Friday , October 25 2024

Editor

‘वैश्विक समुदाय का अफगानिस्तान को लेकर जो उद्देश्य, वही भारत का भी’, सुरक्षा परिषद में बोलीं रुचिरा कंबोज

संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने कहा है कि वैश्विक समुदाय का अफगानिस्तान को लेकर जो समग्र उद्देश्य है, भारत की भी वही प्राथमिकताएं हैं। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में बुधवार को अफगानिस्तान के मुद्दे पर बैठक हुई, जिसमें भारतीय प्रतिनिधि ने कहा कि ‘युद्धग्रस्त अफगानिस्तान में आतंकवाद से निपटने की जरूरत है क्योंकि इसका सीधा असर हम पर होता है।’

क्या बोलीं रुचिरा कंबोज
रुचिरा कंबोज ने कहा कि हमारा उद्देश्य अफगानिस्तान में शांति, सुरक्षा और स्थायित्व स्थापित करना है। वैश्विक समुदाय के अफगानिस्तान को लेकर उद्देश्य हैं, वही भारत की प्राथमिकताएं हैं। जिनमें आतंकवाद से निपटना, समावेशी सरकार का गठन, महिलाओं, बच्चों और अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा, नशे के खिलाफ लड़ाई और मानवीय मदद देना शामिल है। 18-19 फरवरी को कतर की राजधानी दोहा में अफगानिस्तान के मुद्दे पर बैठक हुई। इस बैठक में संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरस, भारत, कनाडा, चीन, फ्रांस और जर्मनी, ईरान, पाकिस्तान, रूस, सऊदी अरब, तुर्किए और संयुक्त अरब अमीरात, ब्रिटेन और अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि शामिल हुए।

कतर में हुई बैठक में ये देश हुए शामिल
कतर में हुई बैठक में स्पेशल कॉर्डिनेटर एंबेसडर की रिपोर्ट पर चर्चा हुई, जिसमें संयुक्त राष्ट्र महासचिव के विशेष दूत की नियुक्ति और अफगानिस्तान में इंटरनेशनल कॉन्टैक्ट ग्रुप की स्थापना जैसी सिफारिशें की गईं थी। कंबोज ने कहा कि भारत ने इस बैठक में पूरी सक्रियता से हिस्सा लिया। बैठक के दौरान गुटेरस ने कहा कि वैश्विक समुदाय को यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि अफगानिस्तान फिर से आतंकियों के लिए पनाहगाह न बन जाए।

सीमा पर तनाव के लिए जयशंकर ने चीन को ठहराया जिम्मेदार, बोले- बीजिंग, समझौतों का उल्लंघन कर रहा

भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक बार फिर चीन पर निशाना साधा है और सीमा पर तनाव के लिए चीन को जिम्मेदार ठहराया है। जयशंकर ने कहा कि चीन लिखित समझौते का उल्लंघन कर रहा है, जिसकी वजह से ही दोनों देशों के सैनिकों में 2020 में हिंसक झड़प हुई।

विदेश मंत्री एस जयशंकर जापान की राजधानी टोक्यो में रायसीना राउंड टेबल बैठक में शामिल हुए। इस दौरान वैश्विक ऑर्डर में आ रहे बदलाव पर उन्होंने कहा कि हिंद प्रशांत महासागर क्षेत्र में शक्ति परिवर्तन हो रहा है और जब क्षमताओं, प्रभाव और महत्वकांक्षाओं में बड़ा बदलाव होता है तो इसका रणनीतिक स्तर पर गंभीर असर होता है।

बीते एक दशक में आए बड़े बदलाव
जयशंकर ने अपने चिर-परिचित अंदाज में कहा कि ‘अब आप इसे पसंद करें या नहीं, लेकिन यही सच्चाई है और आपको इससे डील करना पड़ेगा। चीजें बदल रही हैं और सभी को कोशिश करनी चाहिए कि चीजों को जितना हो सकते स्थायी रखा जाए। हालांकि बीते एक दशक में ऐसा नहीं हुआ है।

उदाहरण के लिए चीन के साथ हमारी 1975 से 2020 तक, करीब 45 वर्षों तक कोई हिंसक झड़प नहीं हुई, लेकिन 2020 में ये बदल गया।’ विदेश मंत्री ने कहा कि ‘हम कई चीजों पर असहमत हो सकते हैं, लेकिन देशों को अपने पड़ोसी देशों के साथ लिखित समझौतों का उल्लंघन नहीं करना चाहिए और आपने किया, जिससे दोनों देशों के रिश्तों और स्थायित्व और सच पूछिए तो आपकी नीयत पर सवालिया निशान लगता है।’

गलवान घाटी में भारत-चीन के सैनिकों के बीच हुई थी हिंसक झड़प
उल्लेखनीय है कि 5 मई 2020 को पूर्वी लद्दाख बॉर्डर पर भारत और चीन के सैनिकों में हिंसक झड़प हुई थी। गलवान घाटी में हुई इस हिंसा से दोनों देशों के रिश्तों में तनाव बढ़ गया और संघर्ष की आशंका पैदा हो गई थी। भारत सरकार की तरफ से पहले भी कहा गया है कि जब तक सीमा पर शांति नहीं होगी, तब तक दोनों देशों के रिश्ते सामान्य नहीं हो सकते।

भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक बार फिर चीन पर निशाना साधा है और सीमा पर तनाव के लिए चीन को जिम्मेदार ठहराया है। जयशंकर ने कहा कि चीन लिखित समझौते का उल्लंघन कर रहा है, जिसकी वजह से ही दोनों देशों के सैनिकों में 2020 में हिंसक झड़प हुई।

विदेश मंत्री एस जयशंकर जापान की राजधानी टोक्यो में रायसीना राउंड टेबल बैठक में शामिल हुए। इस दौरान वैश्विक ऑर्डर में आ रहे बदलाव पर उन्होंने कहा कि हिंद प्रशांत महासागर क्षेत्र में शक्ति परिवर्तन हो रहा है और जब क्षमताओं, प्रभाव और महत्वकांक्षाओं में बड़ा बदलाव होता है तो इसका रणनीतिक स्तर पर गंभीर असर होता है।

बीते एक दशक में आए बड़े बदलाव
जयशंकर ने अपने चिर-परिचित अंदाज में कहा कि ‘अब आप इसे पसंद करें या नहीं, लेकिन यही सच्चाई है और आपको इससे डील करना पड़ेगा। चीजें बदल रही हैं और सभी को कोशिश करनी चाहिए कि चीजों को जितना हो सकते स्थायी रखा जाए। हालांकि बीते एक दशक में ऐसा नहीं हुआ है।

उदाहरण के लिए चीन के साथ हमारी 1975 से 2020 तक, करीब 45 वर्षों तक कोई हिंसक झड़प नहीं हुई, लेकिन 2020 में ये बदल गया।’ विदेश मंत्री ने कहा कि ‘हम कई चीजों पर असहमत हो सकते हैं, लेकिन देशों को अपने पड़ोसी देशों के साथ लिखित समझौतों का उल्लंघन नहीं करना चाहिए और आपने किया, जिससे दोनों देशों के रिश्तों और स्थायित्व और सच पूछिए तो आपकी नीयत पर सवालिया निशान लगता है।’

गलवान घाटी में भारत-चीन के सैनिकों के बीच हुई थी हिंसक झड़प
उल्लेखनीय है कि 5 मई 2020 को पूर्वी लद्दाख बॉर्डर पर भारत और चीन के सैनिकों में हिंसक झड़प हुई थी। गलवान घाटी में हुई इस हिंसा से दोनों देशों के रिश्तों में तनाव बढ़ गया और संघर्ष की आशंका पैदा हो गई थी। भारत सरकार की तरफ से पहले भी कहा गया है कि जब तक सीमा पर शांति नहीं होगी, तब तक दोनों देशों के रिश्ते सामान्य नहीं हो सकते।

मायावती से चल रही है बात, बन जाए तो I.N.D.I गठबंधन यूपी में भरेगा दम

कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और बसपा में उत्तर प्रदेश में सीटों के तालमेल की गुंजाइश अभी बची है। कानपुर में भाजपा के नेता श्याम बिहारी मिश्र के यहां एक पारिवारिक समारोह में बसपा के दूसरे नंबर पर गिने जाने वाले नेता ने इसके संकेत दिए थे। लखनऊ के सूत्र बताते हैं कि स्थिति की गंभीरता को देखकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व्यवहारिक राजनीति को मजबूती दे रहे हैं। माना जा रहा है कि तालमेल हुआ तो 25-28 सीटें बसपा के खाते में जा सकती हैं।

कांग्रेस से बेहतर तालमेल रखने वाले एक राजनीतिक सूत्र के मुताबिक समाजवादी पार्टी के प्रमुख नेता ने बसपा के रणनीतिकार को 18 सीटों पर चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिया था। इनमें से 10 सीटें ऐसी हैं, जहां बसपा की स्थिति गठबंधन होने की दशा में बहुत मजबूत रहेंगी। 08 सीटें ऐसी हैं, जहां बसपा का उम्मीदवार कड़ी टक्कर के साथ सीट निकाल सकता है।

हालांकि सूत्र का कहना है कि बसपा की उम्मीदें करीब ढाई दर्जन सीटों पर टिकी हैं। ऐसे संकेत हैं कि 10-15 मार्च के बीच में लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का इस्तेमाल हो सकता है। इसी को आधार बनाकर बसपा के एक बड़े नेता ने तीन-चार दिन पहले अमर उजाला संवाददाता को मायावती द्वारा बड़ा निर्णय लिए जाने की जानकारी दी थी। बसपा के नेता कहते हैं कि सबकुछ ठीक रहा तो 2024 की बाजी पलटते देर नहीं लगेगी। लेकिन अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।

मायावती कर चुकी हैं अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा

बसपा-सपा और कांग्रेस के बीच उत्तर प्रदेश में मिलकर लोकसभा चुनाव लडऩे की उम्मीद को बसपा प्रमुख मायावती पहले ही खारिज कर चुकी हैं। मायावती ने घोषणा करते हुए कहा था कि उनकी पार्टी किसी भी दल से चुनावी तालमेल नहीं करेगी। बसपा अकेले चुनाव लड़ेगी। वैसे हर बार चुनाव को लेकर सबसे पहले उम्मीदवार की घोषणा करने वाली मायावती ने इस बार अभी तक ऐसा नहीं किया है। मायावती का अभी तक उम्मीदवार घोषित न करना भी तमाम तरह की संभावनाओं को बल दे रहा है।

तीसरी बार BJP उम्मीदवार बनने पर काशी में होगा पीएम का भव्य स्वागत…

वाराणसी: लगातार तीसरी बार वाराणसी की लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी घोषित होने के बाद नौ मार्च को पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भव्य स्वागत की तैयारी है। पीएम मोदी के 28 किमी के रूट पर हर 500 मीटर पर काशी की परंपरा के अनुसार मंत्रोच्चार और शंखनाद किया जाएगा।

इसके अलावा एयरपोर्ट से लेकर बरेका तक दोनों तरफ भाजपा कार्यकर्ता और काशीवासी पुष्पवर्षा कर काशी के प्रतिनिधित्व के लिए धन्यवाद देंगे। उधर, पीएम मोदी के नौ मार्च की रात्रि भ्रमण की उम्मीद को देखते हुए भी तैयारियां की जा रही है। प्रशासन की ओर से गोदौलिया से लेकर नमो घाट और बीएचयू इलाके में अलर्ट किया गया है।

एक पखवारे में दूसरी बार काशी दौरे पर आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगवानी में भाजपा के साथ ही काशीवासियों ने तैयारी शुरू कर दी है। एयरपोर्ट से बरेका गेस्ट हाउस तक पीएम मोदी के काफिले पर पुष्पवर्षा होगी। इसके साथ ही डमरू दल और शंखध्वनि से पीएम मोदी का स्वागत किया जाएगा। काशी की सड़कों पर हर-हर महादेव के साथ जयश्रीराम का भी उद्घोष किया जाएगा। रात में पीएम मोदी की एयरपोर्ट से बरेका तक की सड़क मार्ग यात्रा में रोड शो जैसा नजारा दिखाई देगा।

भाजपा सरकार पेपर लीक करा रही है, सरकार नहीं चाहती की युवाओं को रोजगार मिले

प्रयागराज: प्रयागराज पहुंचे प्रदे्श के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार नहीं चाहती है कि युवाओं को रोजगार मिले। सरकार की नीयत में खोट है। पेपर लीक नहीं हो रहे हैं यह सरकार पेपर को लीक करा रही है। प्रयागराज में एक वैवाहिक कार्यक्रम में पहुंचे अखिलेश ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन के साथ जो पीडीए परिवार जुड़ा है वह देश मे परिवर्तन लाने का काम करेगा। यूपी में भाजपा को 80 में से 80 सीटों पर पराजित करेंगे। कहा कि प्रत्याशियों की घोषणा बहुत जल्द हो जाएगी। कहा कि वह खुद भी चुनाव लड़ेंगे और लड़ाने का भी कार्य करेंगे।

पूर्व सीएम ने कहा कि आज किसान के साथ संकट है। किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई। सरकार का नारा बस हवा हवाई है। पेपर लीक होने से प्रदेश के एक करोड़ 80 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। इसका आंकड़ा हर लोकसभा में 2 लाख 80 हजार है। यह दो लाख 80 हजार वोट हर लोकसभा में लीक हुए हैं जो भाजपा को हराने का कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में पीडीए और इंडिया गठबंधन का नारा होगा भाजपा हटाओ नौकरी पाओ, भाजपा हटाओ देश बचाओ, भाजपा हटाओ लोकतंत्र बचाओ।

अखिलेश यादव को मंत्री असीम अरुण की चुनौती, बोले- खुद पर भरोसा तो कन्नौज से चुनाव लड़कर देख लें

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में बृहस्पतिवार को भाजपा अनुसूचित वर्ग महासम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह महासम्मेलन कोठी मीना बाजार के मैदान में हो रहा है। इसमें शामिल होने के लिए योगी सरकार में समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण भी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सपा-कांग्रेस पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि सपा मुखिया देश बांटने का फैक्टर चला रहे हैं, उनका यह फैक्टर चलेगा नहीं। कहा कि हम उन्हें बार-बार कह रहे हैं कि वह कन्नौज से चुनाव लड़ें, लेकिन वह अभी इसका निर्णय नहीं ले पा रहे हैं। कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा मुखिया के एक होने से जनता पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। बीजेपी प्रदेश की सभी 80 सीटें जीत रही है। कहा कि उनका पीडीए फैक्टर चलने वाला नहीं है।

BJP अध्यक्ष बोले- भ्रष्टाचार करने वाली पार्टियां जेल में… या तो बेल में हैं

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी की तरफ से अनुसूचित वर्ग महासम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। सम्मेलन का आयोजन कोठी मीना बाजार मैदान में किया जा रहा है। इसमें शामिल होने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ पहुंचे।

भाजपा अध्यक्ष राम नगर पुलिया स्थित अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद वह मंच पर पहुंचे। इस मौके पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि राजनीतिक पार्टियों ने दलित, वंचित शोषित को सिर्फ वोटबैंक की दृष्टि से देखा और उनका उपयोग किया। कहा कि जब हम लोग सत्ता के कहीं आसपास भी नहीं थे। तभी हम लोगों ने कह दिया था जब तक समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का विकास नहीं होगा, तब तक समाज आगे नहीं बढ़ेगा।

कहा कि इसी को देखते हुए हम लोग अंत्योदय की अवधारणा लाए। तब कांग्रेस पूछ रही थी कि यह अंत्योदय क्या होता है? तब हम लोगों ने कहा था कि जब तक अंत में खड़े व्यक्ति का उदय नहीं होगा तब तक समाज आगे नहीं बढ़ेगा।कहा कि कांग्रेस पार्टी ने कभी बाबा साहेब का सम्मान नहीं किया। कहा कि जब भारत रत्न संविधान निर्माता चुनाव लड़ने के लिए तैयार हुए तो कांग्रेस ने उनके सामने प्रत्याशी खड़ा कर दिया। तब उन्हें चुनाव लड़ने के लिए बंगाल जाना पड़ा।

कहा कि कांग्रेस के राज में बाबा साहेब की तस्वीर लगाने के लिए भी जगह नहीं मिली। जब भाजपा की सरकार आई तब उनका चित्र लगाया गया। कहा कि कांग्रेस ने मरणोपरांत बाबा साहेब को भारत रत्न देने की जहमत नहीं उठाई। कहा कि हमारी गठबंधन की सरकार ने उन्हें भारत रत्न दिया।

पुलिस ने भाजपा नेत्रियों को संदेशखाली जाने रोका; लॉकेट चटर्जी और अग्निमित्रा पॉल समेत कई हिरासत में

कोलकाता:  पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में स्थित संदेशखाली गांव इन दिनों चर्चा में है। गांव की महिलाओं ने आरोप लगाया है कि टीएमसी नेता शाहजहां शेख ने उनकी जमीन पर कब्जा करने के साथ-साथ कुछ महिलाओं के साथ यौन शोषण भी किया है। बंगाल की पूरी सियासत अभी संदेशखाली के ईर्दगिर्द भटक रही है।

भाजपा लगातार टीएमसी सरकार पर हमला बोल रही है। इस बीच, भाजपा की महिला नेताओं को संदेशखाली जाने से रोक दिया। साथ ही सांसद लॉकेट चटर्जी और अग्निमित्रा पॉल समेत कई नेताओं को हिरासत में भी ले लिया है।

महिला नेताओं को रोका
पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में हुए कथित महिला उत्पीड़न के मामले पर पूरे बंगाल में हंगामा मचा हुआ है। पीड़ित महिलाओं से मिलने के लिए भाजपा की महिला नेता संदेशखाली जा रही थीं, लेकिन कोलकाता के न्यू टाउन में सुरक्षाबलों ने उन लोगों को रोक दिया। बाद में पुलिस ने सांसद लॉकेट चटर्जी और अग्निमित्रा पॉल सहित कई महिला नेताओं को हिरासत में ले लिया।

ममता बनर्जी डरी हुई हैं
पश्चिम बंगाल की भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी ने कहा, ‘पूरा देश संदेशखाली की स्थिति देख रहा है, लेकिन सीएम ममता बनर्जी संदेशखाली जाने के बजाय टीएमसी की रैली में भाग ले रही हैं। ममता बनर्जी डरी हुई हैं। बंगाल में कई संदेशखाली हैं। एक दिन, पश्चिम बंगाल के लोग यह सुनिश्चित करेंगे कि ममता बनर्जी सड़क पर आ जाएं। पुलिस हमें गिरफ्तार क्यों कर रही है, हमने क्या किया है?’

ममता बनर्जी का वोट बैंक हैं
बंगाल की भाजपा नेता अग्निमित्रा पॉल ने कहा, ‘रोहिंग्या ममता बनर्जी का वोट बैंक हैं। राष्ट्रवादी मुस्लिम और राज्य के हिंदू उन्हें वोट नहीं देंगे। शेख शाहजहां जैसे अपराधी रोहिंग्याओं को पश्चिम बंगाल में घुसने में मदद कर रहे हैं।’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर लालू प्रसाद यादव के बयान तक, जानें गृह मंत्री अमित शाह ने क्या कहा

मोदी सरकार के पिछले 10 वर्षों के कार्यकाल के कार्यों का जिक्र करते एक निजी कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में हम जीत दर्ज कर रहे हैं। हमारे देश में एक गतिशील लोकतंत्र है, जो प्रदर्शन का मूल्यांकन करता है और उसके आधार पर अपना जनादेश देता है। पहले मूड और जनादेश जाति और पंथ पर आधारित होते थे। लेकिन पीएम मोदी ने राजनीति की परिभाषा की बदल दी। अब आपका प्रदर्शन तय करेगा कि अब सत्ता में कौन रहेगा।

अगले 10 वर्ष भी पीएम मोदी ही सत्ता में होंगे- अमित शाह
अगले 10 वर्षों का जिक्र करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि अब देश उन लोगों को मौका देगा, जो प्रदर्शन करेंगे। अगर हम चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करेंगे तो हम सत्ता में बने रहेंगे। इतना मैं जानता हूं कि अगले 10 वर्षों के लिए प्रधानमंत्री मोदी ही होंगे। इस दौरान आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर अमित शाह ने कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि जो लोग राजनीति के स्तर को गिराने की कोशिश करेंगे उन्हें जनता मुंहतोड़ जवाब देगी।

मैं पीएम के कार्यशैली को मैंने करीब से देखा- अमित शाह
पीएम मोदी से संबंधों को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मैंने पीएम मोदी को करीब से देखा है। मैं लंबे समय तक उनके साथ काम किया है। लालू यादव के बयान पर तंज कसते हुए अमित शाह ने कहा कि अगर पीएम मोदी का परिवार होता तो शायद वो भी लालू यादव की तरह अपने बेटे-बेटियों को प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री बनाने की कोशिश करते। लेकिन ऐसा नहीं है क्योंकि उन्होंने देश के लिए अपना जीवन समर्पित किया है।

‘जिन पर लगाते हैं भ्रष्टाचार का आरोप, उन्हें ही करते हैं पार्टी में शामिल’; BJP पर शरद पवार का तंज

पुणे: भारतीय जनता पार्टी पर कटाक्ष करते हुए एनसीपी संस्थापक शरद पवार ने कहा कि भाजपा भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे लोग को पाक साफ करने वाली एक वॉशिंग मशीन बन गई है। उन्होंने हेमंत सोरेन और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत कई गैर भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को निशाना बनाने के लिए केंद्र की आलोचना की।

अविभाजित एनसीपी को पीएम मोदी खूब कोसते थे- शरद पवार
पुणे जिले के लोनावाल में एनसीपी(शरदचंद्र पवार) के कार्यकर्ताओं के एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि भ्रष्टाचार के बारे में बात करते समय अविभाजित एनसीपी को पीएम मोदी खूब कोसते थे। लेकिन अब कुछ ओर बोल रहे हैं। संसद में सभी को एक पुस्तिका दी गई थी, जिसमें कहा गया कि जब भाजपा सत्ता में नहीं थी तो क्या-क्या अनियमितताएं हुई।

जिन पर लगा रहे आरोप उन्हें शामिल कर रहे भाजपा में- शरद पवार
उस पुस्तिका आदर्श घोटाले और घोटाले में अशोक चव्हाण के संलिप्तता का उल्लेख किया गया था। लेकिन कुछ दिनों बाद चव्हाण भाजपा में शामिल हो गए और भाजपा ने उन्हें राज्यसभा सदस्य बना दिया। एक तरफ भाजपा आरोप लगाती है, वहीं दूसरी तरफ उन्हीं लोगों को पार्टी में शामिल करती है। भ्रष्टाचारियों के लिए भाजपा वॉशिंग मशीन है। शरद पवार ने कहा कि हमने एनसीपी का गठन किया और ऐसा करते हुए, हम महात्मा गांधी और जवाहरलाल नेहरू की विचारधाराओं के प्रति दृढ़ रहे। आज, सत्ता में रहने वाले लोग महात्मा गांधी की बहुत प्रशंसा करते हैं लेकिन नेहरू को बदनाम करते हैं।