Friday , October 25 2024

Editor

दिल्ली पहुंचे जिलाध्यक्ष से बोलीं प्रियंका- जाओ तैयारियां करो, अमेठी हमारा परिवार

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार को लेकर बना संशय दूर होता दिख रहा है। दिल्ली में सोमवार को अमेठी के कांग्रेस जिलाध्यक्ष और प्रियंका गांधी के बीच हुई मुलकात के बाद अमेठी से राहुल गांधी के चुनाव लड़ने की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। दावा किया जा रहा है कि कांग्रेस जिलाध्यक्ष से मुलाकात के बाद प्रियंका ने कहा, जाओ तैयारियां करो, अमेठी परिवार है। अमेठी जिसे लोकसभा में उम्मीदवार चाह रही है। वहीं चुनाव लड़ेगा। संकेतों में राहुल गांधी के चुनाव लड़ने की बात कही। प्रियंका गांधी से मिले संकेत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई।

वीवीआईपी सीट में शुमार अमेठी लोकसभा सीट पर चुनाव की सरगर्मी तेज होने लगी हैं। 19 फरवरी को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान उमड़े जनसैलाब ने गांधी परिवार के अपने दिलों में प्यार को दिखाया। राहुल गांधी ने यहां एक जनसभा को भी संबोधित किया था। लेकिन अपनी उम्मीदवारी को लेकर कोई बयान नहीं दिया। पार्टी के मीडिया इंचार्ज जयराम रमेश ने इतना जरूर कहा था कि अमेठी में राहुल गांधी की वापसी का माहौल है। यात्रा के दौरान राहुल गांधी के अमेठी से चुनाव लड़ने के सवाल तो उठे लेकिन कोई भी जवाब नहीं मिला। कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने भी राहुल गांधी के ही अमेठी से चुनाव लड़ने की बात कही।

सोमवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल की दिल्ली में प्रियंका गांधी से मुलाकात हुई। मुलाकात के दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि अमेठी में संशय की स्थिति है। लोग परेशान है। जिस पर प्रियंका ने जिलाध्यक्ष से कहा कि जाओ तैयारियां करो। अमेठी हमारा परिवार है। परिवार का रिश्ता कायम रहेगा। अमेठी लोक सभा चुनाव में जिसे उम्मीदवार के रूप में देखना व चुनाव लड़वाना चाह रही है, वही लोकसभा का चुनाव लड़ेगा।

लक्षद्वीप में नए नौसैनिक अड्डे- आईएनएस जटायु से बढ़ेगी सुरक्षा; समुद्री डकैतों पर कसेगी नकेल

भारतीय नौसेना ने जलीय सुरक्षा को और मजबूत बनाने की दिशा में कदम बढ़ाए हैं। लक्षद्वीप में आईएनएस जटायु को तैनात किया गया है। इस तैनाती से सुरक्षा को और मजबूत बनाया जा सकेगा। बुधवार को जारी बयान के मुताबिक लक्षद्वीप भारत के लिए रणनीतिक रूप से काफी अहम है। आईएनएस जटायु को तैनात किए जाने के बाद नौसेना की परिचालन क्षमता मजबूत होगी।

बुधवार को लक्षद्वीप द्वीप समूह के मिनिकॉय में नौसैनिक अड्डे की शुरुआत हुई। आइएनएस जटायु नाम के इस अड्डे की मदद से नौसेना पश्चिम अरब सागर में प्रभावी निगरानी कर सकेगी।  समुद्री डकैती विरोधी और मादक द्रव्य विरोधी अभियानों को रोकने में भी आईएनएस जटायु बेहद कारगर सिद्ध होगा। नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने जटायु को तैनात किया। आईएनएस जटायु को कमांडेंट व्रत बघेल की कमान में शामिल किया गया है।

भाजपा सरकार में शामिल हो सकती है टिपरा मोथा, ग्रेटर टिपरा लैंड को लेकर पद्योत देबबर्मा ने कही ये बात

भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने टिपरा मोथा को लेकर बड़ा बयान दिया है। मणिपुर में भाजपा अध्यक्ष राजीव भट्टाचार्य ने कहा कि त्रिपुरा की मुख्य विपक्षी पार्टी टिपरा मोथा लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार में शामिल होगी। उन्होंने बताया कि 60 सदस्यीय विधानसभा में टिपरा मोथा के 13 विधायक हैं। आगामी चुनाव के लिए उन्हें दो सीटें मिलने की संभावना है। गौरतलब है कि उनका यह बयान त्रिपुरा सरकार और केंद्र के बीच एक त्रिपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किए जाने के कुछ दिनों बाद आया है।

मणिपुर में भाजपा अध्यक्ष राजीव भट्टाचार्य ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा-आईपीएफटी गठबंधन सरकार में शामिल होने के लिए तैयार हैं। उन्होंने बताया कि मंत्रियों के शपथ ग्रहण की तारीख अभी तय नहीं हुई है। फिलहाल मानिक साहा समेत सरकार में नौ मंत्री हैं। नियम के मुताबिक राज्य में सीएम समेत 12 मंत्री हो सकते हैं।

इससे पहले टिपरा मोथा के प्रमुख प्रद्योत देबबर्मा ने बताया कि वह ग्रेटर टिपरा लैंड की मांग को नहीं छोड़ेंगे। देबबर्मा ने मंगलवार को राज्य के मूल निवासियों की समस्याओं के स्थाई समाधान पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में अपनी पार्टी, केंद्र और राज्य सरकार के बीच त्रिपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किया। उनका बयान इस समझौते पर हस्ताक्षर करने के बाद आया है।

ग्रेटर टिपरा लैंड की मांग नहीं छोड़ेंगे: देबबर्मा
देबबर्मा ने अपने बयान में कहा, “चाहे जितना भी समय लगे, लेकिन हम ग्रेटर टिपरा लैंड की मांग को नहीं छोड़ेंगे। भाजपा ने आयोध्या में राम मंदिर की मांग को कभी नहीं छोड़ी और कई वर्षों के बाद उन्हें इसमें सफलता मिली। टिपरा मोथा भी ग्रेटर टिपरा लैंड की मांग को नहीं छोड़गा।”

‘राज्य के वित्तीय कुप्रबंधन से देश पर भी असर, केंद्र भी करे चिंता’, केरल से जुड़े मामले पर बोली अदालत

केरल सरकार से जुड़े एक मामले पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि राज्यों द्वारा राजकोषीय कुप्रबंधन एक बड़ा मुद्दा है, जिसको लेकर केंद्र को चिन्तित होना चाहिए क्योंकि ऐसे मुद्दे देश की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करता है। साथ ही सुनवाई के दौरान कोर्ट ने केंद्र और केरल सरकार को मतभेदों को दूर करने की सलाह दी।

केंद्र-केरल सरकार मतभेदों को दूर करें- सुप्रीम कोर्ट
गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट की यह टिप्पणी तब सामने आई जब अदालत केरल सरकार द्वारा दायर एक मुकदमे की सुनवाई कर रहा था। जिसमें भारत सरकार पर उधार लेने की सीमा लगाकर राज्य के वित्त को विनियमित करने के लिए राज्य की शक्तियों में हस्तक्षेप करने का आरोप लगाया गया था। अदालत ने मुद्दे को सुलझाने की जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि केंद्र और राज्य के बीच बातचीत केवल लंबित मुकदमे के कारण नहीं रुकनी चाहिए।

केरल सरकार के पास कोई विकल्प ही नहीं- सिब्बल
सुनवाई के दौरान खंडपीठ ने कहा कि सभी वरिष्ठ अधिकारी निर्णय लेने में सक्षम हैं। मामले के समाधान के लिए एक साथ बैठें और इसे हल करें। केरल सरकार ने 19 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट को बताया था कि 15 फरवरी को हुई बैठक विवादास्पद मुद्दे को सुलझाने में असफल रही। बुधवार को केरल सरकार की ओर से पेश हुए वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने कहा कि राज्य के पास इस मुद्दे पर आंदोलन करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। सिब्बल ने कहा कि फिलहाल राज्य को राहत की जरूरत है।

डीजीपी ने दिया निर्देश- कांवड़ यात्रा मार्ग पर विशेष सतर्कता बरतें, सुरक्षा के साथ यातायात व्यवस्था करें

डीजीपी प्रशांत कुमार ने महाशिवरात्रि पर कांवड़ यात्रा मार्ग की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। सभी एडीजी जोन, पुलिस कमिश्नर, आईजी रेंज और जिलों के पुलिस कप्तानों को जारी दिशा-निर्देशों में कहा कि सभी थाना क्षेत्रों में महाशिवरात्रि कार्यक्रम के आयोजकों, शांति समितियों, शिविर प्रबंधकों आदि के साथ वरिष्ठ अधिकारी संवाद बनाकर रखें।

साथ ही जलाभिषेक वाले धार्मिक स्थलों पर पुलिस प्रबंध किया जाए और एंटी सेबोटॉज चेकिंग के अलावा क्यूआरटी टीमों को स्ट्रेटेजिक प्वाइंट पर तैयार रखा जाए। कांवड़ यात्रियों के आवागमन के मार्गों, संवेदनशील मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जाए।

सुरक्षा के साथ यातायात व्यवस्था भी की जाए। रात में कांवड़ यात्रियों के साथ कोई मार्ग दुर्घटना न हो, इसके लिए विशेष पुलिस प्रबंध किया जाए। वैकल्पिक मार्गों का चिह्नीकरण करते हुए ट्रैफिक डायवर्जन कराया जाए। कांवड़ मार्गों व धार्मिक स्थलों के आसपास पोस्टर पार्टी को सक्रिय रखा जाए। सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्मों पर सतर्क दृष्टि रखी जाए।

हाईकोर्ट से तमिलनाडु सरकार को बड़ा झटका, जयललिता के आभूषण नहीं सौंपे जाएंगे

तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत जे जयललिता के करोड़ों रुपये के मूल्यवान आभूषणों को फिलहाल यहां की सरकार को नहीं सौंपा जाएगा। कर्नाटक हाईकोर्ट ने जब्त किए गए सोने और हीरे के आभूषण पड़ोसी राज्य यानी तमिलनाडु सरकार को सौंपने पर 26 मार्च तक रोक लगा दी है।

न्यायमूर्ति मोहम्मद नवाज की एकल पीठ ने जयललिता की भतीजी जे दीपा की याचिका पर मंगलवार को रोक लगा दी।

यह था विशेष अदालत का फैसला
अन्नाद्रमुक की दिवंगत नेता के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में एक विशेष अदालत ने हाल ही में एक अहम फैसला सुनाया था। उसने मामले में जब्त किए गए करोड़ों रुपये के मूल्यवान आभूषणों को तमिलनाडु सरकार को जल्द ही सौंपने का आदेश दिया था। विशेष अदालत ने 27 किलोग्राम सोने और हीरे के गहने पड़ोसी राज्य को छह और सात मार्च को देने का आदेश दिया था।

याचिकाकर्ता ने पिछले साल 12 जुलाई को विशेष अदालत के आदेश पर सवाल उठाते हुए कहा था कि जयललिता को बरी माना जाना चाहिए क्योंकि शीर्ष अदालत ने उनके खिलाफ कार्यवाही रोक दी थी।

बारासात में पीएम मोदी ने महिला रैली को किया संबोधित; भारत माता की जय और जय मां काली के साथ की शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिला रैली को संबोधित करने पश्चिम बंगाल में उत्तर 24 परगना जिले के बारासात पहुंचे। इस दौरान उनका अभिनंदन किया गया। इसके बाद पीएम मोदी ने लोगों को संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन की शुरुआत ‘भारत माता की जय’, ‘जय मां काली’ और ‘जय मां दुर्गा’ के जयकारे के साथ की।

‘भाजपा नारीशक्ति को विकसित भारत की शक्ति बना रही’
उन्होंने कहा कि आज का ये विशाल कार्यक्रम इस बात का साक्षी है कि भाजपा कैसे नारीशक्ति को विकसित भारत की शक्ति बना रही है। 9 जनवरी को भाजपा ने देश में ‘नारीशक्ति वंदन अभियान’ शुरू किया था, इस दौरान देश भर में लाखों स्वयं सहायता समूहों से संवाद किया गया। आज यहां पश्चिम बंगाल में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी बहनों का इतना विराट सम्मेलन हो रहा है।

‘हिंदुस्तान के सार्वजनिक जीवन की सबसे बड़ी घटना’
पीएम मोदी ने कहा कि मैंने वर्षों तक संगठन में काम किया है। इसलिए मुझे पता है कि इतना बड़ा राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम आयोजित करना हो, देश भर में 19-20 हजार स्थानों पर महिला समूह एक कार्यक्रम में जुड़े हों, ये हिंदुस्तान के सार्वजनिक जीवन की सबसे बड़ी घटना है।

आपको रोजाना कितना प्रोटीन चाहिए? आवश्यकताओं को पूरा कर देंगी बस ये तीन चीजें

शरीर को स्वस्थ रखने और मांसपेशियों के विकास में प्रोटीन की महत्वपूर्ण भूमिका मानी जाती है। इसकी कमी से न सिर्फ आप दुबले-पतले और कमजोर हो सकते हैं, साथ ही ये बालों और त्वचा के लिए भी दिक्कतें बढ़ाने वाली हो सकती है। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को रोजाना आहार से पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन प्राप्त करने की सलाह देते हैं। पर यहां ध्यान रखना जरूरी है कि प्रोटीन की हमारे लिए जितनी आवश्यकता है, इसकी अधिकता उतना ही समस्याकारक भी हो सकती है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, प्रोटीन स्वस्थ आहार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। प्रोटीन रासायनिक ‘बिल्डिंग ब्लॉक्स’ से बने होते हैं जिन्हें अमीनो एसिड कहा जाता है। आपका शरीर मांसपेशियों और हड्डियों के निर्माण और मरम्मत करने, हार्मोन और एंजाइम बनाने के लिए अमीनो एसिड का उपयोग करता है। यानी इसकी कमी से शरीर की संरचना प्रभावित हो सकती है।

रोजाना कितने मात्रा में प्रोटीन जरूरी?

आपको कितना प्रोटीन चाहिए? ये बड़ा सवाल रहा है। अध्ययनकर्ता कहते हैं, आपकी कैलोरी का 10 से 35% तक हिस्सा प्रोटीन से आना चाहिए। विशेषज्ञ बताते हैं, शरीर के वजन के प्रति किलोग्राम हिसाब से 0.8 ग्राम प्रोटीन जरूरी होता है। यानी कि अगर आपका वजन 75 किलोग्राम है तो आपको 60 ग्राम प्रोटीन लेना जरूरी है।

आहार के माध्यम से आसानी से इस पोषक तत्व की पूर्ति की जा सकती है। आइए जानते हैं कि औसतन 60 ग्राम प्रोटीन के लिए आपको किन चीजों का सेवन करना चाहिए।

अंडों से 26 ग्राम प्रोटीन

स्वास्थ विशेषज्ञ बताते हैं, प्रोटीन प्राप्त करने के लिए अंडे खाना आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है, ये प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत है। अंडे के सफेद भाग को शुद्ध प्रोटीन माना जाता है। पूरे अंडे जिसमें जर्दी भी शामिल होती है जिससे विटामिन, खनिज, एंटीऑक्सीडेंट और स्वस्थ वसा सहित कई पोषक तत्व प्राप्त हो सकते हैं।

100 ग्राम अंडे से करीब 13 ग्राम प्रोटीन प्राप्त हो सकता है। 2 अंडे अमूमन 100 ग्राम के होते हैं। यानी कि अगर आप रोजाना 4 अंडे खाते हैं तो इससे 26 ग्राम प्रोटीन मिल सकता है।

महाशिवरात्रि पर बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए बनारस जा रहे हैं तो रखें इन बातों का ध्यान

8 मार्च को महाशिवरात्रि है। महाशिवरात्रि के दिन भगवान भोलेनाथ का विवाह माता पार्वती के संग हुआ था। उनके वैवाहिक वर्षगांठ को भक्त बहुत धूमधाम से मनाते हैं और सुखी परिवार की कामना के साथ शिव परिवार की पूजा करते हैं। इस मौके पर भक्त शिव मंदिरों, ज्योतिर्लिंगों और शिवालयों के दर्शन के लिए जाते हैं। देश में महादेव के 12 ज्योतिर्लिंग हैं। मान्यता है कि इनके दर्शन और पूजा साक्षात् भोलेनाथ की पूजा करने जैसा है। शिव भक्त भोलेनाथ के ज्योतिर्लिंगों के दर्शन के लिए जाना चाहते हैं।

उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं तो सबसे प्रसिद्ध और प्राचीन काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन के लिए जा सकते हैं। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक काशी भोलेनाथ का पृथ्वी पर सबसे प्रिय स्थल है। महाशिवरात्रि के मौके पर वाराणसी में दूर-दराज से लोग पहुंचते हैं और काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन करते हैं। हालांकि इस मौके पर काफी भीड़भाड़ हो जाती है। ऐसे में अगर आप महाशिवरात्रि पर काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए बनारस जाना चाहते हैं तो कुछ बातों का विशेष ध्यान रखें।

इस वर्ष महाशिवरात्रि के बाबा विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन के लिए लगभग 10 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। ऐसे में दर्शन के लिए बहुत अधिक भीड़ देखने को मिल सकती है। काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे हैं तो अपने साथ कुछ सामान लेकर मंदिर न जाएं, जैसे चाकू, पेन, इलेक्ट्रॉनिक रिमोट, स्मार्ट वाॅच, पेन ड्राइव, पान, गुटखा, सिगरेट, मोबाइल और कोई धारदार चीज।

मंदिर में मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं है, इसलिए यात्री होटल, लाॅज या जिस जगह आप ठहरे हैं, वहीं मोबाइल छोड़ दें। अधिक भीड़ के दबाव के कारण लाॅकर व्यवस्था पर सीधा असर होगा। इस साल महाशिवरात्रि के मौके पर श्रद्धालुओं के लिए वीआईपी टिकट की सुविधा नहीं रहेगी। ऐसे में आम श्रद्धालुओं को भी वीआईपी दर्शन की वजह से परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

पार्टी में जाने के लिए अगर ऐसे होंगे तैयार तो पलट कर देखेगा हर कोई

जब भी किसी पार्टी में जाना होता है तो लड़कियां इसकी तैयारी कई दिन पहले से शुरू कर देती हैं। चाहे लड़कियों का आउटफिट हो या ज्वेलरी, सब कुछ एकदम खास ही होता है। ज्वेलरी और आउटफिट के साथ लड़कियां पार्टी में दमकती त्वचा के लिए कई दिन पहले से स्किन केयर भी करती हैं। इससे उनकी त्वचा खिली-खिली रहती है।

वहीं अगर बात करें लड़कों की, तो लड़कों को लगता है कि वो बस अच्छे कपड़े पहनकर और सही से हेयर स्टाइल बनाकर अगर पार्टी में जाएंगे, तो हर कोई उन्हें देखता रह जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं है।

पार्टी में जाने के लिए सिर्फ कपड़े से लेकर जूते और फिर हेयर स्टाइल अच्छा होना काफी नहीं है। इसके लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। पार्टी में जाने से पहले आपको भी कुछ टिप्स अपनाने चाहिए, ताकि वहां हर कोई आपको ही पलट-पलट कर देखे। अपने बदले हुए लुक से आप लोगों का दिल भी जीत सकते हैं।

कराएं हेयर कट

पार्टी में जाने से करीब तीन से चार दिन पहले हेयर कट लें। ध्यान रखें कि इस दौरान कोई एक्सपेरिमेंट करने से बचें। अपने बाल सही से सेट कराकर इसे ऐसे ही रहने दें। ताकि पार्टी के दिन आपका लुक परफेक्ट दिखे।

स्किन को करें एक्सफोलिएट

पार्टी में जाने से एक दिन पहने अपनी त्वचा को सही तरह से एक्सफोलिएट जरूर करें। इसकी वजह से त्वचा की डेड स्किन निकल जाती है, जिसके बाद चेहरा ग्लो करने लगता है।

मॉइश्चराइजर है जरूरी

तैयार होने से पहले त्वचा पर मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल जरूर करें। अगर आप मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल नहीं करेंगे तो आपकी त्वचा रूखी लगेगी।