Friday , October 25 2024

Editor

16 फरवरी को वित्त मंत्री अतिशी पेश करेंगी बजट, केजरीवाल सरकार ने उपराज्यपाल को भेजी फाइल

दिल्ली सरकार का 15 से 20 फरवरी तक बजट सत्र चलेगा। 16 फरवरी को वित्त मंत्री अतिशी बजट पेश करेंगी। केजरीवाल सरकार ने बजट सत्र की फाइल उपराज्यपाल वीके सक्सेना को भेजी है। इस बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, सड़क और इंफ्रास्ट्रक्चर समेत अन्य प्रमुख मुद्दों पर विशेष फोकस किए जाने की उम्मीद है।

आगामी वित्तीय वर्ष का बजट वित्त मंत्री आतिशी पेश करेंगी। केजरीवाल सरकार का यह 10वां बजट होगा। इससे पहले 2023-24 का बजट ‘साफ-सुंदर और आधुनिक’ दिल्ली थीम पर आधारित था, जिसे तत्कालीन वित्त मंत्री कैलाश गहलोत ने पेश किया था। 2023-24 का बजट 78,800 करोड़ रुपये का था। जबकि 2015 में दिल्ली का बजट महज 30,940 करोड़ रुपये का ही था।

डंपर और ऑटो के बीच हुई जोरदार भिड़ंत, दो लोगों की हुई मौत…

हापुड़ के धौलाना थाना क्षेत्र में गुलावठी -पिलखुवा मार्ग पर ग्राम नंदपुर के समीप डंपर और आटो की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में ऑटो सवार एक मावा व्यापारी और ऑटो चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ग्राम सपनावत निवासी पवन उर्फ़ पिंटू शादी आदि समारोह के मावा पहुंचने का कार्य करता था। शुक्रवार की सुबह वह गांव के ही जितेंद्र उर्फ़ जीतू के ऑटो में सवार होकर पिलखुवा से सामान ला रहा था।

जब ऑटो धौलाना गुलावठी मार्ग पर नंदपुर गांव के पास पहुंचा तो ऑटो और मिट्टी के डंपर की भिड़त हो गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में घायलों को लोगों की मदद से अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना की सूचना मिलने पर धौलाना पुलिस मौके पर पहुंची। बताया गया कि दुर्घटना के बाद डंपर चालक मौके पर डंपर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है। धौलाना थाना प्रभारी देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

गणतंत्र दिवस पर सीएम योगी ने लखनऊ में फहराया तिरंगा, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

गणतंत्र दिवस के मौके पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तिरंगा फहराया। सबसे पहले राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने झंडारोहण किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने तिरंगे झंडे के रंग के गुब्बारों को खुले आसमान में मुक्त किया। इस मौके पर परेड, झांकी प्रदर्शन के साथ साथ विभिन्न विद्यालयों के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए गए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि गणतंत्र दिवस स्वाधीनता सेनानियों के त्याग व बलिदान का स्मरण कराने के साथ हमें संविधान के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि अमृत काल का विशिष्ट कालखंड हमें आत्मचिंतन करने तथा महान देशभक्तों के सपने व लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए प्रतिबद्ध होने का अवसर भी प्रदान करता है।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने भी प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी है।

राजभवन में कलाकारों व खिलाड़ियों का अलंकरण आज
कला-संस्कृति व खेलकूद के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन व काम करने वालों को 26 जनवरी शुक्रवार को राजभवन में सम्मानित किया जाएगा। संस्कृति और खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में राजभवन में दोपहर तीन बजे से अलंकरण समारोह का आयोजन किया जा रहा है। समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल आनंदी बेन पटेल करेंगी व मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ होंगे।

इस समारोह में कला-संस्कृति के क्षेत्र में काम करने वाले स्वायत्तशासी संस्थाओं के विभिन्न विधाओं से जुड़े 16 महानुभावों को पुरस्कृत किया जायेगा। इसमें लखनऊ की रोजी दुबे, मेरठ के डॉ. मनीष कुमार जैन, गोरखपुर के डॉ. शरण दास शास्त्री व मानवेंद्र कुमार त्रिपाठी, ग्रेटर नोएडा की माया कुलश्रेष्ठ, वाराणसी की प्रो. मंजुला चतुर्वेदी, डॉ. सुनील विश्वकर्मा, प्रो. मंगला कपूर व रामजनम योगी, अलीगढ़ के डॉ. ईश्वर चंद्र गुप्ता, सोनभद्र के कतवारू, हमीरपुर के डॉ. उमाशंकर व्यास शामिल हैं।

इसी के साथ प्रो. ताशी टी सेरिंग, भंते डॉ. चंद्रकीर्ति, अतुल सत्य कौशिक, अतुल श्रीवास्तव भी सम्मानित किए जाएंगे। वहीं खेलकूद के क्षेत्र में अखिल श्योराण व राजकुमार पाल को लक्ष्मण पुरस्कार, किरण बलियान को रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार, अजीत सिंह को लक्ष्मण पुरस्कार व सिमरन व जैनब खातून को रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार दिया जाएगा। इस अवसर पर खेल व युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चन्द्र यादव भी उपस्थित रहेंगे।

अजय राय ने किया झंडारोहण।

कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में झंडारोहण के बाद स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया गया। संविधान की प्रस्तावना पढ़ा गया। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने झंडा रोहण किया।

कर्तव्य पथ पर अयोध्या के रामलला, गणतंत्र दिवस की परेड में दिखा प्रभु श्रीराम का बाल स्वरूप

आज देश अपना 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस मौके पर इंडिया गेट के कर्तव्य पथ पर भव्य परेड का आयोजन किया जा रहा है। इस बार गणतंत्र दिवस की थीम महिलाओं को केंद्र में रखते हुए बनाई गई। कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड में निकलने वाली झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। इसमें सबसे खास उत्तर प्रदेश की झांकी रही। अयोध्या में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के बाद उत्तर प्रदेश की झांकी में भी श्रीरामलला का बाल स्वरूप नजर आया। वहीं, रैपिड रेल मॉडल और ब्रह्मोस मिसाइल को भी इस झांकी में शामिल किया गया था। उत्तर प्रदेश की झांकी विकसित भारत-समृद्ध विरासत की थीम पर आधारित है।

राष्ट्रपति मुर्मू ने कर्तव्य पथ पर सलामी मंच से राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद राष्ट्रगान बजा और 21 तोपों की सलामी दी गई। जिसके बाद कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड शुरू हुई। कर्तव्य पथ पर सेना के एमआई-17 हेलीकॉप्टर्स ने ध्वज फॉर्मेशन में कर्तव्य पथ पर फ्लाईपास्ट किया। साथ ही भारतीय सेना के सर्वोच्च वीरता पुरस्कार विजेता परमवीर चक्र और अशोक चक्र से सम्मानित जाबांजों ने कर्तव्य पथ पर मार्च किया।

वहीं, भारतीय सेना की रॉकेट रेजीमेंट ने कर्तव्य पथ पर पिनाका रॉकेट हथियारों का प्रदर्शन किया। इस रेजीमेंट का नेतृत्व 262 फील्ड रेजीमेंट की लेफ्टिनेंट प्रियंका सेवदा ने किया। इसके अलावा फ्रांस की सैन्य टुकड़ी ने कर्तव्य पथ पर मार्च किया। फ्रांस की टुकड़ी में म्यूजिक बैंड और मार्चिंग दस्ता शामिल रहा। यह दस्ता फ्रांस की सेना की सेकेंड इंफेंट्री रेजीमेंट का हिस्सा है।

इस बार के गणतंत्र दिवस के लिए झांकी, परेड और थीम के केंद्र में महिलाएं हैं। अभी तक हमेशा परेड की शुरुआत सैन्य बैंड के साथ होती आई है, लेकिन इस बार देशभर की 100 महिला सांस्कृतिक कलाकार पारंपरिक वाद्यों के साथ परेड का आगाज किया। इस साल फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए हैं।

हमारा संविधान भेदभाव नहीं करता, 25 वर्षों में भारत बनेगा विकसित देश

75वें गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर तिरंगा फहराया। इस दौरान अपने संबोधन में उन्होंने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि भारत ने आजादी की अपनी एक लंबी लड़ाई के उपरांत स्वतंत्र भारत में अपना स्वयं का संविधान लागू किया। 2022 में आजादी का अमृत महोत्सव मनाने के बाद इस वर्ष हम सब अपने गणतंत्र का अमृत वर्ष मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत के महान स्वतंत्रता सेनानियों, संविधानविदों और विशेषज्ञों के अनुसार हमने देश में संविधान लागू किया, जो पिछले 74 वर्षों से भारत में जाति, धर्म, संप्रदाय, क्षेत्र या अन्य तमाम अवरोधों को समाप्त करते हुए पूरी तरह कसौटी पर खरा उतरा है।

हमारा संविधान भेदभाव नहीं करता : सीएम योगी
सीएम योगी ने कहा कि दुनिया के अंदर आधुनिक लोकतंत्र के रूप में स्थापित अन्य तमाम देश जो अपने को सबसे प्रगतिशील मानते हैं, उन्होंने लंबे समय तक लिंग भेद के आधार पर महिलाओं को मताधिकार से वंचित किया था। तमाम दबी कुचली परंपराओं को समाज और राष्ट्र की मुख्यधारा से अलग किया था, लेकिन यह भारत के संविधान की महानता है कि भारत दुनिया का वो देश है, जिसने संविधान लागू करने के साथ ही इस बातों को सुनिश्चित किया था कि देश के अंदर लिंग, जाति, मत-मजहब, क्षेत्र के आधार पर किसी भी प्रकार का कोई भेदभाव नहीं होगा। देश में प्रत्येक वयस्क मतदाता को अपना मताधिकार करने का पूरा अधिकार है।

उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ना है : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज ही के दिन 1950 में भारत ने आजादी की लंबी लड़ाई के उपरांत हमने अपना स्वयं का संविधान लागू किया था। यह दुनिया का सबसे बड़ा संविधान है। हमारा संविधान अनेक उपलब्धियों से भरा है। ये हमें अधिकार देता है तो हमारे कर्तव्यों के प्रति हमें आग्रही भी बनाता है। अगर हम अपने कर्तव्यों का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करते हैं अगले 25 वर्ष में हमारा देश एक विकसित भारत होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें अपने देश के अतीत पर गौरव और वर्तमान को सुंदर व सुखद बनाते हुए उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ना है।

हमारा संविधान हमारे लिए सर्वोपरि : योगी
उन्होंने कहा कि हमारा संविधान हमारे लिए सर्वोपरि है। ये हमें आग्रही बनाता है कि हर कार्य देश के नाम होना चाहिए। दुनिया के इस सबसे प्राचीनतम राष्ट्र के प्रति हम अपने संविधान के जरिए श्रद्धा का भाव प्रकट करते हैं। सीएम योगी ने इस अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, संविधान सभा के अध्यक्ष डॉ राजेन्द्र प्रसाद और संविधान शिल्पी बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर को भी नमन किया। उन्होंने कहा कि ये विभूतियां हम सबके लिए प्रेरणादायी हैं।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर दी शुभकामनाएं
सीएम योगी ने प्रदेश के लोगों को सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि- प्रदेश वासियों को 75वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। यह राष्ट्रीय पर्व हमें अपने अमर सेनानियों के स्मरण के साथ ही ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की संकल्पना की सिद्धि हेतु प्रतिबद्ध होने का अवसर भी प्रदान करता है। आइए, ‘समर्थ-आत्मनिर्भर भारत’ के निर्माण के लिए हम सभी संकल्पित हों। जय हिंद।

राज्यपाल ने फहराया तिरंगा, परेड की ली सलामी
75वें गणतंत्र दिवस पर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने विधानभवन पर तिरंगा फहराया। इस दौरान मुख्यमंत्रीमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। सुबह 10.05 बजे विधानभवन पर राष्ट्रध्वज फहराया गया। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने तिरंगा गुब्बारों को हवा में उड़ाया। वहीं भारतीय सेना और प्रदेश की सुरक्षा में तैनात विभिन्न सुरक्षा बलों द्वारा राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के समक्ष परेड कर सलामी दी गई। सुरक्षा बलों ने विभिन्न उन्नत हथियारों-उपकरणों के साथ ही अपने विशिष्ट बैंडों का भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

गणतंत्र दिवस पर सीएम योगी ने लखनऊ में फहराया तिरंगा, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

गणतंत्र दिवस के मौके पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तिरंगा फहराया। सबसे पहले राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने झंडारोहण किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने तिरंगे झंडे के रंग के गुब्बारों को खुले आसमान में मुक्त किया। इस मौके पर परेड, झांकी प्रदर्शन के साथ साथ विभिन्न विद्यालयों के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए गए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि गणतंत्र दिवस स्वाधीनता सेनानियों के त्याग व बलिदान का स्मरण कराने के साथ हमें संविधान के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि अमृत काल का विशिष्ट कालखंड हमें आत्मचिंतन करने तथा महान देशभक्तों के सपने व लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए प्रतिबद्ध होने का अवसर भी प्रदान करता है।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने भी प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी है।

राजभवन में कलाकारों व खिलाड़ियों का अलंकरण आज
कला-संस्कृति व खेलकूद के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन व काम करने वालों को 26 जनवरी शुक्रवार को राजभवन में सम्मानित किया जाएगा। संस्कृति और खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में राजभवन में दोपहर तीन बजे से अलंकरण समारोह का आयोजन किया जा रहा है। समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल आनंदी बेन पटेल करेंगी व मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ होंगे।

इस समारोह में कला-संस्कृति के क्षेत्र में काम करने वाले स्वायत्तशासी संस्थाओं के विभिन्न विधाओं से जुड़े 16 महानुभावों को पुरस्कृत किया जायेगा। इसमें लखनऊ की रोजी दुबे, मेरठ के डॉ. मनीष कुमार जैन, गोरखपुर के डॉ. शरण दास शास्त्री व मानवेंद्र कुमार त्रिपाठी, ग्रेटर नोएडा की माया कुलश्रेष्ठ, वाराणसी की प्रो. मंजुला चतुर्वेदी, डॉ. सुनील विश्वकर्मा, प्रो. मंगला कपूर व रामजनम योगी, अलीगढ़ के डॉ. ईश्वर चंद्र गुप्ता, सोनभद्र के कतवारू, हमीरपुर के डॉ. उमाशंकर व्यास शामिल हैं।

इसी के साथ प्रो. ताशी टी सेरिंग, भंते डॉ. चंद्रकीर्ति, अतुल सत्य कौशिक, अतुल श्रीवास्तव भी सम्मानित किए जाएंगे। वहीं खेलकूद के क्षेत्र में अखिल श्योराण व राजकुमार पाल को लक्ष्मण पुरस्कार, किरण बलियान को रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार, अजीत सिंह को लक्ष्मण पुरस्कार व सिमरन व जैनब खातून को रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार दिया जाएगा। इस अवसर पर खेल व युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चन्द्र यादव भी उपस्थित रहेंगे।

तेलंगाना-तमिलनाडु में राज्यपाल ने दी तिरंगे को सलामी, राजस्थान के CM ने आवास में फहराया झंडा

भारत आज 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर तिरंगा फहराएंगी। वहीं विभिन्न राज्यों में भी तिरंगा फहराया गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। हालांकि कुछ राज्यों में तिरंगा फहरा दिया गया है।

इन राज्यों में फहराया गया तिरंगा
75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसई सौंदर्यरंजन ने सिकंदराबाद के परेड ग्राउंड में तिरंगा फहराया। इस दौरान मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी भी वहां मौजूद थे। तिरंगा फहराने के बाद उन्होंने तिरंगे को सलामी दी। तमिलनाडु में भी राज्यपाल आरएन रवि ने चेन्नई में तिरंगे को सलामी दी। गणतंत्र दिवस के इस खास मौके पर उनके साथ राज्य के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन भी मौजूद थे।

गणतंत्र दिवस के मौके पर राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने आवास में ही तिरंगा फहराया। सीएम भजनलाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा, मैं सभी नागरिकों को शुभकामनाएं देता हूं। विकसित भारत संकल्प के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा था कि हर नागरिक का कुछ कर्तव्य होता है और मैं उन्हीं कर्तव्यों को याद दिलाना चाहता हूं। राष्ट्र निर्माण में हर नागरिक का योगदान जरूरी है। इसलिए हमें राष्ट्र के निर्माण के प्रति अपना कर्तव्य निभाना चाहिए। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी देहरादून में अपने आवास पर तिरंगा फहराकर गणतंत्र दिवस मनाया। तिरंगा फहराने के बाद उन्होंने लोगों के सामने प्रस्तावना पढ़ा।

गणतंत्र दिवस के मौके पर लोक सभा स्पीकर ओम बिरला ने दिल्ली में तिरंगा फहराया। मैं देशवासियों से भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए ‘संकल्प से सिद्धि’ की दिशा में काम करने की अपील करता हूं।बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी गणतंत्र दिवस के मौके पर अपने आवास पर ही तिरंगा फहराया। इस खास मौके पर उन्होंने लोगों के बीच मिठाई भी बांटीं। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी अपने आवास पर तिरंगा फहराया। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं भी दीं।

असहमति लोकतंत्र में जरूरी पर इसे हिंसा में नहीं बदला जाना चाहिए, गवर्नर खान बोले- शिक्षा से आएगा बदलाव

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने 75वें गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर शुक्रवार को कहा कि असहमति और मतभेद लोकतांत्रिक कामकाज के आवश्यक तत्व हैं, लेकिन उन्हें हिंसा में तब्दील नहीं किया जाना चाहिए। खान ने तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में गणतंत्र दिवस समारोह का नेतृत्व करते हुए कहा कि समाज को शासन को प्रभावित करने के लिए समूह प्रतिद्वंद्विता या सत्ता के लिए आंतरिक संघर्ष की अनुमति नहीं देनी चाहिए क्योंकि यह भविष्य की पीढ़ियों के लिए एक बुरा उदाहरण पेश करेगा।

राज्यपाल ने कहा कि शिक्षा समाज में बदलाव लाने का मुख्य साधन है और पुराने पूर्वाग्रहों से दिमाग को शुद्ध करने का यही एकमात्र प्रभावी तरीका है। भविष्य इस बात पर निर्भर करता है कि हम अपने विचारों और कार्यों में क्या हैं। इसके लिए हमें उच्च शिक्षण संस्थानों की आवश्यकता है जो वास्तव में स्वायत्त हों और किसी भी बाहरी हस्तक्षेप से मुक्त हों जो युवाओं को शैक्षणिक वातावरण को प्रदूषित करने वाली गतिविधियों में संलग्न करने के लिए प्रेरित करता हो।

खान ने स्टार्टअप, स्वास्थ्य और पर्यटन समेत विभिन्न क्षेत्रों में केरल की ओर से हासिल की गई उपलब्धियों का जिक्र किया और कहा कि ऐसे संपन्न राज्य के लोगों के लिए यह जरूरी है कि वे स्वस्थ लोकतंत्र का पोषण करें जो परस्पर सम्मान और गहरी समझ की भावना के साथ रचनात्मक सार्वजनिक संवाद को प्रोत्साहित करे।

उन्होंने कहा, “असहमति और मतभिन्नता लोकतांत्रिक कामकाज के आवश्यक तत्व हैं. लेकिन असहमति का हिंसा में तब्दील होना, चाहे वह शारीरिक हो या मौखिक, लोकतंत्र के साथ विश्वासघात है और यह मानवीय विफलता का प्रतीक है।” उन्होंने कहा कि समय की मांग है कि समाज में अधिक सभ्यता, सहानुभूति और संवाद की संस्कृति को बढ़ावा दिया जाए, जो “तर्क की शक्ति में विश्वास करता है न कि शक्ति के तर्क में।” राष्ट्रीय ध्वज फहराने और परेड का निरीक्षण करने के बाद, राज्यपाल ने विभिन्न पुलिस और सशस्त्र बलों की टुकड़ियों से सलामी ली, जिन्होंने जोरदार मार्च पास्ट किया।

गणतंत्र दिवस के मौके पर विशेष पगड़ी पहनकर आए पीएम मोदी, जानें इस बार उनके लुक में क्या अलग

भारत आज 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली स्थित वॉर मेमोरियल पहुंचे। उन्होंने वहां तीनों सेना के प्रमुख से मुलाकात की। पीएम मोदी ने वॉर मेमोरियल पर बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहे। गणतंत्र दिवस के इस खास मौके पर पीएम मोदी केसरी रंग का पगड़ी पहने नजर आए। पीएम मोदी की इस पगड़ी का लुक बांधनी पगड़ी से मिलता जुलता है। पीएम ने इसी तरह की लाल, गुलाबी और पीले रंग की पगड़ी पिछले साल स्वतंत्रता दिवस पर भी पहनी थी। इस पगड़ी के साथ पीएम मोदी ने सफेद रंग का कुर्ता-पायजामा और भूरे रंग की सदरी पहनी।

पीएम मोदी का पगड़ी क्यों है खास
पीएम मोदी के पगड़ी में वैसे तो कई रंग है, लेकिन केशरी रंग सबसे ज्यादा निखर रहा है। दरअसल, इस रंग को भगवान राम का पसंदीदा रंग माना जाता है। जिस वजह से उनकी पगड़ी को भगवान राम के रंग से जोड़कर देखा जा रहा है। बता दें कि 22 जनवरी को पीएम मोदी ने अयोध्या राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की और रामलला की मूर्ति का अनावरण भी किया। गणतंत्र दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने इस पगड़ी को पहनकर भगवान राम के प्रति अपनी श्रद्धा को प्रदर्शित किया है।

महिलाओं पर केंद्रित है गणतंत्र दिवस का परेड
इस बार के गणतंत्र दिवस के लिए झांकी, परेड और थीम के केंद्र में महिलाएं हैं। अभी तक हमेशा परेड की शुरुआत सैन्य बैंड के साथ होती आई है, लेकिन इस बार देशभर की 100 महिला सांस्कृतिक कलाकार पारंपरिक वाद्यों के साथ परेड का आगाज किया। इस साल फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए हैं।

महिला आधारित गणतंत्र दिवस थीम के तहत परेड में पहली बार महिलाओं की त्रि-सेवा टुकड़ी भी कर्तव्य पथ पर मार्च करती हुए दिखाई दे रही हैं। इसमें कैप्टन शरण्या राव थलसेना की टुकड़ी का नेतृत्व कर रही हैं। 75वें गणतंत्र दिवस की परेड में फ्रांस की 95 सदस्यीय मार्चिंग टीम और 33 सदस्यीय बैंड दल भी शिरकत कर रहा है।

‘सारे जहाँ से अच्छा, हिंदुस्तान हमारा’, गणतंत्र दिवस पर भेजें ये गौरवपूर्ण शुभकामना संदेश

आजाद भारत का सबसे गौरवशाली दिन गणतंत्र दिवस है। गणतंत्र दिवस को एक तरह से भारत का जन्मदिन माना जा सकता है, जब संविधान लागू होने के बाद भारत एक लोकतांत्रिक राष्ट्र बना। 26 जनवरी 1950 को देश में अपना संविधान आधिकारिक तौर पर लागू हुआ था। तब से हर वर्ष 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के तौर पर मनाया जाने लगा। इस दिन राष्ट्र के संवैधानिक प्रमुख यानी राष्ट्रपति राजपथ से तिरंगा फहराते हैं और देश को नमन करते हैं। उनके साथ ही हर देशवासी भी गणतंत्र दिवस के मौके पर भारतीय होने पर गर्व महसूस करते हैं और राष्ट्रगान गाकर आजादी की जंग में शहीद हुए क्रांतिकारियों और देश की रक्षा के लिए सीमा पर तैनात सिपाहियों को सलामी देते हैं।

गणतंत्र दिवस के मौके पर आप भी अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को एक अच्छा नागरिक बनने के लिए प्रोत्साहित कर सकते हैं और एक भारतीय होने पर गर्व महसूस करा सकते हैं। यहां गणतंत्र दिवस के कुछ खास देशभक्ति संदेश दिए जा रहे हैं, जिन्हें प्रियजनों को भेजकर शुभकामना दे सकते हैं।

भारतीय होने पर करो गर्व,
मिलकर मनाओ लोकतंत्र का पर्व,
देश के दुश्मनों को मिलकर हराओ,
हर घर में तिरंगा लहराओ।

गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

विश्व में गूंज रही भारत के गौरव की कहानी,
गर्व है हमें हमारी पहचान पर,
कि हम सब हैं हिंदुस्तानी।

गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

झुककर करो उनको सलाम
जिनके हिस्से में आया ये मुकाम
खुशनसीब हैं वो लोग
जिनका खून आया देश के काम

गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

हर एक दिल में हिंदुस्तान है
राष्ट्र के लिए मान-सम्मान है
भारत मां के बेटे हैं हम
इस मिट्टी पर हम सब को अभिमान है।

गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

न हिंदू हैं, न मुस्लिम
हम तो हैं भारतवासी।
बरसों पहले छोड़ दी हमने अंग्रेजों की गुलामी,
अब है भ्रष्टाचार को देश से खदेड़ने की बारी।

गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं