Saturday , October 26 2024

Editor

रोजाना सुबह ब्रेकफास्ट में अनानास का जूस पीने से शरीर को होंगे कई लाभ

रीर को स्वस्थ और फिट बनाए रखने के लिए फलों का सेवन बहुत जरूरी होता हैं जिनमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को कई तरह के फायदे पहुंचाने का काम करते हैं। ऐसा ही एक फल हैं पाइनएप्पल अर्थात अनानास जो एक स्वादिष्ट और स्वस्थ फल है।

इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स, कैल्शियम, फाइबर विटामिन सी, विटामिन बी6, विटामिन के, विटामिन बी1 (थायमिन), कॉपर, फोलेट, पोटैशियम, मैगनीशियम, आयरन और मैंगनीज जैसे कई न्यूट्रिएंट्स मौजूद होते हैं।

रोजाना अगर आप सुबह सुबह ब्रेकफास्ट में अनानास यानी पाइनएप्पल का जूस पीते हैं तो इससे आपका पाचन तंत्र काफी मजबूत होता है। यह आपका खाना पचाने में काफी ज़्यादा मदद करता है।  साथ ही अनानास का जूस पीने से आपको भूख भी ज़्यादा लगती है।

पाइनएप्पल स्किन के लिए बहुत फायदेमंद है। पाइनएप्पल में विटामिन-सी, एंटीऑक्सीडेंट्स और बीटा-कैरोटीन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो स्किन के लिए फायदेमंद हैं।  पाइनएप्पल का जूस पीने से स्किन टैनिंग की परेशानी भी दूर हो सकती है।

हाई कोलेस्ट्रॉल की वजह से आर्टरीज में फैट जमा होने लगता है, जो हार्ट अटैक, स्ट्रोक, डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर का कारण बन सकता है। कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सिट्रस फ्रूट्स मदद कर सकते हैं, जिसमें अनानास एक बेहतर ऑप्शन को सकता है।

यहाँ जानिए आखिर कैसा रहेगा आज आपका दिन, देखें अपना राशिफल

मेष- नौकरी से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन ठीक ठाक बना रहेगा। काम काज की अधिकता देखने को मिल सकती है आप खुद के लिए भी आज वक्त नहीं निकाल पाएंगे। आर्थिक बदलाव देखने को मिल सकता है।

 

वृषभ- आपके सभी कार्य वैसे ही पूरे होंगे जैसे आप चाहते हैं दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आ रहा है। धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिल सकता है। विवाह योग्य जातकों के रिश्ते की बात आगे बढ़ सकती है।

मिथुन- कारोबार से जुड़े लोगों के लिए दिन बढ़िया रहेगा। आपको आर्थिक लाभ हो सकता है कोई बड़ा सौदा भी आज हाथ लगेगा। वाहन सुख प्राप्त हो सकता है। विद्यार्थियों को कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा।

कर्क- आपकी सफलता में आपके सहकर्मियों और वरिष्ठ अधिकारियों का खास स्थान है आज का दिन परिवार और मित्रों के साथ गुजार सकते है। धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। नौकरी में तरक्की के योग हैं।

सिंह- आज का दिन अनुकूल बना रह सकता है। कारोबार और नौकरी से जुड़े लोगों को अभी मेहनत करनी पड़ सकती है। संतान को लेकर चिंता बनी रह सकती है। परिवार में किसी बात को लेकर वाद विवाद भी हो सकता है

कन्या- किसी खास रहस्य को अभी शेयर करना फायदेमंद होगा। खासकर अगर यह स्वास्थ्य से संबंधित है। आर्थिक लाभ मिल सकता है कानूनी मामले आपके हल हो सकते है। जीवनसाथी के साथ अधिक वक्त गुजार सकते हैं।

तुला- कारोबार में आ रही दिक्कतें किसी सहयोगी की मदद से दूर हो सकती है। ससुराल पक्ष से रिश्ते बेहतर बने रह सकते है। आपको अचानक धन लाभ मिल सकता है। माता के साथ छोटी मोटी यात्रा का सुख प्राप्त कर सकते है।

वृश्चिक- अप्रत्याशित वित्तीय लाभ की संभावना लग रही है इसका सोच समझ कर प्रयोग करें काम काज में आ रही दिक्कतें दूर हो सकती है परिवार और नौकरी में अच्छा तालमेल बना रह सकता है। प्रेमी से मुलाकात हो सकती है।

धनु- आज पूरे दिन कार्य की अधिकता बनी रह सकती है। सरकारी काम काज आपके पूरे हो सकते हैं। कानूनी मामले हल हो सकते है। पिता से महत्वपूर्ण चर्चा भी आप कर सकते है। परिवार में सुख शांति का माहौल बना रह सकता है।

मकर- अतीत का कोई कनेक्शन अचानक आपके सामने आ सकता है। जिससे मतभेद पैदा होंगे। अधूरे काम पूरे करने के लिए दिन बढ़िया रहेगा। वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानियां आ सकती है। प्रेम जीवन ठीक ठाक रहेगा।

कुंभ- ईमानदार और तर्कसंगत होना दुख या अपमान को कम कर सकता है। आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक होने वाला है घर से जुड़ी जरूरी चीजों की खरीदारी कर सकते है। आर्थिक स्थिति में बदलाव देखने को मिलेगा।

मीन- परिवार में सुख शांति का माहौल रहेगा। जीवनसाथी के साथ बाहर घूमने का मौका मिल सकता है। विवाह योग्य जातकों का रिश्ता पक्का हो सकता है। अपनी सेहत का ध्यान रखें बाहर का कुछ भी खाने पीने से बचें।

4 दिन पूर्व मिले अज्ञात व्यक्ति की शिनाख्त उसके भाई ने की

_____

जसवंतनगर(इटावा)  एक मई को जसवन्तनगर –बलरई के मध्य ग्राम तमेरा की मडैया में रेलवे लाइन।किलोमीटर नंबर 1175/25 पर मिले मृतक अज्ञात  व्यक्ति के शव की शिनाख्त मृतक के पास मिले आधार कार्ड  के आधार पर मृतक के शव को देखकर मृतक के बडे भाई शाहिद आलम पुत्र सिराजुद्दीन निवासी वार्ड 02 लहतोरा, बागनगर थाना अरारिया, जिला अरारिया बिहार ने अपने छोटे भाई अब्दुल वाजिद पुत्र सिराजुद्दीन उम्र करीब 40 वर्ष निवासी उपरोक्त के रूप में की है । पोस्टमार्टम कार्यवाही के बाद  शव को अन्तिम संसकार हेतु उसके परिजनों के सुपुर्द  कर दिया गया।

*वेदव्रत गुप्ता

सुप्रीम कोर्ट द्वारा उ. प्र.प्रदेश के स्कूलों को फीस वापस करने के आदेश पर रोक

इटावा,4 मई ।सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के स्कूलों को कोविड -19 के दौरान भुगतान की गई 15% फीस वापस या समायोजित करने का निर्देश देने वाले इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेश पर रोक लगा दी है।
  उच्च न्यायालय ने निर्देश दिया था कि इंडियन स्कूल, जोधपुर बनाम राजस्थान राज्य में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा निर्धारित शुल्क से अधिक भुगतान किया गया शुल्क भविष्य की फीस के रूप में समायोजित किया जाएगा।
  सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को इलाहाबाद उच्च न्यायालय के उस आदेश पर रोक लगा दी, जिसमें उत्तर प्रदेश के विद्यालयों को 2020-21 के शैक्षणिक सत्र के दौरान ली गई अतिरिक्त फीस का15% वापस करने या समायोजित करने का निर्देश दिया गया था।
शीर्ष अदालत के समक्ष याचिकाकर्ता, एक निजी विद्यालय ने उक्त निर्देश को  यह दावा करते हुए चुनौती दी कि यह खुद को या किसी अन्य निजी विद्यालय को अवसर प्रदान किए बिना पारित किया गया था।न्यायमूर्ति संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति एम एम सुंदरेश की खंडपीठ ने स्थगन आदेश पारित किया।
इस आशय की जानकारी एसएमजीआई इटावा के चेयरमैन विवेक यादव ने खंडपीठ के स्थगन आदेश की प्रतिलिप के आधार पर दी है।
____

राष्ट्रीय आय एवं योग्यता में चयनित छात्रा का रुकुनपुर स्कूल में  सम्मान

 

 फोटो:- छात्रा निशु को सम्मानित किया जाता हुआ
___

जसवंतनगर(इटावा)।राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा में  रुकूनपुर की छात्रा निशू के चयन पर गुरुवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय  कंपोजिट, रुकनपुर में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमे ग्राम प्रधान रुकुनपुर शीलेंद्र यादव एवं एआरपी महोदय ने सम्मानित किया। एवं भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर छात्रा नीशू के पिता जी श्री मुकेश कुमार को भी सम्मानित किया गया की गई

 कार्यक्रममें ग्राम प्रधान रुकनपुर श्री शीलेंद्र यादव, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष सतीश कुमार, एआरपी जितेंद्र यादव , शिखा सिंह इंचार्ज प्रधानाध्यापिका, समस्त शिक्षक गण, एवं विद्यालय प्रबंध          इसके अलावा  विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक आयोजित की गई,
 सभी समिति के सदस्य शामिल हुए।
    प्रधानाध्यापिका ने इस महीने के एजेंडे पर चर्चा करते सभी अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय भेजें। ग्राम प्रधान ने बच्चों के अभिभावकों से अपील की कि वह महीने में एक बार अवश्य विद्यालय में आकर  बच्चे की प्रगति पर अध्यापकों से चर्चा करें।
     रिसोर्स पर्सन जितेंद्र यादव ने विद्यालय के शैक्षणिक उन्नयन के लिए सभी अध्यापकों को मनोयोग से प्रयत्न करने एवं कक्षा 1,2,3 के बच्चों को निपुण लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अभिभावकों को बालिकाओं की शिक्षा के प्रति जागृत किया। समाज में उन्नति के शिखर पर अग्रसर नारियों का उदाहरण देकर ग्राम वासियों का मनोबल बढ़ाया ताकि  गांव की बेटियां भी कंधे से कंधा मिलाकर बेटों के साथ भारत को नई दिशा दे सके एवं अपने भविष्य को उज्जवल  करें।
 *वेदव्रत गुप्ता
___

परसौआ गांव की सड़क की 10 वर्षों से नही हुई मरम्मत 

फोटोः  ग्राम परसौआ में जर्जर हालत में सड़क।
जसवंतनगर(इटावा)। ए भाई जरा बच के चलो ,आगे भी नहीं  पीछे भी नही,  दाएं भी नहीं  बांए भी हर तरफ हैं गड्ढे ही गड्ढे।
 क्षेत्र के ग्राम परसौआ में गलियों और सड़कों की यह हालत है।  ग्रामवासी सड़क  से हिचकोले खाकर निकलने को मजबूर हैं।                यहां के मिनी सचिवालय तक जाने वाली  सड़क लगभग 500 मीटर लंबी है जिसमे जगह-जगह खड्ड और गड्ढे  हैं। सड़क की वर्षों से मरम्मत न होने से गड्ढों का आकार बहुत बढ़ गया है और सड़क नाम की चीज नहीं रही है सड़क पर गड्डी करें या गड्ढों में सड़क यह हालत है। हालांकि  प्रतिदिन एक हज़ार से ज्यादा लोगों का इस सड़क से आना जाना है।
     बताते है कि इस सड़क से  ही गांव के लोग ब्लाक मुख्यालय, जसवंतनगर तो जाते हैं। साथ ही आस -पास के लगभग एक दर्जन से ज्यादा गांव के लोगों का इसी सड़क से से निकलना  होता है। सैकड़ों की संख्या में वाहनों की आवाजाही होती है।।
 बताया गया है कि बीते 10 वर्षों से सड़क की मरम्मत नहीं हुई है, जिस से सड़क में जगह-जगह गिट्टी उखड़ गई है। मरम्मत न होने से छोटे गड्ढों का आकार  बड़ा हो गया है। अब स्थिति यह है कि सड़क पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो गई है। यहां से चार पहिया वाहन तो दूर दो पहिया वाहनों की निकासी में भी परेशानी हो रही है।  गर्भवती महिलाओं को भी एंबुलेंस समय पर नहीं मिल पा रही है।
    ग्रामीण साहूकार, मुन्नी लाल, जयपाल, ब्रजेन्द्र कुमार, मुकेश कुमार, होशियार सिंह, धर्मवीर सिंह, अशोक कुमार आदि ने कई बार सड़क की मरम्मत कराए जाने की मांग की, लेकिन दस वर्ष बीतने के बाद भी पुनरनिर्माण तो दूर मरम्मत।तक नहीं हो सकी है।
   इससे ललखोर, उतरई, भैसान, हरकुपुर, रायनगर, पडरपुरा , शाहजहांपुर तथा यह रोड सैफई तहसील को भी मिलाती है। इन गांव के लोगों को प्रतिदिन समस्या से जूझना पड़ रहा है।
ग्राम प्रधान मंजू देवी ने बताया कि जिला पंचायत द्वारा इस सड़क को बनवाने के लिए  टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है। जल्द ही सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
*वेदव्रत गुप्ता

Read More »

“सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो”,नारे के साथ निकली जागरूकता रैली

फोटो:- मतदाता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाते एबीएसए अकलेश सकलेचा
____

 जसवंतनगर (इटावा)। यहां नगर में चल रहे  नगर पालिका परिषद चुनाव को लेकर गुरुवार को बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित कंपोजिट विद्यालय जसवंतनगर के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने  मतदाता जागरूकता अभियान के तहत भव्य व विशाल रैली  निकाली।

    रैली को खण्ड शिक्षा अधिकारी अलकेश कुमार सकलेचा ने हरी झंडी दिखाई गई।
रैली में ज्यादातर  सभी  छात्र-छात्राएं उत्साहपूर्वक हाथों में  तख्तियां लिए चल रहे थे, इन तख्तियों पर मतदाता जागरूकता के नारे लिखे हुए थे तथा मतदान का महत्व बताया गया था। रैली में सभी बच्चे अनुसाशन पूर्वक जोरदार आवाज में  नारे लगा रहे थे…. “सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो”… ‘कोई न छूटे अबकी बार वोट देना है सबका अधिकार’…’न जाति पे न धर्म पे, बटन दबेगा कर्म पे’… ‘ सुनो दादी सुनो कक्का, वोट पड़ेगा अबकी पक्का’ आदि…!
 सभी विद्यार्थी गणों द्वारा नगर की सड़कों पर शिक्षक शिक्षिकाओं के निर्देशन में  भ्रमण किया गया।                   जागरूकता रैली  के इस कार्यक्रम में संकुल शिक्षक हाफ़िज़ अरशद हुसैन, फरहत जहां, प्रवेश गोयल, रिजवाना परवीन ,सरन बाबू, किरन, नेहा, प्रीती शुक्ला, शिवानी गुप्ता आदि ने सहयोग किया।
____

एक्सीडेंट रोकने के लिए ट्रैक्टरों पर पुलिस ने लगाई रेडियम पट्टी

फोटो:- ट्रैक्टर ट्रॉली पर रेडियम पट्टी चिपकवाते थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश सोलंकी
___

जसवंतनगर(इटावा)। ट्रैक्टरों  और उनकी ट्रॉलियों में पीछे डिपर लाइट न होने से आए दिन दुर्घटनाएं घटित होती हैं। इसी को लेकर स्थानीय पुलिस प्रशासन ने एक अभियान शुरू किया है।

   वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गुरुवार को यहां से गुजर रहे करीब तीन दर्जन ट्रैक्टरों और उनकी ट्रॉलियों पर पीछे रेडियम की पट्टियों को लगाया गया। इनसे रात में दूर से ही पीछे के वाहनों को ट्रैक्टरों का आवागमन  पता चल सकेगा।

   इस अभियान का नेतृत्व  थाना प्रभारी जसवंतनगर मुकेश सोलंकी द्वारा अपने सहयोगी उप निरीक्षको पुलिस स्टाफ के साथ कराया गया।
           पालिका चुनावों को लेकर दुपहिया ,तिपहिया वाहनों की चेकिंग अभियान  को भी कड़ाई से संचालित किया और हूटर तथा अधिक सवारियां बैठाकर चल रही। डेढ़ दर्जन से ज्यादा मोटरसाइकिलों और गाड़ियों का चालान भी किया।         दिनभर चले इस अभियान से बाइक चालकों में हड़कंप कटा रहा। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा।  ट्रैक्टरों पर सवारिया ढोना रोका जाएगा। यदि ट्रैक्टर चालक ऐसा नहीं करेंगे, तो उनके चालान और सीज की कार्रवाई में पुलिस कोई रियायत नहीं देगी।
* वेदव्रत गुप्ता

मणिपुर में हुआ कुछ ऐसा जिसके चलते एमसी मैरी कॉम को देर रात मांगनी पड़ी पीएम मोदी से मदद

णिपुर में हालात बेहद नाजुक हैं। राज्य में जारी हिंसा पर अब बॉक्सर और पूर्व राज्यसभा सांसद एमसी मैरी कॉम का भी बयान सामने आया है। मैरी कॉम ने कहा, “मुझे मणिपुर की स्थिति के बारे में अच्छा महसूस नहीं हो रहा है।

मणिपुर में भड़की हिंसा के बीच भारतीय महिला मुक्केबाज मैरी कॉम ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद मांगी। मैरी कॉम ने देर रात करीब पौने तीन बजे ट्वीट किया, “मेरा राज्य मणिपुर जल रहा है। कृपया मदद कीजिए। मैरी कॉम ने इस ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री कार्यालय, गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को टैग करते हुए मणिपुर में आगजनी की फोटो शेयर की हैं।

मणिपुर में सेना और सशस्त्र बलों की मदद से हिंसा पर काबू पाया गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि रैली में हजारों आंदोलनकारियों ने हिस्सा लिया और इस दौरान तोरबंग इलाके में आदिवासियों और गैर-आदिवासियों के बीच हिंसा की खबरें आईं।

 

गोवा में दो दिवसीय एससीओ सीएफएम की मेजबानी करेगा भारत, अंग्रेजी भाषा को महत्व दिए जाने पर जोर

भारत की मेजबानी में आज गोवा में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के विदेश मंत्रियों की दो दिवसीय बैठक की शुरुआत हुई है। बैठक में इस बार अंग्रेजी भाषा को महत्व दिए जाने पर जोर दिया जाएगा।

 भारत एक बार फिर शंघाई सहयोग संगठन की मुख्य कामकाजी भाषाओं में से एक के रूप में अंग्रेजी के उपयोग पर जोर देगा। सूत्रों की माने तो भारत को अन्य सदस्यों का भी साथ मिला है।

रूसी और मंदारिन वर्तमान में एससीओ में आधिकारिक और कामकाजी भाषाओं के रूप में उपयोग की जाती हैं। ग्रुप के दस्तावेज भी इन्हीं दो भाषाओं में तैयार किए जाते हैं। रूस और चीन के अलावा चार मध्य एशियाई राज्य एससीओ के संस्थापक सदस्यों में से हैं।

संगठन में चीन और रूस प्रमुख देश हैं। इस संगठन को नाटो के विकल्प के तौर पर भी देखा जाता है। ऐसे में एससीओ का सदस्य होते हुए भी भारत चार देशों के संगठन क्वाड का भी सदस्य है।