Saturday , October 26 2024

Editor

यहाँ जानिए आखिर कैसा रहेगा आज आपका दिन, देखें अपना राशिफल

मेष राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ होगा और धनप्राप्ति के योग रहेंगे, लेकिन अनावश्यक खर्च बढऩे से चिंता भी रहेगी। परिवार में खुसी का माहौल बना रहेगा। स्वास्थ्य संबंदी शिकायतें हो सकती हैं, इसलिए डॉक्टर की सलाह अवश्य लें। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, वरना विवाद में पड़ सकते हैं। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

वृषभ राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। अपने करियर को लेकर चिंतित रहेंगे, लेकिन पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह बखूबी कर सकेंगे। सिर दर्द की समस्या परेशान कर सकती है। बिना कारण ही मन बैचेन रहेगा, जिससे किसी काम में मन नहीं लगेगा। शांति के लिए योग और ध्यान करने की कोशिश करें। नए कार्यों की शुरुआत करने से बचें। कार्यस्थल पर कर्मचारियों की वजह से मन परेशान रहेगा।

मिथुन राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार में अच्छा मुनाफा होगा। आकस्मिक धनलाभ के योग भी बन रहे हैं, लेकिन अनावश्यक और व्यर्थ खर्चे भी अधिक रहेंगे, जिससे परिवार में कलह हो सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। किसी खास दोस्त की तबीयत अचानक से खराब होने से मन उदास रहेगा। अपनी सेहत का भी ध्यान रखना पड़ेगा। अधिक कार्यभार होने से अधिक व्यस्त रहेंगे।

कर्क राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ के प्रबल योग हैं। सामाजिक कार्यों में सुयश मिलेगा और समाज में प्रतिष्ठा व प्रभाव की बढ़ोतरी होगी। कार्यस्थल पर कोई नई योजना शुरू कर सकते हैं, जिसकी सभी चर्चा करेंगे। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें और खान-पान पर ध्यान दें। बच्चों की तबीयत खराब हो सकती है। यात्रा पर जाने से बचें।

सिंह राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। धन प्राप्ति के योग बनेंगे, लेकिन अनावश्यक खर्च अधिक होने से चिंतित रहेंगे। नौकरी में तरक्की मिल सकती है। कार्यभार की अधिकता रहेगी। मित्रों-सहयोगियों का भरपूर सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ समय का अच्छा इस्तेमाल होगा। वाद-विवाद और झगड़े के चलते मानिसक कष्ट बढ़ेगा। जीवन साथी और माता-पिता की सेहत का खास ध्यान रखना होगा।

कन्या राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में अच्छा मुनाफा रहेगा। पारिवारिक सुख और धन में बढ़ोतरी होगी। समाज के कार्यों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। नौकरी में प्रमोशन के योग बन सकते हैं। किसी पुरानी बीमारी से राहत मिल सकती है। परिवार में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। खान-पान का ध्यान रखें और क्रोध से बचें।

तुला राशि :- आज का दिन शुभ रहेगा। परिवार में सुख और धन की वृद्धि होगी। नौकरी में प्रमोशन का योग बन सकता है। खान का ध्यान रखेंगे, तो सेहत अच्छी रहेगी। शरीर में ज्यादा ऊर्जा रहने के कारण आप अपने सभी रुके हुए कार्यों को पूरा कर पाएंगे। जीवन को लेकर कोई कठोर फैसला कर सकते हैं। वाणी पर संयम बरतना जरूरी है। समाज के कार्यों में आज आप उत्साह के साथ भाग लेंगे।

वृश्चिक राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में लाभ प्राप्ति के योग हैं। आर्थिक निवेश फायदेमंद होगा। धन संबंधित कार्य पूरे होंगे। मानसिक शांति की तलाश में अध्यात्म से जुडऩे का मौका मिलेगा। सेहत में सुधार आने की संभावना है। किसी लंबी बीमारी से निजात मिलता दिखाई दे रहा है। गर्मी के मौसम में तरल पदार्थों का सेवन ज्यादा से ज्यादा करें। पूरे दिन भागदौड़ रहेगी।

धनु राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। धनप्राप्ति के योग रहेंगे, लेकिन अनावश्यक खर्चों की भी अधिकता रहेगी। खराब सेहत की वजह से आप अपने जरूरी कामों को नहीं कर पाएंगे। इसलिए अपने शरीर को आराम दें, जिससे आप तरोताजा महसूस कर पाएं। जीवनशैली और रहन-सहन में बदलने लाने की कोशिश करेंगे। कारोबारी हालात आशाजनक रहेगी। जीवनसाथी के साथ समय बिताएंगे।

मकर राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। आर्थिक लाभ का योग बन रहा है। कारोबार में नई योजनाओं की शुरुआत हो सकती है। अच्छी दिनचर्या की वजह से अपने स्वास्थ्य में सुधार आएगा, लेकिन बाहर का खाना खाने से आपको बचना होगा। अपने काम करने के तरीके में बदलाव लाएं, वरना नुकसान हो सकता है। घर की सजावट पर भारी संख्या पर खर्च हो सकता है। किसी यात्रा पर जा सकते हैं।

कुम्भ राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार में लाभ होगा। समाज में यश, मान और सम्मान में बढ़ोतरी होगी। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन लोगों का व्यवहार आपके लिए निराशाजनक रहेगा। खान-पान का ध्यान रखना होगा, वरना पाचन क्रिया खराब हो सकती है, जिसके कारण पूरे दिन मन खराब रहेगा। जीवन साथी की सेहत भी चिंता का विषय बनी रहेगी।

मीन राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। आपकी सूझबूझ से कारोबार में अच्छा लाभ मिलेगा। परिजनों और मित्रों से भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी में तरक्की के योग हैं। योजना अनुसार कार्य करने से सफलता मिलेगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता है। कोई दुर्घटना भी हो सकती है, इसलिए वाहन सावधानी से चलाएं। यात्रा पर जाने से बचें। परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा।

मानसिक रूप से विक्षिप्त अधेड़ को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी ,मौके पर ही मौत

  • जसवंतनगर(इटावा)। नेशनल हाइवे पर ग्राम  डूढहां के सामने सोमवार देर शाम मानसिक रूप से विक्षिप्त  एक 70 वर्षीय वृद्ध की अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मृत्यु हो गई।
    घटना साये  साढ़े सात  बजे के आसपास घटित होना लोगों ने बताया है। क्षेत्र के दशहरी गांव का निवासी लज्जाराम पुत्र मेवाराम  जसवंतनगर की और से अपनी विक्षिप्तता में बीच रोड पर चलता इटावा की ओर बढ़ा जा रहा था ,तभी एक ढावे के सामने पीछे से आ रहा कोई अज्ञात वाहन  उसे टक्कर मारता फरार हो गया ,जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।
    यह वृद्ध मानसिक तौर  पर अपनी विक्षिप्तता के चलते अक्सर इधर-उधर घूमता फिरता था और जसवंतनगर कस्बे में घूमता प्रायः देखा जाता था।
  •       थाना प्रभारी निरीक्षक जसवंतनगर मुकेश सोलंकी ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गए थे।                     *वेदव्रत गुप्ता

Read More »

पालिका चुनाव की घोषणा के साथ ही कई दावेदारों ने ताल ठोंकी

 

फोटो:- जसवंत नगर में पालिका अध्यक्ष पद के लिए उभरे दावेदार  क्रमशः सत्यनारायण संखवार ,सुनील जोली, राजेंद्र दिवाकर,  अजीत दिवाकर, सुनील कुमार,रामशंकर एडवोकेट, अरविंद चक उर्फ नेतू, श्याम बाबू शंखवार, डॉक्टर धर्मेंद्र कुमार
________
जसवंतनगर (इटावा)।  नगर निकाय  चुनावों की घोषणा होने साथ ही यहां पालिका अध्यक्ष और 25 सभासदों के चुनाव के लिए की सरगर्मियां तेज हो गईं हैं। अध्यक्ष के लिए यहां की सीट एक बार फिर अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित हुई है। 2017 में भी अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित थी। इस तरह इस बार भी यहां पालिका अध्यक्ष की कुर्सी पर कोई अनुसूचित जाति का व्यक्ति ही  विराजेगां।
         उम्मीद की जा रही थी कि इस बार नगर पालिका सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित होगी। दिसंबर में जब चुनाव स्थगित  हुआ था, तब आरक्षण में जसवंतनगर को सामान्य सीट घोषित किया गया था।
  तब घोषणा के बाद  दो दर्जन से ज्यादा नाम चुनाव तैयारियों में जुट गए थे ।इस बार जैसे ही नए तरह से आरक्षण की घोषणा हुई और जसवंत नगर की सीट फिर से अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कर दी गई ,तो चुनाव तैयारियों में जुटे सामान्य जाति के दावेदार प्रत्याशियों के चेहरे उतर गए।
    अब अनुसूचित जाति का अध्यक्ष विराजेगा, इसलिए इस  जाति वर्ग के एक दर्जन नाम दावेदार के रूप में  उभरे हैं। ,जिनमें निवर्तमान चेयरमैन सुनील जोली, 2017 में चुनाव में दूसरे नंबर पर रहने वाले समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार रहे सत्यनारायण शंखवार उर्फ पुद्दल,राजेंद्र दिवाकर,डॉक्टर प्रो धर्मेंद्र कुमार, रामशंकर एडवोकेट ,अरविंद कुमार चक उर्फ नेतू, अजीत दिवाकर, सुनील जाटव जाटव मीटर रीडर, श्यामबाबू शंखवार, जयशिव बाल्मिकी प्रमुख हैं। इसके अलावा कई और नाम  उभर रहे हैं।
चूंकि जसवंतनगर समाजवादी पार्टी का गढ़ है, इसलिए यहां ज्यादातर दावेदार समाजवादी पार्टी टिकट पाने की जुगत में है ।सपा के राष्ट्रीय महासचिव और  क्षेत्रीय विधायक शिवपाल सिंह यादव का यहां के निकाय चुनाव में काफी दखल रहता है और वह चाहते हैं कि उनकी पार्टी का ही कोई व्यक्ति पालिका अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठे, इसलिए  आसन्न  चुनाव में समाजवादी पार्टी यहां अपनी प्रतिष्ठा  दांव पर लगाएगी।
  भारतीय जनता पार्टी भी गंभीरता से यहां उम्मीदवार उतारने की कोशिश में है। पार्टी चाहती है कि बहुत ही सूझ बूझ कर जसवंत नगर में प्रत्याशी उतारा जाए,ताकि भारतीय जनता पार्टी यहां की नगर पालिका अध्यक्ष  की कुर्सी पर कब्जा जमा सके। पार्टी की ओर से टिकट लेने के दावेदारों में तीन नाम अजीत दिवाकर,  श्यामबाबू शंखवार और जय शिव बाल्मिकी के अभी उभरे हैं। इन तीनों दावेदारों की अपनी जातीय संख्या यहां काफी है और भाजपा का  टिकट इनमें से किसी को मिलने पर वह काफी अच्छी लड़ाई चुनाव में लड़ सकते हैं
  चुनाव घोषणा के साथ ही यहां के 25 वार्डों के लिए भी प्रत्याशियों ने दावेदारी और दौड़-धूप शुरू कर दी है। दावेदारॉ।के नाम उभर कर सामने आने लगे है ।अब तक कोई 100 नाम  विभिन्न वार्डों के लिए  उभरे हैं।
*वेदव्रत गुप्ता
____

Read More »

भाजपा के “समरसता भोज” में बड़ी संख्या में शामिल हुई महिलाएं

 फोटो:  समरसता भोज में शामिल भाजपा नेत्रियां और महिलाएं
_____

जसवंतनगर(इटावा)। यहां के मोहल्ला लुधपुरा में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के द्वारा दलित बस्ती में अनुसूचित महिलाओं के बीच सामाजिक न्याय सप्ताह के  तहत समरसता भोज  का आयोजन किया ।

  भोज की अध्यक्षता  भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष  इटावा विरला शाक्य , विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय मंत्री महिला मोर्चा मनीषा शुक्ला , कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सुनीता शंखवार  व  मण्डल अध्यक्ष कीर्ति भदौरिया के साथ सैकड़ों महिलाएं ने एक साथ सहभोज किया। कार्यक्रम का संचालन एवं निर्देशन  वरिष्ठ भाजपा नेता अजय बिंदू यादव द्वारा किया गया।
     इस अवसर पर जिला अध्यक्ष बिरला शाक्य ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव सबका विकास और सबका साथ करने की कोशिश में  जुटी है ।इस तरह के आयोजन समाज में एक दूसरे को जोड़ने की पहल है। इससे समरसता बढ़ेगी।
कार्यक्रम में मुख्य तौर पर उमेश शाक्य,जयशिव बाल्मीकि जी, सूरज शाक्य के साथ अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
*वेदव्रत गुप्ता

Read More »

गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने के लिए अजमेर से पैदल निकले दो गौ भक्त

 

फ़ोटो: पैदल यात्रा पर निकले सामाजिक कार्यकर्ताओ का स्वागत करते राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर कार्य वाह राजकुमार यादव
________________
जसवन्तनगर(इटावा)। गौ वंश  की रक्षा तथा  गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करवाने के लिए पैदल यात्रा पर निकले सामाजिक कार्यकर्ता कान्हा पुखराज तथा प्रभू सिंह  का कस्बे के लोगो ने हाइवे चौराहा पर  स्वागत किया।
   यह दोनों अपने घर-परिवार को छोड़कर अपने  मकसद को पूरा कराने के लिए पूरे  भारत में पैदल यात्रा कर रहे हैं।
   उनका बताया कि सनातन धर्म का लक्ष्य रहा है कि भारतवर्ष में  गाय का दर्जा राष्ट्रमाता का  होना चाहिए। इसके लिए वहा 500 किलोमीटर पैदल  यात्रा कर सोमवार को जसवंत नगर  पहुंचे  हैं। अजमेर राजस्थान से  वह यात्रा पर निकले थे । 30 मार्च को  यात्रा शुरू की थी।  प्रतिदिन वह दोनों  लगभग 40 से 45 किलोमीटर तक पैदल चल लेते  हैं ।
  उनका मकसद अयोध्या की राम जन्मभूमि पर पहुंचकर राम मंदिर  के जल्द बनने की कामना भी करना है
    उन्होंने देशवासियों से अपील की हर हिंदू को जागना चाहिए और गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने के लिए आवाज उठानी चाहिए।
*वेदव्रत गुप्ता

टिकैत गुट के किसान नेताओं द्वारा मंडी में इलेक्ट्रॉनिक कांटे लगाने को लेकर प्रदर्शन

 

फोटो:  नारेबाजी करते किसान नेता
///////////////////////////////////////////
जसवंतनगर(इटावा)। कृषि मंडी समिति जसवंतनगर में व्यापारियों तथाआढ़तियों के खिलाफ पुरानी पल्ले पर तोलने की व्यवस्था को लेकर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के नेताओं ने यहां सोमवार को जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया।
उन्होंने पल्ले की व्यवस्था को समाप्त कर इलेक्ट्रॉनिक कांटे लगाने के लिए आवाज उठाई।
   हालांकि पिछले दिनों उप जिलाधिकारी कौशल कुमार इलेक्ट्रॉनिक कांटे लगवाने के लिए मंडी प्रशासन को सख्त निर्देश दे चुके हैं। उन्होंने आढतिया को चेताया था
 कि 1 अप्रैल से किसानों का गल्ला केवल इलेक्ट्रॉनिक कांटों से ही तौलकर  खरीदा जाए।
    यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार के नेतृत्व में किसान यूनियन के पदाधिकारी मंडी समिति पहुंचे और वहां पर किसानों की समस्याओं को सुना।  वहां मौजूद किसान आनंद कुमार, बबलू ,सुरेश बाबू, सियाराम ,संतोष कुमार आदि ने शिकायत की कि मंडी में पुरानी पल्ले से तौल की प्रथा चल रही है ,जिससे किसानों को भारी नुकसान हो रहा है और उन्हें गल्ले का पैसा भी काफी समय बाद मिलता है। मुददत काटी जाती है
    उन्होंने मांग की मंडी में जल्द से जल्द इलेक्ट्रॉनिक कांटे लगाए जाए, जिससे गल्ले की तौल में हेराफेरी ना हो सके। इस दौरान किसान यूनियन के गिरदेव सिंह ,रामबरन सिंह, अनार सिंह ,संदीप कुमार, ईशु, करण सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
*वेदव्रत गुप्ता
___

अरुणाचल प्रदेश के दौरे पर अमित शाह, चीन को इस वजह से पड़ सकता हैं ये दौरा भारी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज सोमवार को अरुणाचल प्रदेश के दौरे पर हैं। केंद्रीय मंत्री के इस दौरे पर चीन बौखला गया है। चीन के विदेश मंत्री के प्रवक्ता ने आपत्ति जताते हुए कहा कि ये सीमा पर शांति के अनुकूल नहीं है।

उन्होंने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह की यात्रा ने चीन की क्षेत्रीय संप्रभुता का उल्लंघन किया है और चीन इसका विरोध करता है। प्रवक्ता ने कहा कि जंगनान का इलाका चीन का क्षेत्र है।

जहां मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने उनका स्वागत किया। इसके बाद गृह मंत्री अरुणाचल प्रदेश गए हैं जहां वह भारत-चीन सीमा से लगे एक गांव में वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम की शुरुआत करेंगे।   अमित शाह भारत-चीन सीमा से लगे जिस किबिथू गांव में आज वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम की शुरुआत करेंगे, वह चीनी सीमा महज एक किलोमीटर दूर है।

नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव की इफ्तार पार्टी को लेकर सियासी घमासान, जानिए क्या हैं पूरा मामला

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की इफ्तार पार्टी को लेकर सियासी घमासान मचा है। नीतीश और तेजस्वी के दावत-ए-इफ्तार पर जहां बीजेपी सवाल उठा रही है तो वहीं अब AIMIM चीफ ओवैसी ने भी इफ्तार पार्टी को लेकर दोनों पर हमला बोला है।

 कल नीतीश कुमार की पार्टी ने इफ्तार की दावत दी। इससे पहले नीतीश कुमार ने सीएम हाउस में इफ्तार पार्टी दी थी और आज रविवार को राबड़ी देवी के घर तेजस्वी यादव ने इफ्तारी का आयोजन किया है।

ओवैसी ने इफ्तार पार्टी में नीतीश और तेजस्वी के गोल टोपी वाले गेटअप पर तंज कसा है।नीतीश कुमार हर साल गोल टोपी पहनते हैं, हर साल इफ्तार की दावत में जाते हैं। पिछले 10 दिनों में ही नीतीश कुमार चार बार दावत-ए-इफ्तार में शरीक हो चुके हैं।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इनके माथे पर आप कभी टोपी नहीं देखेंगे। जिंदगी में कभी भी इन्होंने इफ्तार नहीं दी, ना ही ये कभी इफ्तार की दावत में गए।

असदुद्दीन ओवैसी ने बिहार सरकार पर निशाना साधा कहा-“हिंसा में घायल हुए लोगों के लिए मुआवजा…”

बिहार में रामनवमी पर हुई हिंसा पर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बिहार सरकार पर निशाना साधा है। ओवैसी का कहना है कि बिहार सरकार हिंसा को रोकने में नाकाम रही। हिंसा में घायल हुए लोगों के लिए मुआवजा देने की बात नहीं हो रही है।

ओवैसी ने सोमवार को बिहार हिंसा के लिए नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने ने कहा कि इतने बड़े स्तर पर राज्य में हिंसा हुई, सरकार मुआवजा देने की बात क्यों नहीं कर रही। चुनाव के दौरान ही आप सेकुलरिज्म की बात क्यों करते हैं। आप हिंसा पीड़ितों को मुआवजा देने की बजाय इफ्तार पार्टी कर रहे हैं। खजूर खा रहे हैं।

एआईएमआईएम चीफ ने कहा कि जब हिंसा पहले से ही प्लान्ड थी, तो सरकार क्यों सो रही थी। घटना पहले 31 मार्च को हुई फिर 1 अप्रैल को दोबारा हिंसा कैसे हो गई। प्रशासन क्या कर रहा था। आपने जुलूस की अनुमति दी। भीड़ ने पुलिस के ही सामने एक मदरसा जला दिया, पुलिस वहां खड़े होकर क्या कर रही थी। उन पुलिस वालों पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई।

डीजीपी अशोक कुमार ने किया एलान, वीकेंड पर शहर में बाहरी राज्यों के वाहनों की एंट्री बैन

चारधाम यात्रा का अभ्यास फेल होने के बाद पुलिस अब वैकल्पिक यातायात प्लान लागू करने जा रही है।डीजीपी अशोक कुमार ने रविवार को पत्रकारों से बातचीत की।  शुक्रवार दोपहर से सोमवार सुबह छह बजे तक नेपाली फार्म से यातायात को वन-वे कर दिया जाएगा।

 डीजीपी ने एम्स में वाई-20 ऋषिकेश 10 के मेगा रन के शुभारंभ के बाद देहरादून, टिहरी गढ़वाल और पौड़ी गढ़वाल के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि चारधाम यात्रा, कांवड़ यात्रा और वीकेंड पर यातायात व्यवस्था को सुचारु रूप से चलाने के लिए प्रभावी यातायात प्लान लागू जा रहा है।

डीजीपी ने बताया वीकेंड पर बाहरी राज्यों के वाहन शहर में प्रवेश नहीं कर पाएंगे। ऋषिकेश-बदरीनाथ मार्ग और नीलकंठ लक्ष्मणझूला मोटर मार्ग से वापसी करने वाले वाहनों को गरुड़चट्टी से चीला बैराज होते हुए हरिद्वार भेजा जाएगा। वनवे यात्रा व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए हरिद्वार से आने वाले वाहनों को चीला बैराज रोड पर प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।