Friday , October 25 2024

Editor

थाने के अंदर गोलीबारी में घायल शिवसेना नेता महेश गायकवाड़ की हालत गंभीर, मिलने पहुंचे सीएम शिंदे

महाराष्ट्र के कल्याण से शिवसेना के नेता महेश गायकवाड़ का इलाज कर रहे अस्पताल ने कहा कि उनकी हालत गंभीर है। ठाणे जिले के उल्हासनगर में जमीन विवाद को लेकर शुक्रवार रात एक पुलिस थाने के भीतर भाजपा के विधायक गणपत गायकवाड़ ने उनपर गोली चला दी थी। वहीं, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी उनके स्वास्थ्य का हाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे हैं।

अस्पताल ने शनिवार को अपना मेडिकल बुलेटिन जारी किया है। इसमें अस्पताल ने कहा, दो फरवरी 2024 की रात को कई गोलियां लगने के बाद महेश गायकवाड़ घायल हालत में जुपिटर अस्पताल आए। आपातकालीन जीवन रक्षक सर्जरी के रूप में रात में उनता तुरंत ऑपरेशन किया गया।

बुलेटिन में गया, सर्जरी के बाद वह आईसीयू में हैं और वेंटिलेटर पर हैं। उनकी हालत अभी गंभीर है और विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम उनकी निगरानी कर रहे हैं। इस टीम में इंटसिविस्ट, जनरल सर्जन और थोरैसिक और आर्थोपेडिक सर्जन शामिल हैं। इसमें राहुल पाटिल के रूप में पहचाने गए एक अन्य घायल के बारे में भी जानकारी दी गई। बुलेटिन में बताया गया कि उसे भी गोली लगी थी। रात में ही उनका ऑपरेशन किया गया और उन्हें गहन चिकित्सा इकाई में रखा गया और उनकी हालत स्थिर है।

‘असफल हुए तो मोदी के गुलाम बन जाएंगे’, न्याय संकल्प कार्यकर्ता सम्मेलन में पीएम मोदी पर बरसे खरगे

दिल्ली में ‘न्याय संकल्प कार्यकर्ता सम्मेलन’ को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि ‘ये लड़ाई संविधान और लोकतंत्र बचाने की लड़ाई है, अगर आप इसमें असफल हुए तो आप हमेशा के लिए मोदी के गुलाम बन जाओगे।’ खरगे ने भाजपा पर नफरत की राजनीति करने का आरोप लगाया और मोदी सरकार पर अपने वादे पूरे न करने का भी आरोप लगाया।

पीएम मोदी पर बरसे खरगे
सम्मेलन को संबोधित करते हुए खरगे ने कहा ‘उन्होंने (भाजपा) हर साल दो करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था, कहां हैं वो नौकरियां? हम उन्हें (पीएम मोदी) क्या ‘झूठों का सरदार’ कहें।’ खरगे ने कहा कि ‘आज हर अखबार में मोदी की गारंटी लिखा रहता है। मोदी जी की गारंटी थी कि हर साल दो करोड़ नौकरियां, लोगों के खाते में 15-15 लाख रुपये, लेकिन मोदी ने कुछ नहीं दिया। कांग्रेस ने जो भी वादा किया, उसे पूरा करके दिखाया। उन्होंने हमारे किसानों को धोखा दिया, युवाओं, महिलाओं को धोखा दिया।’ कांग्रेस अध्यक्ष ने तंज कसते हुए कहा ‘सबका साथ, सबका विकास लेकिन मोदी ने कर दिया सबका सत्यानाश।’ खरगे ने कहा ‘मोदी जी बात नहीं करते अंदर से सबको काट देते हैं। मुंह में राम बगल में छुरी रख के निकलते हैं और सबको काटते फिरते हैं…हमने मोहब्बत की दुकान खोली है, लेकिन उन्होंने बदले की और नफरत की दुकान खोली हुई है।’

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के अभियान का आगाज
न्याय संकल्प कार्यकर्ता सम्मेलन के साथ ही कांग्रेस ने अपने लोकसभा चुनाव अभियान का आगाज कर दिया है। पूर्वी दिल्ली के गांधी नगर स्थित रामलीला मैदान में न्याय संकल्प सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। सम्मेलन में 20 हजार के करीब कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पास जारी किए गए थे।

भारत की गोर्खाली बेटी ने अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा, दिया यह संदेश

निश्चित ही यह एक बड़ी कामयाबी है। साथ ही यह गर्व और खुशी का पल भी है, क्योंकि अब यहां पर भी मेरे देश भारत का तिरंग हमेशा लहराता रहेगा। अगर आप सही दिशा में ऊर्जा लगाएंगे तो हर सपना साकार हो होगा। जब आप अपने मंजिल पर पहुंच जाते हैं, तब आपकी सारी थकान दूर हो जाती है। अपनी खुशी को कुछ इस तरह से बयां करती हैं, मनिता प्रधान।

सिक्किम की 38 वर्षीय पर्वतारोही मनिता ने 31 जनवरी को दक्षिण अमेरिका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एकॉनकागुआ को फतह किया। बैस कैंप से अमर उजाला से खास बातचीत में मनिता ने कहा, माउंट एकॉनकागुआ पर चढ़ना पृथ्वी के सात महाद्वीपों में से प्रत्येक के सबसे ऊंचे पर्वत “सेवन समिट्स” को जीतने और खोज का हिस्सा है। मनिता कहती हैं, बेटियां आज सपने बुन भी रही हैं और उसे साकार करके भी दिखा रही हैं। आज भारत की बेटियां किसी से कम नहीं हैं, हर क्षेत्र में परचम लहरा रही हैं। उन्होंने इस सफलता में सहयोग के लिए सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम तमांग का आभार जताया।

मनिता ने जोड़ी एक नई शिखर, अलगा लक्ष्य भी तय
एकॉनकागुआ की चढ़ाई के साथ ही भारत के सिक्किम की पर्वतारोही गोर्खाली बेटी मनिता प्रधान ने दुनिया के प्रत्येक महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटियों, सेवन समिट्स को जीतने की
अपनी महत्वाकांक्षी यात्रा में एक और शिखर जोड़ लिया है। मनिता ने बताया कि एकॉनकागुआ की चढ़ाई साथी पर्वतारोहियों के साथ 16 दिसंबर को शुरू की थी और 31 जनवरी, 2024 को वे एकॉनकागुआ पर तिरंग फहराने में कामयाब हुईं। यह दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी 6,962 मीटर (22,837 फीट) है। उन्होंने बताया अगला लक्ष्य उत्तरी अमेरिका में माउंट डेनाली और अंटार्कटिका में माउंट विंसन मासिफ और इंडोनेशिया में कार्स्टेंस पिरामिड की चढ़ाई के साथ प्रोजेक्ट सेवन समिट को पूरा करना होगा। मनिता कहती हैं, बेटियां आज सपने बुन रही हैं और उसे साकार करके भी दिखा रही हैं। मनिता ने कहा, आज भारत की बेटियां किसी से कम नहीं हैं, हर क्षेत्र में परचम लहरा रही हैं।

फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा
अपनी यात्रा के बारे में मनिता बताती हैं कि 2011 में एचएमआई दार्जिलिंग से बेसिक, एडवांस और मेथड ऑफ इंस्ट्रक्शन कोर्स पूरा करने के बाद, उन्होंने 2013 में माउंट मणिरंग 6593 मीटर पर चढ़कर अपनी चढ़ाई यात्रा शुरू की। फिर उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। मनिता ने बताया कि इससे पहले दस शिखरों पर चढ़ाई कर चुकी हैं। इनमें सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट (2021), माउंट एल्ब्रस (2022), त्रिशुल, भागीरथी और माउंट किलिमंजारो (2022) सहित कई अन्य चोटियां शामिल हैं। ये सभी 6000 मीटर से ऊंची हैं।

अंतिम परिणाम के लिए भी रहना पड़ता है तैयार

  • मनिता ने युवा पर्वतारिहियों के लिए कहा, यह बहुत ही साहसिक खेल है, जिसमें भारी जोखिम शामिल है और कभी-कभी अंतिम परिणाम का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए नए पर्वतारियों को इन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
  • सुरक्षा को बाकी सब से ऊपर प्राथमिकता दें। उचित चढ़ाई तकनीक, और बचाव प्रक्रियाएं सीखें। कभी भी अपनी सीमाओं को अपने कौशल या सुविधा क्षेत्र से आगे न बढ़ाएं।
  • पहाड़ का सम्मान करें. मौसम की स्थिति, इलाके के खतरों और संभावित खतरों से सावधान रहें। प्रकृति की शक्ति को कम मत आंकिए।
  • एक जिम्मेदार साथी या समूह के साथ चढ़ें। कभी भी अकेले चढ़ाई न करें, विशेषकर सुदूर या चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में। स्पष्ट संचार रखें और एक-दूसरे की मदद के लिए तैयार रहें।
  • केवल ताकत पर नहीं, बल्कि तकनीक पर ध्यान दें। दक्षता और सुरक्षा के लिए अच्छा फुटवर्क, संतुलन और शरीर की स्थिति महत्वपूर्ण है।
  • अनुभवी पर्वतारोहियों या प्रशिक्षकों से मार्गदर्शन लें। वे बहुमूल्य प्रतिक्रिया प्रदान कर सकते हैं और आपको सुरक्षित रूप से प्रगति करने में मदद कर सकते हैं।
  • केवल शिखर का नहीं, बल्कि प्रक्रिया का आनंद लें।
  • मानसिक लचीलापन विकसित करें। चढ़ाई शारीरिक और मानसिक रूप से कठिन हो सकती है। डर, आत्म-संदेह और थकान को हराना सीखें।
  • धैर्यवान और दृढ़ रहें। प्रगति में समय और प्रयास लगता है। छोटी-छोटी जीत का जश्न मनाएं और असफलताओं से सीखें।

बेल्जियम के नागरिक पर FIR मामले में बड़ा आदेश, तमिलनाडु में दर्ज प्राथमिकी रद्द होगी

सुप्रीम कोर्ट ने लगभग छह साल पहले हुई मौतों के मामले में बड़ा आदेश पारित किया है। 2018 में तमिलनाडु की कुरंगानी पहाड़ियों में 13 लोगों की मौत के मामले में तमिलनाडु पुलिस ने बेल्जियम के नागरिक- पीटर वान गीत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। शीर्ष अदालत के आदेश के बाद प्राथमिकी और सभी कानूनी कार्यवाहियों को रद्द किया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक पर्वतारोहण / ट्रेकिंग के दौरान जंगली आग की चपेट में आने के कारण 13 लोगों की मौत हो गई थी शीर्ष अदालत में जस्टिस बीवी नागरत्ना और एजी मसीह की पीठ ने बेल्जियम के नागरिक को राहत देने का आदेश पारित किया। इससे पहले मद्रास उच्च न्यायालय की मदुरै पीठ ने 20 अगस्त, 2022 को बेल्जियन नागरिक को राहत देने से इनकार कर दिया था।

बेल्जियम के नागरिक के खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करते हुए सुप्रीम कोर्ट में दो जजों की खंडपीठ ने कहा, पर्वतारोहण / ट्रेकिंग कर रहा दल दुर्भाग्य से जंगल की आग में घिर गए। मौत केवल दुर्घटना है। इससे अपीलकर्ता (बेल्जियम के नागरिक) की किसी लापरवाही या आपराधिक इरादे की पुष्टि नहीं होती। अपीलकर्ता की उन ट्रेकर्स की मृत्यु में कोई भूमिका नहीं थी। जंगल की आग प्राकृतिक कारणों से लगी।

हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ अपील पर राहत देने का एलान करते हुए शीर्ष अदालत ने नोट किया कि लगभग छह साल पहले 11 मार्च, 2018 को हुए हादसे में 13 लोगों की मौत हुई, जबकि कई लोग घायल भी हुए। हादसे के बाद 12 मार्च, 2018 को एक प्राथमिकी दर्ज की गई। सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया कि ट्रेकिंग अभियान में शामिल लोग जंगल की आग में फंस गए थे और जान बचाकर जंगल से भागने में सफलता नहीं मिली। आग की चपेट में आए ट्रेकर चारों दिशाओं से लगी आग की चपेट में आ गए। नतीजतन 13 लोगों की मौत के मामले में बेल्जियम के नागरिक का कोई दोष साबित नहीं होता।

फरवरी में मिल रही हैं कितनी छुट्टियां? जानें इस महीने कब बना सकते हैं घूमने की योजना

फरवरी मोहब्बत का महीना है। इस महीने वैलेंटाइन सप्ताह मनाया जाता है। सात दिन आशिकों का उत्सव रहता है, जिसकी शुरुआत 7 फरवरी से होती है और 14 फरवरी वैलेंटाइन डे तक जारी रहता है। इस दौरान लोग अपने पार्टनर के साथ घूमने जाते हैं। साथी के साथ वक्त बिताने के लिए उन्हें छुट्टियों की जरूरत होती है। ऐसे में फरवरी माह में पार्टनर के साथ कहीं सफर पर जाने की योजना बना रहे हैं तो सबसे पहले ये जान लें कि इस माह छुट्टियां कब-कब हो रही हैं। बैंक हाॅलीडे कब हैं और साथ ही कब और कितने लाॅग वीकेंड मिल रहे हैं। वैसे सफर के लिए यह महीना बेहतर समय भी होता है, क्योंकि इस महीने सर्दी कुछ कम हो जाती है। गर्मी बिल्कुल नहीं होती है, ऐसे में हिल स्टेशनों में बिना मार्ग अवरूद्ध हुए बर्फबारी का लुत्फ उठाने जा सकते हैं। आइए जानते हैं फरवरी में कब छुट्टी मिल रही है और कब व कहां सफर पर जा सकते हैं।

फरवरी में बैंक हॉलिडे

इस महीने कोई त्यौहार या राष्ट्रीय पर्व नहीं होता है, ऐसे में फरवरी माह में कोई भी बैंक हॉलिडे नहीं है। दफ्तर या कॉलेज से आपको छुट्टी लेनी होगी। हालांकि दो दिन के लिए घूमने जाना चाह रहे हैं तो वीकेंड ट्रिप बेहतर विकल्प है। फरवरी में वीकेंड ट्रिप पर जा सकते हैं

फरवरी में वीकेंड

3 और 4 फरवरी को शनिवार व रविवार है। इन दो दिनों में आप आसपास के पर्यटन स्थलों या हिल स्टेशन पर घूमने जा सकते हैं। इसके अलावा 10 और 11 फरवरी, 17-18 फरवरी और 24-25 फरवरी को दो दिन के वीकेंड ट्रिप पर जा सकते हैं।

फरवरी में वीकेंड ट्रिप पर कहां जाएं

फरवरी में कोई बैंक हाॅलीडे नहीं है। ऐसे में अगर शनिवार और रविवार को छुट्टी मिलती है तो वीकेंड ट्रिप पर जा सकते हैं। एक दिन का अवकाश लेकर शुक्रवार, शनिवार और रविवार को तीन दिन के लिए घूमने निकल सकते हैं। दिल्ली के आसपास कई पर्यटन स्थल हैं, जहां आप घूमने के लिए जा सकते हैं। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के हिल स्टेशन दो दिन में घूमने के लिए जा सकते हैं।

शिमला-मनाली

आप दो दिन की ट्रिप पर हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थलों की सैर के लिए जा सकते हैं। शिमला या मनाली घूमने जा सकते हैं। कुल्लू की सैर पर भी जा सकते हैं।

ऋषिकेश- मसूरी

उत्तराखंड में भी कई हिल स्टेशन हैं जहां आप वीकेंड ट्रिप पर जा सकते हैं। ऋषिकेश और मसूरी कम पैसों में दो दिन में घूमने के लिए बेहतरीन जगह है। देहरादून रेलवे स्टेशन से मसूरी और ऋषिकेश की दूरी कुछ घंटों की है। महज 3 से 5 हजार में इन जगहों पर छुट्टी बिता सकते हैं।

अयोध्या

राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद से अयोध्या का पर्यटन बढ़ा है। दो दिन की छुट्टी है तो फरवरी में अयोध्या में राम मंदिर और हनुमान गढ़ी के दर्शन के लिए भी आ सकते हैं। वैसे अयोध्या में घूमने के लिए कई अन्य धार्मिक स्थल और ऐतिहासिक जगहें भी हैं।

सिंगल होने का उठाएं लुत्फ, इस तरह मनाएं वैलेंटाइन डे…

14 फरवरी को वैलेंटाइन डे है। यह दिन हर प्यार करने वालों के लिए किसी त्योहार के जैसा होता है। वैलेंटाइन डे पर लोग अपने साथी के साथ वक्त बिताते हैं। एक दूसरे के लिए सरप्राइज प्लान करते हैं, तोहफे और अन्य कई तरीकों से उन्हें खास महसूस कराते हैं और अपने प्यार का इजहार करते हैं। वहीं वैलेंटाइन डे से एक सप्ताह पहले ही मोहब्बत का उत्सव शुरु हो जाता है। 7 फरवरी से 14 फरवरी तक मनाए जाने वाले वैलेंटाइन वीक में रोज डे, प्रपोज डे, टेडी डे, चॉकलेट डे, प्रॉमिस डे, हग डे और किस डे भी आता है। ये सारे ही दिन साथी से अपने दिल की बात कहने के तरीके के रूप में मनाते हैं।

जहां वैलेंटाइन डे के मौके पर कपल बेहद उत्साहित होते हैं और फरवरी आते ही तरह तरह की योजनाएं बनाने लगते हैं, वहीं सिंगल लोग यानी जो किसी के साथ रिलेशनशिप में नहीं होते या किसी के प्यार में नहीं होते, वो वैलेंटाइन डे पर उदासी महसूस करते हैं। उनके कमिटेड दोस्त अपने पार्टनर के साथ व्यस्त हो जाते हैं और सिंगल अकेला महसूस कर सकते हैं। ऐसा नहीं कि वैलेंटाइन डे केवल आशिकों का दिन है, बल्कि ये तो प्यार करने वालों का दिन है। सिंगल खुद से प्यार करते हैं, अपने दोस्तों और परिवार से प्यार करते हैं। ऐसे में सिंगल लोग भी वैलेंटाइन डे उतने ही उत्साह से मना सकते हैं, जितना कि कपल। आइए जानते हैं सिंगल कैसे मनाएं वैलेंटाइन डे।

परिवार संग पिकनिक

वैलेंटाइन डे को अपने परिवार के साथ मना सकते हैं। इस दिन अपने परिवार के साथ मजेदार वक्त बिताएं। उन्हें लेकर पिकनिक पर जाएं। इस मौके पर अपने माता पिता को आई लव यू बोलकर अपने प्यार का अहसास कराएं और उन्हें बताएं कि पार्टनर ही नहीं वह भी आपके जीवन में कितने अहम हैं। परिवार को लेकर मंदिर भी जा सकते हैं। शाम में कहीं बाहर डिनर पर भी जा सकते हैं।

दोस्तों संग मस्ती

वैसे तो दोस्तों के साथ आप अक्सर हैंगआउट करते हैं लेकिन वैलेंटाइन डे के मौके पर आपके कमिटेड दोस्त अपनी गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड के साथ व्यस्त हो सकता है। ऐसे में आप उन्हें देखकर अकेला महसूस न करें। बल्कि भूल जाएं कि दुनिया में आप ही केवल सिंगल हैं। अपने सारे सिंगल दोस्तों को एकत्र करें और उनके साथ मिलकर इस दिन को सेलिब्रेट करें। किसी दोस्त के घर मिलकर लंच कर सकते हैं। कहीं बाहर घूमने या पार्टी करने जा सकते हैं।

सफर पर जाएं

घूमने का शौक है तो वैलेंटाइन डे के मौके पर सोलो ट्रैवलिंग पर जा सकते हैं। चाहें तो परिवार या दोस्तों के साथ भी किसी हिल स्टेशन या आसपास के किसी पर्यटन स्थल की सैर की योजना बना सकते हैं। दो तीन दिन शहर से बाहर एक छोटी सी ट्रिप आपका मूड फ्रेश कर देगी, साथ ही आपके जीवन में पार्टनर की कमी भी महसूस नहीं होने देगी।

अपने लिए वक्त निकालें

सिंगल होने के भी कुछ फायदे हैं। कपल अक्सर एक दूसरे के लिए वक्त निकालने के चक्कर में खुद को वक्त नहीं दे पाते। लेकिन सिंगल व्यक्ति का जीवन काफी सुलझा और खुद में खुश रहने वाला हो सकता है। वैलेंटाइन डे के मौके पर खुद को वक्त दें। अपने छूटे हुए काम निपटा लें। शाॅपिंग पर जा सकते हैं। पार्लर या सैलून जा सकते हैं। घर पर कोई सीरीज देख सकते हैं। वो करें जो आपको पसंद हो। ऐसे करते हुए सेल्फी लें और अपडेट करके ये बताएं कि सिंगल होने के भी बहुत फायदे हैं।

कैंसर से जंग जीतने के लिए करें ये तीन योगासन, रोजाना अभ्यास से मिलेंगे कई तरह के लाभ

बजट पेश करते हुए पिछले दिनों वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सर्वाइकल कैंसर का जिक्र करते हुए 9 साल से 40 वर्ष की महिलाओं के टीकाकरण की बात कही। वहीं अगले ही दिन अभिनेत्री पूनम पांडे के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट की गई, जिसमें सर्वाइकल कैंसर से उनके निधन की सूचना दी गई। इसके पहले एक्टर आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा और सोनाली बेंद्रे ने कैंसर से जंग जीती थी। कैंसर, वैश्विक स्तर पर तेजी से बढ़ती गंभीर और जानलेवा स्वास्थ्य समस्याओं में से एक है, जिसके कारण हर साल लाखों लोगों की मौत हो जाती है। दुनियाभर में कैंसर के बढ़ते खतरे को लेकर लोगों को जागरूक और शिक्षित करने के उद्देश्य से हर साल चार फरवरी को विश्व कैंसर दिवस मनाया जाता है।कैंसर के जोखिम से बचने और कैंसर पीड़ितों को इस बीमारी से लड़ने के लिए कुछ योगासनों का अभ्यास करना चाहिए। यहां कैंसर के खतरे को कम करने के लिए कुछ योगासनों के बारे में बताया जा रहा है। इन योगासनों के नियमित अभ्यास से कई तरह के स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं।

वक्रासन

इस आसन के अभ्यास के लिए सबसे पहले आराम से बैठ जाएं। अब दोनों पैरों को सामने की ओर फैलाते हुए उनके बीच कोई गैप न रखें। दाएं पैर को मोड़ते हुए बाएं पैर के घुटने के बगल में लाएं और दाएं हाथ को पीठ के पीछे ले जाते हुए जमीन पर टिकाएं। अब बाएं हाथ से दाहिने पैर के बाई ओर हाथ डालते हुए दाहिने पैर से घुटने को छुएं। श्वास की गति सामान्य रखें। रोजाना आधा से एक मिनट इस योग का अभ्यास करें।

गोमुखासन

इस योग के अभ्यास से शरीर को कई तरह के लाभ मिलते हैं। वज्रासन की मुद्रा में बैठकर दाहिने पैर को घुटने से मोड़ें और बाएं पैर के कुल्हें के नीचे रखें। बाएं पैर को दोनों हाथों से उठाकर घुटने से मोड़ते हुए दाहिने पैर के ठीक घुटने के ऊपर रखें। बाएं हाथ को ऊपर से लेकर पीठ की ओर ले जाएं। अब दूसरा हाथ नीचे से होते हुए पीठ के पास रखें। बाद में दोनों हाथों की अंगुलियों को एक दूसरे से पकड़ लें। इस आसन को पांच मिनट तक करें।

उष्ट्रासन

इस आसन को करने के लिए घुटनों के बल बैठकर आराम से हाथ हिप्स पर रख लें। पैरों के तलवे छत की तरफ रखें। सांस अंदर लेते हुए रीढ़ की निचली हड्डी को आगे की तरफ आने का दबाव बनाएं। फिर कमर को पीछे की तरफ मोड़ते हुए धीरे से हथेलियों की पकड़ पैरों पर मजबूत करें। कुछ देर बाद पुरानी अवस्था में आ जाएं और आराम करें।

गायकी से फैंस के दिल जीतने की तैयारी में अक्षय कुमार, ‘शंभू’ की पहली झलक आई सामने

अक्षय कुमार बॉलीवुड के शानदार अभिनेताओं में से एक हैं। अपनी अदाकारी से वे लाखों फैंस के दिलों पर राज करते हैं। एक्टिंग के बाद खिलाड़ी कुमार अब गायकी से फैंस का मन मोहने की कोशिश में हैं। वे जल्द ही ‘शंभू’ गाने से अपनी आवाज का जादू बिखरते नजर आने वाले हैं। हाल ही में इस गाने को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।

अक्षय कुमार ने जारी किया टीजर
अक्षय कुमार ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से गाने का टीजर जारी कर दिया है। शनिवार को अभिनेता ने एक्स पर गाने की झलक साझा करते हुए लिखा, ”जय महाकाल, शंभू गाने का वीडियो पांच फरवरी को रिलीज होने जा रहा है।”
जय महाकाल 🙏🏻

अक्षय ने गाया है यह गाना
इस गाने में अक्षय कुमार भगवान शिव की भक्ति करते हुए नजर आने वाले हैं। गाने के टीजर में अभिनेता का लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। इस गाने को अक्षय ने अपनी आवाज से सजाया है। साथ ही, सुधीर यदुवंशी और विक्रम मोन्ट्रोसे ने भी इसे गाया है। गाने के कंपोजर भी विक्रम ही हैं। वहीं, इसका निर्देशन गणेश आचार्य ने किया है।

पहले भी कई गाने गा चुके हैं अक्षय
यह पहला मौका नहीं है जब अक्षय कुमार ने किसी गाने में अपनी आवाज दी है। इससे पहले भी वे गायकी में अपना हुनर आजमा चुके हैं। फिल्म टशन में बच्चन पांडे के टशन में उन्हें सुना जा चुका है। वहीं, स्पेशल 26 के एक गाने ‘मुझ में तू’ गाने को भी वे गा चुके हैं। अब शंभू गाने से वे दोबारा फैंस के दिलों पर राज करने की तैयारी में हैं।

इस फिल्म में जल्द आएंगे नजर
वर्क फ्रंट की बात करें तो मिशन रानीगंज के बाद अक्षय कुमार जल्द ही बड़े मिया छोटे मियां में नजर आने वाले हैं। हाल ही में फिल्म का टीजर जारी किया गया था, जिसे देखकर फैंस की उत्सुकता काफी बढ़ गई है। फिल्म की शूटिंग अब पूरी हो चुकी है। अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी इस फिल्म को इस साल ईद के मौके पर रिलीज करने की तैयारी है।

पूनम पांडे की मौत की खबर से सदमे में एक्स हसबैंड सैम बॉम्बे, बोले- यह सच नहीं हो सकता

कलैंडर गर्ल के नाम से मशहूर अभिनेत्री पूनम पांडे की मौत की खबर ने पूरे देश को सदमे में डाल दिया है। बीते दिन शुक्रवार को उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से उनकी मौत की जानकारी सामने आई। अभिनेत्री के मैनेजर की तरफ से उनके निधन की खबर दी गई। निधन के एक दिन बाद, उनके एक्स पति सैम बॉम्बे ने आखिरकार इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक नोट साझा कर कहा कि वह इस खबर को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं।

सैम ने कहा, पूनम के लिए करें प्रार्थना
पूनम के निधन की खबर के बाद उनके एक्स पति सैम ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक नोट साझा किया है। नोट में उन्होंने लिखा, ‘मैं इसे पूरी तरह से स्वीकार नहीं कर पाया हूं। यह निश्चित रूप से सच नहीं हो सकता है और मैं इस पर विश्वास नहीं करना चाहता हूं। मैं अपनी भावनाओं को व्यक्त करूंगा और जल्द ही कुछ पोस्ट करूंगा। कृपया पूनम के लिए प्रार्थना करें।’

मुझसे कोई सवाल ना करें
उन्होंने आगे कहा, ‘मैं सभी को उनके संवेदनाओं के लिए धन्यवाद देता हूं, लेकिन अभी मुझसे कोई सवाल न करें, अभी मुझे कुछ सही नहीं लग रहा है।’ वहीं, सैम ने पोस्ट साझा कर कैप्शन में लिखा, ‘शायद यही वह सरप्राइज है, जिसके बारे में वे अपने आखिरी इंटरव्यू में देने के लिए बोल रही थीं।’

पोस्ट साझा कर की निधन की घोषणा
बीते दिन पूनम पांडे के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर उनके निधन की घोषणा करते हुए एक पोस्ट साझा किया गया। नोट में लिखा, ‘यह सुबह हमारे लिए कठिन है। आपको यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि हमने अपनी प्यारी पूनम को सर्वाइकल कैंसर के कारण खो दिया है।’ एक तरफ इस खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया है। वहीं, दूसरी तरफ इस खबर पर रहस्य भी बरकरार है। सोशल मीडिया पर सितारे जहां उनके निधन के बाद शोक व्यक्त कर रहे हैं, तो वहीं कुछ जांच की मांग कर रहे हैं।

पूनम पांडे का कानपुर से नहीं कोई नाता, पुलिस की जांच में हुई इस बात की पुष्टि

शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस पूनम पांडे के निधन की खबर सामने आई थी। यह जानकारी अभिनेत्री के ही आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा की गई एक पोस्ट के जरिए दी गई। कहा गया कि ये जानकारी पूनम के मैनेजर ने दी है। इस खबर के बाद हर कोई हैरान रह गया। हालांकि, सच सामने आ गया है। एक्ट्रेस जिंदा हैं। उन्होंने खुद इसकी जानकारी दी है। मगर, शुक्रवार के पोस्ट के बाद ये कहा जाने लगा कि पूनम कानपुर की रहने वाली हैं। लेकिन, पुलिस और खुफिया विभाग की जांच में सच्चाई कुछ और ही सामने आई है।