Saturday , October 26 2024

Editor

एशिया कप 2023 के आयोजन के बारे में अगले दो सप्ताह के भितार आएगा निर्णय

 एशिया कप को लेकर फिलहाल असमंजस की स्थिति बनी हुई है। इस मामले पर एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) ने कोई निर्णय नहीं लिया है, लेकिन अब इससे जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है।

एशिया कप 2023 के आयोजन के बारे में अगले दो सप्ताह के भीतर निर्णय होने की उम्मीद है। हम एशिया कप पर अगले दो सप्ताह में फैसला कर लेंगे।सेठी हाल ही यूएई जाकर आए हैं। उन्होंने एसीसी के सदस्यों के साथ पीसीबी के हाइब्रिड मॉडल को आगे बढ़ाने का प्रयास किया।

अधिकांश सदस्य देश इस मुद्दे का एक सौहार्दपूर्ण और समय पर समाधान चाहते हैं  टूर्नामेंट अपने समय के कारण बहुत महत्व रखता है। सूत्रों ने कहा- चूंकि एशिया कप से टीमों को विश्व कप की तैयारी करने में मदद मिलेगी,  इस मुद्दे का जल्द से जल्द समाधान करना और भी महत्वपूर्ण है। पाकिस्तान पहले ही साफ कर चुका है कि अगर भारत एशिया कप को तटस्थ स्थान (हाइब्रिड मॉडल) पर खेलना पसंद करता है, तो पाकिस्तान के पास विश्व कप के लिए उसी पैटर्न के अलावा कोई विकल्प नहीं होगा।

गूगल ने अपने पहले टैबलेट से हटाया पर्दा, Samsung को देगा कड़ी टक्कर

गूगल ने अपने सालाना इवेंट I/O 2023 में पिक्सल फोन के साथ-साथ Pixel Tablet भी लॉन्च किया है। साल के आखिर में इसे टीज भी किया था। गूगल ने पिक्सल टैबलेट में 2012-13 में लॉन्च हुए Nexus 7 वाला फर्म फैक्टर रखा है।

स्क्रीन के साथ-साथ बड़ी बैटरी और स्मार्ट फीचर्स मिलेंगे। गूगल का यह टैबलेट Samsung Galaxy Tab S Series, iPad Air आदि को टक्कर देगा। 10.95 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है। इस टैबलेट का डिस्प्ले 16:10 आसपेक्ट रेश्यो के साथ-साथ 2560 x 1600 FHD+ रेजलूशन को सपोर्ट करता है। इस टैबलेट का डिस्प्ले 550 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को भी सपोर्ट करता है।  यह USI 2.0 Stylus Pen को भी सपोर्ट करता है।

इस पिक्सल टैबलेट में सिक्योरिटी के लिए पावर बटन के साथ साइड माउंटेड फिजिकल फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है।  इसमें बेहतर ऑडियो क्वालिटी के लिए क्वाड स्पीकर सिस्टम मिलेगा। इस टैबलेट का वजन 493 ग्राम है और गूगल असिस्टेंस सपोर्ट के लिए इसमें तीन माइक्रोफोन्स मिलेंगे।

जसवंतनगर की राजनीति  के “केंद्र बिंदु”रहे महावीर सिंह की दुर्घटना में मौत

______

जसवंतनगर(इटावा)। आधी शताब्दी तक जसवंत नगर की राजनीति के केंद्रबिंदु रहे और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष स्वर्गीय महावीर सिंह यादव की अंतिम यात्रा गुरुवार दोपहर 12 बजे, जब उनके यादव नगर स्थित आवास से उनके पैतृक गांव फतेहपुरा के लिए रवाना हुई, तो हजारों लोगों की आंखें आंसुओं से डूब गई।

   समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव, शिवपाल सिंह यादव तथा पीसीएफ के पूर्व चेयरमैन आदित्य यादव अंकुर भी अंतिम यात्रा में शामिल होने पहुंचे हुए थे।दोनो ने स्वर्गीय के पार्थिव शरीर पर भरी आंखों से अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
  स्वर्गीय के परिजन ही नहीं, बल्कि ऐसा कोई शख्स मौजूद हजारों लोगों में शामिल नहीं था ,जिसकी आंखें डबडबाई हुई न हो। स्वर्गीय के पार्थिव शरीर को, जब एक फूलों से सुसज्जित गाड़ी पर चढ़ाया गया, तो कई महिलाएं तो पछाड़ खाकर रोती गिर पड़ी।
    उनका पार्थिव शरीर जब यादव नगर से उनकी जन्मस्थली फतेहपुरा गांव के लिए बढ़ा तो रास्ते में हर जगह उनके अंतिम यात्रा वाहन पर लोगों ने कुरसैना, जमुना बाग, गढ़ी जालिम, धनुआ आदि में श्रद्धांजलि देते हुए पुष्प वर्षा की। फतेहपुरा गांव में तो आज उनके निधन से फैले शोक के कारण किसी भी घर में चूल्हे नहीं  सुलगे। उनका अंतिम संस्कार दोपहर 2:30 बजे के आसपास हुआ और मुखाग्नि उनके बड़े पौत्र विश्वनाथ प्रताप सिंह “सोनू” ने छोटे भाई आशुतोष टोनू के साथ दी। इन दोनों का विलाप सुन हर कोई बिलख बिलख कर रो पड़ा।
    ज्ञातव्य है कि 82 वर्षीय महावीर सिंह यादव का बीती रात लखनऊ एक्सप्रेस वे पर एक कार दुर्घटना में उस समय निधन हो गया था, जब एक ट्रक ने रात 11 बजे के आसपास उनकी इनोवा कार को रौंद डाला था। वह गुड़गांव के मेदांता हॉस्पिटल से अपने समधी के बीमार बेटे को देखकर जसवंतनगर लौट रहे थे। घायल अवस्था में उन्हें आगरा के जीजी नर्सिंग होम ले जाया जा रहा था, तभी उनकी मौत हो गई।
संघर्ष और जीवटता के धनी महावीर सिंह यादव के हृदय का तीन बार ऑपरेशन हो चुका था, फिर भी वह राजनीति में सदैव सक्रिय रहते थे।  समाजवादी पार्टी के आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए लगभग हर सभा और कार्यक्रम में मुलायम सिंह यादव से लेकर अखिलेश यादव और शिवपाल सिंह यादव के साथ मौजूद रहते थे। यही नहीं स्वर्गीय नेताजी मुलायम सिंह यादव और शिवपाल सिंह यादव को जसवंत नगर से विजई बनाने में उनकी हर चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका रही थी। उनका  धनुआ सेक्टर इलाका ऐसा था, जिससे कभी समाजवादी पार्टी को उन्होंने पराजित नहीं होने दिया। इसके अलावा चाहे सहकारिता, जिला पंचायत, खंड विकास , प्रधानी आदि के चुनाव रहे हो, महावीर सिंह यादव जसवंत नगर में समाजवादी पार्टी का नेतृत्व करते और विजयश्री हासिल हासिल कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते थे दुर्योग है की  बात है कि आज 11 मई को नगर पालिका जसवंत नगर का चुनाव हो रहा है, जिसमें ।भी उनकी सहमत से ही पार्टी ने अपने उम्मीदवार सत्यनारायण संखवार को मैदान में उतारा था, मगर वोटिंग शुरू होने से पहले ही  महावीर सिंह स्वयं दुनिया को अलविदा कह गए।
    उनके दुर्भाग्यपूर्ण ढंग से निधन होने पर हर वर्ग शोकाकुल हो गया। उनके अंतिम दर्शनों को सभी वर्गों के लोग उमड़े हुए थे।
अंतिम यात्रा में शामिल होने वालों में पूर्व राज्य मंत्री विश्राम सिंह यादव, कई बार जसवंतनगर के ब्लॉकप्रमुख रहे रामपाल सिंह यादव, प्रो. बृजेश चंद यादव, रिटायर्ड शिक्षक रामपाल सिंह यादव, पूर्व एमएलसी अरविंद यादव, अमन यादव, अनुज प्रताप सिंह यादव,अनिल प्रताप सिंह यादव, राजपाल सिंह यादव, क्षेत्रपाल।सिंह यादव,अनुज मोंटी यादव, खन्ना यादव, कर्म राज सिंह यादव, राहुल गुप्ता, विनोद यादव, विद्याराम यादव, सपा महिला प्रदेश महासचिव अनीता यादव, ,नीरज यादव, हाजी मोहम्मद अहसान, मजरुल्लाह लड्डन, राकेश कुमार यादव, राम नरेश यादव, राम अवतार यादव,सुरेंद्र सिंह,मुकद्दम सिंह यादव, राजेंद्र प्रसाद यादव, वेदव्रत गुप्ता, अजेंद्र सिंह गौर,अशोक यादव क्रांतिकारी, राजीव गुप्ता बबलू ,सत्यवती यादव, ऋषि कांत चतुर्वेदी नीरज यादव, ब्लॉक अध्यक्ष रामवीर सिंह यादव आदि प्रमुख थे ही, इटावा, सैफई, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, कन्नौज, एटा आगरा, फिरोजाबाद, औरैया,आदि जिलों के लोग भी  बड़ी संख्या में उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे हुए थे। जसवंतनगर क्षेत्र का कोई ऐसा गांव नहीं था ,जिसके ग्रामवासी उनकी अंतिम यात्रा में शामिल न हो। स्वर्गी महावीर सिंह यादव नेअपने जीवन काल में शिक्षा जगत को भी काफी परिश्रय दिया था। ग्राम धनुवा के डॉ राम मनोहर लोहिया इंटर कॉलेज के वह काफी समय तक अध्यक्ष और प्रबंधक रहे थे। इसके अलावा उन्होंने जसवंतनगर में अपने पुत्र स्वर्गीय नरेश की यादों में शिवपाल सिंह महाविद्यालय, एसपीएस ग्लोबल एकेडमी जैसे संस्थान खोलकर शिक्षा जगत को आगे बढ़ाने का काम किया था। क्षेत्र के ग्रामों में होने वाले आपसी लड़ाई झगड़ों की पंचायत करके काफी मामले निस्तारित कर देते थे। हालांकि उनके विपक्षियों ने उन्हें कई मामलों में फसाकर उन्हें हतोत्साहित करने का भी काम किया मगर उन्होंने कभी हार  नहीं मानी, परंतु बीती रात मौत के सामने वह पराजित हो गये।
     प्रोफेसर रामगोपाल यादव तथा शिवपाल सिंह यादव ने उनके निधन को जसवंत नगर क्षेत्र और अपनी  व्यक्तिगत क्षति बताया है और कहां है कि महावीर सिंह यादव जैसा व्यक्तित्व हमें अब शायद ही प्राप्त हो। दोनों ने ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति की कामना की है।
____
फोटो: -स्वर्गीय महावीर सिंह यादव की जसवंत नगर के यादव नगर मोहल्ले से एक फूलों से सजे वाहन में अंतिम यात्रा प्रारंभ होती हुई। श्रद्धांजलि देने पहुंचे सपा नेता प्रोफेसर रामगोपाल यादव, शिवपाल सिंह यादव, आदित्य यादव आदि। पार्थिव शरीर पर विलाप करती हुई बड़ी संख्या में महिलाएं तथा उनके घर के सामने जुटी हजारों की भीड़ आदि फोटोज 

जसवंतनगर की राजनीति  के “केंद्र बिंदु”रहे महावीर सिंह की दुर्घटना में मौत

 

______

जसवंतनगर(इटावा)। आधी शताब्दी तक जसवंत नगर की राजनीति के केंद्रबिंदु रहे और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष स्वर्गीय महावीर सिंह यादव की अंतिम यात्रा गुरुवार दोपहर 12 बजे, जब उनके यादव नगर स्थित आवास से उनके पैतृक गांव फतेहपुरा के लिए रवाना हुई, तो हजारों लोगों की आंखें आंसुओं से डूब गई।

   समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव, शिवपाल सिंह यादव तथा पीसीएफ के पूर्व चेयरमैन आदित्य यादव अंकुर भी अंतिम यात्रा में शामिल होने पहुंचे हुए थे।दोनो ने स्वर्गीय के पार्थिव शरीर पर भरी आंखों से अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
  स्वर्गीय के परिजन ही नहीं, बल्कि ऐसा कोई शख्स मौजूद हजारों लोगों में शामिल नहीं था ,जिसकी आंखें डबडबाई हुई न हो। स्वर्गीय के पार्थिव शरीर को, जब एक फूलों से सुसज्जित गाड़ी पर चढ़ाया गया, तो कई महिलाएं तो पछाड़ खाकर रोती गिर पड़ी।
    उनका पार्थिव शरीर जब यादव नगर से उनकी जन्मस्थली फतेहपुरा गांव के लिए बढ़ा तो रास्ते में हर जगह उनके अंतिम यात्रा वाहन पर लोगों ने कुरसैना, जमुना बाग, गढ़ी जालिम, धनुआ आदि में श्रद्धांजलि देते हुए पुष्प वर्षा की। फतेहपुरा गांव में तो आज उनके निधन से फैले शोक के कारण किसी भी घर में चूल्हे नहीं  सुलगे। उनका अंतिम संस्कार दोपहर 2:30 बजे के आसपास हुआ और मुखाग्नि उनके बड़े पौत्र विश्वनाथ प्रताप सिंह “सोनू” ने छोटे भाई आशुतोष टोनू के साथ दी। इन दोनों का विलाप सुन हर कोई बिलख बिलख कर रो पड़ा।
    ज्ञातव्य है कि 82 वर्षीय महावीर सिंह यादव का बीती रात लखनऊ एक्सप्रेस वे पर एक कार दुर्घटना में उस समय निधन हो गया था, जब एक ट्रक ने रात 11 बजे के आसपास उनकी इनोवा कार को रौंद डाला था। वह गुड़गांव के मेदांता हॉस्पिटल से अपने समधी के बीमार बेटे को देखकर जसवंतनगर लौट रहे थे। घायल अवस्था में उन्हें आगरा के जीजी नर्सिंग होम ले जाया जा रहा था, तभी उनकी मौत हो गई।
संघर्ष और जीवटता के धनी महावीर सिंह यादव के हृदय का तीन बार ऑपरेशन हो चुका था, फिर भी वह राजनीति में सदैव सक्रिय रहते थे।  समाजवादी पार्टी के आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए लगभग हर सभा और कार्यक्रम में मुलायम सिंह यादव से लेकर अखिलेश यादव और शिवपाल सिंह यादव के साथ मौजूद रहते थे। यही नहीं स्वर्गीय नेताजी मुलायम सिंह यादव और शिवपाल सिंह यादव को जसवंत नगर से विजई बनाने में उनकी हर चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका रही थी। उनका  धनुआ सेक्टर इलाका ऐसा था, जिससे कभी समाजवादी पार्टी को उन्होंने पराजित नहीं होने दिया। इसके अलावा चाहे सहकारिता, जिला पंचायत, खंड विकास , प्रधानी आदि के चुनाव रहे हो, महावीर सिंह यादव जसवंत नगर में समाजवादी पार्टी का नेतृत्व करते और विजयश्री हासिल हासिल कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते थे दुर्योग है की  बात है कि आज 11 मई को नगर पालिका जसवंत नगर का चुनाव हो रहा है, जिसमें ।भी उनकी सहमत से ही पार्टी ने अपने उम्मीदवार सत्यनारायण संखवार को मैदान में उतारा था, मगर वोटिंग शुरू होने से पहले ही  महावीर सिंह स्वयं दुनिया को अलविदा कह गए।
    उनके दुर्भाग्यपूर्ण ढंग से निधन होने पर हर वर्ग शोकाकुल हो गया। उनके अंतिम दर्शनों को सभी वर्गों के लोग उमड़े हुए थे।
अंतिम यात्रा में शामिल होने वालों में पूर्व राज्य मंत्री विश्राम सिंह यादव, कई बार जसवंतनगर के ब्लॉकप्रमुख रहे रामपाल सिंह यादव, प्रो. बृजेश चंद यादव, रिटायर्ड शिक्षक रामपाल सिंह यादव, पूर्व एमएलसी अरविंद यादव, अमन यादव, अनुज प्रताप सिंह यादव,अनिल प्रताप सिंह यादव, राजपाल सिंह यादव, क्षेत्रपाल।सिंह यादव,अनुज मोंटी यादव, खन्ना यादव, कर्म राज सिंह यादव, राहुल गुप्ता, विनोद यादव, सपा महिला प्रदेश महासचिव अनीता यादव, विद्याराम यादव ,नीरज यादव, हाजी मोहम्मद अहसान, मजरुल्लाह लड्डन, राकेश कुमार यादव, राम नरेश यादव, राम अवतार यादव,सुरेंद्र सिंह,मुकद्दम सिंह यादव, राजेंद्र प्रसाद यादव, वेदव्रत गुप्ता, अजेंद्र सिंह गौर,अशोक यादव क्रांतिकारी, राजीव गुप्ता बबलू ,सत्यवती यादव, ऋषि कांत चतुर्वेदी नीरज यादव, ब्लॉक अध्यक्ष रामवीर सिंह यादव आदि प्रमुख थे ही, इटावा, सैफई, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, कन्नौज, एटा आगरा, फिरोजाबाद, औरैया,आदि जिलों के लोग भी  बड़ी संख्या में उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे हुए थे। जसवंतनगर क्षेत्र का कोई ऐसा गांव नहीं था ,जिसके ग्रामवासी उनकी अंतिम यात्रा में शामिल न हो। स्वर्गी महावीर सिंह यादव नेअपने जीवन काल में शिक्षा जगत को भी काफी परिश्रय दिया था। ग्राम धनुवा के डॉ राम मनोहर लोहिया इंटर कॉलेज के वह काफी समय तक अध्यक्ष और प्रबंधक रहे थे। इसके अलावा उन्होंने जसवंतनगर में अपने पुत्र स्वर्गीय नरेश की यादों में शिवपाल सिंह महाविद्यालय, एसपीएस ग्लोबल एकेडमी जैसे संस्थान खोलकर शिक्षा जगत को आगे बढ़ाने का काम किया था। क्षेत्र के ग्रामों में होने वाले आपसी लड़ाई झगड़ों की पंचायत करके काफी मामले निस्तारित कर देते थे। हालांकि उनके विपक्षियों ने उन्हें कई मामलों में फसाकर उन्हें हतोत्साहित करने का भी काम किया मगर उन्होंने कभी हार  नहीं मानी, परंतु बीती रात मौत के सामने वह पराजित हो गये।
     प्रोफेसर रामगोपाल यादव तथा शिवपाल सिंह यादव ने उनके निधन को जसवंत नगर क्षेत्र और अपनी  व्यक्तिगत क्षति बताया है और कहां है कि महावीर सिंह यादव जैसा व्यक्तित्व हमें अब शायद ही प्राप्त हो। दोनों ने ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति की कामना की है।
______
फोटो: -स्वर्गीय महावीर सिंह यादव की जसवंत नगर के यादव नगर मोहल्ले से एक फूलों से सजे वाहन में अंतिम यात्रा प्रारंभ होती हुई। श्रद्धांजलि देने पहुंचे सपा नेता प्रोफेसर रामगोपाल यादव, शिवपाल सिंह यादव, आदित्य यादव आदि। पार्थिव शरीर पर विलाप करती हुई बड़ी संख्या में महिलाएं तथा उनके घर के सामने जुटी हजारों की भीड़ आदि फोटोज 
____
*वेदव्रत गुप्ता

बनाए ‘पिंक बूथ’ खाली पड़े रहे, कर्मचारी भी नहीं तैनात

 

  जसवंतनगर (इटावा)। नगर पालिका चुनाव के मतदान के लिए स्थानीय प्रशासन ने यहां के कंपोजित कन्या विद्यालय यानि कन्या मिडिल स्कूल में पिंक बूथ बनाने और महिला मतदाताओं को ज्यादा से ज्यादा मतदान करने के लिए प्रेरित करने के लिए वहां महिला कर्मी तैनात करने का दावा किया था। इसी तरह का  बूथ हिंदू विद्यालय मतदान केंद्र में भी  बनाया गया था।
   मगर यह दोनों पिंक बूथ प्रशासन की मंशा का प्रदर्शन नहीं कर सके। कन्या मिडिल स्कूल के मतदान केंद्र के बाहर गेट पर गुलाब  गुब्बारे लगाकर प्रशासन ने  बूथ.के पिंक होने का संदेश जरूर दिया था, मगर भीतर बनाए गए महिला “वोटर हेल्प केंद्र” में कोई महिला कर्मी  की तैनाती नहीं  दिखी।
   हिंदू विद्यालय मतदान केंद्र पर पंचवटी के सामने ऐसा ही एक पिंक सेंटर बनाया गया था, मगर इस सेंटर की लोकेशन इतनी खराब थी कि सेंटर में तेज धूप सुबह 8 बजे से ही भर गई। उसमें तैनात किए गए महिला कर्मी वहां से भाग खड़े हुए और वह जाकर गेट के सामने  बेंचों पर बैठ गईं और वह कोरोना रोधी हैंड वॉश कर रहे कर्मियों के साथ टाइम व्यतीत करने में जुट गईं। महिला वोटर मतदान केंद्र में अपने आप जाकर वोटिंग करती  रही।
फोटो:-कन्या मिडिल स्कूल में बनाया गया पिंक  बूथ
*वेदव्रत गुप्ता
____

बनाए ‘पिंक बूथ’ खाली पड़े रहे, कर्मचारी भी नहीं तैनात

  जसवंतनगर (इटावा)। नगर पालिका चुनाव के मतदान के लिए स्थानीय प्रशासन ने यहां के कंपोजित कन्या विद्यालय यानि कन्या मिडिल स्कूल में पिंक बूथ बनाने और महिला मतदाताओं को ज्यादा से ज्यादा मतदान करने के लिए प्रेरित करने के लिए वहां महिला कर्मी तैनात करने का दावा किया था। इसी तरह का  बूथ हिंदू विद्यालय मतदान केंद्र में भी  बनाया गया था।
   मगर यह दोनों पिंक बूथ प्रशासन की मंशा का प्रदर्शन नहीं कर सके। कन्या मिडिल स्कूल के मतदान केंद्र के बाहर गेट पर गुलाब  गुब्बारे लगाकर प्रशासन ने  बूथ.के पिंक होने का संदेश जरूर दिया था, मगर भीतर बनाए गए महिला “वोटर हेल्प केंद्र” में कोई महिला कर्मी  की तैनाती नहीं  दिखी।
   हिंदू विद्यालय मतदान केंद्र पर पंचवटी के सामने ऐसा ही एक पिंक सेंटर बनाया गया था, मगर इस सेंटर की लोकेशन इतनी खराब थी कि सेंटर में तेज धूप सुबह 8 बजे से ही भर गई। उसमें तैनात किए गए महिला कर्मी वहां से भाग खड़े हुए और वह जाकर गेट के सामने  बेंचों पर बैठ गईं और वह कोरोना रोधी हैंड वॉश कर रहे कर्मियों के साथ टाइम व्यतीत करने में जुट गईं। महिला वोटर मतदान केंद्र में अपने आप जाकर वोटिंग करती  रहीं।
____
फोटो :-कमपोजिट गर्ल्स मिडिल स्कूल में बनाया गया पिंक बूथ, जो सफेद हाथी साबित हुआ
*वेदव्रत गुप्ता

महिलाओं में दिखा मतदान करने का जोश, दिव्यांग व्हीलचेयर पर आई

_____

 जसवंतनगर (इटावा)। नगर पालिका चुनावों को लेकर मतदाताओं, खासतौर से महिलाओं में मतदान को लेकर भारी जोश था। हालांकि अलख सुबह होने के कारण महिलाएं शुरू के 2 घंटों में कम निकली, मगर बाद में 9बजे से 12 बजे तक महिलाओं की खूब भीड़ जुटी।  मुस्लिम महिलाएं तो वोट डालने बुर्के में आई हुई थी और वह लंबी लाइनों में भी लगी रही।

    दोनों पैरों से दिव्यांग कोटी  कैस्त निवासी एक 58 वर्षीय महिला सरला देवी वोट डालने हिंदू विद्यालय इंटर कॉलेज के कक्ष 3 में जब पहुंची, तो वह व्हील चेयर पर आई हुई थी। उनकी व्हीलचेयर को मतदान कर्मियों ने रैंप पर चढ़ा कर उन्हें मतदान कराया। सरला देवी  बोली कि वह खुश है कि उन्हें वोट करने का मौका मिला।। वरना वह पैरों से दिव्यांग होने के कारण चलने।फिरने में लाचार थीं और मतदान करने से स्वयं मन चुरा रही।
फोटो:-कोठी कैस्त की दिव्यांग महिला सरला देवी व्हील चेयर पर मतदान करने आई
____

गूगल आई/ओ-2023: अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई ने दिया एआई पर जोर, एआई चैटबोट गूगल बार्ड को किया लांच

गूगल में इस वर्ष के अपने वार्षिक मेगा इवेंट में कई नए उत्पाद और सेवाओं को लॉन्च किया है।गूगल आई/ओ-2023 के नाम से हुए इस इवेंट में पैरेंट कंपनी अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई ने सबसे ज्यादा जोर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) पर दिया।

चैटजीपीटी और मिडजर्नी के मुकाबले कंपनी ने अपने पहले एआई चैटबोट गूगल बार्ड को लॉन्च किया।बार्ड (बीएआरडी) कई दूसरे देशों में भी उपलब्ध होगा। इसके साथ ही गूगल मैप्स, जीमेल और गूगल फोटोज जैसी सेवाओं को एआई के साथ जोड़ते हुए और बेहतर बनाया गया है। गूगल मैप्स पर अब यूजर 3डी रूट देख सकेंगे।

अब जल्द ही गूगल मैप पर रीयल-टाइम मौसम अपडेट मिलेगा। गूगल सर्च इंजन भी अब सिर्फ इंटरनेट से खोजे गए परिणाम देने की बजाय एआई की मदद से नए परिणाम यूजर्स को बताएगा।गूगल ने पहले फोल्डेबल फोन को लॉन्च किया है। कंपनी के सीईओ सुंदर पिचाई ने कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए कहा कि हम जेनेरेटिव एआई के साथ अगला कदम उठा रहे हैं।

Samsung Galaxy M14 5G खरीदने का बना रहे हैं मन तो आपको भी मिलेगा इंस्टैंट डिस्काउंट

Samsung Galaxy M14 5G को पिछले ही महीने भारत में लॉन्च किया गया था. फोन के 4GB + 128GB और 6GB + 128GB वेरिएंट को क्रमश: 13,990 रुपये और 14,990 रुपये में लिस्ट किया गया है. 

ग्राहक चुनिंदा बैंकों के क्रेडिट कार्ड पर 1,500 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट पा सकते हैं. ऐसे में फोन की प्रभावी कीमत 12,490 रुपये हो जाएगी. साथ ही ग्राहक पुराना फोन एक्सचेंज कर 13,100 रुपये तक की भी छूट पा सकते हैं. 

 Samsung Galaxy M14 5G पर ग्राहकों को यहां नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन्स भी दिए जा रहे हैं. ये फोन सिल्वर, ब्लू और स्मोकी टील कलर ऑप्शन में आता है. 

इसमें 6.6-इंच फुल-HD+ (2408 x 1080 पिक्सल) PLS LCD डिस्प्ले, Android 13 बेस्ड कस्टम स्किन और 6GB तक रैम के साथ Exynos 1330 ऑक्टा-कोर प्रोसेर दिया गया है. 

IIM Calcutta में रिक्त पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

IIM कलकत्ता शैक्षणिक सहयोगी के पद के लिए आवेदन करने के लिए योग्य उम्मीदवारों को आमंत्रित कर रहा है। यदि आप IIM कलकत्ता भर्ती 2023 में रुचि रखते हैं, तो नौकरी का पूरा विवरण देखें और दिए गए लिंक का उपयोग करके आवेदन करें।

संगठन: IIM कलकत्ता भर्ती 2023

पद का नाम: शैक्षणिक सहयोगी

कुल रिक्ति: 20 पद

वेतन: रु. 34,000 – रु. 34,000 प्रति माह

नौकरी स्थान: कोलकाता

आवेदन करने की अंतिम तिथि: 12/05/2023

आधिकारिक वेबसाइट: iimcal.ac.in

समान नौकरियां: सरकारी नौकरियां 2023

योग्यता: IIM कलकत्ता भर्ती 2023 के लिए शैक्षणिक योग्यता कोई भी मास्टर्स डिग्री, M.Phil/Ph.D है। इन मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवार भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन करने के चरण:

यदि आप IIM कलकत्ता भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं, तो नीचे दिए गए चरणों का पालन करें।

चरण 1: IIM कलकत्ता की आधिकारिक वेबसाइट – iimcal.ac.in पर जाएं

चरण 2: वेबसाइट पर IIM कलकत्ता भर्ती 2023 अधिसूचना देखें।

चरण 3: आवेदन के साथ आगे बढ़ने से पहले सभी विवरण और मानदंड ध्यान से पढ़ें।

चरण 4: आवेदन पत्र में सभी आवश्यक विवरण भरें।

चरण 5: अंतिम तिथि से पहले आवेदन पत्र को लागू करें या भेजें।