Friday , October 25 2024

Editor

जैतून का तेल इस प्रकार लगाने से आपको भी मिलेगी घनी और सूंदर पलकें

जब भी कभी चहरे के आकर्षण की बात की जाती हैं तो आंखों का जिक्र सबसे पहले होता हैं और आंखों का आकर्षण बढ़ाने में पलकों की बहुत बड़ी हिस्सेदारी हैं। लम्बी, घनी और सूंदर पलकों के कारण आंखों की खूबसूरती देखने लायक होती हैं

 

अगर आपके आई लैशेज काफी छोटे और कम है तो आप आसानी से इसे लंबा और घना बना सकते हैं। एक निम्बू का छिलका लें और उसे छोटे छोटे हिस्सों में काट लें, उसके बाद इन छिलकों को जैतून या अरंडी के आधा कटोरी तेल में डालें और दो से तीन दिन तक इसे ढक कर रख दें। उसके बाद इसे मस्कारा लगाने वाले ब्रश की मदद से रोजाना रात को सोने से पहले पलकों पर लगाएं।

एक या दो बून्द जैतून के तेल में एक या दो बून्द अरंडी का तेल मिलाएं, और इसे अच्छे से मिक्स करें। उसके बाद मस्कारा लगाने वाले ब्रश से इस तेल को अपनी पलकों पर लगाएं। ऐसा रात को सोने से पहले करें, उसके बाद सुबह उठकर अपनी आँखों को अच्छे से धो लें।

बाजार से नारियल दूध आपको आसानी से मिल जाता है लेकिन ध्यान रखें की अच्छी क़्वालिटी का नारियल दूध लाएं। उसके बाद नारियल दूध में रुई को भिगोएं, और इसे पलकों पर लगाएं। दस मिनट तक इसे आँखों पर ही रहने दें, उसके बाद आँखों को पानी से साफ़ कर दें।

अर्ध भेकासन करने से किडनी रहेगी हमेशा के लिए स्वास्थ्य

किडनी हमारे शरीर का एक जरूरी अंग है, यह शरीर से दूषित पदार्थ बाहर निकाल कर रक्त शाेधन का कार्य करती है. इसलिए आवश्यक है कि इसे स्वास्थ्य वर्धक रखा जाए. किडनी की कार्यक्षमता को बनाए रखने के लिए खानपान के साथ कुछ योगासन किए जा सकते हैं. साथ ही विषैले पदार्थ शरीर से बाहर निकल जाते हैं  आदमी स्वस्थ रहता है. आइए जानते हैं उनके बारे में:-

अर्ध भेकासन
ऐसे करें : पेट के बल लेट जाएं. हथेलियों को कंधों के बराबर रखकर शरीर के अग्र भाग को धीरे-धीरे ऊपर 45 डिग्री तक उठाएं. इसके बाद दाएं पैर को घुटने से मोड़कर एड़ी कूल्हे पर लगाएं. फिर दाएं हाथ से दाएं पैर के पंजे को इस तरह पकड़ें कि पैर का अग्रिम भाग पकड़ में आए. हथेली और पैर को वापस जमीन पर टिक पाएं. इसे बाईं तरफ से भी दोहराएं.

पासासन
ऐसे करें : गहरी सांस लेते हुए ताड़ासन की मुद्रा में खड़े हो जाएं. फिर घुटनों को मोड़ते हुए सारा वजन पैर पर रखते हुए बैठ जाएं. अब धीरे-धीरे सांस छोड़ते हुए घुटनों को हल्का सा बाएं  शरीर को दाईं ओर मोड़ें. इस दौरान ध्यान रखें कि शरीर का ऊपरी भाग दाईं जांघ को छुए. बायां हाथ ऊपर उठाएं  दाएं पैर के सामने की ओर लाएं. फिर दायां हाथ पीठ की तरफ से पीछे ले जाते हुए इससे बाईं हथेली पकडऩे की प्रयास करें. बाएं हाथ की मदद से शरीर को उलटी दिशा में घुमाने का कोशिश करें  सिर को दाईं ओर पीछे की तरफ घुमाएं. कंधे को घुटने की सीध में लाएं. कुछ समय के लिए इस मुद्रा में रुकने के बाद प्रारंभिक स्थिति में आ जाएं. दूसरी तरफ से भी इसे दोहराएं.

शरीर में होने वाली पोषक तत्त्वों की कमी को उम्र के हिसाब से करे दूर

शरीर में होने वाली पोषक तत्त्वों की कमी की पूर्ति के लिए हर चिकित्सा पद्धति में सप्लीमेंट्स दिए जाते हैं. ये मुख्यत: कैल्शियम  आयरन के होते हैं जिन्हें हर आयु और वर्ग के आदमी को देते हैं. प्राकृतिक जड़ी-बूटियों के अर्क से तैयार होने के कारण ये दुष्प्रभाव नहीं छोड़ते. आइए जानते इनके फायदाें के बारे में :-

बच्चों में उपयोगी : इनमें 4 माह बाद से दांत निकलने प्रारम्भ हो जाते हैं. कैल्केरिया फॉस की 1-1 गोली दिन में तीन बार एक चम्मच पानी में घोलकर देते हैं. वहीं बायो-21 दवा आठ माह से डेढ़ वर्ष तक दो-दो गोली दिन में तीन बार चम्मच में घोलकर देते हैं. ये कम से कम एक वर्ष तक चलती हैं. निर्बल हड्डियां, अधिक पसीना आने, चूना, मिट्टी खाने की आदत होने पर कैल्केरिया कार्ब दिन में 3 बार देते हैं.

गर्भावस्था में लाभदायक : प्रेग्नेंसी के दौरान महिला के शरीर में आयरन तत्त्व की कमी से एनीमिया रोग आम है. ऐसे में गर्भावस्था के दौरान चौथे माह से महिला को फैरम फॉस आठवें माह तक दिन में 4-4 गोली तीन बार लेने की सलाह देते हैं.

वृद्धावस्था : आयु के इस पड़ाव पर 50-60 साल की आयु के बाद ज्यादातर पुरुष और स्त्रियों की मांसपेशियां  हड्डियां निर्बल होने लगती हैं. ऐसे में कैल्शियम फॉस दिन में तीन बार 4-4 गोली  जोड़ों में होने वाले दर्द से राहत पाने के लिए कैल्केरिया फ्लोर देते हैं.

 

डिप्रेशन जैसी बीमारी को बढ़ावा देते हैं ये खाद्य पदार्थ

डिप्रेशन एक बहुत गंभीर और आम बीमारी है, जिससे दुनिया की लगभग 10% आबादी प्रभावित हैं। यदि इसे बिना इलाज के छोड़ दिया जाए, तो यह आपके जीवन के हर पहलु पर भारी दुष्प्रभाव डाल सकता है। अपने डिप्रेशन से लड़ें टाइम पर इलाज कराएं ज़िंदगी में पॉजिटीव सोचेंगे तो सब अच्छा होगा।

केचअप :केचअप को तैयार करने में टमाटर के अलावा कई तरह के रसायनों और भारी मात्रा में चीनी का इस्तेमाल किया जाता है। बेहतर होगा कि बाहर के केचअप की जगह घर पर बनाएं केचअप का इस्तेमाल करें और उसमें थोड़ी काली मिर्च जरूर एड करें।

अल्कोहल : कई लोग तनाव में आने के बाद ये सोचते हैं कि अल्कोहल यानी शराब के सेवन से सब ठीक हो जाएगा। लेकिन यह पूरी तरह से गलत है। शराब के सेवन से ना सिर्फ शरीर के महत्वपूर्ण अंगों को नुकसान पहुंचता है बल्कि डिप्रेशन भी बढ़ जाता है।

व्हाइट टोस्ट :नाश्ते में अधिकांश लोग व्हाइट टोस्ट का सेवन करते हैं। लेकिन व्हाइट टोस्ट के सेवन से शरीर में ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता, जो आगे चलकर एंग्जाइटी की वजह बन जाता है। विशेषज्ञों के मुताबिक व्हाइट टोस्ट के अधिक सेवन से डिप्रेशन का खतरा भी बढ़ जाता है।

चीनी के ज्यादा सेवन की आदत ‘नशे’ का रूप ले रही है तो पढ़े ये खबर

आज चीनी (Sugar) हमारे दैनिक जीवन में इतनी घुल मिल गई है कि इसकी मिठास के अतिरिक्त उसकी उस कड़वाहट का अंदाजा ही नहीं हो पाता, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है | बशर्ते की आप मीठे फल या गुड लेते रहे दरअसल शरीर को जितनी शर्करा चाहिए उतनी उसे दूध, फल, अनाज व सब्जियों से ही प्राकृतिक रूप से मिल जाती है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन की तरफ से जारी किये गये नए निर्देशों में लोगों को अपने खाने में शुगर की मात्रा को आधा करने की सलाह दी है। शुगर से हमारा मतलब सफेद चीनी, कोल्ड ड्रिंक्स, आइसक्रीम, एनेर्जी ड्रिंक्स या अन्य मीठे पेय या वे सब चीजे है जो शुगर मिलाकर बनाई जाती हैं |

अगर खाने की किसी चीज में न हो तो भी चाय में तो चीनी का इस्तेमाल होता ही है। आपको यह जान कर बहुत हैरानी हो सकती हैं कि चीनी में भी तंबाकू जैसा नशा होता हैं, नही तो आइए आज हम आपको बताते है कैसे चीनी से ज्यादा नशा होता है।

डॉक्टरों ने यह चेतावनी दी है कि चीनी के ज्यादा सेवन की आदत ‘नशे’ का रूप ले रही है और इसके कारण दांतों में गंभीर समस्याएं पैदा हो रही हैं। भारत में चीनी युक्त पेय पदार्थ तथा जंक फूड का अत्यधिक सेवन स्थिति को और खराब बना रहा है। चीनी के ज्यादा सेवन की आदत नशे का रूप ले रही है और इसके कारण दांतों में गंभीर समस्याएं भी उत्पन्न हो रही हैं ।

यहाँ जानिए आखिर कैसा रहेगा आज आपका दिन, जरुर देखें अपना राशिफल

मेष: दिन कारोबार के लिए बेहतर है। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी दिन अच्छा रहने वाला है। नए अनुभव मिलेंगे जो जीवन में आगे बढ़ने में मदद करेंगे। कोई अच्छा प्रस्ताव भी मिल सकता है। संपत्ति विवाद में हल मिलने की संभावना रहेगी।

वृषभ: व्यवसाय में लाभ की उम्मीद कर सकते हैं। नई योजनाएं बनाएंगे। प्रेम प्रस्ताव के लिए दिन अच्छा है। कार्यक्षेत्र में भी सराहना होगी। किसी की बात पर आंख बंदकर भरोसा नहीं करें। स्वास्थ्य के लिए दिन अच्छा है।

मिथुन: वैवाहिक जीवन और मधुर होगा। वाणी पर जरूर नियंत्रण रखें। अगर शादी के बारे में सोच रहे हैं तो इस संबंध में अच्छे प्रस्ताव सामने आ सकते हैं। परिजनों या रिश्तेदारों से अच्छी खबर मिल सकती है।

कर्क: आर्थिक मामलों में सफलता मिलने के आसार हैं। रचनात्मक प्रयासों के बाद अच्छा फल मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। ससुराल पक्ष से खुशखबरी सकती है। दूर के यात्रा को आज टालने का प्रयास करें।

सिंह: सार्वजनिक जीवन में आज सतर्क रहने की जरूरत है। विवादों में नहीं पड़े। रूके हुए काम पूरे होंगे। कड़ी मेहनत का फायदा होगा। तनाव को अपने ऊपर हावी नहीं होने दें। रूके हुए काम पूरे होंगे।

कन्या: कारोबार में उन्नति के योग हैं। नौकरीपेशा लोगों को दफ्तर में सहयोगियों से मदद मिलेगी। नए काम में सफलता मिल सकती है। सेहत का ध्यान रखें।

तुला: सम्मान में वृद्धि होगी। किसी खास से निजी संबंध और प्रगाढ़ होंगे। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक: कानूनी मसलों में आज सफलता मिलने की उम्मीद है। अनावश्यक खर्च से बचें। वाणी और व्यवहार पर संयम रखने की जरूरत है। काम के दौरान कुछ चुनौतियों और असफलताओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए धैर्य बनाये रखने की जरूरत है।

धनु: दिन मिलाजुला रहने वाला है। व्यापार बढ़ेगा और लाभ के संकेत हैं। संतान की शिक्षा को लेकर चिंता बनी रहेगी। कार्यों में सफलता मिलेगी। नये वाहन खरीद सकते हैं।

मकर: अच्छे कार्य से यश और कीर्ति की प्राप्ति होगी। शत्रु परास्त होंगे। स्त्री मित्रों से लाभ मिल सकता है। किसी जगह पर्यटन का कार्यक्रम बना सकते हैं। कार्य के सिलसिले में यात्रा का संयोग बन सकता है।

कुंभ: जल्दबाजी से बचने की जरूरत है। धैर्य की कमी रहेगी। हालांकि, इसका बहुत नुकसान आपको नहीं होने वाला है। काम से सीनियर अधिकारी खुश होंगे। पुराने दोस्तों से मुलाकात संभव है।

मीन: परिवार को लेकर आज चिंता बनी रहेगी। वैवाहिक जीवन आज अच्छा रहेगा और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यापार में कुछ नया शुरू करने के लिए दिन शुभ है।

जम्मू-कश्मीर में टीआरएफ को ड्रोन के जरिए हथियार भेज रहा था एलईटी, ऐसे खुली पोल

पाकिस्तान का आतंकी संगठन ‘लश्कर-ए-तैयबा’ (एलईटी), जम्मू-कश्मीर में अपने सहयोगी समूह ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (टीआरएफ) को ड्रोन के जरिए हथियार और गोला-बारूद भेजता है। ये हथियार भारत-पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट कठुआ और सांबा इलाके में गिराए जाते थे।

वहां से ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ के गुर्गे यानी ओवर ग्राउंड वर्कर उन हथियारों को उठाकर अपने घर में छिपा लेते थे। आतंकियों की इस चाल से सुरक्षा बल और लोकल पुलिस अनभिज्ञ थी।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी के मुताबिक, प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) का स्थानीय समूह ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ जम्मू-कश्मीर में आतंकी गतिविधियों को संचालित करता है।

पुलिस स्टेशन, पीर मीठा जम्मू के तालाब खटिकन क्षेत्र में रहने वाला फैजल मुनीर उर्फ अली भाई भारत में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए हथियार और विस्फोटकों की सप्लाई यानी ‘ट्रांसपोर्ट’ का कामकाज देखता था।

एनआईए की जांच के अनुसार, उसने भारत में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए आतंकवादी कमांडरों और उनके गुर्गों को हथियारों एवं विस्फोटकों की खेप पहुंचाने की साजिश रची थी।

भारत 2027 तक विश्व अर्थव्यवस्था में हासिल करेगा तीसरी रैंक, राजनाथ सिंह ने किया दावा

क्षा क्षेत्र में साइबर खतरों के बीच राजनाथ सिंह ने दावा किया है कि 2047 तक भारत एक विकसित राष्ट्र होगा। उन्होंने कहा कि देश आत्मनिर्भर बन रहा है और साल 2027 तक विश्व अर्थव्यवस्था में तीसरी रैंक हासिल करेगा।

 उन्होंने रक्षा क्षेत्र में बढ़ रहे साइबर खतरों के बारे में सुधार पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि दुनिया तेजी से बदल रही है। रक्षा क्षेत्र में भी बदलाव देखा जा रहा है क्योंकि हम इस क्षेत्र में कई तकनीकी बदलाव देख सकते हैं।

उन्होंने कहा कि रक्षा क्षेत्र में कई समस्याएं पैदा हुई हैं, खासकर साइबरस्पेस में खतरे बढ़ गए हैं। अपने संबोधन में उन्होंने आत्मनिर्भरता पर जोर देते हुए कहा कि बदलती स्थिति के साथ हमें प्रौद्योगिकी में उन्नति की ओर बढ़ना होगा। अगर कोई चुनौती सामने आती है तो उसका समाधान भी है।

 

दोस्त की बर्थडे पार्टी में जाने के लिए नहीं मिली शर्ट तो गुस्साए बच्चे ने सौतेली मां के साथ कर दिया…

आंध्र प्रदेश के एलुरु से एक दिलचस्प वाला मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग ने अपनी सौतेली मां के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। बच्चा दोस्त की बर्थडे पार्टी में जाने की तैयारी कर रहा था।

मामला एलुरु शहर के कोठापेटा इलाके का है। नाबालिग लड़का 11 साल का है और एक सरकारी स्कूल में 5वीं क्लास में पढ़ता है। रविवार सुबह 11 बजे वह दोस्त की बर्थडे पार्टी में जाने के लिए तैयार हो रहा था।  लक्ष्मी ने उसे शर्ट देने से मना कर दिया।

इससे नाराज नाबालिग ने अपनी कमर पर सिर्फ तौलिया लपेटा और अर्धनग्न स्थिति में एलुरु शहर की पुलिस के पास पहुंच गया। फिर उसने यहां मां के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। बच्चे की शिकायत और साहस से खुश पुलिस ने उसके परिवार के बारे में जानकारी ली और आगे की जांच की। जानने पर पता चला कि वह अपने पिता मल्लिकार्जुन राव (40 वर्षीय) के साथ रह रहा है।

इसके बाद जांच में आगे पता चला कि लक्ष्मी ने पहले लड़के के साथ बुरा व्यवहार किया था। इसमें उसे गर्म रॉड से जलाना भी शामिल था। पुलिस के मुताबिक, सौतेली मां लक्ष्मी ने पहले लड़के को इतनी बुरी तरह पीटा था कि उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था।

बर्फबारी के कारण हेमकुंड साहिब के दर्शन करना हुआ मुश्किल, गुरुद्वारा प्रबंधन ने लिया ये फैसला

हेमकुंड साहिब में अप्रैल में हुई बर्फबारी के कारण तीर्थयात्रा का संचालन कराना जिला प्रशासन के साथ ही गुरुद्वारा प्रबंधन के लिए चुनौतीपूर्ण बना रहेगा। गुरुद्वारा प्रबंधन ने निर्णय लिया है कि गोविंदघाट से दोपहर दो बजे बाद किसी भी तीर्थयात्री को घांघरिया नहीं भेजा जाएगा जबकि घांघरिया से सुबह 10 बजे के बाद तीर्थयात्री हेमकुंड साहिब नहीं भेजे जाएंगे।

आस्था पथ पर भारी बर्फ जमी होने के कारण घांघरिया से हेमकुंड साहिब (6 किमी) तक घोडे़-खच्चरों की आवाजाही भी बर्फ पिघलने तक प्रतिबंधित रहेगी। इस बार हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा बीते सालों की तुलना में पांच दिन पहले शुरू हो रही है। हेमकुंड साहिब से दो किमी पहले अटलाकुड़ी तक आस्था पथ बर्फ से ढका है।

गोविंदघाट से दोपहर दो बजे के बाद किसी भी तीर्थयात्री को घांघरिया जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। घांघरिया से सुबह दस बजे तक ही तीर्थयात्रियों को हेमकुंड साहिब जाने की अनुमति दी जाएगी।