Thursday , October 24 2024

Editor

‘प्रशासनिक अधिकारी बचकानी हरकत कर रहे हैं’, DM और सांसद के बीच बहस पर बोले स्वामी प्रसाद

गाजीपुर में मुख्तार अंसारी के शव को दफनाने के दौरान बेकाबू हुई भीड़ और लगाए जा रहे नारेबाजी को लेकर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी नाराज हो गई थीं। इसी बात को लेकर उनकी मुख्तार अंसारी के भाई और सांसद अफजाल अंसारी से बहस तक हो गई थी। इस घटना का विरोध राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने किया है।

शोक जताने मुहम्मदाबाद आए पूर्व मंत्री ने यहां तक कहा कि प्रशासनिक अधिकारी भी सरकार के इशारे पर बचकानी हरकत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैंने भी वीडियो देखा जिलाधिकारी ने जनाजे में आने से रोकने के लिए बड़ी लंबी फोर्स लगा दी थी। सांसद अफजाल अंसारी के साथ बेहुदगी के साथ जिलाधिकारी बात कर रही थी। उन्होंने कहा कि मुख्तार अंसारी के जनाजे में उमड़ी हुई भीड़ उनके लोकप्रियता की गवाह थी, जो प्रशासन के रोकने के बाद भी पहुंच गई थी। यही नहीं। जेल-अस्पताल में जो भी कुछ किया गया उसका ये विरोध था।

लालकृष्ण आडवाणी ‘भारत रत्न’ से सम्मानित; राष्ट्रपति ने घर जाकर किया सम्मान, PM मोदी भी रहे मौजूद

भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से नवाजा गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली में आडवाणी के आवास पर उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू भी मौजूद थे।

इससे पहले राष्ट्रपति मुर्मू ने शनिवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में पूर्व प्रधानमंत्रियों पीवी नरसिम्हा राव व चौधरी चरण सिंह, कृषि वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन और दो बार बिहार के मुख्यमंत्री रहे कर्पूरी ठाकुर को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ मरणोपरांत प्रदान किया।

पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव के लिए सम्मान उनके बेटे पीवी प्रभाकर राव ने स्वीकार किया। चौधरी चरण सिंह के लिए उनके पोते और राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने राष्ट्रपति से यह सम्मान स्वीकार किया। वहीं, स्वामीनाथन की ओर से उनकी बेटी नित्या राव और कर्पूरी ठाकुर की ओर से उनके बेटे रामनाथ ठाकुर ने राष्ट्रपति मुर्मू से यह पुरस्कार लिया।

पाकिस्तान के कराची में जन्म
लालकृष्ण आडवाणी का जन्म पाकिस्तान के कराची में 8 नवंबर, 1927 को एक हिंदू सिंधी परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम किशनचंद आडवाणी और मां का नाम ज्ञानी देवी है। उनके पिता पेशे से एक उद्यमी थे। शुरुआती शिक्षा उन्होंने कराची के सेंट पैट्रिक हाई स्कूल से ग्रहण की थी। इसके बाद वह हैदराबाद, सिंध के डीजी नेशनल स्कूल में दाखिला लिया।

विभाजन के समय मुंबई आ गए
1947 में आडवाणी देश के आजाद होने का जश्न भी नहीं मना सके क्योंकि आजादी के महज कुछ घंटों में ही उन्हें अपने घर को छोड़कर भारत रवाना होना पड़ा। विभाजन के समय उनका परिवार पाकिस्तान छोड़कर मुंबई आकर बस गया। यहां उन्होंने लॉ कॉलेज ऑफ द बॉम्बे यूनिवर्सिटी से कानून की पढ़ाई की। उनकी पत्नी का नाम कमला आडवाणी है। उनके बेटे का नाम जयंत आडवाणी और बेटी का नाम प्रतिभा आडवाणी है।

विपक्षी गठबंधन में रार! कांग्रेस अध्यक्ष ने रणनीति पर उठाए सवाल, कहा- ‘आप’ का अलग लड़ना सबसे बड़ी भूल

देश के विपक्षी गठबंधन इंडिया में रार जैसे संकेत दिखाई दे रहे हैं। अब असम कांग्रेस के अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा ने विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राज्य में लोकसभा चुनाव एकजुट होकर लड़ने की विपक्षी पार्टियों की कोशिश ‘राष्ट्रीय राजनीति के कारण’ नाकाम हो गई।  उन्होंने दावा किया कि आम जनता पार्टी (आप) का राज्य में अलग चुनाव लड़ना उसकी सबसे बड़ी भूल होगी। जबकि पश्चिम बंगाल में कांग्रेस को कोई सीट देने से इनकार करने से पूर्वोत्तर राज्य में गठबंधन पर प्रतिकूल असर पड़ा है।

बोरा ने कहा, ‘हमने इंडिया गठबंधन के बनने से आठ महीने पहले संयुक्त विपक्षी मंच असम (यूओएफए) का गठन किया था। हमारा 16 दलों का मंच है। इनमें से तीन सीधे लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। लेकिन यह राज्य में मेरे नेतृत्व या राजनीति के कारण नहीं, बल्कि राष्ट्रीय राजनीति के कारण है।’

असम में 13 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस
बता दें, राज्य की कुल 14 सीटों में से कांग्रेस 13 सीटों पर चुनाव लड़ रही है और एक सीट उसने यूओएफए के सदस्य असम जैत्य परिषद के लिए छोड़ी है। राज्य में यूओएफए के जिन अन्य घटकों ने अपने उम्मीदवार उतारे हैं उनमें आम आदमी पार्टी (आप), तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और माकपा शामिल हैं।

कहीं सीटों का बंटवारा, कहीं अलग-अलग लड़ रहीं पार्टियां
बोरा ने कहा कि आप और कांग्रेस के बीच दिल्ली में सीटों का बंटवारा हो रहा है, लेकिन पंजाब में वे सभी सीटों पर अलग-अलग लड़ रहे हैं। उन्होंने आगे कहा, ‘असम में आप ने तीन सीटों पर उम्मीदवारों का एलान किया, लेकिन बाद में गुवाहाटी से उन्होंने नाम वापस ले लिया। मैंने आप के प्रदेश अध्यक्ष भाबेश चौधरी से आग्रह किया था कि उन्हें अकेले नहीं लड़ना चाहिए और हम उन्हें एक सीट देने के लिए तैयार थे, लेकिन उन्होंने तीन पर जोर दिया।’

बसे बड़ी राजनीतिक भूल होगी
असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एपीसीसी) प्रमुख ने दावा किया, ‘मुझे लगता है कि यह आम आदमी पार्टी के लिए सबसे बड़ी राजनीतिक भूल होगी क्योंकि नतीजों के बाद यह साबित हो जाएगा कि वह राज्य में कुछ नहीं है।’

बंगाल की CM ममता बनर्जी की भाजपा को चुनौती, कहा- पहले 200 सीटें जीतकर दिखाएं; महुआ पर कही बात

लोकसभा चुनाव में कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में सभी पार्टियां अपनी-अपनी जीत सुनिश्चित करने में लगी हुई हैं। वहीं भाजपा लगातार 400 से अधिक सीट पर जीत दर्ज करने का दावा कर रही है। इस पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को निशाना साधा। उन्होंने भगवा खेमे को कम से कम 200 सीटें जीतने की चुनौती दी। बनर्जी ने यह भी कहा कि वह राज्य में नागरिकता संशोधन कानून लागू नहीं होने देंगी। उन्होंने लोगों को आगाह किया कि सीएए के लिए आवेदन करने वाले विदेशी बन जाएंगे। इसलिए इसके लिए आवेदन नहीं करें।

400 पार का दे रही नारा
उन्होंने आगे कहा, ‘भाजपा नारा दे रही है इस बार 400 पार। मैं उन्हें चुनौती देती हूं कि वह पहले 200 सीटों के मानदंड को ही पार कर लें। साल 2021 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने 200 से अधिक सीटों का आह्वान किया था, लेकिन 77 पर ही संतोष करना पड़ा।’

विदेशी बनाने का जाल
एक रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, ‘सीएए वैध नागरिकों को विदेशी बनाने का एक जाल है। पश्चिम बंगाल में न ही सीएए और न ही एनआरसी लागू होने देंगे।’

हमारी सांसद का अपमान किया गया
टीएमसी प्रमुख बनर्जी ने कृष्णानगर में तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार महुआ मोइत्रा के समर्थन में एक चुनावी रैली संबोधित की। उन्होंने विपक्षी गठबंधन इंडिया के सहयोगियों माकपा और कांग्रेस पर भाजपा से हाथ मिलाने का आरोप लगाया। कहा कि पश्चिम बंगाल में इंडिया गठबंधन नहीं है। माकपा और कांग्रेस बंगाल में भाजपा के लिए काम कर रही हैं।

दिल्ली में गरजे उद्धव ठाकरे, कहा- निरंकुशता की तरफ बढ़ रहा है देश; जनता से की यह अपील

दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडी गठबंधन ने महारैली का आयोजन किया है। इस रैली में अलग अलग राज्यों से कांग्रेस के सहयोगी दल हिस्सा ले रहे हैं। इस बीच शिवसेना-यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे भी रैली में पहुंचे।

निरंकुशता की तरफ बढ़ रहा देश- ठाकरे
ठाकरे ने दावा किया है कि देश निरंकुशता की ओर बढ़ रहा है। दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडी गठबंधन की रैली को संबोधित करते हुए ठाकरे ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हम यहां चुनाव प्रचार के लिए नहीं बल्कि लोकतंत्र बचाने के लिए आए हैं।

‘मेरी दो बहनें लड़ रही हैं, भाई क्यों पीछे रहे’
ठाकरे ने झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी का मुद्दा उठाया। ठाकरे ने हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन और केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल के लिए कहा कि जब मेरी दो बहनें लड़ रही हैं, तो यह भाई कैसे पीछे रह सकता है? इसलिए हम अपनी बहनों कल्पना जी और सुनीता जी के लिए यहां हैं। बता दें कि केजरीवाल और सोरेन दोनों को भ्रष्टाचार के अलग-अलग मामलों में केंद्रीय एजेंसियों ने गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सोच रही है कि हेमंत सोरेन और केजरीवाल को गिरफ्तार करने से लोग डर जाएंगे लेकिन वे भारतीयों को नहीं जानते। हम डरने वाले लोग नहीं हैं।

जगन्नाथ मंदिर से हिरासत में लिया गया ब्रिटिश नागरिक, पुलिस की टीम पर हमला करने का आरोप

ओडिशा पुलिस ने एक ब्रिटिश नागरिक को हिरासत में लिया है। उस पर आरोप है कि पहले उसने जगन्नाथ मंदिर में अनाधिकृत तरीके से प्रवेश किया। जब पुलिसकर्मियों ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने पुलिस की टीम पर ही हमला कर दिया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने उसे हिरासत में ले लिया। रविवार को एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मंदिर में कैसे घुसा थॉमस?
पुलिस ने बताया कि विदेशी पर्यटक की पहचान थॉमस क्रेग शेल्डन के रूप में की गई है। थॉमस दक्षिण लंदन के वंड्सवर्थ का रहने वाला है। आपको बता दें कि 12वीं सदी के जगन्नाथ मंदिर में गैर हिंदुओं का प्रवेश वर्जित हैं। इसके बाद भी थॉमस ने मंदिर में प्रवेश किया। जब पुलिस कर्मियों ने उसे रोका और मंदिर परिसर छोड़ने के लिए कहा तो थॉमस ने कथित तौर पर पुलिस पर हमला कर दिया। पुरी के डीएसपी सिटी प्रशांत कुमार साहू ने कहा कि हमने विदेशी पर्यटक को हिरासत में ले लिया है और आगे की जांच जारी है।

पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं
इससे पहले 23 मार्च को पोलैंड की एक महिला को मंदिर में प्रवेश करने पर हिरासत में लिया गया था। इसके ठीक एक हफ्ते बाद ब्रिटिश नागरिक थॉमस को हिरासत में लिया गया है। इससे पहले 3 मार्च को कुछ बांग्लादेशी नागरिकों को मंदिर में प्रवेश करते समय पकड़ा गया था। बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया था।

ईद से पहले चेहरे पर लाना है निखार तो अपनाएं ये स्किन केयर टिप्स

ईद का दिन हर किसी के लिए बेहद खास होता है। रमजान का महीना बीतने के बाद आखिरी दिन ये त्योहार मनाया जाता है। इस दिन के लिए काफी-काफी दिन पहले से तैयारी शुरू हो जाती है। घरों में लोग पकवान बनाते हैं, और अपने घर को भी खासतौर पर सजाते हैं। ईद के दिन हर कोई नए कपड़े पहनता है, जिसके लिए पहले से शॉपिंग शुरू कर दी जाती है। अगर महिलाओं और लड़कियों की बात करें तो हर त्योहार में उनका उत्साह देखने को मिलता है।

ऐसे में अगर आप चाहती हैं, कि ईद के दिन आपका चेहरा खिला-खिला दिखे तो आज के इस लेख में हम आपको कुछ स्किन केयर टिप्स बताने जा रहे हैं। इन टिप्स को अपनाकर आपका चेहरा भी खिल उठेगा। इन टिप्स को अपनाने के लिए आपको ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। तो आइए देर न करते हुए आपको भी इन टिप्स के बारे में बताते हैं।

फेशियल

ईद के पहले चेहरे का ग्लो बरकरार रखने के लिए आप फेशियल करा सकती है। अगर पार्लर जाने का समय नहीं है तो घरेलू चीजों के इस्तेमाल से आप घर पर ही फेशियल कर सकती हैं। फेशियल से आपकी त्वचा की डेड स्किन निकल जाती है, जिस वजह से त्वचा भी खिली-खिली रहेगी।

चेहरे को दिन में दो बार धोएं

चेहरे की चमक बरकरार रखने के लिए त्वचा को दिन में दो बार सही तरह से साफ जरूर करे। इसके लिए किसी अच्छे फेसवॉश का इस्तेमाल करें। ताकि इसके इस्तेमाल से आपके चेहरे की त्वचा सही तरह से साफ हो जाए।

स्क्रब है जरूरी

चेहरे की डेड स्किन निकालने के लिए स्क्रब बहद जरूरी है। इसके लिए आपको स्क्रब के होममेड पैक आसानी से बाजार में मिल जाएंगे। अगर आप बाजार वाले स्क्रब का इस्तेमाल नहीं करना चाहतीं, तो इसके लिए घरेलू चीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं।

घर में अकेले रह रहे 92 साल के बुजुर्ग की हत्या, गले में कसा हुआ था कुर्ता और खुली थी आलमारी

लखनऊ:  इंदिरानगर के सेक्टर ए में घर में अकेले रह रहे 92 साल के बुजुर्ग (जल निगम से सीनियर एकाउंटेंट के पद से सेवानिवृत्त) प्रेम नारायण अग्रवाल की शनिवार को हत्या कर लूटपाट की गई। शाम को खाना बनाने पहुंची महिला ने तख्त पर उनका नग्न शव पड़ा देखा। सूचना पर पुलिस और मृतक के ससुरालीजन पहुंचे। गाजीपुर थाने की पुलिस संदिग्ध नाबालिग को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

प्रेम नारायण की पत्नी सरोज बाला का करीब 13 साल पहले निधन हो चुका है। उनके बच्चे नहीं थे। प्रेम नारायण घर पर अकेले रहते थे। एसीपी गाजीपुर विकास जायसवाल ने बताया कि उनके मकान में किराये पर रह चुकीं हर्षिता रोजाना उनके लिए खाना बनाने आती थीं। शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे वह प्रेम नारायण के घर पहुंचीं। भीतर गईं तो देखा, कमरे में तख्त पर उनका शव पड़ा है। शरीर पर एक कपड़ा नहीं था। हर्षिता ने पुलिस को सूचना दी। फिर पुलिस ने नाका निवासी प्रेम नारायण के साले राजीव अग्रवाल को घटना की जानकारी दी।

कुर्ते से गला कसा या हाथों से घोंटा
एसीपी ने बताया कि प्रेम नारायण के गले में कुर्ता कसा हुआ था। आशंका है कि इसी से मारा गया। यह भी आशंका है कि शायद हत्यारे ने हाथों से गला घोंटा हो। रविवार को पोस्टमार्टम से मौत की वजह साफ होगी।

खुली थी अलमारी, अस्त-व्यस्त था सामान
पुलिस ने छानबीन में पाया कि घर का सामान अस्त-व्यस्त था। अलमारी खुली थी। साफ है कि वारदात को अंजाम देने वाले ने लूटपाट की। हालांकि, कितने की लूट हुई, यह बताने वाला कोई नहीं है।

सीसीटीवी की मदद से पकड़ा संदिग्ध
पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसमें कैद हुए नाबालिग संदिग्ध को कुछ ही देर बाद पकड़ लिया गया। सूत्रों के मुताबिक वह नशे का आदि है। आशंका है कि पैसों के लिए वह घर में घुसा और जब प्रेम नारायण ने उसे देखकर विरोध किया तो उसने उनकी हत्या कर दी। फिर लूटपाट कर भाग निकला।

रामलला के बदले गए वस्त्र, गर्मी बढ़ने पर पहनाए गए गोटेदार सूती कपड़े, भोग में अभी बदलाव नहीं

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने शनिवार को रामलला की दिव्य तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है। इसी के साथ श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की ओर से एक्स पर जानकारी दी गई कि गर्मी के मौसम की शुरुआत हो रही है। तापमान धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। इसे ध्यान में रखते हुए अयोध्या के भव्य राम मंदिर में विराजमान रामलला को शनिवार को आरामदायक सूती पोशाक पहनाई गई।

पोस्ट में लिखा गया है कि ””ग्रीष्म ऋतु के आगमन और निरंतर बढ़ते तापमान को देखते हुए आज से भगवान रामलला सरकार सूती वस्त्र धारण करेंगे। प्रभु की ओर से आज धारण किए गए वस्त्र हस्तनिर्मित सूती मलमल से बने हैं, जिनको प्राकृतिक नील से रंगा गया है। साथ ही इसे गोटा पुष्पों से सजाया गया है।”” इस पोस्ट के साथ ही रामलला की खूबसूरत तस्वीर शेयर की गई है। श्रीराम जन्मभूमि के मुख्य अर्चक आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि कई दिन पहले से ही रामलला को सूती वस्त्र पहनाए जा रहे हैं। राग भोग में अभी कोई बदलाव नहीं किया गया है।

सीतानवमी और हनुमान जयंती भी भव्यता से मनाएगा ट्रस्ट
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय ने कहा कि रामनवमी की तरह सीतानवमी और हनुमान जयंती भी इस बार धूमधाम से मनाई जाएगी। रामनवमी में रामलला के दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं को धूप व गर्मी से बचाने के लिए पर्याप्त इंतजाम किए जा रहे हैं। राम जन्मभूमि परिसर में दर्शनपथ सहित अन्य स्थानों पर जर्मन हैंगर लगाने और जूट की कारपेट बिछाने का काम शुरू कर दिया गया है। जगह-जगह पेयजल उपलब्ध रहेगा। चंपत राय ने यह बात कारसेवकपुरम में पत्रकारों के साथ होली मिलन समारोह के दौरान कही।

आज मेरठ में शंखनाद करेंगे PM मोदी, पश्चिम से चढ़ेगा सियासी पारा; मंच पर रहेंगे ‘चौधरी’

2024 के लोकसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को क्रांतिधरा मेरठ से शंखनाद करेंगे। इसमें उत्तर प्रदेश और हरियाणा के मुख्यमंत्री के अलावा एनडीए के सहयोगी दलों के नेता भी शामिल होंगे। ये रैली इस लिहाज से भी खास होने जा रही है क्योंकि 15 साल बाद रालोद मुखिया चौधरी जयंत सिंह प्रधानमंत्री के साथ दूसरी बार मंच साझा करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली शाम को तीन बजे मोदीपुरम स्थित केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान के मैदान पर होगी। ऐसा तीसरी बार होगा, जब मोदी उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत मेरठ से करेंगे। 2014 और 2019 में भी नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव का बिगुल यहीं से फूंका था। मेरठ-हापुड़ के अलावा बागपत, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, कैराना, सहारनपुर, गाजियाबाद, बुलंदशहर और गौतमबुद्धनगर आदि लोकसभा को साधेंगे, साथ ही यहीं से मोदी देश भर का

सियासी पारा भी गरमाएंगे।
इस रैली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा पहली बार हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी भी शामिल होंगे। रैली को सफल बनाने के लिए भाजपा और रालोद के कार्यकर्ता तीन दिन से मेरठ में ही डेरा डाले हुए हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी शनिवार को ही मेरठ पहुंच गए।