर्याप्त मात्रा पाई जाती है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, आम खाना हमारी सेहत के लिए बहुत लाभप्रद फलों में से एक है, पर आम खाने के दौरान बरती गई एक छोटी सी लापरवाही से कई प्रकार की गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं और पॉइजनिंग तक का खतरा हो सकता है। बाजार में मिलने वाले आम को खाने से पहले कुछ बातें जान लेनी बहुत जरूरी हो जाती हैं।

फलों के सेवन को लेकर बरतें सावधानी

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, आम खाने विशेषतौर पर पके आम खाने के दौरान की गई लापरवाही के कई प्रकार से गंभीर स्वास्थ्य दुष्प्रभाव हो सकते हैं। सिर्फ आम ही नहीं, बाजार में मिलने वाले कई अन्य फलों को लेकर भी सावधानी बरतने की जरूरत होती है। ज्यादातर फलों को पकाने के लिए अप्राकृतिक तरीकों को प्रयोग में लाया जाता है। इसके लिए कैल्शियम कार्बाइड (CaC2) नामक रसायन का इस्तेमाल किया जाता है लेकिन इसका उपयोग जोखिम भरा हो सकता है, यह मानव स्वास्थ्य के लिए खतरनाक भी है।

फलों को पकाने के इस्तेमाल होते हैं हानिकारक रसायन

हाल के वर्षों में कैल्शियम कार्बाइड के उपयोग की रिपोर्टें बढ़ी हैं, ये कई प्रकार की बीमारियों को भी बढ़ाती जा रही है। जब कैल्शियम कार्बाइड को पानी में मिलाया जाता है तो इससे एसिटिलीन गैस निकलती है। एसिटिलीन गैस फलों को पकाने का काम करती है। अध्ययनों में पाया गया है कि कैल्शियम कार्बाइड और एसिटिलीन गैस दोनों से कई स्वास्थ्य जोखिम हो सकते हैं। कैल्शियम कार्बाइड से पके फल खाने से विषाक्तता होने का खतरा रहता है। ये मनुष्यों के लिए जहरीले हो सकते हैं। शरीर में इसकी अधिकता त्वचा की गंभीर समस्याओं के साथ पॉइजनिंग और किडनी फेलियर तक का जोखिम बढ़ाने वाली हो सकती है।

तिहाड़ की जेल नंबर दो में रखे जाएंगे CM केजरीवाल, यहां जानें उनके साथियों को कहां रखा गया

दिल्ली के कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कोर्ट ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 15 अप्रैल तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा है। सीएम केजरीवाल को तिहाड़ की दो नंबर जेल में रखा जाएगा। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें अब न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। ईडी ने कोर्ट में न्यायिक हिरासत की मांग की थी। वहीं संजय सिंह को जेल नंबर दो से पांच में शिफ्ट किया जा चुका है, सत्येंद्र जेल नंबर सात, मनीष सिसोदिया जेल नंबर एक और के. कविता जेल नंबर छह में हैं।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत बढ़ने से आम आदमी पार्टी (आप) के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में रोष है। इसके चलते तिहाड़ जेल के बाहर विरोध में भारी संख्या में आप कार्यकर्ता प्रदर्शन के लिए पहुंचे है। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

सोमवार यानी आज अरविंद केजरीवाल की पेशी के दौरान पत्नी सुनीता, आप नेता सौरभ भारद्वाज, आतिशी, गोपाल राय समेत कई नेता मौजूद रहे। बीती 28 मार्च को अरविंद केजरीवाल को कोर्ट ने राहत नहीं दी थी और एक अप्रैल तक के लिए ईडी की रिमांड पर भेज दिया था। ईडी ने 21 मार्च को गिरफ्तार किया था।

सपा नेता धर्मेंद्र यादव व बलराम यादव ने मुख्तार अंसारी की कब्र पर चढ़ाया फूल, आवास पर पहुंचकर जताया शोक

मुख्तार अंसारी की मौत के बाद से ही गाजीपुर स्थित आवास पर शोक जताने वालों का तांता लगा हुआ है। रविवार की रात से बड़े नेताओं के आने की खबर से ही समर्थकों की भीड़ बढ़ने लगी थी। इसे देखते हुए फोर्स भी बढ़ा गई है। सोमवार को समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव व राष्ट्रीय महासचिव बलराम यादव भी मुख्तार के मुहम्मदाबाद स्थित आवास पर पहुंचे।

समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव व राष्ट्रीय महासचिव बलराम यादव सोमवार को सीधे मुहम्मदाबाद के कालीबाग स्थित कब्रिस्तान पहुंचे। यहां मुख्तार अंसारी की कब्र पर फूल चढ़ाया। इसके बाद वे मुख्तार अंसारी के फाटक पर पहुंचे। यहां कुछ समय बिताने के बाद वे मुख्तार के बड़े भाई से मिलने के लिए मस्जिद के लिए रवाना हुए। इस दौरान मुख्तार अंसारी के फाटक के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। धर्मेंद्र यादव के साथ सपा के राष्ट्रीय महासचिव बलराम यादव व अन्य सपा कार्यकर्ता भी पहुंचे हैं। अंसारी परिवार से मिलने के बाद शाम को जिला मुख्यालय पर प्रेस कांफ्रेंस भी करेंगे।

‘NOTA पर जागरूकता फैलाने के लिए चुनाव आयोग ने उठाए पर्याप्त कदम’, कोर्ट ने खारिज की याचिका

चुनाव आयोग (ईसी) और महाराष्ट्र राज्य निर्वाचन आयोग ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में नोटा के विकल्प के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए पर्याप्त कदम उठाए हैं। बंबई उच्च न्यायालय की औरंगाबाद खंडपीठ ने एक जनहित याचिका (पीआईएल) खारिज करते हुए यह टिप्पणी की।

जनहित याचिका में चुनाव आयोग को नोटा के विकल्प के बारे में जागरूरकता फैलाने के बारे में जागरूकता फैलाने का निर्देश देने की मांग की गई थी। न्यायमूर्ति रवींद्र घुगे और न्यायमूर्ति आरएम जोशी की खंडपीठ ने 22 मार्च को याचिका को खारिज करते हुए यह टिप्पणी की। फैसले की प्रति सोमवार को उपलब्ध कराई गई।

जनहित याचिका में छात्र ने की थी ये मांग
याचिका एक छात्र सुहास वानखेड़े द्वारा दायर की गई थी। इसमें कहा गया था कि चुनाव आयोग को एक ब्रांड एंबेसडर नियुक्त करना चाहिए, ताकि लोगों में वोट डालते समय नोटा विकल्प के बारे में जागरूकता पैदा हो सके।

मोटे अक्षरों में किया गया है नोटा का जिक्र
अदालत ने चुनाव की ओर से मतदाताओ के लिए जारी दिशानिर्देशों के दस्तावेज पर संज्ञान लिया और कहा कि नोटा के बारे में निर्देश मोटे अक्षरों में दस्तावेज में प्रकाशित किए गए थे। खंडपीठ ने कहा, दस्तावेज में नोटा का मोटे अक्षरों में स्पष्ट रूप से जिक्र किया गया है और यह मतदाता का तुरंत ध्यान आकर्षित करता है। मोटे अक्षरों में निर्देश भी दिए गए हैं कि नोटा ईवीएम पर अंतिम विकल्प के तौर पर उपलब्ध है।

ईसी ने उठाए पर्याप्त कदम
इसने आगे कहा कि दस्तावेज मतदाताओं के लिए चित्रात्मक मार्गदर्शिका है, ताकि उन्हें उनके अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में जागरूक किया जा सके। अदालत ने कहा, चुनाव आयोग और महाराष्ट्र निर्वाचन आयोग दोनों ने लोगों को उनके मताधिकार और नोटा के विकल्प के बारे में जागरूक करने के लिए पर्याप्त कदम उठाए हैं और इसलिए आगे कोई निर्देश पारित करने की आवश्यकता नहीं है।

तूफान-बारिश से ब्रह्मपुत्र नदी में डूबी नाव, जलपाईगुड़ी में राज्यपाल ने किया तबाही का मुआयना

असम में ब्रह्मपुत्र नदी में एक नाव के पलटने से चार साल के बच्चे की मौत हो गई है। हादसे के बाद से दो लोग लापता हैं। सोमवार को एक अधिकारी ने बताया कि भारी बारिश और तूफान के चलते नाव पलटी। घटना असम के दक्षिणी सलमारा-मनकाचर जिले की है। असम के आपदा प्रबंधन अथॉरिटी के सीईओ ज्ञानेंद्र देव त्रिपाठी ने बताया कि रविवार शाम को राज्य के कई इलाकों में तेज बारिश और तूफान आया, जिससे पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए। कई घरों को भी नुकसान हुआ। वहीं जलपाईगुड़ी में आए तूफान को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी शुरू हो गई है।

हादसे के वक्त नाव में सवार थे 15 यात्री
ज्ञानेंद्र देव त्रिपाठी ने बताया कि शाम करीब पांच बजे सिशुमारा घाट से नेपुरेर अलगा घाट जा रही एक नाव नेपुरेर अलगा गांव के करीब पलट गई। इस हादसे में एक चार साल के बच्चे की मौत हो गई, जिसकी पहचान सामिन मंडल के रूप में हुई है। वहीं कोबात अली मंडल (56 वर्ष) इस्माइल अली (8 वर्ष) लापता हैं। जिस वक्त नाव हादसे का शिकार हुई, उस वक्त नाव पर 15 यात्री सवार थे। नाव पलटने के बाद अन्य यात्रियों को स्थानीय लोगों ने बचा लिया।

राज्य की आपदा प्रबंधन की एक टीम लापता लोगों की तलाश में जुटी है। ढुबरी और गोलपाड़ा जिलों से गहरे पानी में उतरने वाले तैराक बुलाए गए हैं। एसडीआरएफ के जवान नौकाओं के जरिए लापता लोगों की तलाश में जुटे हैं। ज्ञानेंद्र प्रसाद त्रिपाठी ने बताया कि बचाव अभियान की निगरानी के लिए ड्रोन्स और पायलट भी घटनास्थल पर भेजे गए हैं। उन्होंने कहा कि कई जिलों में बिजली गिरने की घटनाएं भी हुईं, लेकिन अभी तक इससे किसी नुकसान की खबर नहीं है।

सुवेंदु अधिकारी ने लगाए ये आरोप
भाजपा नेता और बंगाल में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि ‘शुरुआत में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन की टीमों में राहत और बचाव कार्य किए। भाषणों और फोटो सेशन के अलावा राहत और बचाव कार्य ठीक से नहीं किए जा रहे हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान की समीक्षा भी नहीं हो रही थी।’