Saturday , October 26 2024

Editor

लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव से मिलकर दिल्ली में सेवाओं के नियंत्रण संबंधी केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ उनका समर्थन मांगा

समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश

19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ

प्रकाशन/प्रसारण हेतु- दिनांकः07.06.2023

  1.     दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल ने आज लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव से मिलकर दिल्ली में सेवाओं के नियंत्रण संबंधी केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ उनका समर्थन मांगा।

श्री अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार के अध्यादेश को लोकतंत्र विरोधी बताते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल को भरोसा दिया कि समाजवादी पार्टी उनके साथ है। उन्होंने कहा कि हम इस अध्यादेश के खिलाफ अरविंद केजरीवाल जी का पूरा साथ देंगे।

श्री अखिलेश यादव ने कहा कि इस अध्यादेश की सोच लोकतंत्र विरोधी है। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार को दिल्ली सरकार का काम रास नहीं आ रहा है। भाजपा अच्छे काम और अच्छी सोच देखकर घबरा रही है।

इस अवसर पर दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव का समर्थन के लिए धन्यवाद और आभार प्रकट किया।

इस मौके पर पंजाब के मुख्यमंत्री श्री भगवंत मान, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्री शिवपाल सिंह यादव, आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सदस्य श्री संजय सिंह, दिल्ली की शिक्षा मंत्री सुश्री आतिशी, पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री राजेन्द्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल, विधानसभा में मुख्य सचेतक डॉ0 मनोज पाण्डेय, समेत अन्य नेता मौजूद रहे।

(राजेन्द्र चौधरी)

मुख्य प्रवक्ता

विद्युत अधिकारी कृपया ध्यान दें*   *गंगा बिहार कालोनी में सुबह से विद्युत आपूर्ति बाधित है*   *गंगा बिहार कालोनी आईटीआई चौराहा पर सुबह से लाइट नहीं आ रही है।कृपया विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करें।*98

*विद्युत अधिकारी कृपया ध्यान दें*

 

*गंगा बिहार कालोनी में सुबह से विद्युत आपूर्ति बाधित है*

 

*गंगा बिहार कालोनी आईटीआई चौराहा पर सुबह से लाइट नहीं आ रही है।कृपया विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करें।

लखनऊ*   हर लोकसभा से होकर गुज़रेगा समाजवादी पार्टी का रथ   प्रशिक्षण शिविर के ज़रिये सपा तैयार कर रही रणनीति   

*लखनऊ*

 

हर लोकसभा से होकर गुज़रेगा समाजवादी पार्टी का रथ

 

प्रशिक्षण शिविर के ज़रिये सपा तैयार कर रही रणनीति

2024 के लिए समाजवादी पार्टी तैयार कर रही रणनीति

 

अखिलेश यादव ने लोक जागरण यात्रा की शुरुआत की है

 

रथ यात्रा के जरिए समाजवादी पार्टी करेगी लोगों को जागरूक

 

समाजवादी विचारधारा से बहुजन समाज को जोड़ने का प्रयास

 

हर ज़िले में आयोजित किए जाएंगें सपा के प्रशिक्षण शिविर।

बेटी की शादी के कर्ज से परेशान किसान ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दी

फ़ोटो: फ़ाइल फ़ोटो कमलेश
जसवंतनगर(इटावा)।: नगला खुमान गांव में अपनी बेटी की शादी में लिए गए कर्ज से परेशान एक किसान ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिसकी सैफई पीजीआई में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई ।
  उक्त गांव निवासी कमलेश जाटव (45 वर्ष) पुत्र मिजाजी लाल बुधवार की सुबह 6 बजे अपने खेत से तोरई तोड़कर बाजार बेचने गया था, जब वह  सुबह 8 बजे घर वापस लौटा तो वह गिर गया ।उसके परिजन उसे इलाज के लिए डॉक्टर के पास ले गए, जिन्होंने बताया कि उसने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया है। उसे सैफई पीजीआई रेफर कर दिया। जहां पर वहां के डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
    मृतक के तीन बेटी व दो पुत्र बताए गए हैं। एक महीना पूर्व ही उसने अपनी बड़ी बेटी मनीषा की शादी कर्ज लेकर की थी, जिसके चलते वह परेशान था। उसकी मृत्यु से उसकी पत्नी दुर्गा देवी तथा बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है।
*वेदव्रत गुप्ता

मोदी राज के सफल 9 वर्षों के कामों के प्रचार-प्रसार में जोरशोर से जुटें, भाजपा नेता और कार्यकर्ता

फोटो:-सम्मेलन को संबोधित करते श्रीकांत पाठक, सम्मेलन में उपस्थित भीड़
________
जसवंतनगर (इटावा)। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का एक सम्मेलन यहां यलो गार्डन  जसबन्तनगर में आयोजित किया गया, जिसमे विधानसभा क्षेत्र के पूर्व पदाधिकारी व वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल हुए।
सम्मेलन में श्री कांत पाठक पूर्व जिला अध्यक्ष औरैया मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्री संजीव राजपूत ने की।
   विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व सांसद व पूर्व प्रत्याशी लोकसभा रधुराज सिंह शाक्य , विधानसभा प्रभारी डॉ रमाकांत शर्मा , विधानसभा संयोजक विवेक शाक्य गुड्डू , जिला कार्यक्रम संयोजक हरनाथ सिंह, जिला कार्यक्रम सहसंयोजक अंजय यादव बिन्दू, विधानसभा कार्यक्रम संयोजक मुकेश यादव आदि मौजूद रहे।
  इस मौके पर मुख्य अतिथि ने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सेवा,सुशासन व गरीब कल्याण के सफलतम 9 साल के दौरान हुए जनकल्याण के कामों को पार्टी जन जन जन तक पहुंचाएं।
   जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत ने संबोधित करते कहा कि अब कार्यकर्ताओं को घर नहीं बैठना है 2024 में फिर से देश में मोदी सरकार लाने  और विपक्ष की साजिशों को भंडाफोड़ करने के लिए लोगों के द्वार द्वार तक पहुंचना है।
     सम्मेलन में मुख्य रूप से डा राज बहादुर यादव, सत्य प्रकाश गुप्ता  कोर्ट साहब, लज्जा राम प्रजापति, वेदप्रकाश गुप्ता,बटेश्वरी दयाल प्रजापति, राजेन्द्र चौहान,रामशरण धनगर,  रवीन्द गुप्ता, मंडल अध्यक्ष महेश गुप्ता, अनिल राजपूत, राहुल राज वर्मा,असनीत यादव, विजय शाक्य ,नरेश राठौर, शैलेन्द्र चौधरी, राजवीर चौहान, योगेंद्र चौधरी, जय शिव बाल्मिकी,यदुवीर सिंह यादव,भारत सिंह पाल, ज्ञानेंद्र अवस्थी सहित सैकड़ों वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन में मौजूद रहे।
____

जसवंतनगर की मॉडल तहसील में गंदगी से लबालब हैं, सारे टॉयलेट

_____

फोटो: फोटो गवाह है, मॉडर्न तहसील की टॉयलेट्स की बदहाली
 
जसवन्तनगर(इटावा)। नाम मार्डन तहसील और हालत यह कि तहसील खुद बदहाली के आंसू रो रही है।
दर्जन भर अफसरों के दफ्तर इस तहसील भवन में हैं और ये अफसर घर-घर शौचालय और स्वच्छता का राग अलापते हैं।स्वच्छता मिशन जैसी करोड़ों की योजनाओं को क्रियान्वित करते हैं,लेकिन तहसील परिसर में कार्यरत कर्मचारियों और फरियादियों के लिए साफ सुथरी टॉयलेट जैसी सुविधाएं ही यहां उपलब्ध नहीं हैं।
यहां की टॉयलेटस में जगह जगह गंदगी का अंबार लगा है। जिसके चलते कर्मचारियों और फरियादियों दोनों को ही दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।सपा सरकार में बनी इस नवनिर्मित मार्डन तहसील में दर्जन भर कार्यालय हैं,जिनमें उपजिलाधिकारी, तहसीलदार  समेत कई कर्मचारी काम करते हैं। लेकिन तहसील भवन की सभी मंजिलों पर शौचालयों की स्थिति बेहद खराब है। उनमें बदबू फैली रहती है।  कुछ के  गेट टूटे हैं, तो कुछ में गंदगी का देखी भी नही जाती है।
   शौचालयों में अधिकांश के वॉश बेसिन की टोंटियां गायब हैं। नारकीय स्थित में खड़े इन शौचालयों की वजह से  महिलाओं को सबसे ज्यादा  दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। महिला शौचालयों में तो स्थित यह है कि अंदर पानी की टोंटियां गायब होने की वजह से प्लास्टिक की बोतलें रखी है, जिनमे बाहर से पानी भरकर लाना पड़ता है। कुछ महिला शौचालय की शीट तक टूटी पड़ी हैं। मकड़ियों ने जाले बनाकर पूरी तरह से उनमें कब्जा जमाया हुआ है।
   तहसील परिसर के अंदर तीसरे तल पर मधुमक्खियों ने एक बड़ा छत्ता बना रखा है। ऐसे में कब मधुमक्खियां हमला कर दें, लोगों को इसका डर  हमेशा ही सताता रहता है। फरियादियों सहित यहां कार्यरत कर्मचारियों में  भी मधुमक्खियों का भारी खौफ है।
   मार्डन तहसील में बुनियादी सुविधाओं की बदहाल स्थिति के लिए किस का लापरवाह रवैया जिम्मेदार है। यह तो खुद अफसर आंकलन करें! परिसर में स्वच्छता और टॉयलेट जैसी बुनियादी सुविधाओं को लेकर उप जिलाधिकारी और तहसीलदार कोई एक्शन ले, तब तो स्थिति सुधर सकती है। वरना राम भरोसे तो तहसील है ही।
 मधुमक्खियां तो निश्चित्तःता आने जाने वालों के साथ साथ  अफसरों व कर्मचारियों को भी चपेट में ले सकतीं हैं। इसके लिए तो अधिकारियों को कोई न कोई फौरी उपाय निकालना ही चाहिए।
____
*वेदव्रत गुप्ता

इटावा। नसिया जी मंदिर की दान पेटिका से चोरी करते हुये 3 नवयुवक मौके पर पकड़े गये।

इटावा। नसिया जी मंदिर की दान पेटिका से चोरी करते हुये 3 नवयुवक मौके पर पकड़े गये

तीनों नवयुवक अभी मौके पर मौजूद

इटावा 07 जून, 2023 – सहायक श्रमायुक्त श्वेता गर्ग ने बताया कि भारत सरकार के अन्तर्गत राष्ट्रीय संरक्षण आयोग के निर्देशानुसार तथा श्रमायुक्त उ०प्र० एवं जिलाधिकारी महोदय इटावा के निर्देशानुसार जनपद इटावा में 08 जून से 30 जून तक बाल श्रम मुक्त अभियान चलाये जाने के निर्देश प्राप्त हुये है ।

  • इटावा 07 जून, 2023 – सहायक श्रमायुक्त श्वेता गर्ग ने बताया कि भारत सरकार के अन्तर्गत राष्ट्रीय संरक्षण आयोग के निर्देशानुसार तथा श्रमायुक्त उ०प्र० एवं जिलाधिकारी महोदय इटावा के निर्देशानुसार जनपद इटावा में 08 जून से 30 जून तक बाल श्रम मुक्त अभियान चलाये जाने के निर्देश प्राप्त हुये है

उक्त के क्रम में उक्त अभियान मार्केट एरिया रेलवे स्टेशन, बस स्टेण्ड होटल ढाबा, उद्योग ईंट भटटा देह व्यापार आदि स्थल आर्वत होगें उक्त स्थल या अन्य स्थलों पर बाल श्रम करते हुये किशोर बालक / बालिका पाये गये तो सेवायोजक / दोषियों के विरुद्ध बाउन्डेड लेवर एक्ट 1986 की धारा 3, 14 आदि के तहत समुचित धाराओं में अभियोजन पंजीकृत आदि नियमानुसार कार्यवाही आपेक्षित है। उन्होंने उक्त कम में जनपद वासियों को सूचित किया है कि 14 वर्ष की कम आयु वाले किशोर बालक/बालिका से किसी भी प्रकार का काम न लें तथा 18 वर्ष से कम आयु के किशोर बालक/बालिका को शिक्षा हेतु प्रेरित करते हुये उन्हें विकास की मुख्य धारा से जोड़ने में अपना योगदान दे। 14 वर्ष की आयु से कम, काम करते पाए गए बाल श्रमिक को तत्काल अवमुक्त कराते हुये सेवायोजक के विरुद्ध खतरनाक प्रक्रिया के अन्तर्गत बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेद एवं विनियमन) अधिनियम 1986 के अन्तर्गत अभियोजन दायर किया जाएगा तथा 20000 प्रति बाल श्रमिक का जुर्माना भी देय होगा तथा बाल श्रम संबंधि किसी भी प्रकार की जानकारी हेतु तत्काल श्रम कार्यालय से सम्पर्क करे।

श्रम प्रवर्तन अधिकारी इटावा मो0-6387408716, 9528549559 |

मेरठ से बड़ी खबर*:-   *आज सुबह सुबह महिला वकील की गोली मारकर हत्या कर दी गई, महिला वकील दूध लेने गई थी वापसी में घर के दरवाजे पर ही गोली मारकर हत्या की गई है,महिला वकील का नाम अंजली गर्ग था और पति से तलाक के बाद अलग रहती थी महिला,टीपी नगर इलाके की न्यू मेवला कालोनी की घटना*

*मेरठ से बड़ी खबर*:-

 

*आज सुबह सुबह महिला वकील की गोली मारकर हत्या कर दी गई, महिला वकील दूध लेने गई थी वापसी में घर के दरवाजे पर ही गोली मारकर हत्या की गई है,महिला वकील का नाम अंजली गर्ग था और पति से तलाक के बाद अलग रहती थी महिला,टीपी नगर इलाके की न्यू मेवला कालोनी की घटना

कलेक्टर की शक्तियों में इज़ाफ़ा हुआ   जिलों में सड़क पर केबिल डालने,सीवर डालने की DM देगे परमिशन   DM की अध्यक्षता में एक समिति का होगा जिलो में गठन   यूटिलिटी से सम्बंधित प्रस्ताव को DM करेगा मंजूर   मनमाने तरीके से सड़क खोद कर नही काम कर सकते है ठेकेदार

*यूपी*

 

कलेक्टर की शक्तियों में इज़ाफ़ा हुआ

 

जिलों में सड़क पर केबिल डालने,सीवर डालने की DM देगे परमिशन

 

DM की अध्यक्षता में एक समिति का होगा जिलो में गठन

 

यूटिलिटी से सम्बंधित प्रस्ताव को DM करेगा मंजूर

 

मनमाने तरीके से सड़क खोद कर नही काम कर सकते है ठेकेदा