Friday , October 25 2024

Editor

अतिक्रमण के नाम पर हुई  तोड़फोड़ का पालिका अध्यक्ष ने घूम घूम कर जायजा लिया

फोटो: जसवंत नगर के बाजार में पालिकाध्यक्ष सत्यनारायण संखवार अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान हुए नुकसान का सपा नेताओं के साथ जायजा लेते हुए,  दूसरी फोटो में व्यापारियों से बात करते हुए।
_____

जसवंतनगर (इटावा)। शनिवार को  अतिक्रमण हटाओ के नाम पर प्रशासन द्वारा जसवंत नगर के बाजार में चलाए गए अभियान को लेकर दुकानदारों और व्यापारियों में व्याप्त रोष पर मरहम लगाने रविवार दोपहर पालिका अध्यक्ष सत्यनारायण संखवार बाजार भ्रमण पर निकले।

वह दोपहर 3 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक दुकानदारों के साथ बाजार भ्रमण करते रहे।कई सपा नेता और व्यापारी नेता भी उनके साथ थे।उन्होंने दुकान दुकान जा कर तोड़फोड़ का नजारा देखा और लोगों की शिकायतें सुनी।
    पालिका अध्यक्ष ने दुकानदारों से कहा कि नालियों के ऊपर कदापि अतिक्रमण न करें। उन्हें इस तरह खुला रखे कि उनकी साफ सफाई, सफाई कर्मी नियमित रूप से कर सकें। उन्होंने बताया कि वह प्रशासन से बात करेंगे और नालियों पर जो लोग लोहे की जालियां लगाएंगे और यह जालियां खोलकर सफाई हो सकेगी ,तो ऐसी जालियों को अतिक्रमण न माना जाए।
       अध्यक्ष ने लोगों को सलाह दी की वह यदि अतिक्रमण करेंगे, तो बाजार में जाम की स्थिति उत्पन्न होगी। अपनी दुकान का सामान सड़कों पर कदापि न लगाएं और सड़क और गलियां न घेरें ।
    पालिका अध्यक्ष ने दुकानदारों को आश्वस्त किया की दुकानों के ऊपर छाया की व्यवस्था के लिए टीन सेटआदि लगाने के बारे में वह प्रशासन के अधिकारियों से बात करेंगे और कोई हल निकालेंगे। टीन सेट बगैरह, जो सड़कों के भीतर हैं उन्हें कदापि अतिक्रमण के नाम पर  तोड़ा फोड़ा न जाए।
      पालिका अध्यक्ष ने पालिका बाजार में प्रशासन द्वारा की गई कई दुकानों पर हद से ज्यादा तोड़फोड़ करने पर दुख व्यक्त किया। उन्हें कई मोबाइल दुकानों के दुकानदारों ने उनकी दुकानों पर की गई तोड़फोड़ को भी दिखाया। आदित्य टेलीकॉम की दुकान पर की गई तोड़फोड़ को  लेकर सभी ने रोष व्यक्त किया और कहा कि पुलिस वालों ने बहुत ही बेरहमी और जानबूझकर नुकसान पहुंचाया है।
      चेयरमैन सत्यनारायण संखवार हाईवे चौराहे से लेकर बजाजा लाइन तक गए और हरेक दुकान पर की गई तोड़फोड़ को देखा। दुकानदारों द्वारा किए गए अनावश्यक  अतिक्रमण पर उन्होंने उन दुकानदारों को अपनी सीमा में ही रहने की सलाह देते कहा कि अगर आप अतिक्रमण करेंगे ,तो बाजार में स्थिति खराब होगी और फिर इस तरह के अभियान चलेंगे।
     कुछ समझदार व्यापारियों ने पालिकाध्यक्ष के सामने प्रस्ताव रखा कि जो लोग अतिक्रमण से बाज नहीं आ रहे हैं, उनके चालान काटे जाएं और सख्ती से उनसे वसूली की जाए। फिर भी न माने तो अतिक्रमण अभियान चलाकर उनका अतिक्रमण ध्वस्त किया जाए।
     उनके साथ सपा नेता विद्याराम यादव, अशोक यादव क्रांतिकारी, सत्यवती यादव इनके अलावा व्यापारी नेता संजय जैन,बल्लू पोरवाल,निखिल गुप्ता,राम कुमार गुप्ता,संजीव गुप्ता बंटू, विक्रम शाक्य, मोहम्मद फारुख, मोहित यादव, सूरज संखवार कई पालिका सभासद भी साथ रहे। पालिका अध्यक्ष के भ्रमण के दौरान बड़ी संख्या में दुकानदार उनके साथ चले, क्योंकि दुकानदारों को नए पालिकाध्यक्ष से अतिक्रमण अभियान के प्रति कोई सार्थक हल निकाले जाने की उम्मीद थी।
____
*वेदव्रत गुप्ता

प्रशासन ने जसवंतनगर में चलाया अतिक्रमण  हटाओ अभियान

 फोटो:-जसवंतनगर बाजार में अतिक्रमण हटाती एक जेसीबी और तोड़फोड़  देखती भारी भीड़
 
जसवंतनगर(इटावा)। उप जिलाधिकारी कौशल किशोर ने पालिका के लाव लस्कर के साथ  जसवंतनगर कस्बा के बाजारों में  शनिवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अतिक्रमण अभियान नगर के हाइवे बस स्टैंड चौराहे से शुरू  होकर पालिका बाजार और सदर बाजार तक चला।  दुकानों के बाहर लगी पटिया व नालियों पर रखे सामान को हटवाया गया। साथ ही साथ जिन दुकानदारों  ने दुकान के ऊपर छज्जे व टीन सेट लगा रखे थे, उनको  चकना चूर कर दिया गया।
 
अभियान में क्षेत्राधिकारी अतुल प्रधान, थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश सोलंकी व  कस्बा इंचार्ज कपिल चौधरी आदि भारी पुलिस बल के साथ थे ही अधिशासी अधिकारी विनय मणि त्रिपाठी पालिका के टैक्स अफसर अरविंद शर्मा सफाई प्रभारी राम सिया की भी मौजूदगी रही।
 गौरतलब बात तो यह रही कि नवनिर्वाचित  पालिका अध्यक्ष, जिन्होंने अभी सोमवार को ही पालिका का  चार्ज संभाला है, उन्होंने इस अभियान में भाग नहीं लिया। बताया तो यहां तक गया है कि उन्होंने प्रशासन से यह कहा था की दुकानदारों को पहले एक मौका दिया जाए। उसके बाद अभियान चलाया जाए, मगर प्रशासनिक अधिकारियों ने एक नहीं मानी और उल्टे पालिकाध्यक्ष से अभियान न चलाने की लिखित में मांगी ,मगर पालिकाध्यक्ष ने लिखित देने से  साफ मना कर दिया।
     एक दो जगह व्यापारी वर्ग व प्रशासन से नोक झोंक भी हुई  व्यपारियो की भी अपनी माँगे थीं।  प्रशासन व  व्यापारी वर्ग साथ बैठ कर व्यापारियों की बात सुने। प्रशासन की इस कार्यवाही से नगर के व्यापारी वर्ग में  भारी आक्रोश  व्याप्त है।
   नोंक झोंक मजरुल्लाह लड्डन टेलर की दुकान के आसपास इतनी बढ़ी कि पुलिस टेलर को कॉलर पकड़कर ले जाने की कोशिश करने लगी, मगर उन्हें तो नहीं ले जा पाई, एक अन्य दुकानदार अमर चंद्र शर्मा को उठा ले गई, लेकिन बाद में कोतवाल सोलंकी ने समझदारी  दिखाते उन्हें तुरंत छोड़ दिया।  
   व्यापारियों का कहना है  कि यह कदम प्रशासन द्वारा जल्दबाजी पूर्वक लिया गया है। व्यापारियों की शासन व प्रशासन से मांग है कि नगर में, जो जाम की समस्या है, वह बड़े वाहनों के आवागमन और दिन के समय नो एंट्री न होने की वजह से है। चौराहों पर व्यवस्थित तरीक़े से ट्रैफिक पुलिस न होने से जाम लगता है। गरीब ठेले खोमचे वालो को व्यवस्थित तरीके से जगह दी जाए व नगर में जो आने वाले वाहन हैं, उनके लिए हाइवे पुल के नीचे या कोई और जगह एक वाहन स्टैंड की व्यवस्था की जाए, जिससे बाहर से आने वाली गाड़ियां बाजार के अंदर न आकर बाहर ही खड़ी की जा सके।
    पालिका बाजार में सर्वाधिक नुकसान
——–
     शासन के अतिक्रमण हटाओ अभियान का सबसे ज्यादा बुरा असर तोड़फोड़ के मामले में पालिका बाजार में पड़ा, जहां प्रशासन ने बेरहमी से तोड़फोड़ कराई और बेचारे दुकानदारों को बिना मौका दिए ही क्षति पहुंचाई।
 रेहड़ी पटरी वालों के संगठन नासवी के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इरशाद अहमद ने बिना किसी नोटिस के नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने को लेकर प्रशासन की जमकरआलोचना की है। उन्होंने कहा  कि इससे ज्यादा नुकसान पालिका बाजार में किया गया है। जबकि शनिवार सुबह ही पालिका  ई ओ से उनकी बातचीत हुई थी और उन्होंने कहा था कि बेजा अतिक्रमण हटाने के लिए एक-दो दिन का मौका दिया जाएगा। उसके बाद अभियान चलाया जाएगा।
*वेदव्रत गुप्ता

BJP के आंतरिक सर्वे ने बढ़ाई पार्टी के लिए बेचैनी।*

*लखनऊ-*

 

*BJP के आंतरिक सर्वे ने बढ़ाई पार्टी के लिए बेचैनी।

—————————————-

 

*BJP के आंतरिक सर्वे में जीती हुई सीटें भी रेड जोन में।*

 

*2024 चुनाव के लिए नए सिरे BJP बना रही रणनीति।*

 

*फिरोजाबाद,बदायूं,इटावा की जीती सीटें रेड जोन में ।*

 

*उपचुनाव में जीती रामपुर-आजमगढ़ सीट रेड जोन में।*

 

*मुरादाबाद,संभल,रामपुर,नगीना,बिजनौर भी रेड जोन में।*

 

*बदायूं, फिरोजाबाद, इटावा, मैनपुरी सीटें भी हैं शामिल।*

 

*घोसी,लालगंज,गाजीपुर,जौनपुर,श्रावस्ती सीट भी शामिल।*

 

*2014 की लोकसभा सीटें फिर जीतना चाहती है बीजेपी।*

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव से आज शामली उ0प्र0 के श्री विकास जैजनिया ने भेंट की जो पर्यावरण संरक्षण के मिशन को लेकर भारत से थाईलैण्ड तक साइकिल यात्रा करेंगे। अपनी यात्रा में वे पेड़ लगाओ, पर्यावरण बचाओ, साइकिल चलाओ, बीमारी भगाओं का भी प्रचार कर रहे हैं। 

समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश

19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ

प्रकाशन/प्रसारण हेतु- दिनांकः02.06.2023

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव से आज शामली उ0प्र0 के श्री विकास जैजनिया ने भेंट की जो पर्यावरण संरक्षण के मिशन को लेकर भारत से थाईलैण्ड तक साइकिल यात्रा करेंगे। अपनी यात्रा में वे पेड़ लगाओ, पर्यावरण बचाओ, साइकिल चलाओ, बीमारी भगाओं का भी प्रचार कर रहे हैं।

श्री जैजनिया ने सितम्बर 2022 में श्रीनगर से कन्या कुमारी तक 53 दिनों की यात्रा पूरी की थी। इसके पश्चात 7 अप्रैल 2023 से नेपाल, भूटान होते हुए थाईलैण्ड तक साइकिल यात्रा करने की उनकी योजना है।

श्री अखिलेश यादव ने उनकी साइकिल यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी हैं और उनके साहस तथा पर्यावरण प्रेम की प्रशंसा की है।

(राजेन्द्र चौधरी)

मुख्य प्रवक्ता

ग्रीष्मकालीन प्रदर्शनी का एडीएम ने फीता काटकर शुभारम्भ किया*

*ग्रीष्मकालीन प्रदर्शनी का एडीएम ने फीता काटकर शुभारम्भ किया

 

*इटावा में एक माह तक चलने वाली ग्रीष्म कालीन मनोरंजक प्रदर्शनी (नुमाइश) का शुक्रवार से शुभारम्भ हो गया।*

 

*अपर जिलाधिकारी जय प्रकाश ने प्रदर्शनी का फीता काटकर विधिवत उदघाटन किया।इस अवसर पर नुमाइश सेक्रटरी एसडीएम सदर, व्यापार मण्डल के शहर अध्यक्ष आकाशदीप जैन सहित आलाधिकारी एवं नुमाइश प्रबन्ध कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद रहे।*

25 वर्षीय सर्राफा व्यवसाई पुत्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या

फोटो:- मृतक की फाइल फोटो

जसवंतनगर(इटावा): नगर के मोहल्ला गुलाबबाड़ी में एक सर्राफा व्यवसाई के 25 वर्षीय पुत्र ने अपने घर के आंगन में बिजली की केबल का फंदा बनाकर फांसी लगा ली और उसकी मौत हो गई।
उसकी मौत का पता शुक्रवार शाम 6:00 बजे के आसपास लगा। मृतक का नाम अनुपम उर्फ गोलू पुत्र अजय यादव बताया गया है। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग आ गए और शव को उसके पैत्रिक गांव नगला भगवंत ले गए। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नम्बर का था घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है

फ़ोटो: मृतक की फ़ाइल फ़ोटो

25 वर्षीय सर्राफा व्यवसाई पुत्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

फोटो:- फाइल फोटो मृतक युवक अनमोल यादव

जसवंतनगर ( इटावा) नगर के मोहल्ला गुलाबबाड़ी में एक सर्राफा व्यवसाई के 25 वर्षीय पुत्र ने अपने घर के आंगन में बिजली की केबल का फंदा बनाकर फांसी लगा ली और उसकी मौत हो गई।

     उसकी मौत का पता शुक्रवार शाम 6:00 बजे के आसपास लगा। मृतक का नाम अनमोल यादव पुत्र अजय यादव बताया गया है। घटना की सूचना थाना जसवंतनगर पुलिस को मिलने पर वह मौके पर रवाना हो गई है। अभी तक मौत का कारण पता नहीं चल सका है।
*वेदव्रत गुप्ता

शिवाजी के राज्याभिषेक दिवस को हिंदू साम्राज्योत्सव  दिवस के रूप में मनाया

 

फोटो:- हिंदू साम्राज्यउत्सव दिवस पर संबोधित करते रामनरेश शर्मा
जसवंतनगर(इटावा) शुक्रवार को ज्येष्ठ त्रयोदशी तिथि को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ जसवंत नगर के द्वारा महाराज शिवाजी के राज्याभिषेक के दिन को हिंदू साम्राज्य दिनोत्सव के रूप में मनाया गया। 
    इस अवसर पर जिला संघ चालक  राम नरेश शर्मा ने  संबोधित करते बताया कि इसी दिन 1674 ईसवी में हिंदू साम्राज्य की स्थापना हुई थी।यह दिन हिंदुओं के महान गौरव का दिन है।महाराज शिवाजी ने मुगल अक्रांताओं से उनकी विशाल सेना से थोड़े से मराठा सैनिकों के साथ गुरिल्ला युद्ध करते हुए अफजल खां जैसे आतताई को बघनख से फाड़कर विजय प्राप्त कर हिंदुओं के सम्मान को बढ़ाया।
इसी की स्मृति में संघ यह उत्सव मनाता है।संघ के प्रमुख 6 उत्सवों में से यह एक उत्सव है। नगर बौद्धिक प्रमुख राकेश गुप्ता ने भी संबोधित किया
   इस अवसर पर राजकुमार यादव खंड कार्यवाह,राजेंद्र चौहान,रामसुंदर मिश्रा,व्यवस्था प्रमुख भारत पाल,विक्रम शंखवार,प्रदीप यादव,सुमित, आदि लोग उपस्थित थे।
*वेदव्रत गुप्ता
____

मंडी परिसर में किसान और व्यापारी तरसते हैं, बूंद बूंद पानी को

फ़ोटो: सफेद हाथी बनी खड़ी टंकी और टूटी टोटिया
____
     
जसवंतनगर(इटावा)। नगर की कृषि उत्पादन मंडी समिति प्रति वर्ष करोड़ो रुपये का राजस्व देती, लेकिन व्यापारियों, किसानों व पल्लेदारों को सुविधाओं के नाम उन्हें पेयजल तक मंडी परिसर में नसीब नहीं है।
   इस भीषण गर्मी में बूंद-बूंद पानी के लिए लोग परेशान है। एक हैंडपंप ही जैसे जैसे तैसे लोगों की प्यास बुझा रहा है।
 मंडी परिसर का अपना नलकूप व जलाशय शोपीस बना  हुआ है। हैंडपंपों की संख्या एक दर्जन से अधिक है, सभी खराब है, मात्र एक ही पानी दे रहा है।
पलसर में लगी पीने के पानी की छोटी टंकियां भी ध्वस्त हैं। उनमें पानी की टोटी या तक नहीं है और ना ही मंडी प्रशासन ने  टोंटियां लगवाने की कोई कोशिश की है।             मंडी समिति में 52  बड़े गल्ला व्यापारी व एक दर्जन थोक सब्जी ।आढ़ती के अलावा  सब्जी व गल्ला बिक्री के लिए प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में किसान आते हैं।  मजदूर व पल्लेदार भी बड़ी संख्या में  हैं। अनुमान है कि मंडी में प्रतिदिन 2000 से लेकर 5000 तक लोगों का आगमन होता है।
बताते हैं कि पिछले10-15 साल से बंद पेयजल योजना के नलकूप को चालू नहीं किया गया है। इन वर्षो के बीच एक अन्य नलकूप भी स्थापित नही हुआ है।
    किसानों ने पानी की किल्लत को लेकर  मंडी सचिव तथा प्रशासन को कई बार शिकायत की हैं ,मगर  समस्या जस की तस है।

कूड़ा उठाने के लोडर लगे नए ट्रैक्टर का पालिकाध्यक्ष ने किया उद्घाटन

____
फोटो:- नगर पालिका अध्यक्ष सत्यनारायण शंखवार कूड़ा उठाने के लोडर लगे नए ट्रैक्टर का उद्घाटन करते हुए
जसवंतनगर(इटावा)। नगर पालिका अध्यक्ष सत्यनारायण शंखवार ने शुक्रवार को नगर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए एक सशक्त कदम उठाया और एक नए  कूड़ा उठाने के लोडर लगे नए ट्रैक्टर का उद्घाटन किया।

     इससे जगह जगह सफाई के बाद एकत्रित होने वाले कूड़े के ढेरों को जल्द उठाने में सफाई कर्मियों को मदद मिलेगी।

    ट्रैक्टर कंपनी सोनालिका के लोडर लगे इस ट्रैक्टर की क्वालिटी का सबसे पहले पालिका अध्यक्ष ने बारीकी से निरीक्षण किया, क्योंकि  इसकी खरीद उनके कार्यकाल के शुरू होने से पूर्व तत्कालीन पालिका अध्यक्ष और पालिका अधिशासी अधिकारी ने “पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्वच्छता योजना के तहत सरकार से मिले धन से की थी। सूत्रों ने बताया है कि यह लगभग 15 लाख रुपए में नगर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने और स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने के लिए खरीदा गया है। 
  नगरपालिका अध्यक्ष सत्यनारायण ने ट्रैक्टर और लोडर मशीन का विधिविधान से पूजन-अर्चन किया और हाथ जोड़कर भगवान से प्रार्थना की कि उनके कार्यकाल में नगर की साफ-सफाई व्यवस्था चाक चौबंद रखने का वह आशीर्वाद दें। इसके बाद ट्रैक्टर की चाबी चालक को सौंपाई।
   इस अवसर पर पालिका के कर अधीक्षक अरविंद शर्मा, पालिका लिपिक नवनीत कुमार, सफाई प्रभारी राम सिया के अलावा सपा के विधानसभा अध्यक्ष विद्याराम यादव ,लुधपुरा वार्ड के सभासद प्रतिनिधि हेमू शाक्य, पालिका अध्यक्ष के निजी सहायक मोहित कुमार आदि मौजूद थे,जिन्होंने इस उद्घाटन बेला पर पालिका अध्यक्ष और सफाई विभाग के कर्मियों को शुभकामनाएं प्रदान की। बताया गया है कि इस नये ट्रेक्टर उपकरण से नगर में कूड़ा उठाने का काम अब तेजी से और जल्द हो सकेगा
____
*वेदव्रत गुप्ता
___