Saturday , October 26 2024

Editor

भारत विकास परिषद “समर्पण” शाखा जसवंतनगर के नए पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ

फ़ोटो: दायित्य ग्रहण करते परिषद के पदाधिकारी, मुख्य अतिथि दीप प्रज्वलन करते तथा सप्त अधिकारी का  सम्मान
जसवंतनगर(इटावा)।भारत विकास परिषद समर्पण शाखा के तत्वावधान में प्रांतीय कार्यशाला एवं दायित्य ग्रहण समारोह  का आयोजन रविवार नगर के प्रभु मैरिज होम में होम में किया गया।
   शाखा के नये अध्यक्ष के रूप मे राजकमल जैन ने सचिव प्रदीप चौरसिया और कोषाध्यक्ष अशोक माथुर सहित शपथ ग्रहण की।      भाविप के वरिष्ठ पदाधिकारी डॉक्टर स्वराज्य श्रीवास्तव ने शपथ ग्रहण अधिकारी का दायित्व निभाते हुए सभी नए पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई।
    मुख्य अतिथि क्षेत्रीय सचिव विवेक कुलश्रेष्ठ ने इस मौके पर कहा कि संगठन को समाज के लिए उपयोगी बनाने के लिए प्रत्येक सदस्य को अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण मनोयोग से करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत विकास परिषद सेवा कार्यों और आम जन के प्रति समर्पण और उनके सहयोग के लिए जाना जाता है। हर सदस्य को प्रतिदिन अपना कुछ समय निकालकर संगठन को देना चाहिए एवं उसके कार्यों में  सहयोग और उन्हे बढ़ाने में।बढ़चढ़कर योगदान देना चाहिए।
       प्रांतीय महासचिव संजय मिश्रा ने नव दायित्वग्रहण धारियों से आग्रह किया कि परिषद के कार्यो को वह सब मिलकर जन जन तक पहुचाये तथा सेवा कार्यों  को नई ऊंचाइया प्रदान करे।
   ।कार्यक्रम  दौरान संगठन मंत्री के पद पर गौरव बाबू, महिला संयोजिका सोहनी वर्मा।ने भी शपथ ली।
    इस अवसर पर करन सिंह वर्मा, धर्मेंद्र सोनी, दिलीप कुमार शाक्य, आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम प्रभारी आनंद गुप्ता उमाकांत श्रीवास्तव ने सभी आगंतुकों का आभार प्रकट किया।
___
*वेदव्रत गुप्ता

अपहरण और बलात्कार के आरोपी को पॉस्को में जेल भेजा

___
जसवंतनगर(इटावा)। क्षेत्र के एक गांव से एक किशोरी को 5 माह पूर्व बहला-फुसलाकर भगा ले जाने तथा उसके साथ बलात्कार करने के मामले में पुलिस ने एक नामजद युवक को गिरफ्तार किया है।
  थाना प्रभारी जसवंतनगर मुकेश कुमार सोलंकी ने बताया है कि कि इस मामले में किशोरी के पिता द्वारा जनवरी माह में मामला दर्ज कराया गया था। पुलिस नामजद अभियुक्त की तलाश में थी। उप निरीक्षक मनोज  को सूचना मिली कि आरोपी जसवंत नगर नहर के पुल के समीप खड़ा हुआ है,मौके पर पहुंच और भी  घेराबंदी करके पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
    पूछताछ में उसने अपना नाम रवि कठेरिया पुत्र सुरेश चंद कठेरिया निवासी विधि पुरा थाना लवेदी बताया है ।पुलिस ने उसे धारा 363 ,376, 3/4 , पास्को एक्ट के तहत उसे जेल भेजा है।
*वेदव्रत गुप्ता
____

लगातार पांचवीं बार सभासद बने राजीव की तमन्ना है, जसवंतनगर को आदर्शतम बनाना

फोटो:-लगातार पांचवी बार सभासद चुने गए राजीव यादव
जसवंतनगर(इटावा)। नगरपालिका जसवंतनगर में पिछले 20-25 वर्षों में कोई भीअध्यक्ष रहा हो, सभासद के.रूप में “राजीव यादव”का नाम नगर के नागरिकों के दिमाग में जरूर ही  बसा रहा है।

  क्योंकि एक ऐसा शख्स जो राजनीत में भले ही कुछ भी रहा हो, लेकिन वह अपनी जनता की परवाह के प्रति बेहद गंभीर और कद्रदान  सदैव ही रहता रहा है।
शायद यही वह वजह है कि इस निकाय चुनाव में अपने वार्ड से लगातार 5 वीं बार सभासद बने हैं।
     हालांकि कोई पुष्ट रिकार्ड ऐसा उपलब्ध नहीं कि स्थानीय निकायों में कोई सभासद/पार्षद लगातार 5 बार जीता हो? मगर अपवाद तो है ही। राजीव यादव के जनता के प्रति समर्पण,अटूट विश्वास तथा उनके 24 घंटे “जय जनता” की भावना से ओत प्रोत रहने की प्रतिबद्धता ने, उन्हे इस ऊंचाई और रिकॉर्ड कीओर निश्चित रूप से पहुंचाया है।
   वह वर्ष 2002 में 407 मतों से,2007 में 420 के अंतर से 2012 में 659 वोट से, 2017 में  279 वोट से तथा इस बार 2023 में 159 की लीड से विजई हुए है।   उनका 2012 का 659 मतों से जीतना एक ऐसा अटूट रिकॉर्ड है, जो कभी भी किसी भी सभासद ने नगर पालिका जसवंतनगर में स्थापना के समय से नहीं बनाया है।        अपनी वाकपटुता में सदैव ही स्पष्ट वादी और हर एक के सुख दुख में  24 घंटे भागीदारी करने वाले राजीव यादव समाजवादी पार्टी के  नगर में लंबे समय से महासचिव पद पर कार्य कर रहे हैं ।वह पार्टी के मजबूत स्तंभ के रूप में जाने जाते हैं। हर चुनाव में उनका संचालन पार्टी को विजय दिलाता रहा है।
    नगर पालिका बोर्ड में वह ही अकेले ऐसे सभासद रहते हैं जो जनता के सुख दर्द के आगे कभी समझौता नहीं करते और जरूरत पड़ने पर मोर्चा लेने से  भी नहीं चूकते।
    इस बार चुनावी विजय के बाद रविवार को, जब उनसे नगर पालिका में उनकी अगले 5 वर्ष की प्राथमिकताओं के बारे में बातचीत की गई, तो उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी सारी प्राथमिकताएं जनता की भावनाओं से जुड़ी हैं । वह नगर पालिका बोर्ड में रहकर नगर को आदर्श बनाने में जुटे रहना चाहते हैं। अंतिम सांस तक जनता के सेवक बने रहना ही उनका धर्म है।
    उन्होंने बताया कि सरकार ने 2012 में नदी पुल के लुधपुरा तरफ के इलाके मोहल्ला रेल मंडी, मोहन की मढैया और लुध पुरा के लिए करीब 56 लाख रुपए खर्च करके एक सोलर प्लांट लगवाया था, जिसका काम इन मोहल्लों की जलापूर्ति सुचारू रखना था। तत्कालीन पालिका अध्यक्ष विमलेश यादव के कार्यकाल में लगा, इस सोलर प्लांट की उपयोगिता 2017 में सुनील जोली के अध्यक्ष बनने के बाद तहस नहस कर दी गई। बिना बोर्ड की अनुमति के इस सोलर प्लांट को उखाड़ कर ले जाया गया। आज तक उसका पता नहीं है। उन्होंने इसकी जांच जिला प्रशासन और शासन तक कराई, मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके लिए अब वह जोरदारी से जुटेंगे तथा सोलर उखड़वाने वालों पर कार्रवाई करवाने में  कोई कसर नहीं रखेंगे। पुनः इसकी स्थापना करवा कर इन मोहल्लों को बिजली न रहने पर  उम्दा जलापूर्ति का प्रबंध कराना उनका लक्ष्य रहेगा।
     उन्होंने बताया कि उनके बेटे की बीमारी ने उन्हें तोड़ कर रख दिया था। वह 5 साल बुरी तरह परेशान रहे। मेरी इस परेशानी का लाभ नगर में पालिका बोर्ड ने मनमानी के रूप में किया। इसी वजह से यह सोलर प्लांट उखाड़ ले जाया गया। वरना ऐसा नहीं होता। 20 वर्ष से मैं जनता के सुख-दुख का भागीदार रहा हूं। इसीलिए मेरी जनता मुझे  बेइंतहा प्रेम करती है। इसी वजह मेरी काफी घेराबंदी के बावजूदजनता ने मुझे फिर से विजयश्री दी है।
     राजीव यादव बोले कि आधार कार्ड, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, आयुष्मान कार्ड आदि ऑनलाइन कर दिए गए हैं ।फिर भी गरीबों और अनपढ़ों को इनका लाभ नहीं मिल पा रहा है। इन योजनाओं का लाभ गरीबों को दिलवाने में वह  पूरे समर्पण से  जुटेंगे। अपने वार्ड ही नहीं  हर वार्ड के हर जरूरत मंद को उपलब्ध कराने में अपनी पूरी  ताकत झोंक देंगे। दलालों और इन सब को जारी करने में लूट करने वालों को सबक सिखा कर रहेंगे।
   उन्होंने बताया कि नगर में बहुत से नालों को पाटकर गलियां और सड़कें बना दी गई हैं, जिस वजह से नगर में जलभराव की समस्या अत्यंत विकराल है। जबकि कभी भी नालों के ऊपर सड़के नहीं बनाई जानी चाहिए। इसके लिए वह बोर्ड में न केवल प्रस्ताव लाएंगे, बल्कि जिन नालों को पाट दिया गया है। उन्हें खुलवाएंगे।
   उन्होंने कहा कि गृह कर, जलकर का निर्धारण प्रायःअब नगर पालिका के अधिकारी तब करते हैं, जब बोर्ड नहीं होता। यानि चुनाव के कारण बोर्ड भंग होता है, उस दौरान गृह कर और जलकर निर्धारितकिए जाते हैं और यह नहीं देखा जाता कौन गरीब?.. और कौन अमीर आदमी है? इससे सबसे ज्यादा प्रभावित गरीब होते हैं  क्योंकि उनकी कोई पहुंच नहीं होती और उन पर अनाप-शनाप टैक्स लगा दिए जाते हैं। जबकि ऐसे लोगों पर अपनी रोजी-रोटी चलाने के भी साधन नहीं होते। अतः ग्रह कर और जल कर निर्धारण कराने की प्रक्रिया बोर्ड में ही करवाएंगे । संभव हुआ तो गरीबों को इन अनाप-शनाप लगाए गए  टैक्सों से मुक्ति दिलाएंगे।
  नगर के गरीब  ठेला, खोमचा  और रेहडी वालों के  लिए भी भरपूर प्रयास कर उनकी रोजी-रोटी की व्यवस्था कराएंगे। इसके अलावा वह अकेले अपने वार्ड नहीं नगर पूरे नगर के विकास कामों में  जुटेंगे।
    उन्होंने बताया कि उनके घर की चौखट जनता के लिए बराबर 24  खुली रहती है। वह क्रम अब भी जारी रहेगा। लोग अपनी समस्याओं को लेकर कभी भी आ सकते हैं। उनका मोबाइल नंबर ही उनका हेल्पलाइन नंबर है, जो किसी भी समय कोई भी व्यक्ति डायल करके उन्हें अपनी सेवा के लिए अपने पास हाजिर कर सकता है।
   सभासद राजीव यादव ने अपनी बातचीत के अंत में कहा कि पालिका परिषद बोर्ड में  वह जोरदारी से पालिका कर्मचारियों के हित में हैं। जिन कर्मचारियों का वेतन पांच- छै माह का बकाया है उन्हें बकाया वेतन जल्द से जल्द दिलाने की भरपूर कोशिश करूंगा। साथ ही पूर्व के बोर्ड में शासन द्वारा भेजी गयी धनराशि के दुरूपयोग, भृष्टाचार तथा वित्तीय अनिमिताओ की  जांच  भी कराएंगे। नगर हित में वह विकास के लिए सदैव अपने सभी सभासद साथियों के साथ चैयरमैन सत्यनरायन उर्फ पुद्गल के साथ रहेगें।अपने पुराने अनुभव के आधार पर मिलजुल कर आदर्श नगर पालिका जसवंतनगर बनाने का प्रयास करेंगे। तथा जसवंत नगर के विधायक शिवपाल सिंह यादव के सपनों का आदर्शतम जसवंतनगर  बनाएंगे।
-वेदव्रत गुप्ता
__

संदिग्ध हालातों मेें वृद्ध की मौत-पुत्रियो ने लगाया मार डालने का आरोप*

*संदिग्ध हालातों मेें वृद्ध की मौत-पुत्रियो ने लगाया मार डालने का आरोप*

 

विपिन भदौरिया
पत्रकार
☎️मो.9149088741

इटावा। बढ़पुरा थाना अंतर्गत ग्राम जरहौली में बुधवार की दोपहर 60 वर्षीय जगदीश नारायण राजपूत की संदिग्ध हालातों में मृत्यु हो गई। उनका पोस्टमार्टम उनकी बेटियों ने हत्या का शक जताते हुए कराया है। उनका आरोप है कि स्वजन ने मारपीटा था, जिससे मृत्यु हो गई।जगदीश को उनके रिश्ते में साले नंदकिशोर मृत अवस्था में जिला अस्पताल लाए थे। जगदीश अपने पीछे चार बेटियां राधा, शकुंतला, उमा और गीता को छोड़ गए हैं। शकुंतला का आरोप है कि चाचा सहित स्वजन ने पिता को पीटा था। मारपीट से ही मृत्यु हुई है, इसी शंका के आधार पर शव का पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई करेंगी।दूसरी तरफ पता चला है कि जगदीश बुधवार सुबह अपने ही गांव में मंदिर पर पूजा करने गए थे। उसके बाद अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई थी। इस पर उनके भाई सत्येंद्र कुमार ने तुरंत ही 108 पर सूचना दी थी। जानकारी होने पर शकुंतला, गीता तथा उमा भी जिला अस्पताल पहुंच गई थीं। उनका कहना है कि मंगलवार को पिता से फोन पर बात हुई थी

इटावा 20 मई ,2023- सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त होने वाली जन शिकायतों का निर्धारित समय सीमा के अन्दर गुणवत्ता पूर्वक

इटावा 20 मई ,2023- सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त होने वाली जन शिकायतों का निर्धारित समय सीमा के अन्दर गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण किये जाने, अवैध कब्जा से संबंधित शिकायतों के निस्तारण हेतु पुलिस, राजस्व की संयुक्त टीमें गठित कर मौके पर भेजकर तत्काल समस्या का निराकरण कराये जाने के निर्देश दिये।

उक्त निर्देश जिलाधिकारी अवनीश राय ने तहसील सदर के सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जन शिकायतें सुनने के दौरान दिये। उन्होंने सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित अधिकारियों से कहा कि इस दिवस पर प्राप्त होने वाली जन शिकायतों के प्रति गम्भीर रहकर शिकायतों का गुणवत्तापूर्वक निर्धारित समयावधि के अन्दर निस्तारण करना सुनिश्चित करें, उन्होंने कहा कि वह अपने अधीनस्थों पर निर्भर न रहें बल्कि स्वयं निस्तारण की गुणवत्ता को देखें, शिकायतकर्ता द्वारा दिये गये मोबाइल नम्बर पर उससे शिकायत निस्तारण की जानकारी कर गुणवत्ता परखे।

संपूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थी राजेंद्र सिंह पुत्र श्री जगदीश नारायन पाल निवासी ग्राम चित्रभवन ने शिकायत की , प्रार्थी के चक में गाटा संख्या 968 के किनारे नक्शा में दर्ज है जो कि कभी भी आम लोगों की निकलने के लिए नहीं रहा पूरे चकरोड़ पर आस पास के लोगों ने कब्जा कर रखा है जिससे खेतों में आने जाने वाले लोगों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जिस पर जिलाधिकारी ने तहसीलदार को जांच कर कब्जा मुक्त कराए जाने के निर्देश दिए।

प्रार्थिनी पुष्पा सिंह नजारत सेविका निवासी विकास कॉलोनी भाग-3 मंदिर के सामने पक्का बाग इटावा ने शिकायत की प्रार्थिनी के घर के सामने गली का खरंजा बैठ जाने के कारण पूरे मोहल्ले में गंदा पानी एवं कीचड़ भरा रहता है जिस कारण उसके परिवार वालों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है ,जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को आवश्यक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिए।

सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील सदर में क्षेत्रान्तर्गत दूरदराज से आये 73 फरियादियों ने अपने- अपने शिकायती पत्र जिलाधिकारी के सम्मुख प्रस्तुत किये, जिसमें मौके पर 01 का निस्तारण किया गया , शेष पृष्ठांकित कर संबंधित अधिकारियों को समय से निस्तारण कराये जाने के निर्देश दिये।

संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान मुख्य विकास अधिकारी प्रणिता ऐश्वर्या ,एसपी ग्रामीण,मुख्य चिकित्साधिकारी गीताराम, निदेशक सामाजिक वानिकीय अतुल कांत शुक्ला ,सीओ सिटी अमित कुमार,तहसीलदार सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

मीना देवी अपने पति के सहयोग से लुधपुरा वार्ड -7 का विकास करेंगी  

फोटो:- लुधपुरा  वार्ड 7 की सभासद मीना देवी शंखवार
______

जसवंतनगर(इटावा) नगर पालिका के चुनाव में इस बार सभासद के रूप में एक दर्जन के लगभग महिलाएं सभासद बनी है। ज्यादातर महिलाएं युवा और 50 वर्ष उम्र तक की हैं और उनमें विकास  काम करने को लेकर उत्साह है। उनकी सभासदी में उनके पतियों का दखल रहना स्वाभाविक है, फिर भी वह खुद काम करने के प्रति गंभीर हैं।

    नगर के लुधपुरा मोहल्ले के पश्चिमी वार्ड संख्या 7 से मीनादेवी शंखवार इस बार 49 वोटों से जीत कर सभासद बनी है। उनके पति सत्यवान शंखवार नगर पालिका बोर्ड में 2012 से 2017 तक सभासद रह चुके हैं। पति तहसील में स्टांप वेंडर और बैनामा लेखक भी हैं। मीना देवी का कहना है कि वह अपने वार्ड का विकास कराने पति के अनुभव का फायदा लेंगी।
   शनिवार को मीना देवी से उनके अपने वार्ड 7 की समस्याओं और उनके निवारण के लिए उनकी प्राथमिकताओं के बारे में बातचीत की गई, तो उन्होंने साफगोई से कहा कि इस बार अपने वार्ड में वह सभी विकास कामों को खुद और पति से से मैनेज कराएंगी। ईमानदारी से पूरा कराने के लिए अपने पति की मदद इसलिए लेंगी, क्योंकि वह नगर के बहुत ही जिम्मेदार व्यक्ति हैं। हम उनके व्यक्तित्व पर ही विजई हुए हैं।
     सभासद मीना देवी ने कहा कि उनके वार्ड में सभी तरह के गरीब अमीर लोग रहते हैं, मगर नगरपालिका ने गृह कर और जलकर के नाम पर सभी को एक तरह से हांका है, जो गलत है, जिनके पास एक कमरा है या मात्र हजार, पांच सौ फुट का टूटा फूटा या कच्चा घर है, उनसे भी गृह कर और जलकर उतना ही लिया जा रहा है जितना कि 5 हजार और 10 हजार वर्ग फुट वालों से।
   उन्होंने कहा कि बोर्ड  की पहली बैठक में ही वह प्रस्ताव रखेंगी और पूरे नगर में फिर से ग्रहकर और जलकर आदि टैक्सों की समीक्षा करवायेंगी। निहायत गरीबों का टैक्स माफ करा कर ही रहेंगी। लोगों की  हैसियत को आंककर सही से  टैक्स लगाया जाना चाहिए।
   उन्होंने कहा कि उनके वार्ड में कई गलियों की स्थिति बहुत खराब है। जैसे लुधपुरा मस्जिद के सामने वाली गली की हालत बदतर है। टूटी फूटी है, सफाई की भी व्यवस्था सही नहीं है। वार्ड में नालियों की गड़बड़ी के कारण जलभराव तथा मच्छरों का प्रकोप रहता है।यही हालत बालाजी मंदिर गली के आगे चौक तथा इस गली के सामने वाली डॉक्टर सूरज सिंह वाली गली तथा उसके पीछे गई वेदव्रत गुप्ता के घर तक की गली की बहुत ही बदतर हालत में है। उनमें बिछाई गई  इंटरलॉकिंग  जगह जगह धसक गई हैं।  जल निकासी के लिए नालियों।का ढलान भी सही नहीं है। हरीमोहन राजपूत के नए घर के पास एक विद्युत खंभा सालों से झुका हुआ करंट दे रहा है।  उस पर भी कोई ध्यान नहीं दिया गया है। वह इन समस्याओं का वरीयता से हल  करवायेंगी।
   उनके वार्ड में पेयजल की समस्या भी बदतर है । हैंडपंप या तो है  ही नहीं अथवा  हैं तो रिबोर को पड़े हैं। उन्हें वह  ठीक कराएंगी तथा पूरे वार्ड में प्रकाश व्यवस्था का अच्छा प्रबंध कराएंगी।
    उन्होंने बताया कि उनके वार्ड में बहुत सारे  बेचारे गरीबों के राशन कार्ड नहीं बन पाए हैं, क्योंकि वह दलालों को पैसा नहीं दे सके। न ही उनकी कोई किसी ने राशन कार्ड बनवाने में मदद ही की। इसी तरह बहुत सारे गरीबों को न तो विधवा पेंशन और न ही वृद्धावस्था पेंशन मिल सकी है ।मिली भी तो उसे पिछले सभासदों ने वोट न देने के कारण कटवा दिया है
   वह ऐसे लोगों के लिए समाज कल्याण विभाग में दौड़ लगाएंगी और ज्यादा से ज्यादा गरीबों  को  विधवा और  वृद्धावस्था पेंशन दिलाने में मदद करेंगी। उन्होंने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि उनके पति को पता है कि कौन लोग राशन कार्ड ,आधार कार्ड ,पेंशन आदि के नाम पर गरीबों से ठगई करते हैं ।और  अपने घर भर लिए हैं, ऐसे लोगों को पर्दाफाश कर उप जिलाधकारी, तहसीलदार और आपूर्ति विभाग के अफसरों को अवगत कराएंगी।
   उन्होंने कहा कि चुनाव में उन्हे  वार्ड से जीत मिली हैं, अतः अब सभी मतदाता उनके अपने हैं ।मेरा दरवाजा उनकी समस्याओं के लिए हर समय खुला है। उन्होंने यह भी कहा कि नए पालिका अध्यक्ष सत्यनारायण संखवार “पुद्दल”हमारे रिश्तेदार हैं, इसलिए उनको हर मोर्चे पर बढ़-चढ़कर सहयोग करेंगी।-
वेदव्रत गुप्ता
_____
____

कोकावली गांव में नाले का निर्माण ठेकेदार ने अधूरा छोड़ा, ग्रामीण परेशान

फ़ोटो: अधूरा पड़ा नाला, फ़ोटो ज्ञान प्रकाश, विनोद कुमार व गांव में रोष व्यक्त करते ग्रामीण।
जसवंतनगर(इटावा)।क्षेत्र के कोकावली गांव मे जलभराव को रोकने के लिए निर्माणाधीन नाले का काम बीच में ही ठेकेदार द्वारा रोके जाने से ग्रामवासी परेशान है।
इस 300 मीटर लंबे सीसी नाले का निर्माण क्षेत्र पंचायत निधि से पाँच लाख रुपये से ज्यादा लागत से   शुरू हुआ था। ठेकेदार ने नाले की खुदाई तो करवा दी, लेकिन बीच में ही काम अधूरा छोड़ दिया। जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
   इस समस्या को लेकर ग्रामीणों ने रोष व्यक्त करते हुए शीघ्र ही.नाले के निर्माण की प्रशासन से मांग की है।
    क्षेत्र पंचायत ने नाले का निर्माण कराने की जिम्मेदारी एक ठेकेदार को दी थी। लगभग 3 माह पूर्व नाले का काम  शुरू कर दिया गया, लेकिन निर्माण के नाम पर जेसीबी से नाला खुदवाकर  लगभग 2 माह से नाले का काम अधूरा छोड़  दिया है,जिससे गांव में जलभराव  हो रहा है और जिस उद्देश्य के लिए नाला बनाया जा रहा था, वह पूरा नहीं हो  सका।
   ग्रामीण राधेश्याम शर्मा, लक्ष्मीनारायण ,अनिल कुमार, विनोद पांडे, दिनेश कुमार, राम लखन, राजकुमार ,भारत, राधे , लाल बहादुर आदि ने जिला प्रशासन से मांग की है कि इस नाले को तुरंत बनबाया जाए। नाला जल्द नहीं बनाया गया, तो बरसात में जलभराव से गांव टापू बन जायेगा।
मकान गिर जाएंगे
________
कोकावली के ज्ञान प्रकाश का कहना है कि बरसात का समय आने को है अगर नाले का निर्माण नहीं कराया गया तो जलभराव के कारण मकान गिरने की संभावना हो जाएगी। उन्होंने तुरंत नाला बनवाने की मांग की है।
 बरसात में हालत बिगड़ेगी
________
ग्राम कोकावली के विनोद कुमार का कहना है कि बड़ी मुश्किल से एक नाला बन रहा था जो कि ठेकेदार द्वारा अधूरा छोड़ दिया गया है। इससे इससे गांव में जलभराव की समस्या जस की तस बनी रहेगी और बरसात में हालत काफी बिगड़ेगी.
मजदूर नहीं मिल रहे
________
खंड विकास अधिकारी मानू लाल यादव का कहना है ठेकेदार को काम के लिए मजदूर नहीं मिले है,जिसके चलते यह काम रुका पड़ा है जल्द ही नाले का कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
__

Read More »

नेताजी मुलायम सिंह के बड़े भाई की पत्नी ‘सुमंद्रा देवी’ का निधन

 फोटो:- स्वर्गीया सुमंद्रा देवी को मुखाग्नि देते तेज प्रताप सिंह यादव, पुष्पांजलि अर्पित करते अखिलेश यादव, प्रोफेसर रामगोपाल यादव शिवपाल सिंह यादव आदि
सैफई/जसवंतनगर(इटावा)। समाज वादी पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय नेताजी मुलायम सिंह यादव की भाभी, राष्ट्रीय अध्यक्ष/पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ताई एव पूर्व सांसद तेज प्रताप सिंह यादव की दादी सुमंद्रा देवी(95 वर्ष) का शनिवार  तड़के 3 बजे यहां उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई में इलाज दौरान निधन हो गया।
वह काफी समय से डायबिटीज तथा हाई ब्लड प्रेशर के चलते अस्वस्थ चल रही थी। हालत बिगड़ने पर एक हफ्ता पूर्व उन्हे विश्वविद्यालय में भर्ती कराया गया था।
    सुमंद्रा देवी स्व नेताजी मुलायम सिंह यादव के बड़े भाई स्वर्गीय रतन सिंह यादव की धर्मपत्नी थीं, जिनका 2014 में निधन हो गया था।सैफई महोत्सव के संस्थापक स्वर्गीय रणवीर सिंह यादव की वह माताश्री थीं।
उनके निधन की सूचना से इटावा और आसपास के  जिलों में शोक की लहर फेल गई।लोग सैफई स्थित उनके आवास पर जुटने लगे।सपा मुखिया के आवास के अंदर बने मीटिंग हॉल में उनका शव रखा गया।
     
ताई के निधन की सूचना मिलते ही गोरखपुर व बलिया का दौरा निरस्त करते  सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सुबह 10:30 बजे सैफई पहुंच गए।इससे पहले ही सपा के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव,राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव,अभयराम सिंह यादव राजपाल सिंह,सांसद डिंपल यादव,पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव, पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव, पीसीएफ के पूर्व चेयरमैन आदित्य यादव, आर्यन यादव, कार्तिकेय यादव आदि परिवारी गण पहुंच  चुके थे।
पार्थिव शरीर के समक्ष बैठी पुत्र वधू ब्लॉक प्रमुख मृदुला यादव और पौत्र वधू राज लक्ष्मी यादव को बड़ी संख्या में जुटी महिलाएं ढाढस बंधा रहीं थीं।
परिवारी जनों के साथ अखिलेश यादव ने अश्रुपूरित नेत्रों से ताई के पार्थिव शरीर पर भावभीनी श्रद्धांजलि पुष्पार्पण करके व्यक्त की।
    करीब पूर्वान्ह 11 बजे सैफई स्थित आवास से उनकी अंतिम यात्रा आरंभ हुई और सैफई महोत्सव ग्राउंड में बने समाधि स्थल पर अंतिम संस्कार किया गया। स्वर्गीया के पौत्र एवं मैनपुरी के पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव ने उनकी चिता को मुखाग्नि दी। इस मौके पर हर कोई गमगीन था।  
   अंतिम संस्कार में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, डॉक्टर अजय सिंह यादव, एमएलसी मुकुल यादव, पूर्व विधायक सोबरन सिंह यादव,पूर्व विधायक हरिओम,पूर्व एमएलसी अरविंद यादव,प्रदीप आढ़तिया,राजवीर सिंह यादव ठेकेदार नगला तेज, राजवीर बाबा, चन्दगी राम यादव,प्रधान सैफई रामफल बाल्मीक, सपा महिला सभा की प्रदेश महासचिव अनीता यादव, कुलदीप मोटर्स के तरन पाल सिंह, प्राचार्य डॉक्टर शैलेंद्र कुमार शर्मा, प्रोफेसर बृजेश यादव, अनुज मोंटी यादव , रविंद्र यादव, डॉ अनुज कुमार,डॉ रमाकांत यादव, डॉ आदेश कुमार,राहुल गुप्ता, संतोष ठेकेदार,राजपाल सिंह यादव , अशोक यादव, सुभाष यादव, चेयरमैन करहल अब्दुलनईम कुलदीप गुप्ता संटू,गोपाल गुप्ता,के पी सिंह चौहान,विद्याराम यादव रामवीर सिंह यादव ,मुकदम सिंह यादव, प्रमोद यादव, नगर पालिका जसवंत नगर के अध्यक्ष सत्यनारायण संखवार, राजीव यादव, नीरज यादव ,अनिल प्रताप सिंह यादव ,अनुज प्रताप सिंह यादव आदि भी मौजूद थे।
*वेदव्रत गुप्ता
 फोटो स्वर्गीया सुमंद्रा देवी को मुखाग्नि देते तेज प्रताप सिंह यादव, पुष्पांजलि अर्पित करते अखिलेश यादव, प्रोफेसर रामगोपाल यादव शिवपाल सिंह यादव आदि

मोहन की मड़ैया मोहल्ला निवासिनी किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

जसवंतनगर(इटावा)। कस्बा के  मोहल्ला मोहन मड़ैया की एक 15 वर्षीया किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना मिलने पर थाना पुलिस ने मृतका का पोस्टमार्टम कराया है।
   थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार सौलंकी ने बताया कि मृतका 15 वर्षीया मोहिनी हाई स्कूल की छात्रा थी और मोहन की मडैया निवासी श्याम सिंह  प्रजापति की पुत्री थी ।उसकी शुक्रवार शाम यकायक हालत बिगड़ने पर उसे सैफई पीजीआई में उसके परिजनों ने भर्ती कराया था जहां इलाज  दौरान शनिवार सुबह उसकी मौत हो गई।
    सूत्रों ने बताया है कि मोहनी ने मृत्यु से पूर्व सैफई में बयान दिया है कि उसके माता-पिता ने उसकी मारपीट की है ,इस वजह से उसकी हालत बिगड़ी है। पुलिस को इस बात की सूचना मिलने के बाद ही पोस्टमार्टम के लिए  बाध्य होना पड़ा। मृतका के पिता किसी ईट-भट्टे पर काम करते हैंऔर बुग्गी चलाकर ईंटों को धोते हैं। मृतका के पिता श्याम सिंह अपनी बेटी के बीमार  पड़ने के अलावा कुछ भी बताने में असमर्थ थे। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने परिजनों को शव सौंपा दिया है।
*वेदव्रत गुप्ता
____

नेताजी मुलायम सिंह यादव परिवार से एक दुखद खबर

 

__________

  सैफई /जसवंतनगर /इटावा ।समाज वादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ताई और पूर्व सांसद तेज प्रताप सिंह यादव की दादी श्रीमती समंद्रा देवी (उम्र 84 वर्ष) का बीती रात 3:00 बजे सैफई मेडिकल कॉलेज में इलाज दौरान निधन हो गया! वह काफी समय से अस्वस्थ चल रही थी।
     स्वर्गीया, नेताजी मुलायम सिंह यादव के बड़े भाई स्वर्गीय रतन सिंह यादव की धर्मपत्नी थीं और दुनिया से 20 वर्ष पूर्व विदा हो गये सैफई महोत्सव के संस्थापक स्वर्गीय रणवीर सिंह यादव की माताश्री थीं। पारिबारिक सूत्रों के अनुसार उनका अंतिम संस्कार आज शनिवार को दोपहर  बाद होगा। ॐ शांति!!
  *वेदव्रत गुप्ता*