Friday , October 25 2024

Editor

रोवर ‘प्रज्ञान” लैंडर ‘विक्रम” से निकला बाहर, चंद्रमा की सतह पर लगाएगा चक्कर.

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) से जुड़े सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि रोवर ‘प्रज्ञान’ लैंडर ‘विक्रम’ से बाहर निकल आया है और यह अब यह चंद्रमा की सतह पर घूमेगा।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ‘विक्रम’ लैंडर से रोवर ‘प्रज्ञान’ के सफलता पूर्वक बाहर आने पर इसरो की टीम को बधाई दी।

उन्होंने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर अपने पोस्ट में कहा, ”मैं ‘विक्रम’ लैंडर से रोवर ‘प्रज्ञान’ के सफलता पूर्वक बाहर आने पर एक बार फिर इसरो की टीम और देशवासियों को बधाई देती हूं। विक्रम की लैंडिंग के कुछ घंटों बाद इसका बाहर आना चंद्रयान 3 के एक और चरण की सफलता को दर्शाता है।’

चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ के बाद भारत वहां पहुंच गया है जहां पहले कोई देश नहीं पहुंचा है। अंतरिक्ष अभियान में बड़ी छलांग लगाते हुए भारत का चंद्र मिशन ‘चंद्रयान-3’ बुधवार शाम 6.04 बजे चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरा, जिससे देश चांद के इस क्षेत्र में उतरने वाला दुनिया का पहला तथा चंद्र सतह पर सफल ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ करने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया है।

भारत को अंतरिक्ष क्षेत्र में यह ऐतिहासिक उपलब्धि ऐसे समय मिली है जब कुछ दिन पहले रूस का अंतरिक्ष यान ‘लूना 25’ चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने के मार्ग में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। गत 14 जुलाई को 41 दिन की चंद्र यात्रा पर रवाना हुए चंद्रयान-3 की सफल ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ और इस प्रौद्योगिकी में भारत के महारत हासिल करने से पूरे देश में जश्न का माहौल है। भारत से पहले चांद पर पूर्ववर्ती सोवियत संघ, अमेरिका और चीन ही सफल ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ कर पाए हैं, लेकिन ये देश भी चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ नहीं कर पाए, और अब भारत के नाम इस उपलब्धि को हासिल करने का रिकॉर्ड हो गया है।

चार साल में भारत के दूसरे प्रयास में चंद्रमा पर अनगिनत सपनों को साकार करते हुए चंद्रयान-3 के चार पैरों वाले लैंडर ‘विक्रम’ ने अपने पेट में रखे 26 किलोग्राम के रोवर ‘प्रज्ञान’ के साथ योजना के अनुसार चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र में सफलतापूर्वक ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ की। शाम 5.44 बजे लैंडर मॉड्यूल को चंद्र सतह की ओर नीचे लाने की शुरू की गई प्रक्रिया के दौरान इसरो वैज्ञानिकों ने इस कवायद को “दहशत के 20 मिनट” के रूप में वर्णित किया। बेंगलुरु स्थित भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के मिशन संचालन परिसर (एमओएक्स) में वैज्ञानिक खुशी से झूम उठे और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भारत अब चांद पर है तथा यह सफलता पूरी मानवता की है।

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने जोहानिसबर्ग गए मोदी ने इसरो वैज्ञानिकों को ऑनलाइन संबोधित करते हुए कहा कि भारत ने “पृथ्वी पर एक संकल्प लिया और चंद्रमा पर इसे पूरा किया।” उन्होंने कहा, “यह हमेशा के लिए याद रखने योग्य क्षण है।” प्रधानमंत्री ने कहा, “भारत अब चांद पर है और अब ‘चंद्र पथ’ पर चलने का समय है।” उन्होंने कहा, “हम नए भारत की नयी उड़ान के साक्षी हैं। नया इतिहास लिखा गया है।” चंद्रयान-3, चंद्रयान-2 का अनुवर्ती मिशन है और इस मिशन को भी चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित ‘सॉफ्ट-लैंडिंग’, चंद्रमा पर रोवर की चहलकदमी और वैज्ञानिक प्रयोगों को अंजाम देने के उद्देश्य से भेजा गया।

चंद्रयान-2 सात सितंबर, 2019 को ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ का प्रयास करते समय लैंडर की ब्रेकिंग प्रणाली में विसंगति के कारण विफल हो गया था। पहले चंद्र मिशन को 2008 में अंजाम दिया गया था। इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने कहा कि चंद्रयान-3 की सफलता भारतीय अंतरिक्ष वैज्ञानिकों को भविष्य के और अधिक चुनौतीपूर्ण अभियानों को पूरा करने का आत्मविश्वास देती है। उन्होंने मिशन की सफलता के कुछ मिनट बाद कहा, ”हमने चंद्रमा पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ में सफलता हासिल कर ली है। भारत चांद पर है।’

ISRO ने कहा- चांद पर चला भारत,लैंडर से उतरते हुए रोवर की पहली फोटो आई सामने.

चंद्रयान-3 का लैंडर मॉड्यूल (एलएम) बुधवार शाम चंद्रमा की सतह पर उतर गया। भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। लैंडर (विक्रम) और रोवर (प्रज्ञान) से युक्त लैंडर मॉड्यूल ने शाम छह बजकर चार मिनट पर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र पर सॉफ्ट लैंडिंग की। इसके बाद अब रोवर को लैंडर मॉड्यूल से बाहर निकाला गया है। इसकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं

आज का राशिफल;24 अगस्त 2023

मेष राशि:
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। व्यवसाय कर रहे लोग यदि कोई डील फाइनल करें, तो उसमें अपने भाइयों से बातचीत अवश्य करें। परिवार में किसी सदस्य के व्यवहार को लेकर आप थोड़ा परेशान रहेंगे, इसलिए आपको उनकी संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा। स्वास्थ्य में यदि कोई समस्या लंबे समय से आपको परेशान कर रहे थी, तो उसमें आपके कष्टों में आज कमी हो सकती है। आप किसी को धन उधार देने से बचें।
वृष राशिः
आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है। आप किसी काम को लेकर यदि लंबे समय से परेशान चल रहे थे, तो आपकी वह समस्या दूर होगी। आप माता-पिता के आशीर्वाद से नौकरी में प्रमोशन पा सकते हैं। आपको अपने कुछ राज को गुप्त रखना होगा। आपका अपने भाइयों से किसी बात को लेकर वाद विवाद खड़ा हो सकता है, जिसमें आप चुप लगाएं। किसी बात को लेकर यदि आप परेशान थे, तो आपकी वह समस्या दूर होगी।
मिथुन राशि :
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को किसी काम के कारण तनाव बना रहेगा, जिससे आपका कार्य करने में भी मन नहीं लगेगा। आपको अत्यधिक तले भुने भोजन से परहेज रखना होगा, नहीं तो पेट संबंधी समस्या आपको परेशान कर सकती हैं। कुछ विशेषकर दिखाने की आदत के कारण आप कार्य में लगे रहेंगे। संतान से किसी किए हुए वादे को आज आपको पूरा करना होगा।
कर्क राशि:
आज का दिन आपके लिए किसी कानूनी मामले में जीत दिलाने वाला रहेगा। एक से अधिक स्त्रोतों से आय प्राप्त होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपका मन पढ़ाई लिखाई से भटक सकता है, लेकिन यदि ऐसा होगा, तो उन्हें उनकी परीक्षा में सफलता मिलने में विघ्न पैदा हो जाएंगे। आप आज दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को आज किसी बड़ी डील को फाइनल करने का मौका मिलेगा। आप अपने जीवनसाथी को कोई कहीं बाहर घूमाने लेकर जा सकते हैं।
सिंह राशि:
आज का दिन आपके लिए कुछ उलझनें लेकर आने वाला है। आज आपको थकान और मानसिक तनाव के कारण कार्य करने में मन नहीं लगेगा, जिसके कारण समझ नहीं आएगा कि किस काम को पहले करुं और किसे नहीं। किसी काम में भाई व बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। यदि किसी को कोई रकम उधार देने के लिए सोच विचार कर रहे थे, तो आज यह रकम भी आप देने से बचें। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो आज उसके परिणाम आ सकते हैं, जिसमें उन्हें सफलता अवश्य मिलेगी।
कन्या राशि:
आज के दिन आपके मन में अशांति बनी रहेगी। आपके मन में किसी बात के कारण तनाव बना रहेगा। आप व्यवसाय में कोई बड़ा नुकसान उठाने से बच सकते हैं, लेकिन यदि आपने किसी के कहने में आकर कोई काम किया, तो इससे आपको कोई नुकसान हो सकता है। लोगों से आपकी किसी बात को लेकर बेवजह तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आपके घर किसी धार्मिक आयोजन का कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। संतान से किसी किए हुए वादे को आपको पूरा करना होगा।
तुला राशिः
आज का दिन आपके लिए कुछ अपरिचित लोगों से दूरी बनाकर रखने के लिए रहेगा। मानसिक तनाव के कारण आप परिवार के किसी सदस्य के कार्य को लेकर कोई गलत निर्णय ले सकते हैं, उसके लिए बाद में उन्हें पछतावा होगा। आपका कोई पुराना मित्र लंबे समय बाद आपसे मिलने आ सकता है, लेकिन आप अपने मन में सकारात्मकता बनाए रखें। व्यवसाय कर रहे लोगों को यदि किसी काम को लेकर सलाह की आवश्यकता हो, तो वह किसी अनुभवी व्यक्ति से करें, तो उनके लिए बेहतर रहेगा।
वृश्चिक राशिः
आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके कुछ लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे। कोई पैरों में दर्द जैसी समस्या हो सकती है। आपके किसी काम को पूरा होने से आपको खुशी होगी। आप अपने परिवार में किसी छोटी मोटी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं, लेकिन कार्यक्षेत्र में आपके दिए गए सुझावों का स्वागत होगा। अपनी आय को बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे और आपके प्रयास सफल होंगे।
धनु राशिः
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव लेकर आने वाला है और आपको किसी कानूनी मामले में बहुत ही सूझ बूझ दिखाकर आगे बढ़ना होगा। यदि आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे, तो आपकी इच्छा पूरी होगी और परिवार के सदस्यों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आपको कोई बड़ा नुकसान होने से बच सकता है। कार्यक्रम में आज आपको अपनी आंख व कान खुले रखकर कार्य करें, नहीं तो समस्या हो सकती है।
मकर राशिः
आज का दिन आपके लिए कोई निराशाजनक सूचना लेकर आने वाला है। यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे, तो आपको कुछ समय रुकना बेहतर रहेगा और आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। परिवार में चल रहे लड़ाई झगड़े को आप वरिष्ठ सदस्यों की मदद से दूर करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा और लोग आपकी किसी बात का विरोध कर सकते हैं और आपके मान सम्मान में वृद्धि होने से आपकी खुशी होगी। आपको घूमने फिरने के कारण कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है।
कुंभ राशिः
आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। यदि आपने कार्यक्षेत्र में किसी गलत व्यक्ति का साथ दिया, तो आप किसी वाद विवाद में पड़ सकते हैं, लेकिन आप अपने कामों पर ध्यान लगाएं। व्यवसाय कर रहे लोगों को कोई नुकसान होने की संभावना बनती दिख रही है, इसलिए अजनबी लोगों पर भरोसा ना करें। आप अपने घर किसी नए वाहन को लेकर आ सकते हैं और यदि आपके स्वास्थ्य में कुछ गिरावट चल रही थी, तो वह भी आज दूर होगी।
मीन राशिः
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपको अपने भविष्य को लेकर कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है, जिससे आपको खुशी होगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। व्यवसाय में आपको अक्समात लाभ मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा और आपका कोई रुका हुआ काम भी आसानी से पूरा हो सकता है। आप अपनी सुख सुविधाओं की वस्तुओं की खरीदारी पर भी अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। परिवार के लोगों के साथ आपका कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत होगा।

पति पत्नी और वो 2′ में फिर जमी कार्तिक आर्यन-भूमि की जोड़ी, जानिए क्या ह रिलीज़ डेट…

कार्तिक आर्यन और भूमि पेडनेकर स्टारर पति पत्नी और वो बॉक्स ऑफिस पर जादू चलाने में कामयाब रही थी। मुदस्सर अजीज के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अनन्या पांडे और अपारशक्ति खुराना भी थे।
जानकारी के अनुसार मेकर्स अब इस फिल्म के सीक्वल की प्लानिंग कर रहे हैं। इंडिया टुडे के मुताबिक, कार्तिक आर्यन और भूमि अपनी भूमिकाओं को दोहराएंगे, जबकि अनन्या सीक्वल में वापस नहीं आएंगी।

रिपोर्ट में यह बताया गया है कि ‘वो’ की भूमिका में बदलाव होगा और एक नई अभिनेत्री को उस भूमिका के लिए कास्ट किया जाएगा। निर्माता अगले साल की शुरुआत तक फिल्म को फ्लोर पर ले जाने की योजना बना रहे हैं और फिल्म फिलहाल स्क्रिप्टिंग चरण में है।

बता दें कि अनन्या ने हाल ही में ड्रीम गर्ल 2 में नुसरत भरुचा की जगह ली थी, जबकि यहां उनकी जगह एक अलग अभिनेत्री ले रही है। अनन्या की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 बॉक्स ऑफिस पर 25 अगस्त को दस्तक देने वाली है। फिल्म में उन्होंने आयुष्मान खुराना के साथ लीड रोल निभाया है।
हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया था जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इसे देखने के बाद आयुष्माम के फैंस काफी उत्सुक हैं। फिल्म का निर्देशन राज शांडिल्य ने किया है। पहले भाग का निर्देशन भी उन्होंने किया था। ड्रीम गर्ल ने बॉक्स ऑफिस पर 140 करोड़ से अधिक का बिजनेस किया था।

रिपोर्ट में यह बताया गया है कि ‘वो’ की भूमिका में बदलाव होगा और एक नई अभिनेत्री को उस भूमिका के लिए कास्ट किया जाएगा। निर्माता अगले साल की शुरुआत तक फिल्म को फ्लोर पर ले जाने की योजना बना रहे हैं और फिल्म फिलहाल स्क्रिप्टिंग चरण में है।

Vijay-Samantha की फिल्म Khushi पर लगी सेंसर बोर्ड की मोहर, इस दिन रिलीज़ होगी फिल्म…

विजय देवरकोंडा और सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म खुशी रिलीज के करीब पहुंच गई है। यह फिल्म एक रोमांटिक म्यूजिकल ड्रामा है। फिल्म के ट्रेलर और गानों को पहले से ही दर्शकों का प्यार मिल रहा है वहीं खुशी को भी सेंसर बोर्ड ने पास कर दिया है।

ख़ुशी में दर्शकों को विजय देवरकोंडा और सामंथा रुथ प्रभु की ताज़ा जोड़ी देखने को मिलेगी। फिल्म को लेकर फैंस के बीच बढ़ते उत्साह के बीच मेकर्स ने एक और अपडेट शेयर किया है. फिल्म अब रिलीज होने से सिर्फ एक हफ्ते दूर है। ऐसे में मेकर्स ने जानकारी दी है कि सेंसर बोर्ड ने खुशी को यू/ए सर्टिफिकेट के साथ पास कर दिया है।

‘खुशी’ एक पारिवारिक मनोरंजक फिल्म के रूप में बनाई गई है। ख़ुशी को दिया गया “यू\ए” प्रमाणपत्र निर्माताओं के लिए एक बड़ी जीत है क्योंकि यह गारंटी देता है कि परिवार के साथ फिल्म का आनंद लिया जा सकता है। खुशी के रन टाइम की बात करें तो यह 2 घंटे 45 मिनट लंबी फिल्म है। निर्माताओं ने अपने सोशल मीडिया पर इस खबर को कैप्शन के साथ साझा किया, “खुशी को यू/ए मिला है”।
ख़ुशी का निर्देशन शिव निर्वाण ने किया है। उन्होंने फिल्म की कहानी भी लिखी है। फिल्म का निर्माण माइथ्री मूवी द्वारा किया गया है। यह फिल्म 1 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। विजय देवरकोंडा और सामंथा रुथ प्रभु के लिए यह एक अच्छा मौका होने वाला है क्योंकि दोनों सितारे साउथ के लोकप्रिय अभिनेता हैं।

गिल ने बनाया एक और नया रिकॉर्ड, विराट कोहली ने नौवें स्थान पर हैं।

आईसीसी की ताजा वनडे रैंकिंग में भारत के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल को एक स्थान का फायदा हुआ है। गिल बल्लेबाजों की रैंकिंग में चौथे स्थान पर बने हुए हैं। गिल के अलावा विराट कोहली ने नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजों में मोहम्मद सिराज एक पायदान के नुकसान के साथ पांचवें और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। हंबनटोटा में पहले वनडे मैच में अफगानिस्तान पर पाकिस्तान की जीत ने उनके कई खिलाड़ियों को आईसीसी रैंकिंग में फायदा दिलाया है।

बाबर आजम की टीम ने मंगलवार को अफगानिस्तान पर 142 रन की शानदार जीत के साथ इस साल के आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप से पहले एक चेतावनी जारी की, जिसमें सलामी बल्लेबाज इमाम-उल-हक और तेज गेंदबाज हारिस रऊफ स्टार प्रदर्शन करने वालों में शामिल थे। इमाम ने 61 रनों के साथ पाकिस्तान की पारी को संभाला और बल्लेबाजों की रैंकिंग में एक स्थान की छलांग लगाकर तीसरे स्थान पर पहुंच गए। बाबर ने मैच में तीसरी गेंद पर शून्य के स्कोर पर आउट होने के बावजूद अपनी बादशाहत कायम रखी है।
बाबर 880 रेटिंग अंक के साथ दक्षिण अफ्रीका के रासी वैन डेर डुसेन (777) से आगे हैं, इमाम 752 अंक के साथ तीसरे स्थान पर हैं। भारत के शुभमन गिल 743 रेटिंग अंक के साथ चौथे और पाकिस्तान के फखर जमान 740 अंक के साथ पांचवें स्थान पर हैं। पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान अफगानिस्तान के खिलाफ 21 रनों की पारी के बाद बल्लेबाजों की सूची में तीन स्थान ऊपर 58वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

गेंदबाजों की वनडे रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड अभी भी 705 रेटिंग अंकों के साथ शीर्ष स्थान पर बने हुए हैं। मिचेल स्टार्क 686 अंक के साथ दूसरे और मुजीब उर रहमान पाकिस्तान के खिलाफ तीन विकेट लेने के बाद कुल मिलाकर तीन स्थान ऊपर चढ़कर तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। मोहम्मद नबी एक ही मैच में अपने दो विकेटों के कारण 11वें स्थान पर पहुंच गए, जबकि रऊफ ने पाकिस्तान के लिए पांच विकेट लेने के बाद सात स्थानों की बढ़त के साथ अपने करियर की नई उच्चतम रेटिंग हासिल की और कुल मिलाकर 36वें स्थान पर पहुंच गए।

न्यूजीलैंड के खिलाफ यूएई की सीरीज और भारत के साथ आयरलैंड की सीरीज के पहले दो मैचों के बाद, टी20 रैंकिंग में भी कुछ बदलाव आया। मार्क चैपमैन 126 रनों के साथ सीरीज में अग्रणी रन-स्कोरर थे और बाएं हाथ के बल्लेबाज ने टी20 में बल्लेबाजों की सूची में आठ स्थान की छलांग लगाकर कुल मिलाकर 24वें स्थान हासिल कर लिया है। भारत के सूर्यकुमार यादव शीर्ष स्थान पर बने हुए हैं। ऋतुराज गायकवाड़ ने डबलिन में आयरलैंड के खिलाफ दूसरे मैच में अपने अर्धशतक के बाद 143 स्थानों के सुधार के साथ 87वां स्थान हासिल किया है।

ये नए भारत का सूर्योदय: पीएम मोदी, प्रधानमंत्री मोदी ने तिरंगा लहराया और खुशी से झूम उठे।

चंद्रयान-3 मिशन का विक्रम लैंडर चंद्रमा पर सफलतापूर्वक लैंड कर गया है। इस लैंडिंग के बाद से देश भर से इसरो के वैज्ञानिकों को लोग बधाई दे रहे हैं। वहीं इस बड़ी कामयाबी पर अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बधाई दी है।

उन्होंने देश के वैज्ञानिकों की जमकर तारीफ की है। चंद्रयान-3 की चांद पर सफलतापूर्वक लैंडिंग होते ही प्रधानमंत्री मोदी ने तिरंगा लहराया और खुशी से झूम उठे।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अभी देश में नहीं हैं क्योंकि वह ब्रिक्स सम्मेलन में भाग लेने के लिए दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग पहुंचे हुए हैं। हालांकि, उन्होंने वहीं से चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर लैंडिंग का पूरा प्रसारण देखा।

ये नए भारत का सूर्योदय: पीएम मोदी

जब हम ऐसे ऐतिहासिक क्षण देखते हैं तो हमें बहुत गर्व होता है। ये नए भारत का सूर्योदय है। पीएम मोदी ने कहा कि हमने धरती पर संकल्प किया और चांद पर उसे साकार किया। भारत अब चंद्रमा पर है।

ये क्षण मुश्किलों के महासागर को पार करने जैसा: पीएम मोदी

ये क्षण मुश्किलों के महासागर को पार करने जैसा है। ये क्षण जीत के चंद्रपथ पर चलने का है। ये क्षण 140 करोड़ धड़कनों के सामर्थ्य का है। ये भारत में नई ऊर्जा, नई चेतना का है। अमृतकाल की प्रथम प्रभा में सफलता की ये अमृतवर्षा हुई है। पीएम मोदी ने कहा कि हमने धरती पर संकल्प लिया और चांद पर उसे साकार किया। अब हम चांद पर हैं।

चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग करने वाला पहला देश बना भारत

40 दिन का भारत का इंतजार आखिरकार खत्म हुआ। पृथ्वी से चंद्रमा तक 3.84 लाख किलोमीटर का सफर तय करने के बाद चंद्रयान-3 का लैंडर विक्रम चंद्रमा की धरती पर कामयाबी के साथ उतर गया। इसी के साथ भारत चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला रूस, अमेरिका और चीन के बाद दुनिया का तीसरा देश बन गया है। वहीं, चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है।

अब नजरें प्रज्ञान रोवर पर है, जो स्थितियां सामान्य होने के बाद चांद की सतह पर चलेगा। इसके एक पहिये पर इसरो का चिह्न और दूसरे पहिये पर अशोक स्तंभ उकेरा हुआ है। जैसे ही प्रज्ञान रोवर चलना शुरू करेगा, इसरो का चिह्न और अशोक स्तंभ चंद्रमा की सतह पर अंकित हो जाएगा।

चंद्रयान-3 के लिए अब अगले कुछ पड़ाव महत्वपूर्ण हैं।
1. रोवर बाहर आएगा
2. 14 दिन क्या होगा
3. इसरो को क्या जानकारी भेजेगा

चंद्रयान-3 ने कैसे रच दिया इतिहास?
इसरो के अधिकारियों के मुताबिक, चंद्रयान-3 मिशन चंद्रयान-2 का ही अगला चरण है, जो चंद्रमा की सतह पर उतरेगा और परीक्षण करेगा। यह चंद्रयान-2 की तरह ही दिखता है, जिसमें एक लैंडर और एक रोवर शामिल किए गए हैं। चंद्रयान-3 का फोकस चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित लैंड करने पर है। मिशन की सफलता के लिए नए उपकरण बनाए गए हैं। एल्गोरिदम को बेहतर किया गया है। जिन वजहों से चंद्रयान-2 मिशन चंद्रमा की सतह नहीं उतर पाया था, उन पर फोकस किया गया है।
मिशन ने 14 जुलाई को दोपहर 2:35 बजे श्रीहरिकोटा केन्द्र से उड़ान भरी और योजना के अनुसार आज चंद्रमा पर उतरा। यह मिशन भारत को अमेरिका, रूस और चीन के बाद चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया।

ISRO ने तोड़ दिए सरे रिकार्ड्स 6.6 मिलियन से भी ज्यादा लाइव यूजर्स

बुधवार 23 अगस्त 2023 को भारत इतिहास रचने जा रहा है। इसके साथ ही ISRO के यूट्यूब चैनल ने दुनिया में सबसे ज्यादा लाइव देखा जाने वाला यूट्यूब चैनल बन गया है। इससे पहले लाइव में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला चैनल 6.3 के साथ टॉप पर था। लेकिन ISRO के यूट्यूब चैनल ने 6.6 मिलियन से भी ज्यादा लाइव यूजर्स के साथ यह रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

चंद्रयान-3 की लैंडिंग प्रक्रिया आज शाम 5 बजकर 20 मिनट पर शुरू हुई। इसरो के यूट्यूब चैनल पर इसे लाइव देखा जा सकता है। चंद्रयान-3 की लैंडिंग को लेकर यूजर्स इतने उत्सुक हैं कि यूट्यूब चैनल पर लाखों लोग लाइव लैंडिंग देखने के लिए उमड़ पड़े हैं। इसरो यूट्यूब चैनल पर रिकॉर्ड यूजर्स लाइव जुड़ रहे हैं। इस बात का अंदाजा ऐसे लगाया जा सकता है कि इसरो के यूट्यूब चैनल पर जितने सब्सक्राइबर्स नहीं हैं उससे ज्यादा लोग इसे लाइव देख रहे हैं।

अमेरिका, रूस और चीन के बाद क्या भारत रचेगा इतिहास?

रूस के चंद्र अभियान ‘लूना 25’ के विपरीत भारत के ‘चंद्रयान-3’ की सफलता की संभावना कहीं अधिक बताई जा रही है.

चंद्रमा पर जिस जगह ‘चंद्रयान-3’ की लैंडिंग होनी है, उसके लगभग 100 किलोमीटर दूर ‘लूना 25’ को लैंड करना था.

इसमें एक तथ्य और भी है कि ‘चंद्रयान-3’ की लैंडिंग में ‘चंद्रयान-2’ अभियान के अनुभव से काफी मदद मिली है

पिछले अनुभव के आधार पर ‘चंद्रयान-3’ के मॉड्यूल में ज़रूरी बदलाव किए गए हैं ताकि लैंडिंग के वक़्त अचानक लगने वाले किसी झटके की सूरत में उसे संभाला जा सके.

सामान्य शब्दों में कहें तो आख़िरी लम्हों में जैसा कि अक़सर होता है, अगर कुछ गलत हुआ तो भी वैज्ञानिकों के पास उसे संतुलित करने और लैंडिंग जारी रखने का मौका होगा.

ऐसा कहा जा रहा है कि चंद्रमा की कक्षा में मौजूद ‘चंद्रयान-2’ के ऑर्बिटर और ‘चंद्रयान-3’ के बीच संपर्क स्थापित हो गया है.

चंद्रयान-3 अगर चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग करने में कामयाब रहा तो इतिहास में चंद्रमा की सतह पर सफल लैंडिंग करने वाला वो चौथा देश होगा.चंद्रमा की सतह की ओर बढ़ रहे ‘चंद्रयान-3’ के लिए ‘चंद्रयान-2’ ने अपने मैसेज में कहा है- ‘वेलकम बडी.’