Saturday , October 26 2024

Editor

सदाबहार फूल भले ही छोटे हों लेकिन इस फूल में मौजूद हैं कई औषधीय गुण

त्वचा और बालों की कई समस्याओं को दूर कर सकते हैं। सदाबहार फूल को हरा फूल भी कहा जाता है। सफेद, गुलाबी और लाल सहित कई रंगों में पाया जाता है। सदाबहार फूल भले ही छोटे हों लेकिन इस फूल में कई औषधीय गुण हैं।

त्वचा संबंधी समस्याओं में सदाबहार फूल और पत्तियों का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह पिंपल्स और एक्ने की समस्या को दूर कर सकता है।  सदाबहार के फूलों और पत्तियों को पीसकर पेस्ट बना लें। झुर्रियां और पिंपल्स की समस्या भी दूर हो सकती है।

अगर आप लंबे समय से खुजली से परेशान हैं तो आप सदाबहार फूलों का इस्तेमाल कर सकते हैं। सदाबहार की पत्तियों को पीसकर पेस्ट बना लें और इसे प्रभावित जगह पर लगाएं। ऐसा करने से खुजली से तुरंत राहत मिल जाती है।

यह शुगर लेवल को कंट्रोल में रख सकता है। दूसरी ओर, सदाबहार पौधे की जड़ में अजमलसीन नामक एक अल्कलॉइड होता है, जो रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करता है। उच्च रक्तचाप के रोगियों को सदाबहार पेड़ की जड़ सुबह-सुबह चबाकर खाने से लाभ होता है।

स्किन, हेयर, एंटी एजिंग, ब्लड शुगर जैसी समस्याओं से छुटकारा दिलाएगा मखाना

खाना एक सुपरफूड है क्योंकि इसमें कैलोरी और कोलेस्ट्रॉल कम होता है और कैल्शियम, पोटेशियम जैसे पोषक तत्व भरपूर होता है. इस सुपरफूड को फ्राई करके एक हेल्दी स्नैक के रूप में खाया जा सकता है.
मखाने को खाने का सही तरीका क्या है और अगर इसे ज्यादा खाया जाए तो शरीर को कौन से नुकसान झेलने पड़ते हैं. एक दिन में कितने मखाने खाने चाहिए मखाना से वेट लॉस, स्किन, हेयर, एंटी एजिंग, ब्लड शुगर और पाचन तंत्र को दुरुस्त बनाने जैसे फायदे मिलते हैं.

घी में रोस्ट किए हुए मखाने स्वाद में लाजवाब लगते हैं पर इन्हें हद से ज्यादा खाना सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है. ज्यादा मखाना खाने के नुकसान पथरी की समस्या: मखाना कैल्शियम का बेस्ट सोर्स है .

मखाना खाने के बाद आपको स्किन में एलर्जी महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें. कब्ज की दिक्कत: अगर आपको लगता है कि ज्यादा से ज्यादा मखाना खाने से आप हेल्दी रह सकते हैं तो ये आपकी एक भूल है.

बढ़ा हुआ वजन कम करने में बेहद कारगर हैं इन पत्तियों का सेवन

बढ़ा हुआ वजन न सिर्फ देखने में खराब लगता है, बल्कि कई बीमारियों का कारण भी बनता है। वजन घटाने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते हैं।

कुछ लोग डाइटिंग करते हैं, तो कुछ लोग घंटों जिम में पसीना बहाते हैं।  पत्तियों को डाइट में शामिल करने से शरीर में जमा अतिरिक्त फैट बर्न होता और और वेट लॉस में मदद मिलती है। आइए, जानते हैं वजन घटाने के लिए किन पत्तियों का सेवन करना चाहिए –

करी पत्ता

करी पत्ता लगभग हर भारतीय रसोई में इस्तेमाल किया जाता है।  यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने और ब्लड प्यूरीफाई करने में भी मददगार होता है।

पुदीना के पत्ते

अगर आप अपने बढ़े हुए वजन से परेशान हैं, तो पुदीना के पत्ते को डाइट में जरूर शामिल करें।  इसके सेवन से क्रेविंग कम होती है, जिससे वजन घटाना आसान हो जाता है।

ऑरिगेनो

ऑरिगेनो का इस्तेमाल आमतौर पर पास्ता या पिज्जा में सीजनिंग के तौर पर किया जाता है। ऑरिगेनो में मौजूद तत्व इंसुलिन लेवल को नियंत्रित करने में भी मदद करते हैं। इससे डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। ऑरिगेनो के सेवन से कब्ज की समस्या से भी छुटकारा मिल सकता है।

गर्मी के दिनों में कूल और फ्रेश रहने में मदद करेंगे ये ड्रिंक्स

भारत के कई राज्यों में गर्मी ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। ऐसे में कूल रहना बहुत जरूरी है। चिलचिलाती गर्मी हमारे शरीर पर अपना असर डाल सकती है, जिससे डिहाइड्रेशन, थकावट और हीट स्ट्रोक हो सकता हैआज हम आपको ऐसे पांच समर ड्रिंक्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको गर्मी के दिनों में कूल और फ्रेश रहने में मदद करेंगे।

नींबू पानी – नींबू पानी एक बेहतरीन समर ड्रिंक है  शरीर को तुरंत ताज़गी देता है। यह विटामिन सी से भरपूर होता है, जो प्रतिरक्षा को बढ़ावा देने और आपको हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है।

तरबूज़ का रस – तरबूज पानी की मात्रा से भरपूर और इलेक्ट्रोलाइट्स का एक बड़ा स्रोत है। तरबूज में एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं जो कई तरह की बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं।

नारियल पानी –नारियल पानी एक प्राकृतिक इलेक्ट्रोलाइट पेय है । यह कैलोरी में कम, पोटेशियम से भरपूर और एंटीऑक्सीडेंट का अच्छा स्रोत है।

आम पन्ना- आम पन्ना कच्चे आम से बना भारत का एक लोकप्रिय ग्रीष्मकालीन पेय है। यह विटामिन सी का एक उत्कृष्ट स्रोत है और शरीर के तापमान को नियंत्रित करने में मदद करता है।

 

अंजीर स्वास्थ्य के साथ साथ आपके बालों के लिए हैं बेहद फायदेमंद

लत लाइफस्टाइल और खान-पान की आदतों के कारण सिर्फ स्वास्थ्य ही नहीं बल्कि बालों पर भी असर पड़ रहा है। छोटी उम्र में लड़कियों के बाल सफेद, झड़ने, डैंड्रफ और स्कैल्प से जुड़ी समस्याएं हो रही है।

 लड़कियां अपने बालों की केयर करने के लिए कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स भी इस्तेमाल करती हैं लेकिन फिर भी हेयर प्रॉबलम्स दूर नहीं हो पाती। आप कुछ नैचुरल चीजें बालों में इस्तेमाल करके हेयर प्रॉबलम्स से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं।  मौजूद गुण और पोषक तत्व बालों की समस्याओं से राहत दिलवाने में मदद करेंगे।

अंजीर स्वास्थ्य के लिए तो फायदेमंद होती है परंतु इसमें पाए जाने वाले गुण कई तरह की हेयर प्रॉबलम्स से भी राहत दिलवाने में मदद करती हैं। इसका इस्तेमाल करने से बालों की कई समस्याएं दूर होती हैं इसमें मैग्नीशियम, विटामिन-सी, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे गुण पाए जाते हैं। यदि स्कैल्प का ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहेगा तो बालों को पोषण मिलेगा जिससे हेयर ग्रोथ भी अच्छे से होगी। स्कैल्प में अंजीर लगाने से बाल जड़ से मजबूत होते हैं और कई तरह की हेयर प्रॉबलम्स भी दूर होती हैं।

यहाँ जानिए आखिर कैसा रहेगा आज आपका दिन, देखें अपना राशिफल

मेष राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ होगा और धनप्राप्ति के योग रहेंगे, लेकिन अनावश्यक खर्च बढऩे से चिंता भी रहेगी। परिवार में खुसी का माहौल बना रहेगा। स्वास्थ्य संबंदी शिकायतें हो सकती हैं, इसलिए डॉक्टर की सलाह अवश्य लें। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, वरना विवाद में पड़ सकते हैं। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

वृषभ राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। अपने करियर को लेकर चिंतित रहेंगे, लेकिन पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह बखूबी कर सकेंगे। सिर दर्द की समस्या परेशान कर सकती है। बिना कारण ही मन बैचेन रहेगा, जिससे किसी काम में मन नहीं लगेगा। शांति के लिए योग और ध्यान करने की कोशिश करें। नए कार्यों की शुरुआत करने से बचें। कार्यस्थल पर कर्मचारियों की वजह से मन परेशान रहेगा।

मिथुन राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार में अच्छा मुनाफा होगा। आकस्मिक धनलाभ के योग भी बन रहे हैं, लेकिन अनावश्यक और व्यर्थ खर्चे भी अधिक रहेंगे, जिससे परिवार में कलह हो सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। किसी खास दोस्त की तबीयत अचानक से खराब होने से मन उदास रहेगा। अपनी सेहत का भी ध्यान रखना पड़ेगा। अधिक कार्यभार होने से अधिक व्यस्त रहेंगे।

कर्क राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ के प्रबल योग हैं। सामाजिक कार्यों में सुयश मिलेगा और समाज में प्रतिष्ठा व प्रभाव की बढ़ोतरी होगी। कार्यस्थल पर कोई नई योजना शुरू कर सकते हैं, जिसकी सभी चर्चा करेंगे। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें और खान-पान पर ध्यान दें। बच्चों की तबीयत खराब हो सकती है। यात्रा पर जाने से बचें।

सिंह राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। धन प्राप्ति के योग बनेंगे, लेकिन अनावश्यक खर्च अधिक होने से चिंतित रहेंगे। नौकरी में तरक्की मिल सकती है। कार्यभार की अधिकता रहेगी। मित्रों-सहयोगियों का भरपूर सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ समय का अच्छा इस्तेमाल होगा। वाद-विवाद और झगड़े के चलते मानिसक कष्ट बढ़ेगा। जीवन साथी और माता-पिता की सेहत का खास ध्यान रखना होगा।

कन्या राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में अच्छा मुनाफा रहेगा। पारिवारिक सुख और धन में बढ़ोतरी होगी। समाज के कार्यों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। नौकरी में प्रमोशन के योग बन सकते हैं। किसी पुरानी बीमारी से राहत मिल सकती है। परिवार में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। खान-पान का ध्यान रखें और क्रोध से बचें।

तुला राशि :- आज का दिन शुभ रहेगा। परिवार में सुख और धन की वृद्धि होगी। नौकरी में प्रमोशन का योग बन सकता है। खान का ध्यान रखेंगे, तो सेहत अच्छी रहेगी। शरीर में ज्यादा ऊर्जा रहने के कारण आप अपने सभी रुके हुए कार्यों को पूरा कर पाएंगे। जीवन को लेकर कोई कठोर फैसला कर सकते हैं। वाणी पर संयम बरतना जरूरी है। समाज के कार्यों में आज आप उत्साह के साथ भाग लेंगे।

वृश्चिक राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में लाभ प्राप्ति के योग हैं। आर्थिक निवेश फायदेमंद होगा। धन संबंधित कार्य पूरे होंगे। मानसिक शांति की तलाश में अध्यात्म से जुडऩे का मौका मिलेगा। सेहत में सुधार आने की संभावना है। किसी लंबी बीमारी से निजात मिलता दिखाई दे रहा है। गर्मी के मौसम में तरल पदार्थों का सेवन ज्यादा से ज्यादा करें। पूरे दिन भागदौड़ रहेगी।

धनु राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। धनप्राप्ति के योग रहेंगे, लेकिन अनावश्यक खर्चों की भी अधिकता रहेगी। खराब सेहत की वजह से आप अपने जरूरी कामों को नहीं कर पाएंगे। इसलिए अपने शरीर को आराम दें, जिससे आप तरोताजा महसूस कर पाएं। जीवनशैली और रहन-सहन में बदलने लाने की कोशिश करेंगे। कारोबारी हालात आशाजनक रहेगी। जीवनसाथी के साथ समय बिताएंगे।

मकर राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। आर्थिक लाभ का योग बन रहा है। कारोबार में नई योजनाओं की शुरुआत हो सकती है। अच्छी दिनचर्या की वजह से अपने स्वास्थ्य में सुधार आएगा, लेकिन बाहर का खाना खाने से आपको बचना होगा। अपने काम करने के तरीके में बदलाव लाएं, वरना नुकसान हो सकता है। घर की सजावट पर भारी संख्या पर खर्च हो सकता है। किसी यात्रा पर जा सकते हैं।

कुम्भ राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार में लाभ होगा। समाज में यश, मान और सम्मान में बढ़ोतरी होगी। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन लोगों का व्यवहार आपके लिए निराशाजनक रहेगा। खान-पान का ध्यान रखना होगा, वरना पाचन क्रिया खराब हो सकती है, जिसके कारण पूरे दिन मन खराब रहेगा। जीवन साथी की सेहत भी चिंता का विषय बनी रहेगी।

मीन राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। आपकी सूझबूझ से कारोबार में अच्छा लाभ मिलेगा। परिजनों और मित्रों से भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी में तरक्की के योग हैं। योजना अनुसार कार्य करने से सफलता मिलेगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता है। कोई दुर्घटना भी हो सकती है, इसलिए वाहन सावधानी से चलाएं। यात्रा पर जाने से बचें। परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा।

मानसिक रूप से विक्षिप्त अधेड़ को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी ,मौके पर ही मौत

  • जसवंतनगर(इटावा)। नेशनल हाइवे पर ग्राम  डूढहां के सामने सोमवार देर शाम मानसिक रूप से विक्षिप्त  एक 70 वर्षीय वृद्ध की अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मृत्यु हो गई।
    घटना साये  साढ़े सात  बजे के आसपास घटित होना लोगों ने बताया है। क्षेत्र के दशहरी गांव का निवासी लज्जाराम पुत्र मेवाराम  जसवंतनगर की और से अपनी विक्षिप्तता में बीच रोड पर चलता इटावा की ओर बढ़ा जा रहा था ,तभी एक ढावे के सामने पीछे से आ रहा कोई अज्ञात वाहन  उसे टक्कर मारता फरार हो गया ,जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।
    यह वृद्ध मानसिक तौर  पर अपनी विक्षिप्तता के चलते अक्सर इधर-उधर घूमता फिरता था और जसवंतनगर कस्बे में घूमता प्रायः देखा जाता था।
  •       थाना प्रभारी निरीक्षक जसवंतनगर मुकेश सोलंकी ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गए थे।                     *वेदव्रत गुप्ता

Read More »

पालिका चुनाव की घोषणा के साथ ही कई दावेदारों ने ताल ठोंकी

 

फोटो:- जसवंत नगर में पालिका अध्यक्ष पद के लिए उभरे दावेदार  क्रमशः सत्यनारायण संखवार ,सुनील जोली, राजेंद्र दिवाकर,  अजीत दिवाकर, सुनील कुमार,रामशंकर एडवोकेट, अरविंद चक उर्फ नेतू, श्याम बाबू शंखवार, डॉक्टर धर्मेंद्र कुमार
________
जसवंतनगर (इटावा)।  नगर निकाय  चुनावों की घोषणा होने साथ ही यहां पालिका अध्यक्ष और 25 सभासदों के चुनाव के लिए की सरगर्मियां तेज हो गईं हैं। अध्यक्ष के लिए यहां की सीट एक बार फिर अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित हुई है। 2017 में भी अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित थी। इस तरह इस बार भी यहां पालिका अध्यक्ष की कुर्सी पर कोई अनुसूचित जाति का व्यक्ति ही  विराजेगां।
         उम्मीद की जा रही थी कि इस बार नगर पालिका सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित होगी। दिसंबर में जब चुनाव स्थगित  हुआ था, तब आरक्षण में जसवंतनगर को सामान्य सीट घोषित किया गया था।
  तब घोषणा के बाद  दो दर्जन से ज्यादा नाम चुनाव तैयारियों में जुट गए थे ।इस बार जैसे ही नए तरह से आरक्षण की घोषणा हुई और जसवंत नगर की सीट फिर से अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कर दी गई ,तो चुनाव तैयारियों में जुटे सामान्य जाति के दावेदार प्रत्याशियों के चेहरे उतर गए।
    अब अनुसूचित जाति का अध्यक्ष विराजेगा, इसलिए इस  जाति वर्ग के एक दर्जन नाम दावेदार के रूप में  उभरे हैं। ,जिनमें निवर्तमान चेयरमैन सुनील जोली, 2017 में चुनाव में दूसरे नंबर पर रहने वाले समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार रहे सत्यनारायण शंखवार उर्फ पुद्दल,राजेंद्र दिवाकर,डॉक्टर प्रो धर्मेंद्र कुमार, रामशंकर एडवोकेट ,अरविंद कुमार चक उर्फ नेतू, अजीत दिवाकर, सुनील जाटव जाटव मीटर रीडर, श्यामबाबू शंखवार, जयशिव बाल्मिकी प्रमुख हैं। इसके अलावा कई और नाम  उभर रहे हैं।
चूंकि जसवंतनगर समाजवादी पार्टी का गढ़ है, इसलिए यहां ज्यादातर दावेदार समाजवादी पार्टी टिकट पाने की जुगत में है ।सपा के राष्ट्रीय महासचिव और  क्षेत्रीय विधायक शिवपाल सिंह यादव का यहां के निकाय चुनाव में काफी दखल रहता है और वह चाहते हैं कि उनकी पार्टी का ही कोई व्यक्ति पालिका अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठे, इसलिए  आसन्न  चुनाव में समाजवादी पार्टी यहां अपनी प्रतिष्ठा  दांव पर लगाएगी।
  भारतीय जनता पार्टी भी गंभीरता से यहां उम्मीदवार उतारने की कोशिश में है। पार्टी चाहती है कि बहुत ही सूझ बूझ कर जसवंत नगर में प्रत्याशी उतारा जाए,ताकि भारतीय जनता पार्टी यहां की नगर पालिका अध्यक्ष  की कुर्सी पर कब्जा जमा सके। पार्टी की ओर से टिकट लेने के दावेदारों में तीन नाम अजीत दिवाकर,  श्यामबाबू शंखवार और जय शिव बाल्मिकी के अभी उभरे हैं। इन तीनों दावेदारों की अपनी जातीय संख्या यहां काफी है और भाजपा का  टिकट इनमें से किसी को मिलने पर वह काफी अच्छी लड़ाई चुनाव में लड़ सकते हैं
  चुनाव घोषणा के साथ ही यहां के 25 वार्डों के लिए भी प्रत्याशियों ने दावेदारी और दौड़-धूप शुरू कर दी है। दावेदारॉ।के नाम उभर कर सामने आने लगे है ।अब तक कोई 100 नाम  विभिन्न वार्डों के लिए  उभरे हैं।
*वेदव्रत गुप्ता
____

Read More »

भाजपा के “समरसता भोज” में बड़ी संख्या में शामिल हुई महिलाएं

 फोटो:  समरसता भोज में शामिल भाजपा नेत्रियां और महिलाएं
_____

जसवंतनगर(इटावा)। यहां के मोहल्ला लुधपुरा में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के द्वारा दलित बस्ती में अनुसूचित महिलाओं के बीच सामाजिक न्याय सप्ताह के  तहत समरसता भोज  का आयोजन किया ।

  भोज की अध्यक्षता  भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष  इटावा विरला शाक्य , विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय मंत्री महिला मोर्चा मनीषा शुक्ला , कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सुनीता शंखवार  व  मण्डल अध्यक्ष कीर्ति भदौरिया के साथ सैकड़ों महिलाएं ने एक साथ सहभोज किया। कार्यक्रम का संचालन एवं निर्देशन  वरिष्ठ भाजपा नेता अजय बिंदू यादव द्वारा किया गया।
     इस अवसर पर जिला अध्यक्ष बिरला शाक्य ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव सबका विकास और सबका साथ करने की कोशिश में  जुटी है ।इस तरह के आयोजन समाज में एक दूसरे को जोड़ने की पहल है। इससे समरसता बढ़ेगी।
कार्यक्रम में मुख्य तौर पर उमेश शाक्य,जयशिव बाल्मीकि जी, सूरज शाक्य के साथ अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
*वेदव्रत गुप्ता

Read More »

गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने के लिए अजमेर से पैदल निकले दो गौ भक्त

 

फ़ोटो: पैदल यात्रा पर निकले सामाजिक कार्यकर्ताओ का स्वागत करते राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर कार्य वाह राजकुमार यादव
________________
जसवन्तनगर(इटावा)। गौ वंश  की रक्षा तथा  गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करवाने के लिए पैदल यात्रा पर निकले सामाजिक कार्यकर्ता कान्हा पुखराज तथा प्रभू सिंह  का कस्बे के लोगो ने हाइवे चौराहा पर  स्वागत किया।
   यह दोनों अपने घर-परिवार को छोड़कर अपने  मकसद को पूरा कराने के लिए पूरे  भारत में पैदल यात्रा कर रहे हैं।
   उनका बताया कि सनातन धर्म का लक्ष्य रहा है कि भारतवर्ष में  गाय का दर्जा राष्ट्रमाता का  होना चाहिए। इसके लिए वहा 500 किलोमीटर पैदल  यात्रा कर सोमवार को जसवंत नगर  पहुंचे  हैं। अजमेर राजस्थान से  वह यात्रा पर निकले थे । 30 मार्च को  यात्रा शुरू की थी।  प्रतिदिन वह दोनों  लगभग 40 से 45 किलोमीटर तक पैदल चल लेते  हैं ।
  उनका मकसद अयोध्या की राम जन्मभूमि पर पहुंचकर राम मंदिर  के जल्द बनने की कामना भी करना है
    उन्होंने देशवासियों से अपील की हर हिंदू को जागना चाहिए और गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने के लिए आवाज उठानी चाहिए।
*वेदव्रत गुप्ता