Friday , October 25 2024

Editor

‘गाजा में जो होने दिया गया, वह मानवता के लिए बड़ी शर्म की बात’, प्रियंका गांधी का छलका दर्द

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को गाजा में जारी इस्राइली सैन्य कार्रवाई को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने गाजा में जो होने दिया, वह इतिहास में न केवल पूरी मानवता के लिए बड़ी शर्म की बात है, बल्कि मानव जाति के लिए एक परिवर्तनकारी मोड़ के तौर पर दर्ज किया जाएगा। वहां न्याय, मानवता और अंतरराष्ट्रीय मर्यादा के सभी नियमों को तार-तार किया गया है।

दक्षिणी और मध्य गाजा में हुए थे हमले
दरअसल, खबर आई थी कि इस्राइली हमलों में दक्षिणी और मध्य गाजा में कम से कम 48 लोग मारे गए। इनमें आधे से ज्यादा महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। इसी संदर्भ में कांग्रेस महाचसिव की यह टिप्पणी आई है।

‘भयानक मिसाल कायम कर चुका’
प्रियंका गांधी ने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किया, ‘अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने गाजा में जो होने दिया है, वह इतिहास में न केवल पूरी मानवता के लिए एक बड़ी शर्म की बात है, बल्कि मानव जाति के लिए एक परिवर्तनकारी मोड़ के रूप में दर्ज की जाएगी। उन्होंने कहा कि नरसंहार को देखकर आंखें बंद कर देना,

हजारों निर्दोष बच्चों की निर्मम हत्या से मुंह मोड़ लेना, जब पूरा देश भूख से मर रहा हो और मदद की गुहार लगा रहा हो, जब अस्पतालों पर बमबारी हो रही हो, डॉक्टरों को प्रताड़ित किया जा रहा हो और अपमानित किया जा रहा हो, तब कदम उठाने से इनकार करना और मरीजों को मरने देना, यह सब अब एक भयानक मिसाल कायम कर चुका है।

महाराष्ट्र में भाजपा विधायक राजेंद्र पाटनी का निधन, लंबे समय से बीमार चल रहे थे

महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और करांजा सीट से विधायक राजेंद्र पाटनी का निधन हो गया है। वे कई दिनों से बीमार चल रहे थे। अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उन्होंने शुक्रवार सुबह अंतिम सांस ली। उनके निधन पर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शोक जताया।

उपमुख्यमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया कि अत्यंत दुखद समाचार है कि विधानसभा में मेरे सहयोगी राजेंद्र पाटनी का आज निधन हो गया। वह पिछले कुछ महीनों से बीमारी से जूझ रहे थे। हम सभी को उम्मीद थी कि वे इस संकट से बाहर आ जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।

उन्होंने लिखा, ‘भाजपा ने ग्रामीण मुद्दों की जानकारी रखने वाला एक जन प्रतिनिधि खो दिया है। पश्चिम विदर्भ की समस्याओं के समाधान के लिए वे सदैव तत्पर रहते थे। उनकी कोशिश थी कि सिंचाई की समस्या का समाधान होना चाहिए। उनका निधन मेरी व्यक्तिगत क्षति है। मैं उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। इस दुखद अवसर पर हम उनके परिवार का दुख साझा करते हैं। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि परिवार को यह दुख सहने की शक्ति दे।’

यात्रा के दौरान भी चाहिए ग्लोइंग त्वचा तो रखें इन बातों का ध्यान, वरना स्किन भी करेगी ‘सफर’

शायद ही कोई व्यक्ति ऐसा होगा, जिसे घूमना-फिरना पसंद नहीं होगा। आज के समय में तो जैसे ही लोगों को अपने व्यस्त जीवन से थोड़ी सी राहत मिलती है तो वो अपने परिवार संग घूमने निकल जाते हैं। ठीक इसी तरह बैचलर्स भी अपने दोस्तों के साथ घूमने का मौका तलाशते रहते हैं। घूमने का प्लान बनाना तो बेहद आसान है लेकिन ट्रिप के दौरान अपनी त्वचा का ध्यान रखना बेहद मुश्किल हो जाता है।

दरअसल, सफर के दौरान मिलने वाली धूप, धूल, मिट्टी और बदलते मौसम का सीधा असर लोगों की त्वचा पर पड़ता है। ऐसे में एक्ने, ब्रेक आउट, सन बर्न, डार्क स्पॉट का सामना करना पड़ता है। इसी के चलते आज के लेख में हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं, जिनको अपनाने के बाद ट्रैवलिंग के दौरान आपकी स्किन सफर नहीं करेगी। इसके लिए आपको सिर्फ कुछ चीजों की जरूरत पड़ेगी और कुछ बातों का ध्यान रखना पड़ेगा।

साथ में रखें ट्रैवल साइज स्किन केयर प्रोडक्ट

अगर आप कहीं घूमने जा रहे हैं तो भी उन स्किन केयर प्रोडक्ट्स को हमेशा अपने साथ ही रखें। अगर आपके स्किन केयर प्रोडक्ट के ट्रैवल साइज पैकेट नहीं आते तो आपको इसके लिए बाजार में पैकेट्स मिल जाएंगे, जिनमें आप अपने प्रोडक्ट कैरी कर सकते हैं।

साथ में रखें मॉइस्चराइजर

अपने साथ हर हालत में मॉइस्चराइजर जरूर रखें। दरअसल, बदलते मौसम की वजह से त्वचा की नमी खो जाती है। ऐसे में मॉइस्चराइजर आपकी स्किन को सही रखने में मदद करेगा।

इस्तेमाल करते रहें सनस्क्रीन

भले ही आप रोड ट्रिप पर हों लेकिन तब भी सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करें। ये आपको सूरज की हानिकारक किरणों से बचाएगी।

शीट मास्क को रखें पास

अपने साथ हमेशा शीट मास्क रखें। ये स्किन को हाइड्रेट तो करता ही है और साथ में चेहरे को इंस्टेंट ग्लो देता है। इसका इस्तेमाल आप ट्रेन और बस में भी कर सकती हैं।

पेस्टल रंग छोड़ टीवी की ‘पार्वती’ ने शादी के लिए चुना लाल जोड़ा, मिल रही तारीफ

देवों के देव महादेव की पार्वती सोनारिका भदौरिया 18 फरवरी को अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड विकास पराशर के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। दोनों ने साल 2022 में धूमधाम से सगाई की थी। इसके बाद अब दोनों ने राजस्थान के रणथंभौर में एक दूसरे के साथ शाही अंदाज में सात फेरे लिए। उनकी शादी में सिर्फ उनके करीबी और खास दोस्त शामिल हुए थे। जैसे ही सोनारिका ने अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की तो लोगों ने उन पर प्यार लुटाना शुरू कर दिया।

दरअसल, टीवी की पार्वती ने अपनी शादी के खास दिन के लिए लाल रंग का जोड़ा चुना। लाल रंग में उन्हें देखकर लोगों ने उनकी तस्वीरों पर जमकर प्यार लुटाया। जहां एक तरफ आजकल अभिनेत्रियां शादी के लिए पेस्टल रंग को चुन रही हैं, वहीं दूसरी तरफ सोनारिका ने शादी के लिए चटक लाल रंंग चुना। उनका ये लुक बेहद ही खास था, आइए इसके बारे में आपको बताते हैं।

कैसा था लुक

जहां एक तरफ अनुष्का शर्मा, आथिया शेट्टी, रकुल प्रीत, कियारा आडवाणी जैसी अभिनेत्रियों ने अपनी शादी के दिन पेस्टल रंग का लहंगा पहना, वहीं सोनारिका ने लाल फिशकट लहंगा पहनकर लोगों का दिल जीत लिया। वहीं अगर बात करें विकास के लुक की तो दूल्हेराजा विकास पराशर ने बेज कलर की शेरवानी के साथ अपने लुक को पूरा किया था।

फिशकट लहंगे को दी प्राथमिकता

सोनारिका के लहंगे के रंग के साथ-साथ उनका स्टाइल भी काफी हटकर था। वैसे तो आजकल हर दुल्हन हैवी केन केन लगा लहंगा पसंद कर रही थी, लेकिन सोनारिका ने अपने खास दिन के लिए फिशकट लहंगे को चुना। ये लहंगा उनके पार्वती लुक की तरह ही लग रहा था।

हैवी ज्वेलरी से पूरा किया लुक

एक्ट्रेस ने अपने वेडिंग लुक को पूरा करने के लिए माथे पर लाल छोटी बिंदी लगाई थी। इसके साथ गले में हैवी सा स्टोन वाला नेकपीस, माथे पर मांग टीका और छोटी की नथ उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रही थी। हाथों में भी उन्होंने पारंपरिक लाल चूड़ा पहना था। ग्लॉसी मेकअप और मैसी बन के साथ सोनारिका ने अपने वेडिंग लुक से सभी का दिल जीत लिया।

धीमी गति से आगे बढ़ रही ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’, जानें अन्य फिल्मों का हाल

सिनेमाघरों में हर हफ्ते कोई न कोई फिल्म रिलीज होती है। इनमें से कई फिल्में दर्शकों के दिल पर राज करती हैं, तो कई के हाथ असफलता लगती है। इन दिनों भी सिनेमाघरों में कई फिल्में लगी हैं, जो दर्शकों का मनोरंजन करा रही हैं। शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’, रजनीकांत की ‘लाल सलाम’ और ऋतिक-दीपिका की ‘फाइटर’ दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही हैं। इन सभी फिल्मों के प्रदर्शन का हाल इनके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से पता चलता है। तो आइए जानते हैं गुरुवार को इन फिल्मों का कैसा हाल रहा…

तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया
शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। फिल्म अपने दूसरे हफ्ते में प्रवेश कर चुकी है। दर्शकों को फिल्म में शाहिद-कृति की जोड़ी खूब पसंद आ रही है। इस फिल्म में पहली बार दोनों सितारे साथ में पर्दे पर रोमांस करते हुए नजर आए हैं। फिल्म में एक वैज्ञानिक और रोबोट की प्रेम कहानी दिखाई गई है। फिल्म में रोबोट की भूमिका कृति सेनन ने निभाई है।

50 करोड़ की लागत से बनी यह फिल्म पहले हफ्ते ठीक ठाक बिजनेस करने में सफल रही है। हालांकि, बाद में फिल्म की कमाई में गिरावट भी दर्ज की गई है। शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ की कमाई 60 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुकी है। 14वें दिन शाहिद-कृति की फिल्म ने 1.70 करोड़ की कमाई की है। इसी के साथ ही फिल्म ने 66 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।

फाइटर
बॉलीवुड के हैंसम हंक ऋतिक रोशन और दीपिका पादिकोण और अनिल कपूर स्टारर ‘फाइटर’ दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी फिल्म कमाई के मामले में धीमी चाल चल रही है। ऋतिक-दीपिका की फिल्म ने बीते दिन गुरुवार यानी कि 29वें दिन 67 लाख का कारोबार किया। इसी के साथ ही ‘फाइटर’ ने 209.02 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

लाल सलाम
साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘लाल सलाम’ ने शुरुआत से दर्शकों के बीच अपनी पकड़ बनाई हुई थी। हालांकि, अब ये फिल्म सिनेमाघरों में दर्शक जुटाने में असफल साबित हो रही है। ऐश्वर्या रजनीकांत के निर्देशन में बनी फिल्म अब फ्लॉप की कगार पर नजर आ रही है। 14वें दिन फिल्म ने 19 लाख रुपये की कमाई की है। इसी के साथ ही फिल्म की कमाई 17.17 करोड़ रुपये हो गई है।

‘आर्टिकल 370’ की स्क्रीनिंग में पति आदित्य के साथ पहुंचीं यामी, तमाम सितारों से सजी शाम

बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम इन दिनों अपनी फिल्म ‘आर्टिकल 370’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। फिल्म ‘आर्टिकल 370’ का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। यामी स्टारर फिल्म आज सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है। इससे पहले बीते दिन मुंबई में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग हुई, जिसमें फिल्म के निर्देशक-निर्माता और यामी गौतम समेत फिल्म की पूरी स्टार कास्ट नजर आई। इसके अलावा ‘आर्टिकल 370’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में इंडस्ट्री के तमाम सितारे शामिल हुए।

‘आर्टिकल 370’ की स्क्रीनिंग में यामी गौतम अपने पति आदित्य धर के साथ पहुंची थी। इस दौरान दोनों ने कई पोज दिए। अपनी फिल्म की स्क्रीनिंग में यामी सुर्ख लाल कलर के सूट में नजर आईं। इस दौरान अभिनेत्री बेहद खूबसूरत लग रही थीं। सूट में उनका बेबी बंप भी दिखाई दे रहा था। उन्होंने खुले बालों और हल्के मेकअप के साथ अपने लुक को पूरा किया था। हर किसी निगाहें यामी पर ही टिकी हुई थीं।

सनी कौशल अपने पिता के साथ, फेमस फिल्ममेकर रमेश तौरानी और अभिनेता निनाद कामत भी फिल्म ‘आर्टिकल 370’ की स्क्रीनिंग पर पहुंचे। इस दौरान सनी केजुअल लुक में बेहद हैंडसम लग रह थे।

यामी गौतम और आदित्य धर के अलावा स्क्रीनिंग में अभिनेता अरुण गोविल भी अपनी पत्नी के साथ पहुंचे। ‘आर्टिकल 370’ की स्क्रीनिंग में ओम राउत, ताहा शाह, मनोज जोशी, मृणाल ठाकुर और कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा भी शामिल हुए। ब्लैक कलर के आउटफिट में मृणाल का ग्लैमरस अंदाज देखने को मिला।

वहीं, ‘आर्टिकल 370’ की बात करें तो ये फिल्म कश्मीर घाटी का हालात बयां किए गए हैं। यह फिल्म आज 23 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। ‘आर्टिकल 370’ एक हाई-ऑक्टेन, एक्शन पॉलिटिकल ड्रामा है, जो ‘आर्टिकल 370’ को अप्रभावी बनाकर कश्मीर में आतंकवाद को खत्म करने के इर्द-गिर्द घूमती है।

मौत की झूठी अफवाह फैलाकर कानूनी पचड़े में फंसीं पूनम पांडे? अभिनेत्री ने चुप्पी तोड़ बताया सच

मॉडल-अभिनेत्री पूनम पांडे बीते दिनों जबरदस्त सुर्खियों में रहीं। पूनम ने अपनी मौत की झूठी अफवाह फैलाई और बाद में आकर सफाई दी कि उन्होंने सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए यह कदम उठाया था। इसके बाद अभिनेत्री खूब ट्रोल हुईं। साथ ही उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की भी जानकारी सामने आई। वहीं, अब इस पर खुद पूनम ने चुप्पी तोड़ी है और सच का खुलासा किया है।

पूनम पांडे पर कानूनी कार्रवाई नहीं!
पूनम पांडे ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी मौत की झूठी कहानी बनाकर सुर्खियां बटोरीं। उन्होंने अब साफ किया है कि उनके खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है। हालिया इंटरव्यू में पूनम पांडे ने इस मामले में कुछ जानकारियां साझा कीं। पूनम ने कहा कि उन्होंने कोई अपराध नहीं किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अफवाहों के विपरीत उनके खिलाफ कोई मामला नहीं है।

पूनम पांडे ने मानी गलती?
पूनम पांडे ने कहा कि वह एक संतुष्ट जीवन जी रही हैं, खाना पकाने जैसी दैनिक गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं और अपनी शूटिंग कमिटमेंट्स को जारी रख रही हैं। अपने विवादास्पद अभियान के परिणामों पर विचार करते हुए, पूनम ने स्वीकार किया कि वह हैरान और उदास महसूस कर रही हैं। उन्होंने अपने उठाए गए कदम पर आलोचनाओं को स्वीकार किया लेकिन इस बात पर जोर दिया कि अभियान ने सफलतापूर्वक सर्वाइकल कैंसर के बारे में जागरूकता बढ़ाई।

बबीता फोगाट ने किया पूनम का समर्थन!
पूनम पांडे ने खुलासा किया कि पहलवान बबीता फोगाट उनके समर्थन में आगे आईं और उन्होंने खुलासा किया कि उनके घर में दो महिलाएं सर्वाइकल कैंसर से जूझ रही थीं। भावनात्मक दबाव और आहत करने वाली टिप्पणियों के बावजूद, पूनम ने एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मुद्दे पर अपने अभियान की सफलता पर प्रकाश डाला। वर्कफ्रंट की बात करें तो पूनम पांडे को आखिरी बार वेब सीरीज ‘हनीमून स्वीट रूम नंबर 911’ में देखा गया था।

आज का राशिफल; 23 फरवरी 2024

मेष राशि:
आज का दिन आपके लिए लेनदेन से संबंधित मामलों में सावधानी बरतने के लिए रहेगा। विद्यार्थियों का उच्च शिक्षा पर पूरा जोर रहेगा और संतान पक्ष की ओर से आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको जल्दबाजी में काम करने से बचना होगा। भावनात्मक मामले में आप बेहतर बनेंगे। आप अपने धन का कुछ हिस्सा दान-पुण्य के कार्य में भी लगाएंगे, जिससे आपकी छवि और निखरेगी। परिवार में आज किसी सदस्य को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है, इसलिए बहुत ही तोल मोलकर बोले। यदि आपने संतान से कोई वादा किया था, तो आपको उसे पूरा करना होगा।
वृष राशिः
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपकी किसी डील को फाइनल करने के लिए यदि आप लंबे समय से प्रयास कर रहे थे, तो वह फाइनल हो सकती है। आपको बड़ों का सहयोग और सानिध्य भरपूर मात्रा में मिलेगा, लेकिन आप किसी काम को लेकर अपनी मनमर्जी ना चलाएं और पारिवारिक मामलों में आप सोच समझ से कोई फैसला लें। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। जीवनसाथी की सेहत में कुछ गिरावट आ सकती है, इसलिए आप सावधानी बरतें। जरूरी कामों को आपको धैर्य रखकर निपटना होगा।
मिथुन राशि :
आज का दिन आपके लिए आलस्य को त्यागकर आगे बढ़ने के लिए रहेगा, तभी आप अपने कामों को समय से कर पाएंगे। बंधुत्व की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आप महत्वपूर्ण जानकारी भी आसानी से जुटा पाएंगे और कार्यक्षेत्र में भी आप कुछ नए लोगों को शामिल कर सकते हैं, लेकिन आप अपने कामों में जिम्मेदारी दिखाएं। उनमें ढील ना बरतें, नहीं तो आपको कोई नुकसान होने की संभावना है। आप जनकल्याण के कार्य से जुड़कर आप नाम कमाएंगे और आपका कोई विरोधी आपको परेशान कर सकता है। संतान की तरक्की में यदि कुछ बाधा आ रही थी, तो वह भी दूर होगी।
कर्क राशि:
आज का दिन आपके लिए सुख समृद्धि बढ़ाने वाला रहेगा। आपको कारोबार में तेजी देखने को मिलेगी और संतान के संस्कारों और परंपराओं को बल मिलेगा। आपके मन में प्रेम और सहयोग की भावना बनी रहेगी। आप रक्त संबंधी रिश्तों को जोड़ने में कामयाब रहेंगे। आपके घर किसी भव्य आयोजन के होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को अपनी मेहनत में कोई कसर नहीं छोड़नी है, तभी उन्हें कोई अच्छा मुकाम हासिल हो सकता है। आपको अपने किसी मित्र की चिंता सता सकती है।
सिंह राशि:
आज के दिन आप कुछ नए संपर्कों से लाभ उठाएंगे। आप कार्यक्षेत्र में अपनी सोच में सकारात्मकता बनाए रखें और आपके मान सम्मान में वृद्धि होने से आप प्रसन्न रहेंगे। आप किसी घर, मकान या फिर दुकान आदि की खरीदारी भी कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। आपको अपने निजी मामलों में किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह मशवरा करने से बचना होगा, नहीं तो वह आपको कोई गलत सलाह दे सकते हैं। कला कौशल में सुधार आएगा। किसी सरकारी योजना का आपको पूरा लाभ मिलेगा, लेकिन आप किसी काम में उसके नीति-नियमों पर पूरा ध्यान दें।
कन्या राशि:
आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। दान धर्म के कार्य में आपकी पूरी रुचि रहेगी। आप अपने मामलों में सजगता से आगे बढ़े, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। आप किसी बड़े निवेश को करने से पहले सोच विचार अवश्य करें। आप अपने घर किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं, जिसमें रिश्तेदारों में किसी परिजन के आने की संभावना बनती दिख रही है। आपको कुछ ठगी और अजनबी लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है, जो जातक राजनीति में कार्यरत है, उन्हें किसी बड़े नेता से मिलने का मौका मिलेगा।
तुला राशिः
आज का दिन एक से अधिक स्रोतों से आय दिलाने वाला रहेगा। विभिन्न योजनाओं में आप आगे बढ़ेंगे और लाभ के प्रयासों में तेजी आएगी। व्यावसायिक गतिविधियां बेहतर रहेंगी। व्यापार में आपको एक अच्छा उछाल देखने को मिलेगा, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा, जो जातक प्रॉपर्टी डीलिंग में निवेश करते हैं, उन्हें किसी बड़ी दिल को फाइनल करने का मौका मिल सकता है। आपकी नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी और आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से आप प्रसन्न रहेंगे। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।
वृश्चिक राशिः
आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामलों में अच्छा रहने वाला है। आप अपने अनुभवों का लाभ उठाएंगे और व्यावसायिक गतिविधियां भी पहले से बेहतर रहेंगी। आपको किसी शुभ मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आप अपने लक्ष्य को पूरा करने से पीछे नहीं हटेंगे और आपकी पद प्रतिष्ठा बढ़ने से आपको खुशी होगी। संतान को यदि आप कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उन पर खरे उतरेंगे, लेकिन आपको अपने कामों को लेकर थोड़ी भागदौड़ करनी होगी, तभी वह पूरे होते दिख रहे हैं।
धनु राशिः
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप कार्यक्षेत्र में अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे और परिजनों का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर अपने सीनियर से बातचीत करनी होगी। यदि आपने किसी काम को भाग्य के भरोसे किया, तो उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। दीर्घकालीन योजनाएं गति पकड़ेगी, लेकिन आपको उसमें समय को ध्यान में रखकर किसी काम को करना होगा, तभी आप सभी कामों को समय से पूरे कर पाएंगे। आपके बड़े लक्ष्य पूरे होने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आप किसी मनोरंजन की यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं।
मकर राशिः
आज का दिन जिम्मेदारी से काम करने के लिए रहेगा। आपको बड़ों की बातों को सुनना और समझना होगा। बिजनेस में यदि आपको किसी निवेश संबंधी योजना के बारे में बताएं, तो आप उसमें धन लगाने से बचें। अपने जरूरी कामों को कल के भरोसे ना छोड़ें, नहीं तो उन्हें पूरा करने में समस्या हो सकती है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को मान सम्मान मिलने से उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आपका कोई विरोधी आपको परेशान कर सकता है। आपको किसी परिजन की सलाह पर चलना अच्छा रहेगा। आपकी आय बढ़ने से आप प्रसन्न रहेंगे।
कुंभ राशिः
आज का दिन आपके लिए दांपत्य जीवन में खुशहाली लेकर आएगा। नौकरी में कार्यरत लोग टीमवर्क के जरिए किसी काम को आसानी से पूरा कर पाएंगे। कोई बड़ी उपलब्धि आपको हासिल हो सकती है। विभिन्न मोर्चा में आपकी सकारात्मकता रहेगी और साझेदारी में काम करने से आपके बिजनेस के कामों में आसानी हो सकती है, लेकिन आपको अपने शारीरिक कष्टों को नजरअंदाज करने से बचना होगा, नहीं तो बाद में कोई बड़ी बीमारी का सामना करना पड़ सकता है। आप सभी का भरोसा आसानी से जीत पाएंगे। कामकाज में आपको तेजी दिखानी होगी।
मीन राशिः
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आप किसी के बहकावे में आकर कोई निर्णय लेने से बचें और यदि आपने किसी काम की पहल की, तो बाद में वह आपके लिए नुकसानदायक रहेगी। आप अपनी मेहनत से कार्यक्षेत्र में एक अच्छा मुकाम हासिल करने में कामयाब रहेंगे। आपको लेनदेन से संबंधित मामलों में सावधान रहकर आगे बढ़ना होगा, नहीं तो आपके कुछ विरोधी आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रच सकते हैं। सेवाक्षेत्र से जुड़कर आप अच्छा नाम कमाएंगे, इसलिए आपको किसी संस्था से जुड़ने का मौका मिलेगा।

लाहौल के जोबरंग में हिमस्खलन, आठ मिनट तक हवा में रहा बर्फ का बवंडर, जानें मौसम पूर्वानुमान

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्र लाहौल में ताजा बर्फबारी के बाद मौसम खुलते ही पहाड़ों से हिमस्खलन होना शुरू हो गया है। गुरुवार सुबह करीब 9:00 बजे जोबरंग गांव के समीप पहाड़ से भारी हिमस्खलन हुआ है। इससे आठ मिनट तक बर्फ का बवंडर हवा में रहा। जोबरंग पंचायत के पूर्व प्रधान सोम देव योकी ने हिमस्खलन की आवाज सुनी। उन्होंने अपने घर की छत से गिरते हिमखंड और उससे उठे बवंडर को अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। उपायुक्त लाहौल-स्पीति राहुल कुमार ने घाटी के लोगों से अपील की है कि लोग अनावश्यक इधर-उधर न जाए।

उन्होंने बताया कि लाहौल के पहाड़ों में भारी बर्फबारी हुई है। अब मौसम खुलते ही धूप खिलने से हिमस्खलन का खतरा बढ़ जाता है लिहाजा लोग एहतियात बरते और अनावश्यक यात्रा न करें। उधर, बीते दिनों हुई बर्फबारी से राज्य में मंगलवार सुबह 10:00 बजे तक तीन नेशनल हाईवे और 400 सड़कें यातायात के लिए बाधित थीं। इसके अतिरिक्त 289 बिजली ट्रांसफार्मर व 11 पेयजल आपूर्ति स्कीमें भी ठप हैं। सबसे अधिक 288 सड़कें लाहौल-स्पीति में बंद हैं। चंबा जिले में 83 सड़कों पर आवाजाही प्रभावित है।

मौसम खुलते ही चांदी की तरह चमकीं किन्नौर की वादियां
किन्नौर जिले की भावा वैली में एक बार फिर हल्की बर्फबारी हुई है। भावावैली बर्फ की सफेद चादर से ढक गई है। वहीं, क्षेत्र के लोगों को फिर कड़ाके की ठंड का सामना करना पड रहा है। मौसम खुलते ही बर्फ की चादर ओढ़े काफनू के आराध्य देवता कामशू नारायण के मंदिर के आसपास शानदार नजारा देखने को मिला।

बुधवार देर शाम से यहां से रुक-रुककर बर्फबारी का दौर शुरू हुआ था और देररात तक चलता रहा। भावावैली में एतिहासिक त्योहार फागुल शुरू हुआ है। ऐसे में त्योहार के दिन बर्फबारी होना क्षेत्र के लोग अगामी फसल के लिए औषधि मान रहे हैं।

जानें मौसम पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार उच्च पर्वतीय एक-दो स्थानों पर मौसम खराब रहने के आसार हैं। अन्य भागों में मौसम साफ रहेगा। वहीं, 24 फरवरी की रात से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ राज्य में सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से राज्य में 26 व 27 फरवरी को फिर बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। 28 फरवरी को उच्च पर्वतीय कुछ स्थानों पर मौसम खराब रह सकता है।

क्या है याकूजा, जिसके सरगना ने करवाई परमाणु सामग्री की तस्करी, जापान में यह कैसे बना जुर्म का पर्याय?

जापान का कुख्यात माफिया गैंग ‘याकूजा’ एक बार चर्चा में है। दरअसल, बुधवार को याकूजा के सरगना पर अमेरिका में गंभीर आरोप तय हुए हैं। अमेरिकी अदालत में याकूजा के सरगना तकेशी इबीसावा को परमाणु सामग्री की तस्करी की साजिश रचने का आरोपी बनाया गया है। दावा है कि इबिसावा ने म्यांमार से यूरेनियम और हथियारों के स्तर का प्लूटोनियम अन्य देशों तक पहुंचाने की साजिश रची।

हालांकि, यह कोई पहली बार नहीं है जब याकूजा संगठन की काली करतूत सामने आई है। साल 2021 में सिंडिकेट के तत्कालीन मुखिया सटोरू नोमुरा को मौत की सजा दी गई थी। नोमुरा पर चार हमले करवाने का आरोप था।

आइये जानते हैं कि याकूजा संगठन अभी क्यों चर्चा में हैं? आखिर क्या है याकूजा गैंग? क्या संगठन से जुड़े लोग पहले भी गंभीर अपराधों में लिप्त मिले हैं?

याकूजा संगठन अभी क्यों चर्चा में हैं?
जापान के याकूजा संगठन के मुखिया तकेशी इबीसावा पर अमेरिकी न्याय विभाग के एक नया अभियोग लगाया है। तकेशी पर म्यांमार में एक विद्रोही गुट के नेता से हथियार स्तर की परमाणु सामग्री बेचने की कोशिश करने का आरोप लगा है।

याकूजा के सरगना को साल 2022 में नशीली दवाओं और हथियारों की तस्करी की साजिशों के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इबीसावा पर परमाणु सामग्री बेचने का प्रयास करने के लिए कई नए आरोप लगे हैं। नए अभियोग के अनुसार, एबीसावा ने 2020 में ड्रग एन्फोर्समेंट एडमिनिस्ट्रेशन के एक गोपनीय सूत्र और एक अंडरकवर डीईए एजेंट को बताया था कि उसके पास परमाणु सामग्री तक पहुंच है जिसे वह बेचना चाहता था। तकेशी ने यह भी पूछा था कि क्या उनके पास यूरेनियम के लिए कोई खरीदार है।

कहा जाता है कि अंडरकवर एजेंट एबीसावा को सामग्री को एक अन्य गोपनीय सूत्र को बेचने में मदद करने के लिए राजी हुआ। अभियोग के अनुसार, यह गोपनीय सूत्र खुद को ईरान का जनरल बता रहा था। उस दौरान एजेंट ने एबीसावा से पूछा कि क्या इस सामग्री को परमाणु हथियारों के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है, तो उसने कहा कि ईरान को परमाणु हथियारों के लिए इसकी आवश्यकता है। एबीसावा ने कहा, ‘मैं ऐसा सोचता हूं।’

2022 में थाई एजेंसी ने परमाणु नमूने बरामद किए
साल 2021 में एबीसावा ने अंडरकवर एजेंट को बताया कि म्यांमार में विद्रोही गुट का नेता यूरेनियम सहित परमाणु सामग्री बेच सकता है। यह सौदा हथियारों की खरीद के लिए पैसे जुटाने के लिए काल्पनिक ईरानी जनरल के जरिए तय हुआ।

विद्रोही नेता के दलालों ने दावा किया कि उनके पास हजारों किलोग्राम परमाणु सामग्री है। इसके साथ ही यह भी कहा गया कि नेता के प्रभाव वाले इलाके में पांच टन तक परमाणु सामग्री का उत्पादन किया जा सकता है। वीडियो कॉल के दौरान अंडरकवर एजेंट ने ईरान से हथियारों के बदले यूरेनियम के आदान-प्रदान के बारे में पूछा। इस पर दलाल और नेता दोनों राजी हो गए।

अभियोग में कहा गया है कि 2022 में थाईलैंड की एजेंसी ने दलालों द्वारा एजेंट को दिखाए गए परमाणु नमूने बरामद किए और उन्हें अमेरिका भेज दिया। बाद में नमूनों की जांच में पाया गया कि उनमें यूरेनियम, थोरियम और प्लूटोनियम थे। इसके साथ ही प्लूटोनियम हथियार स्तर का था।

नमूनों में पाए गए प्लूटोनियम के बारे में भी अभियोग में जिक्र है। कहा गया कि यदि पर्याप्त मात्रा में प्लूटोनियम का उत्पादन किया जाए, तो यह परमाणु हथियार में इसका उपयोग हो सकता है।