Saturday , October 26 2024

Editor

इमरान खान को इस्लामाबाद हाईकोर्ट से मिली राहत, 17 मई तक किसी भी मामले में नहीं किया जाएगा अरेस्ट

 पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को इस्लामाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है।हाईकोर्ट ने अल-कादिर ट्रस्ट मामले में खान को सुरक्षात्मक जमानत दी है। अब उन्हें 17 मई तक किसी भी मामले में गिरफ्तार नहीं किया जा सकता है।

पीएम शहबाज शरीफ ने कैबिनेट बैठक बुलाई। साथ ही शरीफ सरकार के 2-3 मंत्रियों ने देश में इमरजेंसी की सिफारिश की है। इपाकिस्तान में एनएबी के डीजी को हटाया गयाशहबाज सरकार ने राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) नजीर अहमद बट्ट को हटा दिया है।

लाहौर के चार मामलों में से एक में इमरान को मिली जमानत लाहौर के चार मामलों में से एक में इमरान खान को जमानत दे दी गई है, जबकि तीन मामलों में सुनवाई होगी। तीन मामलों की सुनवाई के लिए दो जजों की डिवीजन बेंच गठित की गई है।

इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने इमरान की सुरक्षा के दिए आदेशइस्लामाबाद हाईकोर्ट ने इमरान खान की सुरक्षा के आदेश दिए हैं। हाईकोर्ट ने कहा कि इमरान खान को पुरी सुरक्षा दी जाए।

स्व महावीर सिंह के परिजनों को ढाढस बंधाने वालों का तांता लगा रहा

_____

जसवंतनगर(इटावा)। क्षेत्र के प्रमुख समाजवादी पार्टी नेता महावीर सिंह यादव के निधन से शोक में डूबे उनके परिजनों को ढाढस बंधाने के लिए लोगों और राजनेताओं का तांता स्वर्गीय के गांव फतेहपुरा में शुक्रवार को लगा रहा।

ज्ञातव्य है कि 82 वर्षीय महावीर सिंह यादव का एक सड़क दुर्घटना में बुधवार रात दर्दनाक निधन हो गया था। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को उनके पैतृक गांव फतेहपुरा में सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ,शिवपाल सिंह यादव आदि की मौजूदगी में हुआ था। उनकी अंतिम यात्रा में ऐतिहासिक भीड़ जुटी थी, जो कभी शायद ही जसवंत नगर इलाके में किसी अन्य नेता के लिए नहीं जुटी।
     अंतिम संस्कार के दौरान मौजूद रहे सपा राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव और उनके पुत्र आदित्य यादव अंकुर फिर से आज फतेहपुरा गांव पहुंचे और सभी को ढाढस  बंधाया, काफी देर वह स्वर्गीय महावीर सिंह यादव के घर के दरवाजे पर बैठे रहे।
     शुक्रवार सवेरे स्वर्गीय नेताजी मुलायम सिंह यादव के भाई अभय राम सिंह यादव और राजपाल सिंह यादव तथा प्रोफेसर रामगोपाल यादव के भाई ताले सिंह यादव आदि फतेहपुरा गांव पहुंचे और मुखाग्नि देने वाले महावीर सिंह के  पौत्रगणों विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू तथा आशुतोष यादव टोनू तथा भाई रघुवीर सिंह को ढाढस  बंधाते हुए शोक संवेदना व्यक्त की। स्वर्गीय महावीर सिंह यादव,नेता जी मुलायम सिंह परिवार के रिश्तेदार भी थे। दो दशक पूर्व जब महावीर सिंह यादव को एक कथित हत्या के मामले में  फंसा दिया गया था, तब उन्हें स्वयं मुलायम सिंह यादव ने अपने सैफई आवास पर करीब एक महीने तक शरण दी थी। इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि स्व महावीर सिंह यादव मुलायम सिंह यादव के कितने करीबी थे। शिवपाल सिंह यादव का तो उन्हें लेफ्ट हैंड माना जाता था, क्योंकि हर कार्यक्रम में वह शिवपाल सिंह के साथ जसवंत नगर इलाके में मौजूद रहते हैं।
    स्वर्गीय को श्रद्धांजलि देने भाजपा नेता राजेंद्र गुप्ता, रविंद्र गुप्ता, मायाराम यादव, राकेश यादव,दुष्यंत यादव भूरे, राम नरेश यादव पप्पू, धनवेंद यादव,राहुल गुप्ता अजेंद्र सिंह गौर,विश्राम सिंह यादव, सत्यनारायण शंखवार पुद्दल,रामकुमार यादव करहल, वेदव्रत गुप्ता,सियाराम, यादव, विद्याराम यादव, मास्टर रामपाल सिंह यादव, प्रोफेसर बृजेश चंद्र यादव, राजपाल सिंह यादव, डॉक्टर भुवनेश यादव, अनुज मोंटी यादव, भुज वीर सिंह यादव मोहित सनी यादव, समाजवादी पार्टी की महासचिव अनीता यादव, अनुज प्रताप सिंह,सुनील यादव,अशोक यादव,क्षेत्रपाल सिंह यादव, प्रधानाचार्य राम मनोहर लोहिया इंटर कॉलेज धनुआ विनोद यादव आदि  फतेहपुरा गांव आए।
___
*वेदव्रत गुप्ता

गौहर खान बनी माँ, एक्ट्रेस ने बेटे को दिया जन्म सोशल मीडिया के जरिए दी जानकारी

एक्ट्रेस गौहर खान के घर नन्हा मेहमान आ गया है, गौहर खान मां बन चुकी हैं, गौहर खान ने एक लड़के को जन्म दिया है। इसकी जानकारी खुद गौहर खान और उनके पति जैद दरबार ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा की है।

दरअसल एक्ट्रेस गौहर खान का नाम लंबे से प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है, फैंस इस पल का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे कि कब उनकी पसंदीदा एक्ट्रेस के घर किलकारी गूंजेगी।

ऐसे में 10 मई को आखिरकार खुशियों का वो पल आ गया है, जिसके लिए सब बेकरार थे। एक स्पेशल नोट लिखते हुए गौहर खान ने कहा है- ये एक लड़का है, सही मायने में 10 मई 2023 को हमें खुशियों को असली एहसास हुआ है।

हमारा धन्य बेटा सभी को उनके प्यार और दुआओं के लिए धन्यवाद देता है। नए माता-पिता बनने को लेकर जैद और गौहर खुशी में काफी खिलखिला रहे हैं। नए माता-पिता बनने को लेकर जैद और गौहर खुशी में काफी खिलखिला रहे है।तो जैसे ही इंस्टाग्राम पर गौहर खान ने इस बात की ऐलान किया है कि वह एक बेबी बॉय की मां बन गई हैं।

फिल्म पठान के बाद एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने जा रहे शाहरुख खान

बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता शाहरुख खान फिल्म पठान के बाद से बॉक्स ऑफिस पर छाए हुए हैं। इस ‘पठान’ के बाद शाहरुख खान साल 2023 में अपनी फिल्म ‘जवान’ और ‘डंके’ से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने जा रहे हैं।

शाहरुख खान की फिल्म जवान की रिलीज डेट से जुड़ा एक अपडेट आया। जिसके बाद से शाहरुख खान की फिल्म जवान काफी चर्चा में है। लेकिन इसी बीच सोशल मीडिया पर शाहरुख खान की एक नई तस्वीर वायरल हो रही है, जिससे किंग खान एक बार फिर सोशल मीडिया पर छा गए हैं। तो आइए जानते हैं क्या है उन तस्वीरों में खास।

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान फिल्म जवान और डंकी के अलावा अपनी एक और तस्वीर से सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। सोशल मीडिया पर शाहरुख खान की एक तस्वीर जमकर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में शाहरुख खान फिल्म डायरेक्टर पुनीत मल्होत्रा के साथ नजर आ रहे हैं। इसके बाद खबरें आने लगीं कि शाहरुख खान पुनीत मल्होत्रा की एक और फिल्म में नजर आ सकते हैं।

डिजिटल डेब्यू करने को तैयार सिद्धार्थ मल्होत्रा, फिल्म ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ में आएँगे नजर

बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ के जरिए अपने डिजिटल डेब्यू के लिए तैयार हैं। बीते एक वर्ष से इस कॉप थ्रिलर सीरीज की शूटिंग चल रही है।

शूटिंग देश के अलग-अलग ठिकानों पर की गई है।  सिद्धार्थ मल्होत्रा इस सीरीज में लीड रोल में नजर आएंगे। फैंस इस सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब इसकी रिलीज से जुड़ी जानकारी सामने आ रही है।

इसके पोस्ट प्रोडक्शन का काम जारी है। अब इसकी रिलीज से जुड़ी दिलचस्प जानकारी सामने आई है।सिद्धार्थ के अलावा इस सीरीज में विवेक ओबेरॉय और शिल्पा शेट्टी भी अहम रोल में नजर आएंगे।

यह सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। इस सीरीज से जुड़े करीबी सूत्रों के मुताबिक रोहित शेट्टी दिवाली के मौके पर फैंस के लिए बड़ा उपहार लेकर आने की तैयारी में हैं। दिवाली वीकेंड पर ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ सीरीज को रिलीज करने की तैयारी चल रही है। दरअसल, रोहित शेट्टी वर्षों से अपने फैंस को दिवाली वीकेंड पर फिल्मों का तोहफा देते आ रहे हैं।

 

आठ साल बाद खरीदा था घर और इन फिल्मों में नहीं मिले थे ज्यादा पैसे, ऐसी थी मनोज बाजपेयी की स्ट्रगल स्टोरी

बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी की गिनती बी-टाउन के दिग्गज कलाकारों में होती है। एक्टर लीग से हटकर अभिनय करने के लिए जाने जाते हैं। मनोज इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सिर्फ एक बंदा काफी है’ को लेकर काफी लाइमलाइट बटोर रहे हैं।

 एक्टर की उन फिल्मों के बारे में बात हुई, जिनमें उन्हें उनकी बेहतरीन एक्टिंग के लिए सराहना और प्यार मिला, लेकिन आर्थिक रुप से उन्हें कोई फायदा नहीं हुआ। अभिनेता ने सत्या, शूल, कौन?, जुबैदा, अक्स, दिल पे मत ले यार, पिंजर और सड़क जैसी फिल्मों के बारे में बात करते हुआ कहा कि मैं इन परियोजनाओं का हिस्सा था। फिल्मों में मेरी एक्टिंग की काफी तारीफ हुई थी, लेकिन वे कम बजट की फिल्में थीं जो उन्हें सुपरस्टार नहीं बना सकीं।

एक्टर ने आगे खुलासा किया कि फिल्म सत्या में काम करने के सात-आठ साल बाद वो अपना घर खरीदने में सक्षम हो पाए थे। इससे पहले, जिन फिल्मों के लिए उन्हें फीस मिलती थी, उससे मनोज बस अपनी आर्थिक स्थिति ही ठीक कर पा रहे थे। 

दीपिका पादुकोण को मिली टाइम मैगजीन के कवर पर जगह, एक्ट्रेस से जुडी इन बातों ने पकड़ा था तूल

भिनेत्री दीपिका पादुकोण के खाते में एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। हाल ही में एक्ट्रेस को टाइम मैगजीन के कवर पर जगह मिली है। दीपिका उन चंद सेलेब्स में शुमार हो गई हैं, जिनकी फोटो इस मैगजीन के कवर पर प्रकाशित हुई है।

 दीपिका ने इस अतंरराष्ट्रीय मंच पर ‘पठान’ के ऑरेंज बिकिनी विवाद से लेकर जूएनयू विवाद तक पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।वर्ष 2020 में दीपिका पादुकोण अपनी फिल्म ‘छपाक’ के सिलसिले में दिल्ली आई हुई थीं।

उन्होंने जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) का दौरा भी किया था। दरअसल, उसी दौरान जेएनयू में छात्रों का संशोधित नागरिकता अधिनियम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन चल रहा था।

दीपिका के जेएनयू दौरे की खूब आलोचना हुई थी। इसका असर ‘छपाक’ की कमाई पर भी पड़ता नजर आया था। इसके अलावा फिल्म ‘पठान’ के ‘बेशरम रंग..’ गाने के दौरान दीपिका के ऑरेंज बिकिनी विवाद ने तूल पकड़ा। हाल ही में एक्ट्रेस ने इन सभी चीजों पर चुप्पी तोड़ी है।

 

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा कल करेंगे सगाई, वायरल हुए इस वीडियो को देखकर खुश हो जाएंगे आप!

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा अपने बॉयफ्रेंड और आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा संग 13 मई को सगाई करने वाली है, सगाई दिल्ली में होगी। अब परिणीति के दिल्ली वाले घर से एक वीडियो सामने आया है।

बॉलीवुड से लेकर राजनैतिक गलियारों और फैंस के बीच लंबे समय से परिणीति और राघव के अफेयर की चर्चा है, परंतु परिणीति या फिर राघव दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते पर खुलकर मुहर नहीं लगाई है ना ही कभी रिश्ते को लेकर बयान दिया।

पर कई दफा दोनों को साथ देखा गया है, जिससे हिंट मिलता रहा कि दोनों के बीच जरूर कुछ है, कभी दोनों एक साथ डिनर डेट के लिए दिखे तो कभी एयरपोर्ट पर नजर आए तो कभी एक साथ आईपीएल मैच का आनंद उठाते दिखे।

अब बीते कुछ दिनों से दोनों की सगाई की खबरें तेज हैं, बताया जा रहा है कि शनिवार के दिन दोनों की इंगेजमेंट है। अब एक वीडियो सामने आया है, जो भी उनकी सगाई की ओर इशारा कर रहा है, वीडियो में उनका घर बाहर से सजा हुआ नजर आ रहा है.

आईएसएसएफ विश्वकप में 10 मीटर एयर पिस्टल में दिव्या टीएस और सरबजोत सिंह ने जीता स्वर्ण पदक

भारत की दिव्या टीएस और सरबजोत सिंह एक जोड़ी के रूप में तीसरी बार शानदार प्रदर्शन करने में सफल रहे। उन्होंने अजरबैजान के बाकू में अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी महासंघ (आईएसएसएफ) विश्वकप में 10 मीटर एयर पिस्टल की मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया।
प्रतियोगिता के दूसरे दिन 55 टीमों के क्वालिफिकेशन दौर में 581 के स्कोर के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया और स्वर्ण पदक के मुकाबले में जगह बनाई।

भारतीय जोड़ी ने सर्बिया के दिग्गज दामिर और जोराना अरुणोविच को 16-14 से हराकर पोडियम में शीर्ष स्थान हासिल किया। इससे पहले काहिरा और भोपाल में हुए दो विश्वकप में भारतीय जोड़ी पांचवें स्थान पर रही थी। सरबजोत का यह लगातार दूसरा स्वर्ण पदक है। उन्होंने मार्च में भोपाल में व्यक्तिगत एयर पिस्टल में सफलता हासिल की थी।

दिव्या का इस स्तर पर पहला सीनियर मेडल है। तुर्किये के इस्माइल केलेस और सिमल ने कांस्य पदक जीता। भारत पदक तालिका में एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक के साथ दूसरे स्थान पर है। चीन एक स्वर्ण और एक रजत के साथ पहले स्थान पर चल रहा है। रोहित राज

चैंपियंस लीग के सेमीफाइनल मैच में एसी मिलान को 2-0 से मिली जीत, तीन मिनट के अंतराल में किए दो गोल

टली के दो शीर्ष क्लब एसी मिलान और इंटर मिलान चैंपियंस लीग के सेमीफाइनल के पहले चरण में आमने-सामने थे। इंटर ने सैन सिरो स्टेडियम में सात बार के लीग विजेता एसी मिलान को 2-0 से धराशाई कर दिया।मिलान के बड़े प्रशंसक टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच और 2003 में चैंपियंस लीग जीतने वाले टीम सदस्यों की स्टेडियम में मौजूदगी भी उनके खेल के स्तर को ऊंचा नहीं कर पाई।
तीन मिनट बाद ही फ्रेडरिको डिमारकोज के पास को मार्टिनेज ने जानबूझकर हेनरिक मखतारयान के लिए छोड़ दिया, जिन्होंने टीम के लिए दूसरा गोल कर दिया। थोड़ी देर बाद कालहोनोग्लू को तीसरा गोल करने का मौका मिला, लेकिन उनका प्रयास गोल से ठीक ऊपर निकल गया। हाफ में इंटर को पेनाल्टी भी मिली.
रेफरी ने पिचसाइड मॉनीटर पर रीव्यू के बाद इसे खारिज कर दिया।अंतिम बार चैंपियंस लीग के सेमीफाइनल में दोनों टीमें 20 साल पहले टकराई थीं, जिसमें गोल औसत के आधार पर एसी मिलान ने इंटर को परास्त कर फाइनल में जगह बनाई और जुवेंट्स को वहां हराकर सात में से छठा खिताब जीता।