Saturday , October 26 2024

Editor

गले की खराश से यदि आप भी हैं परेशान तो न करें इसे नज़रंदाज़

गले में खराश होने के कारण, दर्द और सूजन हो जाती है। जब गले की खराश बढ़ने लगती है, तो लोग डॉक्‍टर से सलाह ल‍िए बगैर लोग दवाओं का सेवन कर लेते हैं। गलत दवाओं के सेवन से, समस्‍या कम होने के बजाय बढ़ सकती है। वहीं मौसम बदलने के दौरान, बैक्‍टीर‍िया, वायरस और फंगस का प्रकोप बढ़ जाता है।

गले में खराश की समस्‍या उन लोगों को ज्‍यादा होती है, ज‍िनकी इम्‍यून‍िटी कमजोर होती है। शरीर की रोग प्रत‍िरोधक क्षमता बढ़ाने के ल‍िए, हल्‍दी वाले दूध का सेवन कर सकते हैं। हल्‍दी में एंटीबायोट‍िक गुण होते हैं। इसके अलावा लौंग, काली म‍िर्च, अदरक, शहद, सेब का स‍िरका आद‍ि को अपनी डाइट में शाम‍िल कर सकते हैं।

गले में संक्रमण से बचने के ल‍िए, साफ-सफाई का ख्‍याल रखें। नैपकीन, तौल‍िए, बर्तन जैसी चीजों को शेयर न करें। अपने हाथों को साबुन और पानी से अच्‍छी तरह से साफ करें। गले के संक्रमण से बचने के ल‍िए, कुछ भी खाने से पहले, हाथों की गंदगी साफ करें। ज‍िन लोगों की तबीयत खराब है, उन्‍हें सफाई का व‍िशेष ख्‍याल रखना चाह‍िए। मरीज के बर्तन और कपड़ों को अन्‍य लोगों से अलग रखें।

सन्डे स्पेशल में घर पर बनाए टेस्टी मैंगो खस्ता कचौरी, देखें इसकी रेसिपी

मैंगो खस्ता कचौरी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री-

मैदा के लिए 2 कप मैदा
तेल 2 बड़े चम्मच
नमक स्वाद अनुसार
1/2 कप मूंग दाल स्टफिंग के लिए (2 घंटे भीगी हुई)
हरा धनिया 1 बड़ा चम्मच
हरी मिर्च 1
धनिया पाउडर 1 बड़ा चम्मच
सौंफ पाउडर 1 छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर 1/4 छोटा चम्मच
एक चुटकी हींग
अदरक पाउडर 1/2 छोटा चम्मच
नमक 1/2 छोटा चम्मच
गरम मसाला 1/4 छोटा चम्मच
जीरा 1/2 छोटा चम्मच
1 टेबल स्पून भुनी हुई दाल सजाने के लिए
पकी हुई आम की चटनी 1 कप
हरी चटनी 1 छोटा चम्मच
पका आम 1 बड़ा चम्मच
कटा हुआ आम
गार्निशिंग के लिए सेव करें

 

मैंगो क्रिस्पी कचौरी कैसे बनायें?
मैंगो क्रिस्पी कचौरी बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़ा कटोरा लीजिए.
फिर मैदा, नमक, तेल और आवश्यकतानुसार पानी मिलाकर नरम आटा गूंथ लें।
इसके बाद आटे को ढककर करीब 15-20 मिनट के लिए सैट होने के लिए रख दें.
फिर भीगी हुई आम की दाल को मिक्सर में डालकर दरदरा पीस लें.
इसके बाद एक पैन में दाल को बाकी मसालों के साथ भून लें.
फिर आटे की लोइयां बनाकर पूरियों की तरह बेल लें.
इसके बाद इसमें आम की दाल भरकर अलग रख दें।
इसके बाद एक पैन में तेल डालकर गर्म करें.
इसके बाद इसमें शॉर्टब्रेड डालकर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक डीप फ्राई करें.
अब आपकी स्वादिष्ट मैंगो क्रिस्पी कचौरी बनकर तैयार है.
फिर इसे सेव से गार्निश करें और आम की चटनी के साथ सर्व करें।

सुबह जल्दी उठना और व्यायाम करना आपके स्वास्थ्य के लिए हैं फायदेमंद

हम सभी जानते हैं कि वजन कम करना आसान नहीं होता है। इसके लिए धैर्य और अच्छे आहार और नियमित कसरत पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।  क्या आप जानते हैं कि सुबह कुछ खास आदतों को अपनाने से आप अपना वजन कम कर सकते हैं।

सुबह जल्दी उठना वजन कम करने का एक प्रभावी तरीका है। हर दिन जल्दी उठना और व्यायाम करना आपको वजन कम करने में मदद कर सकता है। सुबह व्यायाम करने से आपका ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। यह आपको कई अन्य लाभों के अलावा कई बीमारियों से दूर रखता है।

 नियमित रूप से अपना वजन जांचना आपको आत्म-नियंत्रण का अभ्यास करने के लिए प्रेरित करता है। शोध के अनुसार, छह महीने तक रोजाना अपना वजन नापने वाले 47 लोगों ने पाया कि इस दौरान उन्होंने करीब छह किलो वजन कम किया।

हमारे नाश्ते में उच्च मात्रा में प्रोटीन का सेवन हमारी भूख को लंबे समय तक नियंत्रित करने में मदद करता है। शोध में दावा किया गया है कि यह हमारी भूख को कम करता है। अत्यधिक प्रोटीन के सेवन से घ्रेलिन हार्मोन की मात्रा कम हो जाती है, जिसे हंगर हार्मोन भी कहा जाता है।

कोरोना के कारण देश में फिर बिगड़े हालात, दिल्ली में सामने आए 1515 केस, 6 की मौत

 दिल्ली में कोरोना की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है लेकिन महाराष्ट्र में  कोरोना से थोड़ी राहत की खबर आई. काफी दिनों के बाद महाराष्ट्र में कोरोना के नए केस हजार से कम रहे.

 महाराष्ट्र में कोरोना के 850 नए केस सामने आए लेकिन मौत की संख्या चिंता की वजह बनी हुई है. शनिवार भी 4 मौतें हुईं. इनमें से 2 मरीज मुंबई के हैं. मुंबई में शनिवार को 177 नए केस आए. लेकिन दिल्ली में 1515 नए मामले सामने आए और 6 लोगों की मौत हो गई.

पिछले 24 घंटों में दिल्ली में कोरोना के कुल 5725 टेस्ट किए गए. इनमें 1515 नए केस सामने आए और 1734 मरीज ठीक हुए. राजधानी में फिलहाल कोरोना के कुल 6271 सक्रिय मरीज हैं, जिनमें से 4395 होम आइसोलेशन में और 361 अस्पताल में भर्ती हैं.

महाराष्ट्र में कोरोना से जुड़े हालात की बात विस्तार से करें तो नए केस की संख्या कम होने से थोड़ी राहत है. महाराष्ट्र में हजार से कम और मुंबई में दो सौ से कम केस आए हैं. महाराष्ट्र में नए मरीज 850 सामने आए. 4 लोगों को मौत हुई और 648 मरीज डिस्चार्ज हुए.

राज्य में 6 हजार 167 सक्रिय मरीज मौजूद हैं. शनिवार को 16 हजार 412 लोगों की कोरोन टेस्टिंग हुई. इनमें से 13 हजार 445 लोगों के टेस्ट सरकारी लैब में हुए और 2799 टेस्ट प्राइवेट लैब में हुए.

दही के साथ गलत खाद्य पदार्थ खाने से शरीर को होते हैं ये नुकसान

र्मियों में एक कटोरी दही से ज्यादा रिफ्रेशिंग कुछ नहीं होता है। यह पेट को आराम देने के लिए जाना जाता है क्योंकि दही में मौजूद बैक्टीरिया पाचन प्रक्रिया में मदद करते हैं। दही के बारे में सबसे अच्छी चीजों में से एक यह है कि यह शरीर को अन्य खाद्य पदार्थों से भी पोषक तत्वों को अवशोषित करने में मदद कर सकता है।

यह वास्तव में देश भर में एक मुख्य भोजन है और विटामिन और खनिजों से भरा हुआ है जो आपकी प्रतिरक्षा को बढ़ाने में भी मदद करता है। दही का न्यूट्रिशन प्रोफाइल बहुत मजबूत होता है,  दही के साथ गलत खाद्य पदार्थ खाने पर ये पोषक तत्व हमारे शरीर को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। ये खाद्य पदार्थ स्वस्थ हो सकते हैं, ।

मछली के साथ दही खाने से निश्चित रूप से बचना चाहिए, क्योंकि वे दोनों ही प्रोटीन से भरे होते हैं।  जब पशु प्रोटीन को शाकाहारी प्रोटीन के साथ मिला दिया जाता है, तो मानव शरीर के लिए एक साथ पचाना मुश्किल हो जाता है।

तो यह पाचन प्रक्रिया को धीमा कर सकता है और आपको दिन भर आलस्य भी महसूस करा सकता है। यही एकमात्र कारण है, क्यों कभी भी तैलीय भोजन और दही को एक साथ न मिलाने का सुझाव दिया जाता है।

विटामिन बी12 की कमी से बालों में होते हैं ये परिवर्तन

विटामिन बी12 एक पोषक तत्व है जो हमारे शरीर के लिए बहुत आवश्यक होता है.  विटामिन  हमारे शरीर के ब्लड सेल्स के निर्माण, बनावट और काम में मदद करता है.

विटामिन बी12 का कमी होने पर शरीर में खून कमी हो सकती है जो शरीर के विभिन्न हिस्सों में टिश्यू को डैमेज कर सकते हैं. शरीर में विटामिन बी12 की कमी होने पर कई तरह के संकेत मिलते हैं, जिसमें से एक है बाल.

विटामिन बी12 की कमी से बालों में परिवर्तन हो सकते हैं. यह विटामिन बालों के विकास में मदद करता है. इसकी कमी से बालों का झड़ना, सफेद होना और उनकी बनावट में बदलाव हो सकता है. भूसे जैसी बनावट के साथ बाल भंगुर, सुस्त और शुष्क भी हो सकते हैं.

बी 12 की कमी के अन्य लक्षणों में थकान, कमजोरी, हाथों और पैरों में सुन्नता या झुनझुनी, बैलेंस बनाए रखने में कठिनाई और डिप्रेशन शामिल हैं.  इस पर ध्यान ना दिया जाए तो बी 12 की कमी से नर्व संबंधी डैमेज और अन्य गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं.

मांस (भेड़ का मांस, बकरे का मांस, मुर्गे का मांस) विटामिन बी12 का एक रिच सोर्स होता है. इनमें विटामिन बी12 बड़ी मात्रा में पाया जाता है. समुद्री फूड जैसे कि मछली, मछली का तेल, समुद्री साग. पके हुए 6 औंस सैल्मन फिश में रोजाना की जरूरत का 200% से अधिक विटामिन बी12 होता है.

आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार के रूप में आज राजेंद्र दिवाकर करेंगे नामांकन

जसवंतनगर(इटावा)। अरविंद केजरीवाल की पार्टी ‘आम आदमी पार्टी’ जसवंतनगर के नगर पालिका अध्यक्ष के चुनाव में हाथ आजमा एगी। पार्टी ने राजेंद्र दिवाकर को बाकायदा पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया है।

सूत्रों ने बताया है कि राजेंद्र दिवाकर आज रविवार को मॉडर्न तहसील पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल करेंगे। उन्हे पार्टी की टिकट का पत्र उपलब्ध हो गया है ।चुनाव चिन्ह आवंटन के दौरान वह पार्टी का पत्र निर्वाचन अधिकारी जसवंतनगर को सौंप कर आम आदमी पार्टी का चुनाव चिन्ह “झाड़ू” हासिल करेंगे।

खटखटा बाबा कुटिया के महंत बाबा मोहन गिरी महाराज ने “जसवंतनगर टाइम्स” को जानकारी दी है कि ‘राजेंद्र दिवाकर’ उनके अपने प्रत्याशी हैं और वह उनके लिए खुलकर वोट मांगेंगे। उल्लेखनीय है कि 2017 के चुनाव में राजेंद्र दिवाकर ने अच्छा मुकाबला किया था। पालिका अध्यक्ष के चुनाव में वह तीसरे नंबर पर रहे थे।

*वेदव्रत गुप्ता*

देखिए आखिर कैसा रहेगा आज आपका दिन, देखें राशिफल

मेष राशि- संयत रहें। मानसिक शान्ति के लिए प्रयास करें। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। परिवार का साथ मिलेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। कार्यक्षेत्र में व्यवधान आ सकते हैं। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। फिर भी आत्मसंयत रहें। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ेगी।

वृष राशि- आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। वाणी में मधुरता रहेगी। परिवार में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। मित्रों का सहयोग रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। खानपान के प्रति सचेत रहें। उदर विकार रहेंगे। वस्त्रों पर खर्च बढ़ सकते हैं।

मिथुन राशि- मन प्रसन्न रहेगा। कारोबारी कार्यों में मन लगेगा। आय की स्थिति सन्तोषजनक रहेगी। किसी सम्पत्ति से धन की प्राप्ति हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें। मानसिक कठिनाइयां बढ़ेंगी। परिवार का साथ मिलेगा। आत्मविश्वास में कमी आएगी। धैर्यशीलता का अभाव रहेगा। परिश्रम अधिक रहेगा।

कर्क राशि- संयत रहें। क्रोध से बचें। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। कारोबार में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे।

सिंह राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। मानसिक शान्ति भी रहेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। कारोबार में लाभ के अवसर भी मिलेगें। मित्रों का साथ मिलेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। वाहन क्रय कर सकते हैं। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा।

कन्या राशि- मन परेशान हो सकता है। कारोबार के प्रति सचेत रहें। कठिनाइयां आ सकती हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी। दिनचर्या अव्यवस्थित हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें। बातचीत में सन्तुलित रहें। मित्र का सहयोग मिलेगा। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। परिवार में आपसी तनाव हो सकता है।

तुला राशि- व्यवहार में सन्तुलित रहने का प्रयास करें। आत्मसंयत रहें। परिवार का साथ मिलेगा। पिता से धन की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि भी होगी। मित्रों के सहयोग से कारोबार का मार्ग प्रशस्त होगा।

वृश्चिक राशि- कार्यों के प्रति जोश रहेगा। मित्रों का सहयोग भी मिलेगा। मेहनत अधिक रहेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। सेहत का ध्यान रखें। आत्मविश्वास में भरपूर रहेगा। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। पिता से मतभेद हो सकते हैं।

धनु राशि- मानसिक शान्ति रहेगी। फिर भी धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि के साधन बन सकते हैं। कारोबार भी बढ़ेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ेगी, परन्तु स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। खर्च बढ़ेंगे। भवन सुख में वृद्धि होगी।

मकर राशि- संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। माता-पिता का सानिध्य मिल सकता है। किसी सम्पत्ति से आय के साधन बन सकते हैं। धैर्यशीलता में कमी आएगी। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। सन्तान को कष्ट होगा।

कुंभ राशि- धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। नौकरी में अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। रुके हुए काम बनेंगे। शैक्षिक कार्यों में आशातीत सफलता मिल सकती है।

मीन राशि- मन परेशान रहेगा। परिवार के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कारोबार में सुधार के लिए भाई-बहन का सहयोग मिल सकता है। आय में वृद्धि होगी। खर्च भी बढ़ेंगे। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। परिवारिक जिम्मेदारी बढ़ सकती हैं।

10 हजार के इनामी गैंगस्टर बदमाश को जसवंत नगर पुलिस ने दबोचा

  फोटो :गिरफ्तार बदमाश के बारे में जानकारी देते वरिष्ठ पुलिस कप्तान इटावा
_____

जसवंतनगर (इटावा)। उत्तर प्रदेश  गिरोह बंद अधिनियम (गैंगस्टर)के अंतर्गत वांछित और10 हजार रुपयों के इनामी फिरोजाबाद जनपद के थाना दक्षिणी के आशावाद के निवासी बदमाश को जसवंत नगर पुलिस ने गिरफ्तार करने में कामयाबी प्राप्त की है।

    इस बदमाश की गिरफ्तारी को लेकर पत्रकारों के समक्ष स्वयं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने प्रेस वार्ता की।
 थाना प्रभारी जसवंतनगर मुकेश सोलंकी ने बताया है कि गिरफ्तार किए गए बदमाश भारत लाल पुत्र आदि राम पर कोतवाली इटावा में धारा 379 /411 और जसवंत नगर थाने में धारा 420 /411/ 413 के अंतर्गत सन 2022 के मुकदमे होने के साथ-साथ 2023 में उस पर गैंगस्टर की कार्रवाई जसवंत नगर थाने से की गई थी ।वह फरार था मुखबिर की सूचना पर सूचित स्थान पर भागने की फिराक में खड़ा मुलजिम थाना प्रभारी मुकेश कुमार सोलंकी और कस्बा चौकी इंचार्ज कपिल चौधरी द्वारा गिरफ्तार किया गया। इसकी गिरफ्तारी पर वरिष्ठ पुलिस कप्तान ने जसवंत नगर पुलिस को शाबाशी और घोषित इनाम से नवाजा है।
*वेदव्रत गुप्ता

Read More »

महायज्ञ एवं श्री सनातन धर्म महासमागम का कलश यात्रा के साथ शुभारंभ

अजीतमल/ औरैया – योगेंद्र गुप्ता। शनिवार क्षेत्र के ग्राम दरवट पुर में स्थित श्री कुटिया वाले हनुमान जी मंदिर प्रांगण में कलस यात्रा के साथ श्री सीताराम महायज्ञ एवं श्री सनातन धर्म महासमागम के आयोजन का शुभारंभ हुआ।

ग्राम दरवट पुर में आयोजित श्री सीताराम महायज्ञ यह धर्म महासमागम की कलस यात्रा का शुभारंभ क्षेत्र के लक्ष्मणपुर,हबीलिया, सांफर,सबलपुर आदि एक दर्जन से अधिक गांव से महिलाए यह पुरुष जल भरे हुए कलश लेकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे जहा से यज्ञ आचार्य डॉ अंशुल दुबे व जितेंद्र जी द्वारा मंत्रोचारण के साथ कलश यात्रा का शुभारंभ किया गया कलस यात्रा में हजारों की संख्या में स्त्री एवम पुरुष पीत वस्त्र धारण कर शामिल हुए महिलाए सिर पर कलस लेकर चल रही थी। कलश यात्रा ग्राम एवम क्षेत्र के पवित्र स्थानों पर होते हुए ग्राम देव,वरुण देव आदि का आवाहन करते हुए गुजरी। कलस यात्रा में बैंड बाजे की भक्तिमई धुनो पर यूवाओ की टोली थिरकती हुए चल रही थी, यात्रा में चल रहे रथों पर भगवान की सजीव झांकियो से सजे हुए बालक यह बलकाए चल रही थी। वही वाहर से आए साधु संत कई प्रकार के प्रदर्शन करते हुए चल रहे था।।

श्री सीताराम महायज्ञ एवं सनातन धर्म महासमागम में के आयोजक स्वामी अच्युतानंद सरस्वती ज्योर्तिमठ हिमालय ने बताया की कलश यात्रा के बाद कार्यक्रम शुभारंभ हो जायेगा जिसमे व्यास जी संत शिरोमणि सियाराम दास जी महाराज नैयायिक महंत श्री रघुनाथ मंदिर माउंट आबू के द्वारा श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का रसपान कराया जाएगा एवम यज्ञ आचार्य डॉ अंशुल दुबे एवम जितेंद्र जी द्वारा यज्ञ की आहुतियां दिलाई जाएगी। उन्होंने अपील की है की कार्यक्रम में पधार कर धर्म से जुड़े तथा सत्संग का लाभ उठाए। कार्यक्रम में क्षेत्र के हजारों लोग शामिल रहे।