Saturday , October 26 2024

Editor

फक्कड़पुरा में नए पालिका अध्यक्ष का”अहसान” के घर पर हुआ भव्य स्वागत

फोटो:- नवनिर्वाचित पालिका अध्यक्ष का साल उड़ा कर अभिनंदन करते हाजी मोहम्मद अहसान तथा मौजूद अन्य लोग
             
 जसवंतनगर(इटावा)। नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष सत्यनारायण शंखवार पुद्दल का रविवार शाम फक्कड़पुरा मोहल्ला में।हाजी मोहम्मद अहसान के घर पर भव्य स्वागत किया गया।      इस अवसर पर बड़ी संख्या में मोहल्ला के लोग और क्षेत्र के चुने हुए सभासद मौजूद थे।

 शिवपाल सिंह यादव के विधायक  प्रतिनिधि हाजी मोहम्मद अहसान ने पुद्दल को  गर्मजोशी से शॉल ओढ़ाकर  तथा पुष्पमालायें पहनाकर स्वागत किया। उन्हें आशीर्वाद दिया।
 मोहम्मद अहसान ने कहा कि इस चुनाव में हमारे समर्थकों और समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर माननीय शिवपाल सिंह यादव के सम्मान में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सत्यनारायण को ऐतिहासिक जीत दिलाई है। यह जीत न केवल एक समाज या  जाति की है, बल्कि यह पूरे नगर की जीत है। क्योंकि नगर के लोगों ने शिवपाल सिंह यादव की प्रतिष्ठा को ऊंचा रखने के लिए भारतीय जनता पार्टी और अन्य पार्टियों के प्रत्याशियों तथा यहां के तथाकथित  वोट के ठेकेदार बनने वाले लोगों को  सबक सिखाते और परास्त करते हुए हार का पाठ सिखाया है ।अब उन्हें उम्मीद है कि नए पालिका अध्यक्ष नगर में बढ़-चढ़कर विकास काम करके विधायक शिवपाल सिंह यादव का सम्मान बढ़ाएंगे।
 इस अवसर पर विनोद यादव लंबरदार, सभासद कमल प्रकाश, फैजान अहमद के अलावा अन्नू लाइट वाले आदि मौजूद थे।                 सत्यनारायण शंखवार ने सभी का आभार व्यक्त किया। साथ ही कहा कि हमें जसवंत नगर के हर समाज से व्यापक समर्थन मिला है, और अब हम बिना किसी भेदभाव के पूरे नगर में विकास की गंगा बहाएंगे।
___
*वेदव्रत गुप्ता

निर्वाचित पालिका अध्यक्ष ने नेता जी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की

फोटो:- सैफई में नेताजी मुलायम सिंह यादव की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित करते नवनिर्वाचित जसवंतनगर पालिका के अध्यक्ष सत्यनारायण शंखवार

जसवंतनगर(इटावा)। नगर पालिका परिषद जसवंतनगर के नवनिर्वाचित पालिका अध्यक्ष सत्यनारायण शंखवार उर्फ पुद्दल ने रविवार को सैफई पहुंचकर समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय नेताजी मुलायम सिंह यादव को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्री शंखवार दोपहर 12बजे।के आसपास  सैफई पहुंचे और सीधे हनुमान जी की प्रतिमा के बगल में स्थिति नेताजी की समाधि पर विधानसभा अध्यक्ष विद्याराम यादव तथा अपने निजी सहायक मोहित के साथ पहुंच उन्होंने समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की।  उन्होंने कामना की कि वह अपने 5 वर्ष के कार्यकाल में नेताजी के गृह क्षेत्र के नगर जसवंतनगर को आदर्श नगर बना सकें।
   श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद पालिका अध्यक्ष ने कहा कि उन्हें नेताजी के आदर्शों में गहरी आस्था है वह उनके बताए रास्ते पर चलकर अपने नगर पालिका क्षेत्र जसवंतनगर को विकसित करेंगे तथा लोगों की समस्याएं हर हाल में हल करने की कोशिश करेंगे।
____
*वेदव्रत गुप्ता

जसवंतनगर के पालिका बोर्ड में इस बार महिला सभासदों  का जमावड़ा

फोटो :- नगर पालिका परिषद जसवंतनगर के विभिन्न  वार्डों से चुनी गई प्रमुख सभासद

जसवंतनगर(इटावा)! नगर पालिका परिषद जसवंत नगर के संपन्न हुए चुनावों में इस बार 11 महिला वार्ड सभासद चुनकर पालिका बोर्ड में पहुंची हैं।

इतनी बड़ी संख्या में पालिका बोर्ड में पहली बार महिलाएं नगर के विकास में योगदान करेंगी।यहां कुल मिलाकर 25 वार्ड हैं।
   दो या तीन वार्ड सभासद सरकार द्वारा नामित होकर आएंगे। इस तरह यहां के पालिका बोर्ड मैं पालिका  अध्यक्ष सहित 28-30 सदस्यों का बोर्ड होगा। इनमें 11 महिला सभासद अपनी आवाज बुलंद कर कोई भी विकास काम अनुमोदित करा सकती हैं तथा किसी भी नगर विकास विरोधी निर्णय को गिरा सकती हैं।
    पालिका बोर्ड में पहली बार एक कंजड जातिय महिला घमला देवी चुनी गई हैं, वह वार्ड दो कैस्त की सभासद बनी हैं। उनसे कंजरो के विकास की काफी उम्मीद है। इस जाति के लोगों का जीवन स्तर निश्चित तौर पर सुधरेगा। वार्ड संख्या 6 लोहा मंडी से चुनी गई आलिया बेगम काफी सक्रिय महिला हैं।इसी प्रकार नगर के वार्ड संख्या 7, लुधपुरा से चुनी गई मीना देवी  तहसील के स्टांप वेंडर सत्यभान शंखवार की धर्मपत्नी हैं, सत्यभान खुद भी बहुत ही अनुभवी पूर्व सभासद है। इससे उम्मीद की जा रही है कि लूधपुरा इलाके में मीना देवीअच्छा विकास करा पाएंगी।
    नगर के वार्ड 11, होम गंज से निर्वाचित हुई एक तेजतर्राक न्यूज़पेपर एजेंट मोनू दुबे की पत्नी मोहिनी दुबे अच्छे सभासद के रूप में नगर पालिका में कार्य कर सकती हैं, क्योंकि उन्हें गाइड करने के लिए कई बार के सभासद “ऋषि कांत चतुर्वेदी” का उन पर हाथ है। लुधपुरा पूर्वी वार्ड 14 से निर्वाचित काफी सक्रिय भोपाल सिंह उर्फ गुड्डा की पत्नी साधना देवी भी काफी विकास परक सभासद साबित हो सकती हैं,क्योंकि उनके वार्ड में पहले बने सभासद कभी कोई विकास का काम नहीं करा सके।
   लोगों को सबसे ज्यादा उम्मीद मोहन की मड़ैया वार्ड 16 से निर्वाचित हुई सोनी शाक्य से है, क्योंकि वह नगर के सर्वाधिक सक्रिय युवा हेमू शाक्य की धर्मपत्नी है। हेमू शाक्य ने पालिका अध्यक्ष की कुर्सी पर “पुद्दल” को  बैठान में अहम भूमिका निभाई है।
नगर के वार्ड संख्या 24,सराय खाम से निर्वाचित हुई रुचि शर्मा भी एक अच्छी सभासद साबित हो सकती हैं, क्योंकि उनके साथ उन्हें सपोर्ट देने वाले कई युवा सक्रिय कार्यकर्ता हैं।
  यह निश्चित है,इस बार के बोर्ड में निर्वाचित हुई महिलाएं खुदअपने  वार्डों के कामकाज को संचालित करेंगी और स्टांपबैंड बन अपने पतियों को अपनी जगह नगरपालिका चलाने में वरीयता नहीं देंगी।
____
*वेदव्रत गुप्ता

जसवंतनगर के पालिका बोर्ड में इस बार महिला सभासदों का रहेगा दबदबा

अंबेडकर मूर्ति तोड़ने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार

जसवंत नगर (इटावा)। क्षेत्र के ग्राम धनुआ मे 12 अप्रैल को भीमराव अम्वेडकर की प्रतिमा का हाथ तोड दिया गया था, इस मामले मे पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफतार कर लिया है।
     घटना के संबंध में ग्राम निवासी प्रभूदयाल ने थाना जसवंतनगर में अंकित यादव पुत्र रमेश चन्द्र निवासी ग्राम धनुवा तथा 6 अन्य लोगो के खिलाफ शुक्रवार को धारा 147, 295, 506, एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया  था, जिसकी विवेचना क्षेत्राधिकारी अतुल प्रधान कर रहे हैं। रविवार सुबह वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनोज कुमार को सूचना मिली कि अम्वेडकर मूर्ति का हाथ तोडने वाला मुख्य आरोपी जमुनाबाग के निकट खडा है।  पुलिस बल के साथ पहुॅचकर  भागने की कोशिश कर रहे आरोपी को  पुलिस ने घेराबंदी करके गिरफतार कर लिया। बताते हैं कि आरोपी ने मूर्ति तोडन कबूला है।  अन्य लोगो के नाम भी बताये है। जिनकी तलाश शुरू कर दी गई है।.  क्षेत्राधिकारी ने बताया कि जल्द ही अन्य आरोपी भी पुलिस की गिरफत मे होगे।
____
*वेदव्रत गुप्ता

 धरवार गांव में तेज आंधी की चपेट में आकर महिला की मौत

फोटो:- धरबार गांव में आंधी की चपेट में आई मृतक महिला को देखने पहुंचे भारी संख्या में लोग, इनसेट में  मृतका का शव
   
जसवंतनगर (इटावा)। रविवार शाम क्षेत्र में आई तेज तूफानी आंधी में ग्राम धरबार में एक महिला की मृत्यु हो गई। वह महिला आंधी की वजह से अपनी छत से घर गृहस्ती का सामान हटा रही थी, तभी एक लोहे की चादर उड़कर आई और उस महिला के शरीर को काटते हुए नीचे गिरी, जिसस महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

     धरवार गांव निवासी एक राजनीतिक नेता राम कुमार पाल ने घटना की सूचना देते हुए बताया है कि गांव के रतीभान सिंह पाल की पत्नी 50 वर्षीया सरोजा देवी अपनी छत पर करीब शाम साढ़े छह बजे के करीब थी, उसी समय तेज तूफानी आंधी ने उन्हें चपेट में ले लिया। उड़कर आई लोहे की चादर ने उनका सर ,पेट तथा सीना पर गंभीर चोटें पहुंचाई,जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई सरोजा देवी की दर्दनाक मौत मौके पर ही हो गई।
  इस घटना से परिवार तथा गांव में कोहराम मच गया। लोग मृतक महिला को छत से जब तक ले लेकर नीचे आते, उसकी मौत हो चुकी थी।
      जानकारी मिली है कि मृतक के पति खेती किसानी और किसी प्राइवेट कंपनी में मजदूरी की नौकरी करते हैं ।उनके 2 पुत्र ,जिनका अभी तक विवाह नहीं हुआ है तथा तीन बेटियां ,जिनमें दो की शादी हो गई है। परिवार में इस घटना से बुरी तरह कोहराम मच गया है। धरवार चौकी पुलिस के पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।
___
*वेदव्रत गुप्ता

हाईवे किनारे ट्रांसफार्मर में आग लगी, 200 घरों की बिजली ठप

फोटो :- हाईवे किनारे कैस्त गांव में आग से जलता ट्रांसफार्मर
___
जसवंतनगर(इटावा)। कैस्थ गांव में हाईवे किनारे लगे एक ट्रांसफार्मर में ओवरलोडिंग के चलते भीषण आग लग गई। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।  आग लगने से पूरे गांव की विद्युत सप्लाई ठप हो गई।
   यह घटना रविवार की दोपहर 3:30 बजे के आसपास घटित हुई और 250 केवी का ट्रांसफार्मर दूदू कर जलने लगा और आग बेकाबू हो गई ।
   ग्रामीणों ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी, कुछ ही समय पश्चात दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंच गई और मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
    ग्रामीण मुन्नालाल, सर्वेश कुमार, राधेश्याम सविता, चंदन अंकित, मोहित, शनि आदि ने बताया कि ट्रांसफार्मर में आग से लगभग 100-150 घरों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है।
  अवर अभियंता विद्युत जितेंद्र कुमार ने बताया ओवरलोडिंग के चलते इसमें आग लगी। फॉर्मर ट्रांसफार्मर  जल्द ही ठीक कराया जाएगा अथवा बदल वाया जाएगा।
*वेदव्रत गुप्ता
___

दो सभासदों कमलप्रकाश और फैजान ने “हाजी मोहम्मद अहसान” का लिया आशीर्वाद, उन्हें दिया अपनी जीत का श्रेय

जसवंतनगर(इटावा)। नगर पालिका परिषद जसवंत नगर के चुनाव में विजय हासिल करने के बाद विजेता प्रत्याशी घर घर जाकर मतदाताओं का आभार व्यक्त कर रहे हैं।

     नगर के फक्कड़पुरा तथा कटरा बिल्लोचियान वार्डों से विजई हुए प्रत्याशियों ने अपनी विजय का श्रेय विधायक शिवपाल सिंह यादव प्रतिनिधि  हाजी मोहम्मद अहसान को दिया है। दोनों ने विजय के बाद सीधे फक्कड़पुरा मोहल्ला स्थित उनके आवास जाकर उनसे आशीर्वाद लिया।
     फक्कड़पुरा मोहल्ला के उत्तरी  वार्ड 15 से जीतने वाले कमल प्रकाश को नगर में सभी वार्डों में सबसे बड़ी 346 वोटों की जीत प्राप्त हुई, इतनी बड़ी जीत पहले भी किसी चुनाव में किसी सभासद को जसवंतनगर में नहीं मिली थी। कमल प्रकाश के परिवार में उनके पिता, उनकी मां और चाचा पहले सभासद रह चुके हैं, वह भी इतनी भारी अंतर से नहीं जीते थे।  इस बार वह मोहम्मद अहसान के समर्थन से चुनाव लड़े और इतनी बड़ी जीत हासिल कर एक रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने अपनी जीत का श्रेय सीधा-सीधा अहसान को दिया है।
     इसी तरह फक्कड़पुरा से लगे  वार्ड कटरा बिल्लोचियान पूर्वी 18  से 32  वोट से विजई हुए फैजान अहमद ने बताया है कि विधायक प्रतिनिधि मोहम्मद अहसान की दम पर ही है वह चुनाव में विजई हुए हैं।          उल्लेखनीय है कि मोहम्मद अहसान खुद भी कई बार वार्ड सभासद और पालिका के उपाध्यक्ष रहे हैं। माना जा रहा है कि इस बार पालिका अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित हुए सत्यनारायण शंखवार उर्फ पुद्दल की जीत  में भी अहसान का जोरदार योगदान रहा।
     वार्ड सभासद चुने गए कमल प्रकाश और फैजान ने रविवार को हाजी मोहम्मद अहसान का अभिनंदन करते हुए उनका आशीर्वाद लिया। हाजी मोहम्मद अहसान में दोनों की विजय के लिए उनके ऊपर विधायक शिवपाल सिंह का हाथ बताया है।
_____
*वेदव्रत गुप्ता
—–

चक्रवाती तूफान मोचा से बांग्लादेश में अलर्ट जारी, जानें भारत के लिए कितना खतरनाक?

बांग्लादेश से उठने वाले चक्रवाती तूफान मोचा ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। हवाओं की रफ्तार तेज होती जा रही है। बांग्लादेश में ढाका ट्रिब्यून के अनुसार, बांग्लादेश के मौसम विभाग (बीएमडी) की ओर से बताया गया है कि देश का सेंट मार्टिन आइसलैंड डूब सकता है।

बांग्लादेश मौसम विभाग के निदेशक मोहम्मद अजीजुर रहमान ने रविवार को बताया कि चूंकि सेंट मार्टिन द्वीप पर कोई बड़ा बुनियादी ढांचा या इमारत नहीं है, तूफान सीधे द्वीप से टकराएगा। अनुमान है कि तूफान सेंट मार्टिन के ऊपर से गुजरेगा। इसके कारण भारी मात्रा में पानी द्वीप के एक ओर से दूसरी ओर आ जाएगा। तूफान की तीव्रता कम होने पर पानी नीचे आ सकता है।

ढाका ट्रिब्यून के अनुसार, मौसम विज्ञानी शाहिनुल इस्लाम ने कहा है कि तूफान का बड़ा हिस्सा व केंद्र म्यांमार के ऊपर से गुजरेगा और फिर कॉक्स बाजार के तट से टकराएगा।

कांग्रेस नेता ने किया दावा, धर्म परिवर्तन करने वाले आदिवासी समुदाय के लोग बन रहे आईएएस और आईपीएस

गुजरात के एक कांग्रेसी विधायक ने दावा किया है कि आदिवासी समुदाय के जिन लोगों ने एक साल पहले धर्म परिवर्तन कर ईसाई बने थे, वे सभी अब आईएएस और आईपीएस बन रहे हैं।
कांग्रेस विधायक जेनीबेन ठाकोर  बनासकांठा जिले के भाभर गांव में वाल्मीकि समुदाय के एक सामुहिक विवाह समारोह में शामिल हुए थे।उन्होंने यहां हिंदू धर्म को बचाने के लिए काम कर रहे धार्मिक गुरुओं से उन्हें अन्य धर्मों में परिवर्तित होने से रोकने के लिए “क्रांतिकारी कदम” उठाने की अपील की।
वाव विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रहे ठाकोर ने कहा- “आदिवासी इलाकों के लोगों ने सालों पहले ईसाई धर्म अपना लिया था और आज वे आईएएस, आईपीएस, मामलतदार (राजस्व अधिकारी) और डीडीओ (जिला विकास अधिकारी) बन गए हैं। गुजरात में सरकारी नौकरी करने वाले अधिकांश आदिवासी ईसाई धर्म अपनाने वालों में से हैं।” उन्होंने कहा- “अनुसूचित जनजाति के लोग बुद्ध धर्म की तरफ आकर्षित हो रहे हैं।”