Friday , October 25 2024

Editor

अलग राज्य की मांग को लेकर ENPO का अनिश्चिकालीन बंद; दुकानों पर लटके ताले

कोहिमा: ईस्टर्न नागालैंड पीपुल्स ऑर्गनाइजेशन (ईएनपीओ) के अनिश्चितकालीन बंद के कारण सोमवार को पूर्वी नागालैंड के छह जिलों में सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ। गौरतलब है कि अलग राज्य की मांग को लेकर ईएनपीओ ने बंद का आह्वान किया।

सड़क पर नहीं दिख रहे वाहन, दुकानें बंद
बंद का आलम ये है कि दुकानें और कई व्यापारिक संस्थान पूरी तरह से बंद रहे, ज्यादातर वाहन सड़कों से नदारद रहे। क्षेत्र में सात नागा जनजातियों के शीर्ष निकाय ईस्टर्न नागालैंड पीपुल्स ऑर्गनाइजेशन (ईएनपीओ) ने अपनी मांग पर जोर देने के लिए बंद का आह्वान किया था। हालांकि बिजली विभाग, चिकित्सा, अग्निशमन और अन्य आपातकालीन सेवाओं के अलावा मीडिया और शादियों को बंद के दायरे से मुक्त रखा गया था।

‘जब नहीं मानी मांगे तब तक नहीं घुसने देंगे नेताओं को’
ईएनपीओ की मांग है कि छह जिलों मोन, तुएनसांग, लॉन्गलेंग, किफिरे, नोकलाक और शामतोर को मिलाकर एक अलग ‘फ्रंटियर नागा टेरिटरी’ राज्य बनाया जाए। सूत्रों ने बताया कि बंद का आह्वान करने का निर्णय रविवार को तुएनसांग जिले में ईएनपीओ के मुख्यालय में लिया गया। ईएनपीओ ने अपनी मांग का समाधान होने तक आगामी लोकसभा चुनाव के लिए किसी भी राजनीतिक दल को क्षेत्र में प्रचार करने की अनुमति नहीं देने का संकल्प भी लिया है।

कांग्रेस-सपा गठबंधन से बदले समीकरण, इस लोकसभा सीट से भाजपा को टक्कर देंगे राज बब्बर!

फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से फिर से राजबब्बर चुनाव मैदान में आ सकते हैं। कांग्रेस-सपा गठबंधन से बदले चुनावी समीकरण देख राजबब्बर ने यहां से चुनाव लड़ने का मना बनाया है। 13 मार्च को वे आगरा आ रहे हैं। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और फिल्मी सितारे राज बब्बर फतेहपुर सीकरी से फिर चुनाव लड़ सकते हैं। कांग्रेस हाईकमान की बात मानते हुए उन्होंने मन बना लिया है। पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों का कहना है कि इसी के चलते वे पहली बार गुजरात में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में भी शामिल हुए हैं। क्षेत्र में चुनावी माहौल परखने के लिए वह 13 मार्च को आगरा में आ रहे हैं।

सपा-कांग्रेस के गठबंधन में फतेहपुर सीकरी पंजे के खाते में आई है। ऐसे में राजब्बर फतेहपुर सीकरी से फिर दमखम दिखा सकते हैं। वह दो बार यहां से चुनाव लड़ चुके हैं। दोनों बार उनके हिस्से में हार आई। माना जा रहा है कि कांग्रेस हाईकमान का दबाव और सपा से गठबंधन के कारण बदले समीकरण ने उनको यहां से चुनाव लड़ने के बाद में सोचने के लिए मजबूर कर दिया।

पार्टी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि इसी के चलते व राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए हैं। अभी तक राज बब्बर इस यात्रा से दूरी बनाए हुए थे। यहां तक कि बीती 25 फरवरी को आगरा आई यात्रा में भी वह शामिल नहीं हुए थे। कांग्रेस हाईकमान ने उनसे लगातार संपर्क कर चुनाव लड़ने के लिए उन्हें राजी कर लिया है।

समर्थकों से की रायशुमारी
सूत्र बताते हैं कि उन्होंने अपने समर्थकों से भी रायशुमारी की है। उनकी तरफ से माहौल सकारात्मक बताए जाने के बाद चुनाव में उतरने का मन बनाया है। सपा के गठबंधन से हालात भी बदले हुए हैं। ऐसे में उन्होंने हार-जीत का गणित बना लिया है।

जनता का आदेश पूरा करना मेरा धर्म
कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने कहा कि वह आगरा क्षेत्र के बेटे हैं। उनके लिए आगरा-फतेहपुर सीकरी की जनता ही पार्टी है। उनका जो आदेश होगा, वह मायने रखता है और उसे पूरा करना उनका धर्म है। उन्होंने कहा कि वह अभी गुजरात में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में हैं। 13 मार्च को आगरा आकर समर्थकों से रूबरू होंगे।

दूसरे नंबर पर रहे दोनों बार
वर्ष 2009 में फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट का गठन हुआ। राजबब्बर को बीएसपी की सीमा उपाध्याय से 9936 वोट से हार मिली, वर्ष 2019 में फिर से कांग्रेस के निशान पर मैदान में उतरे। 172082 वोट मिले, लेकिन बीजेपी के राजकुमार चाहर से 495065 वोटो से बड़ी हार हुई। राजबब्बर दोनों चुनाव में दूसरे स्थान पर रहे।

‘झुग्गियों में दे रहे मुफ्त पानी, सात हजार बोरबेल बंद’, बंगलूरू के जल संकट पर बोले डीके शिवकुमार

बंगलूरू: कर्नाटक की राजधानी बंगलूरू जल संकट के दौर से गुजर रही है। देश की आईटी राजधानी कहे जाने वाले शहर में लोग पानी की बूंद-बूंद को भी तरस रहे हैं। हालात यहां तक आ गए हैं कि कर्नाटक जल आपूर्ति और सीवरेज बोर्ड ने कई कामों में पेयजल के इस्तेमाल पर पाबंदी लगा दी है। जिसके बाद से ही भाजपा खासा आक्रामक दिखाई दे रही है। वहीं भाजपा के आरोप पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया भी सामने आई है।

हमने कई कठोर कदम उठाए हैं- शिवकुमार
कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कहा कि 16,000 बोरवेल में से 7,000 बोरवेल ने काम करना बंद कर दिया है। हम लोगों को पानी उपलब्ध कराने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं। बीडब्ल्यूएसएसबी, बीबीएमपी और नोडल अधिकारी इस पूरे मामले को देख रहे हैं। एक बोर्ड होगा, यह देखने के लिए कि वैध जल प्रदाता टैंकर और अवैध प्रदाता कौन हैं, जो अधिक शुल्क ले रहे हैं।

‘झुग्गियों में मुफ्त पानी पहुंचा रहे और BJP कर रही राजनीति’
पानी के संकट पर बोलते हुए डीके शिवकुमार ने कहा कि हम झुग्गियों में मुफ्त पानी उपलब्ध करा रहे हैं। भाजपा इसमें राजनीति कर रही है और हमें भाजपा के आरोपों की कोई चिंता नहीं है। भाजपा जानबूझकर राजनीति कर रही है। यह राजनीति है, जो भाजपा खेल रही है। हम तमिलनाडु को कोई पानी नहीं दे रहे हैं और हमने जारी नहीं किया है।

रमजान के महीने में इफ्तार के लिए तैयार करके रखें ये स्नैक्स, सहरी में भी कर सकते हैं सेवन

मुस्लिम धर्म में रमजान का महीना काफी पाक माना जाता है। इस पूरे महीने लोग सुबह से शाम तक यानी सूर्योदय होने से लेकर सूर्यास्त तक रोजा रखकर अल्लाह की इबादत करते हैं। वैसे तो रमजान में सभी मुस्लिम लोगों को रोजा रखना अनिवार्य माना जाता है, लेकिन बच्चों और शारीरिक रूप से अस्वस्थ लोगों को रोजा रखने के लिए छूट दी गई है। इस पूरे महीने लोग काफी संयम से रहते हैं। वो या तो सूरज निकलने से पहले सहरी में कुछ हल्का-फुल्का खाते हैं, नहीं तो पूरे दिन इंतजार करने के बाद ही जब इफ्तार होता है तब रोजा खोला जाता है।

इफ्तार और सहरी के लिए लोग अपने-अपने घरों में तमाम तरह के पकवान बनाते हैं। ऐसे में महिलाओं के सामने अक्सर ये दिक्कत आती है कि वो हर रोज क्या अलग बनाएं। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे स्नैक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आप बनाकर स्टोर करके रख सकती हैं। सहरी के साथ आप इफ्तार में भी इसका सेवन कर सकते हैं।

पोहे की नमकीन

पोहे की नमकीन बनाना काफी आसान है। अगर आपको नमकीन खाने का शौक है, तो आप सहरी और इफ्तार के लिए पोहा नमकीन बनाकर तैयार करा सकती हैं। ये खाने में काफी हल्की होती है, इसलिए आप इसका सेवन रोजा खोलने के बाद कर सकते हैं।

मखाने की नमकीन

आप मखाने को अच्छी तरह से भून कर इसे डिब्बे में बंद करके रख सकती हैं। मखाने भूनने के बाद इसकी नमकीन तैयार करें। इस नमकीन का सेवन अगर आप सहरी में करेंगे तो ये आपको दिनभर एनर्जी प्रदान करेगी।

आलू के चिप्स

कहा जाता है कि रोजा खोलने के बाद हमेशा हल्का ही खाना चाहिए। ऐसे में सहरी और इफ्तार में आलू के चिप्स बनाकर आप रख सकती हैं। इसे पहले से तैयार करके अगर आप रख लेंगी, तो आपको ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी।

फ्राइज

आप पहले से कुछ दिनों के लिए घर पर ही बाजार के जैसे फ्रोजन फ्रेंच फ्राइज बनाकर स्टोर कर सकती हैं। जब भी इसे खाना चाहें तो बस फ्राइज लेकर उसे तल लें, या बेक कर लें।

होली की खरीदारी के लिए इन बाजारों को जरूर घूम आएं, 20 रुपये में मिल जाएगा बहुत सा सामान

होली आने वाली है। ये सुनकर ही उत्सुकता बढ़ गई होगी। 25 मार्च 2024 को होली है और त्योहार की तैयारियां लगभग हर जगह शुरू हो गई है। होली के मौके पर घर की साफ, सफाई, सजावट की जाती है। साथ ही तरह-तरह के पकवान बनते हैं। इस दौरान होली मिलन होता है, जिसमें लोग एक दूसरे के घर जाते हैं। इस मौके पर सभी खासकर बच्चे नए-नए और सुंदर कपड़े पहनते हैं।

अब ऐसे में होली में बहुत सारे सामान की जरूरत होती है, जिसकी खरीदारी कुछ दिन पहले से शुरू हो जाती है। हालांकि होली की खरीदारी का बोझ जेब पर बहुत अधिक न पड़े, ऐसे में सस्ता सामान घर ले आएं। अगर आप होली के लिए घर के सजावट का सामान, नए कपड़े आदि की खरीदारी करना चाहते हैं तो दिल्ली की कुछ सस्ती बाजारों की ओर रुख कर सकते हैं। यहां आपको दिल्ली की सबसे सस्ती बाजों के बारे में बताया जा रहा है।

सरोजनी मार्केट

दिल्ली की सबसे मशहूर बाजारों में सरोजनी नगर मार्केट का नाम शामिल है। सरोजनी नगर बाजार में कपड़े बहुत ही सस्ते दामों में मिल जाते हैं। इसके अलावा यहां घर की सजावट का सामान, सोफा कवर, बेडशीट, फुटवियर आदि भी कम पैसों में बिकते हैं, जिसे छुट-पुट पैसों में खरीदा जा सकता है।

पहाड़गंज की बाजार

थोक में सामान खरीदने के लिए दिल्ली के पहाड़गंज बाजार को घूम आएं। यहां आपको यूनिक और सस्ता सामान आसानी से मिल जाएगा। दिल्ली रेलवे स्टेशन के सामने ही पहाड़गंज मार्केट सजती है, जो रोज ही खुलती है। ध्यान रखें कि यहां आपको मोलभाव करना पड़ सकता है।

चांदनी चौक

दिल्ली के चांदनी चौक में एथनिक कपड़ों का शानदार और सस्ता कलेक्शन मिल जाएगा। चांदनी चौक में साड़ी, सूट, लहंगा, लड़कों के लिए कुर्ता पायजामा समेत ज्वेलरी, फुटवियर आदि खरीदने के लिए जा सकते हैं। इसके अलावा सजावट का सामान और घर गृहस्थी से जुड़ा सामान भी यहां से कम दाम में खरीद सकते हैं।

दिल्ली हाट

राजधानी में दिल्ली हाट नाम का मशहूर साप्ताहिक विलेज मार्केट है, जहां आप होली की खरीदारी के लिए जा सकते हैं। दिल्ली हाट में घर की सजावट के लिए हैंडीक्राफ्ट सामान कम दाम में मिल सकता है। लेटेस्ट और ट्रेंडी सामान बजट में खरीदने के लिए दिल्ली हाट की ओर रुख करें।

ऑस्कर के रेड कारपेट पर अभिनेत्री ने बॉडीकॉन ड्रेस में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, दिखाया ग्लैमरस अंदाज

इस साल 96वें एकेडमी अवॉर्ड्स का आयोजन लॉस एंजेलिस के डॉल्बी थिएटर में किया गया था। एकेडमी अवॉर्ड्स को ही ऑस्कर अवॉर्ड भी कहते हैं। दुनिया भर के फिल्म जगत में ऑस्कर अवॉर्ड्स काफी सम्मानित अवॉर्ड माना जाता है। इस साल जिमी किमेल ने ही ऑस्कर अवॉर्ड का समारोह होस्ट किया। जो भी व्यक्ति फिल्म जगत से जुड़ा होता है, वो इस अवॉर्ड को पाने की चाहत जरूर रखता है। इस समारोह में दुनियाभर से लोग शिरकत को आए थे।

इसी क्रम में अमेरिकन अभिनेत्री वैनेसा हजेंस ने ऑस्कर के रेड कारपेट पर अपनी प्रेगनेंसी का एलान किया। उनका गर्भवती लुक देखकर हर कोई हैरान था। उन्होंने अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी साझा की हैं, जिस पर लोग काफी प्यार लुटा रहे हैं। लोग उन्हें उनकी इस नई शुरुआत की बधाईयां भी दे रहे हैं।

साझा की तस्वीरें

अमेरिकन सिंगर और एक्ट्रेस वैनेसा हजेंस ने बीती साल ही दिसंबर में मेक्सिको के टुलम में मेजर लीग बेसबॉल आउटफील्डर कोल टकर से शादी की थी। ऑस्कर के रेड कारपेट पर उन्होंने अपनी प्रेगनेंसी की घोषणा की। इससे पहले उन्होंने किसी को भी इस गुड न्यूज की भनक तक नहीं लगने दी थी। इस समारोह की तस्वीरें साझा करते हुए उन्होंने प्यारा सा कैप्शन भी लिखा था।

प्रेगनेंसी लुक था खास

एक्ट्रेस ने इस खास दिन के लिए अपने लुक को काफी खास रखा था। वो रेड कारपेट पर लोगों को ये गुड न्यूज देना चाहती हैं, इसके लिए उन्होंने ब्लैक रंग का बॉडीक\न गाउन पहना था। ये गाउन फुल स्लीव का था, और बिल्कुल प्लेन था। बॉडीकॉन होने की वजह से इस गाउन में उनका बेबी बंप काफी क्यूट दिख रहा था।

ग्लॉसी था मेकअप

अपने इस खास दिन को और खास बनाने के लिए उन्होंने ग्लॉसी न्यूड मेकअप चुना था। डार्क आईमेकअप उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था। एक्ट्रेस ने अपनी लिपस्टिक को भी काफी ग्लॉसी ही रखा था।

कैसा था पूरा लुक

अपने इस लुक को ग्लैमरस बनाने के लिए उन्होंने आधे बालों की पोनीटेल बनाते हुए बालों को कर्ल किया था। इसके साथ ही लंबे नाखून, उंगलियों में अंगूठियां, कानों में ईयररिंग और गले में डायमंड का सेट उनके ऑल ब्लैक लुक को खास बना रहा था।

भारतीय आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई को दी गई श्रद्धांजलि, सिनेमा में योगदान के लिए सराहा

96वें अकादमी पुरस्कार समारोह में जहां हस्तियों को सम्मानित किया गया वहीं, इस मौके पर कुछ हस्तियों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि भी दी गई। यहां भारतीय आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई को श्रद्धांजलि दी गई। नितिन ने बाॅलीवुड में कई डायरेक्टर्स के साथ काम किया। इनमें राजकुमार हिरानी, आशुतोष गोवारिकर और संजय लीला भंसाली जैसे नामी निर्देशक हैं।

नितिन देसाई को याद किया गया
इस बार के अकादमी अवॉर्ड्स में दुनियाभर के कलाकारों को सम्मानित किया गया। इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड समारोह में ‘ओपनहाइमर’ और ‘बार्बी’ के नाम सबसे ज्यादा पुरस्कार हुए। इसी दौरान एक मौका ऐसा भी आया, जब ऑस्कर अवॉर्ड 2024 में दिवंगत भारतीय निर्देशक को श्रद्धांजलि दी गई। समारोह में भारतीय आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई को श्रद्धांजलि दी गई। नितिन बहुत ही नामी निर्देशक रहे हैं। मेमोरियम सेगमेंट के दौरान नितिन को श्रद्धांजलि दी गई। ऐसा करने के लिए मंच पर एक वीडियो चलाया गया। इसी के जरिए नितिन देसाई को ट्रिब्यूट दिया गया। स्क्रीन पर कुछ समय के लिए उनकी तस्वीर भी दिखाई गई। जाहिर है यह ट्रिब्यूट उन्हें सिनेमा में उनके खास योगदान के लिए दिया गया।

किया बड़े फिल्मकारों के साथ
आपको बता दें कि नितिन देसाई ने बड़ी-बड़ी फिल्मों के लिए काम किया है। फिल्म ‘जोधा अकबर’ और ‘लगान’ जैसी फिल्मों के लिए उनका काम सराहनीय रहा है। नितिन ने ‘लगान’ का सेट बनाया था, इस फिल्म को ऑस्कर के लिए नाॅमिनेशन भी मिला। इसके अलावा, ‘हम दिल दे चुके सनम’ के लिए भी उन्होंने काम किया। गौरतलब है कि पिछले साल अगस्त में नितिन देसाई का निधन हुआ था। इस वक्त उनकी उम्र महज 57 साल ही थी। हालांकि, इस वक्त तक वह बाॅलीवुड में अपनी खास पहचान बना चुके थे।

इरफान की प्रसिद्धि के कारण उनसे दूर हो गए थे बाबिल, साझा किया बचपन का यह दर्दनाक अनुभव

दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बेटे बाबिल खान ने अपनी पहली ही फिल्म ‘कला’ से साबित कर दिया कि अगर उन्हें सही मौके मिलते रहे, तो इंडस्ट्री में अपनी अलग जगह बना सकते हैं। फिल्म ‘कला’ के बाद नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘फ्राइडे नाइट प्लान’ और ‘द रेलवे मेन’ सीरीज में भी उनके किरदार को काफी पसंद किया गया था। अब हाल ही में, बाबिल ने अपने बचपन के दर्दनाक अनुभव और अपने पिता से दूर होने के एहसास के बारे में बात की है।

इरफान खान के बेटे बाबिल खान फिल्मों में आ गए हैं और अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं। लेकिन बाबिल को अभी भी अपने दिवंगत पिता की बहुत याद आती है क्योंकि वह उनसे बहुत जुड़े हुए हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में बाबिल ने अपने एक बार फिर अपनी यादों का पिटारा खोला है और पिता के साथ अपने यादगार किस्सों को साझा किया है।

एक चैट शो के दौरान बाबिल ने कहा कि उन्हें अपने पिता से बहुत दूर होने का एहसास होता था और ये अहसास अच्छा नहीं था, उन्होंने कहा कि प्रसिद्धि ही वह वजह थी, जिसके कारण वह एक बच्चे के रूप में अपने पिता से दूर हो गए। भीड़ थी जो उन्हें खींच लेती और उनके पिता उनका हाथ छोड़ देते। भले ही यह दस मिनट के लिए ही क्यों न हो, यह उनके लिए काफी दुखभरा था क्योंकि बाबिल के लिए इरफान ही उनकी पूरी दुनिया थे।

उन्होंने आगे खुलासा किया कि इस असुरक्षा के कारण ही वह लोगों को खुश करने वाला बन गए हैं क्योंकि उनके पिता 15 दिन तक उनके साथ रहते थे और महीने भर की शूटिंग के लिए चले जाते थे। यह वह समस्या थी, जिसका सामना उन्हें एक प्रसिद्ध व्यक्ति का बच्चा होने के नाते करना पड़ता था। हालांकि, वह 15 दिन बाबिल की जिंदगी के खास पलों में से एक हुआ करते थे।

वर्कफ्रंट की बात करें तो बाबिल को आखिरी बार ‘द रेलवे मेन’ में देखा गया था। वेब सीरीज में अभिनेता के किरदार को दर्शकों की खूब सराहना मिली थी। अब बाबिल अपने आगामी प्रोजेक्ट्स को लेकर व्यस्त हैं।

ऑस्कर अवार्ड में दिखाया गया ‘आरआरआर’ का यह खास सीन, मेकर्स ने कहा- यह हमारे लिए खास पल था

ऑस्कर अवार्ड 2024 की घोषणा हो चुकी है। 96वें अकादमी अवार्ड समारोह में अभिनेताओं, निर्देशकों और अन्य कलाकारों को उनके बेहतरीन काम के लिए अवार्ड से सम्मानित किया गया। वहीं, समारोह में एसएस राजामौली की 2022 की पीरियड एक्शन फिल्म आरआरआर का भी जिक्र किया गया। गौरतलब है कि बीते साल ‘आरआरआर’ ने ऑस्कर के ओरिजलन गीत की कैटेगरी के साथ-साथ कई अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार जीते।

ऑस्कर 2024 कार्यक्रम के दौरान सिनेमा में खतरनाक स्टंट दृश्यों के लिए कालाकारों और फिल्मों का खास जिक्र किया और वीडियो भी दिखाई गई, जिसको में हॉलीवुड की कई फिल्मों के साथ-साथ जूनियर एनटीआर और राम चरण की ‘आरआरआर’ का भी जिक्र किया गया। आरआरआर की ऑफिशियल एक्स हैंडल से यह वीडियो शेयर किया गया। इसके अलावा कार्यक्रम में फिल्म का गाना ‘नाटू-नाटू’ भी प्ले किया गया।

वीडियो शेयर करते मेकर्स ने लिखा ऑस्कर 2024 में हमारे लिए एक छोटा सा सरप्राइज। हमें इस बात की खुशी है कि ऑस्कर अवार्ड में दुनिया के सबसे महान स्टंट दृश्यों के लिए ‘आरआरआर’ के एक्शन दृश्यों को भी शामिल किया गया। मालूम हो कि 2022 की पीरियड एक्शन फिल्म ‘आरआरआर’ को दुनियाभर में दर्शकों ने पसंद किया।

फिल्म दो भारतीय क्रांतिकारियों, अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम की दोस्ती की कहानी दिखाई गई थी। जो ब्रिटिश शासको के खिलाफ जंग शुरू करते हैं। फिल्म में जूनियर एनटीआर और राम चरण मुख्य भूमिका के अलावा आलिया भट्ट, अजय देवगन, श्रिया सरन, समुथिरकानी, ओलिविया मॉरिस और कई अन्य कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आए थे।

आज का राशिफल: 11 मार्च 2024

मेष राशि: 
आज का दिन आपके लिए कामकाज के मामले में अच्छा रहने वाला है। जो जातक नौकरी में बदलाव की योजना बना रहे थे, तो उन्हें किसी दूसरी नौकरी के ऑफर आ सकता है। आपको पार्टनरशिप में कोई डील फाइनल नहीं करनी है, नहीं तो इसमें आपको कोई नुकसान हो सकता है। आपके विवाह में आ रही बाधा भी दूर होगी। जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं, वह साथी को अपने परिवार के सदस्यों से मिलवा सकते हैं। संतान के करियर को लेकर आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं।
वृष राशिः 
आज का दिन आपके लिए किसी नई संपत्ति की खरीदारी के लिए रहेगा। आपकी कोई डील यदि लंबे समय से अटक रही थी, तो वह फाइनल हो सकती है। आपको अपने पिताजी की किसी गलत बात पर हां में हां मिलाने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में आपको अपने कामों को लेकर कोई महत्वपूर्ण कदम उठाना पड़ सकता है। यदि आपने जल्दबाजी में कोई काम किया, तो उससे आपको कोई नुकसान हो सकता है। आप अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चले, तो आपके लिए अच्छा रहेगा, तभी आप अपने भविष्य को संचय कर पाएंगे।
मिथुन राशि : 
आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपके परिवार में किसी सदस्य को रिटायरमेंट मिलने से सरप्राइज पार्टी का आयोजन हो सकता है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों के बॉस आज उनके कामों से प्रसन्न रहेंगे, जिस कारण उनके वेतन में भी वृद्धि हो सकती है। आप अपने मित्र के साथ कहीं घूमने फिरने के लिए प्लान बना सकते हैं, जिसमें आप माता-पिता से पूछ कर जाए, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। आप अपने आसपास रह रहे विरोधियों को पहचानने की आवश्यकता है।
कर्क राशि: 
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको अपनी आय को बढ़ाने के प्रयासों में तेजी लाएंगे, जिनमें आप सफल रहेंगे। विद्यार्थियों का ध्यान पढ़ाई लिखाई से हटकर इधर-उधर के कामों में लग सकता है, जिससे उनकी परीक्षा में समस्या होगी। छोटे बच्चे आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं, जिसे आप पूरी अवश्य करेंगे। जीवनसाथी के मनमाने व्यवहार के कारण आप परेशान रहेंगे। आपका यदि कोई काम लंबे समय से लटक रहा था, तो उसे आप पूरा करने की कोशिश में लगे रहेंगे।
सिंह राशि: 
आज का दिन आपके लिए किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होने के लिए रहेगा। आपका अपने पिताजी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है और आपको कोई बड़ा निवेश करने से बचना होगा। संतान को यदि आप कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उस पर खरी उतरेगी। कार्यक्षेत्र में लोग आपकी बातों का पूरा मान रखेंगे और आपको किसी काम में आ रही समस्याओं को दूर करने की कोशिश करनी होगी।
कन्या राशि: 
आज का दिन आपके लिए बढ़ते खर्चों पर लगाम लगाने के लिए रहेगा। आप अपने खर्चों को लेकर परेशान रहेंगे और पिताजी आपसे खर्चों का लेखा-जोखा मांग सकते हैं। आपको संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा। यदि आपने किसी पुरानी योजना की शुरुआत की थी, तो वह गति पकड़ सकती हैं। आप परिवार के सदस्यों को लेकर किसी पिकनिक आदि पर जा सकते हैं, जिसमें सदस्यों में यदि कुछ आपसी मतभेद चल रहे थे, तो वह भी आज दूर होंगे और आप जीवनसाथी के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं।
तुला राशिः 
आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आप धार्मिक आयोजनों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे आपकी छवि और निखरेगी। यदि आप किसी योजना को लेकर लंबे समय से परेशान चल रहे थे, तो वह भी दूर होगी। आपका कोई मित्र आपसे लंबे समय बाद मेल मुलाकात करने आ सकता है। आपको संतान की ओर से विशेष ध्यान देना होगा, नहीं तो वह किसी गलत संगति की ओर अग्रसर हो सकते हैं। आपको अपने कामों को पूरा करने के लिए समय निकालना होगा, तभी वह पूरे होते दिख रहे हैं।
वृश्चिक राशिः
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में बॉस आपके कामों से प्रसन्न रहेंगे, जिस कारण आपको प्रमोशन मिल सकता है। सरकारी योजनाओं का आप पूरा लाभ उठाएंगे और आपको किसी काम में यदि कुछ समस्या आ रही थी, तो उसके लिए अपने पिताजी से बातचीत करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपका कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मिलने के लिए आ सकता है। आपको अपने बढ़ते खर्चों पर लगाम लगानी होगी, नहीं तो आप अपने संचय धन को काफी हद तक समाप्त कर देंगे।
धनु राशिः 
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में आप अपनी सोच समझ से लाभ उठाएंगे और लोग भी आपके सहयोगी नजर आएंगे, लेकिन आपको कुछ ईर्ष्यालु लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको किसी काम के पूरा न होने से समस्या होगी। माताजी से आप किसी बात को लेकर बेवजह उलझ सकते हैं, जिसके बाद वह आपसे नाराज रहेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी को लॉन्ग ड्राइव पर लेकर जा सकते हैं। आपके घर किसी पुराने मित्र का आगमन हो सकता है। आपको किसी योजना की प्लानिंग करने से बचना होगा।
मकर राशिः 
आज का दिन आपके लिए छुटपुट लाभ की योजनाओं पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा। बिजनेस कर रहे लोगों को अपनी आय व्यय में संतुलन बनाकर चलना होगा, नहीं तो आप धन अत्यधिक खर्च करेंगे। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। राजनीति में कार्यरत लोगों को किसी बड़े नेता से मिलने का मौका मिलेगा और आपकी छवि चारों ओर फैलेगी। जो जातक बैंक, व्यक्ति, संस्था आदि से धन उधार लेने के लिए सोच विचार कर रहे थे, तो उनकी वह इच्छा पूरी हो सकती है।
कुंभ राशिः 
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप बिजनेस के किसी काम को लेकर लंबी दूरी पर जा सकते हैं, जो आपके लिए नुकसानदायक रहेगी, क्योंकि वाहन की अक्समात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है। आप अपने कामों को लेकर भागदौड़ अधिक करेंगे, जिसके कारण मौसम का प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता हैं और आपको कोई चोट चपेट आदि की संभावना भी बनती दिख रही है। संतान के भविष्य को लेकर आप किसी बचत की योजना में धन लगा सकते हैं, जो भविष्य में आपके लिए अच्छा रहेगा।
मीन राशिः 
आज का दिन आपके लिए कुछ कमजोर रहने वाला है। बिजनेस की योजनाओं से अच्छा लाभ न मिलने से आपका मन परेशान रहेगा और आप अपनी माताजी से अपने मन की इच्छा को लेकर बातचीत कर सकते हैं। यदि आपने बिजनेस में कुछ नई योजनाओं की शुरुआत की थी, तो उनसे आपको मन मुताबिक लाभ न मिलने से आपका मन परेशान रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। यदि आपने किसी से धन उधार लेने का सोचा है, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा।