Saturday , October 26 2024

Editor

एक्ट्रेस के बेस्ट मेकअप लुक्स जो आप भी अपने लिए कर सकती हैं ट्राई

गर आप वेडिंग मेकअप को लेकर कुछ एक्सपेरिमेंट करना चाहती हैं तो आपको स्वरा भास्कर से इंस्पिरेशन लेना चाहिए। अपनी स्टाइल और मेकअप से वो हमेशा लोगों का ध्यान खींचती हैं।

डार्क लिप्स और लाइट मेकअप का ट्रेंड इन दिनों जोरों पर है। आप इस तरह का मेकअप करते हुए अपने आईलाइनर और लिप कलर को मैच कर सकती हैं। बालों को क्लीन स्टाइल दें। आप भी स्वरा की तरह लाजवाब दिखेंगी।

जब बात वेडिंग सीजन की हो तो लिप कलर में महिलाओं की पहली पसंद रेड ही रहा है।आप मैरून कलर के टोन्स में से कुछ भी choose कर सकतीं हैं। आपको इस बात का ध्यान रखना है कि आपका जूड़ा ज्यादा हैवी ना हो और आपको इसे एक तरफ रखना है। अगर आप इस लुक को कैरी करतीं हैं तो आप बेहद खूबसूरत लगेंगी।

आम को गलत तरीके से खाने से आपको भी हो सकते हैं अन्य नुकसान

गर्मी के मौसम के आगमन के साथ ही आम का सीजन भी आ गया है. अब बाजारों में हर तरफ आम ही आम देखने को मिलेंगे. यह एक हेल्प फल है जो शरीर को तंदुरुस्त और स्वस्थ रखने में मदद करता है.

इससे शरीर को कई विटामिन और मिनरल मिलते हैं, जो शरीर के बेहतर कामकाज और ताकत के लिए जरूरी है. हालांकि, क्या आप जानते हैं कि अगर आम का गलत तरीके से सेवन किया जाए तो शरीर में कई समस्याएं हो सकती है. आज हम इसी विषय पर चर्चा करेंगे.

कई एक्सपर्ट के अनुसार, आम में फाइटिक एसिड होता है. अगर आप इसका अधिक मात्रा में सेवन करते हैं तो शरीर में 3 चीजों की कमी हो जाएगी. एनसीबीआई के शोध में पाया गया है कि यह शरीर में जाने के बाद जिंक, आयरन और कैल्शियम का अवशोषण कम कर देता है.

आम को अधिक मात्रा में खाने से पेट में अस्वस्थता या एसिडिटी की समस्या हो सकती है. अधिक मात्रा में आम खाने से आपको डायबिटीज और मोटापा की समस्या हो सकती है.आम को खाने से पहले उसे ठंडे पानी से अच्छी तरह से धो लें. इससे आपको किसी भी तरह की त्वचा या अन्य समस्याओं से बचाया जा सकता है.

गर्मियों में प्याज का सेवन करने से आपके शरीर को मिलेंगे अनेक फायदें

र्मी का मौसम शुरू हो गया है। तापमान लगातार बढ़ रहा है। इस मौसम में शरीर को ठंडक पहुंचाने के लिए कोल्ड ड्रिंक्स का सेवन किया जाता है लेकिन डाइट में प्याज जरूर शामिल किया जाता है।

प्याज के कई फायदे होते हैं. इसके सेवन से गर्मी में लू नहीं लगती, शरीर ठंडा रहता है।  आप एक निश्चित सीमा से ज्यादा इसका सेवन करते हैं तो यह नुकसान भी पहुंचाता है।

  1. प्याज में फ्रुक्टोज की मात्रा अधिक होती है जो गैस संबंधी समस्याओं का कारण बनती है। ज्यादा प्याज खाने से पाचन संबंधी समस्याएं हो जाती हैं।
  2. गर्भवती महिलाओं को प्याज का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके सेवन से खट्टी डकारें।
  3. आपने कई बार देखा होगा कि बहुत से लोग प्याज खाने से परहेज करते हैं और ज्यादा प्याज खाने वालों के पास जाने से बचते हैं क्योंकि उनके मुंह से प्याज की गंध आती है।

मिट्टी के घड़े का पानी शरीर को देगा ठंडक व मिलेंगे ये सभी लाभ…

मिट्टी के घड़े का पानी न केवल प्राकृतिक रूप से ठंडा होता है, बल्कि इससे भरे पानी को पीने के और भी कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। खासकर गर्मी का मौसम आते ही स्टील और तांबे के बर्तनों को हटा दिया जाता है और अधिकतर घरों में मिट्टी के बर्तनों में पानी रखा जाता है।

मिट्टी के घड़े या बर्तन में मिट्टी के विशेष गुण होते हैं, जो पानी से अशुद्धियों को दूर कर लाभकारी खनिज प्रदान करते हैं। मटके या कटोरी के पानी का पीएच बैलेंस सही रहता है। मिट्टी के क्षारीय तत्व और पानी के तत्व मिलकर एक उचित पीएच संतुलन बनाते हैं, जो शरीर को किसी भी तरह के नुकसान से बचाता है और संतुलन को बिगड़ने नहीं देता।

गर्भवती महिलाओं के लिए मिट्टी के बर्तन में रखा ठंडा पानी पीना सेहत के लिए फायदेमंद होता है, इसमें पाई जाने वाली मिट्टी की सुगंध अच्छी होती है। डॉक्टर भी गर्भवती महिलाओं को फ्रिज का ठंडा पानी पीने की सलाह नहीं देते हैं।

 

टाइप 2 डायबिटीज का रिस्क कमकर सकती हैं ये हैबिट, नहीं जानते होंगे आप

 डायबिटीज एक ऐसी क्रोनिक कंडीशन है, जिसका जड़ से कोई इलाज नहीं है.हाल ही में डायबिटीज को लेकर जो रिसर्च सामने आई है, वो अपने आप में चौंकाने वाली है. इस नई रिसर्च में सामने आया है कि जो लोग दिन में तीन बार ब्रश करते हैं, उनमें टाइप 2 डायबिटीज का रिस्क कम रहता है. वहीं, जिन लोगों को दांतों की समस्या है, उन्हें मेटाबॉलिक डिसऑर्डर होना का खतरा है.

मसूड़ों की बीमारी को पीरियंडोंटाइटिस भी कहा जाता है. ये बीमारी मसूड़ों और हड्डियों के बैक्टीरियल संक्रमण के कारण होता है. अगर इस बीमारी का समय रहते इलाज न करवाया जाए, तो इससे दांतों की समस्याएं और ज्यादा बढ़ सकती हैं.

ओरल समस्याओं से डायबिटीज हो सकती है? हालांकि कुछ रिसर्च में इसके बारे में जानकारी दी गई है कि मसूड़ों से जुड़ी बीमारी वाले लोगों को डायबिटीज का खतरा ज्यादा रहता है. लेकिन इसके साथ ही, रिसर्च में ये भी सामने आया है कि डायबिटीज वाले लोगों को डेंटल समस्याएं होने का खतरा ज्यादा रहता है.

यहाँ जानिए आखिर कैसा रहेगा आज आपका दिन, देखें अपना राशिफल

मेष राशि- अपने स्वास्थ्य पर और जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। प्रेम-संतान मध्यम गति से आगे बढ़ रहा है। व्यापार आपका ठीक चलता रहेगा। सूर्य को जल देना व काली वस्तु का दान करना आपके लिए शुभ रहेगा।

वृषभ राशि- स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम-संतान की स्थिति ठीक नहीं है। व्यापार लगभग ठीक चलेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

मिथुन राशि- बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तूतू-मैंमैं की स्थिति है। मानसिक परेशानी या मानसिक अवसाद की स्थिति रहेगी। स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। लेकिन व्यापार संभला रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- घरेलू विवाद बढ़ सकता है। सीने में विकार संभव है। मां के स्वास्थ्य पर भी ध्यान देना होगा। प्रेम-संतान में दूरी रहेगी। व्यापार मध्यम गति से आगे बढ़ेगा। लाल वस्तु पास रखना शुभ रहेगा और सफेद वस्तु काली मंदिर में दान करें।

सिंह राशि- पराक्रमी बने रहेंगे लेकिन पराक्रम का रिजल्ट थोड़ा धीमी गति से आएगा। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। व्यापारिक दृष्टिकोण से लगभग ठीक रहेंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। सूर्य को जल दें और तांबे की वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- जुबान अनियंत्रित न होने दें। अगर जुआ-सट्टा लॉटरी में पैसे लगाए तो हार निश्चित है। किसी के साथ लेनदेन भी सोच-समझकर करें। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान ठीकठाक। व्यापार लगभग सही चलेगा। सफेद वस्तु पास रखें।

तुला राशि- मन अवसादित रहेगा। एनर्जी ऊपर-नीचे होती रहेगी। व्यथित रहेंगे आप। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान की स्थिति ठीक ठाक। व्यापार मध्यम गति से आगे बढ़ेगा। मार्केट के उतार-चढ़ाव में अभी हिस्सेदारी न लें। हरी वस्तु पास रखें।

वृश्चिक राशि- मानसिक आघात महसूस करेंगे। सिरदर्द व नेत्ररोग भी परेशान करेगी। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान ठीक ठाक। व्यापार भी सही चलता रहेगा। हरी वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।

धनु राशि- आय में आशातीत सफलता के योग आपको लगेगा कि बन रहा है लेकिन ऐसा होगा नहीं। अचानक जहां से आप नहीं सोचेंगे वहां से धन आ सकता है।  गणित आपका फेल रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान मध्यम।

मकर राशि- नए व्यापार की शुरुआत न करें। सीने में विकार संभव है। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। कोर्ट-कचहरी से बचें। स्वास्थ्य, प्रेम-संतान व व्यापार मध्यम दिख रहा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- यात्रा में कष्ट संभव है। मान-प्रतिष्ठा का ध्यान रखें। धर्म में अतिशय से बचें। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम-संतान मध्यम। व्यापार भी मध्यम दिख रहा है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। बचकर पार करें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान मध्यम व व्यापार भी मध्यम। सफेद वस्तु का दान करना व शिवजी का जलाभिषेक करना शुभ होगा।

जसवंतनगर क्षेत्र के सिरहौल गांव के खेत में अज्ञात अधेड़ का शव बरामद

जसवंतनगर(इटावा) । सिरहौल  गांव के पास एक खेत में  50 वर्षीय अज्ञात अधेड़ का शव खेत में पड़ा देखा गया है।   सूचना  पर पुलिस ने पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए  भेजा है।

शनिवार की रात  8:30 बजे के करीब ग्राम दुर्गापुरा के किसान अपने खेत में मक्का रखाने के लिए जब पहुंचे तो उन्होंने   मातादीन के खेत में एक व्यक्ति  का उल्टा पड़ा शव देखा।  ग्राम प्रधान सिरहोल संदीप कुमार ने इसकी सूचना 112 नंबर पर पुलिस को दी। इसके पश्चात मौके पर पुलिस पहुंच गई  साथ में थाना प्रभारी जसवंत नगर मुकेश कुमार सोलंकी तथा बाद में क्षेत्राधिकारी अतुल प्रधान घटनास्थल पर पहुंच गए ।  शव को पलट कर देखा गया, तो मृतक नीली पेंट, सफेद शर्ट तथा पैरागन  कंपनी की चप्पल पहने था।  आसपास के लोगों को सूचना देकर पुलिस ने शिनाख्त कराने की कोशिश भीं की, मगर  शिनाख्त नहीं हो सकी। शव को इटावा मोर्चरी में रखा जाएगा।

*वेदव्रत गुप्ता*

चौधरी सुघर सिंह कॉलेज के विद्यार्थियों ने गांव में लगाए “हेल्थ कैंप”

 फोटो चौधरी सुघर सिंह ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन पर मेडिकल विषयों के विद्यार्थी गांव में हेल्थ कैंप
____

  जसवंतनगर(इटावा)। स्वास्थ्य जागरूकता के लिए चौ सुघर सिंह नर्सिंग एवं पैरामेडिकल कॉलेज ने विश्व स्वास्थ्य दिवस पर  विभिन्न गांवों में जाकर हेल्थ कैम्प लगाए गए और लोगों विशेषकर ग्रामीणों को उनकी स्वास्थ्य रक्षा की जानकारियां दीं।

 कॉलेज निदेशक रीमा शर्मा ने बताया है के कि स्वास्थ्य इंसान के जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। स्वस्थ व्यक्ति ही जीवन में सभी चुनौतियाँ का सामन कर सकता है। इसलिए हर घर में अच्छे स्वास्थ्य संबधी विभिन्न जानकारियां अवश्य ही होनी चाहिए। हमारे संस्थान के प्रबंध निदेशक अनुज मोंटी यादव ने संस्थान के विद्यार्थियों को इसी उद्देश्य से गांवों में हेल्थ कैंप लगाने की सलाह दी है। हम लोग स्वास्थ्य दिवस पर गांव में पहुंचे हैं। अन्य  दिनों में भी हम इस तरह के हेल्थ कैंप लगाएंगे।
 निदेशक की सलाह पर विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर चौधरी सुघर सिंह ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन के बी.एससी नर्सिंग, एएनएम और जीएनएम के विद्यार्थियों ने गांव गांव जाने का निर्णय लिया है।
इन स्वास्थ्य शिविरो में  डायबिटीस, ब्लड प्रैशर, ब्लड ग्रुप आदि की जांच की गई। ग्रामवासियों को  विभिन्न रोगों से बचने के उपाय बताए। इस मौके पर समस्त स्टाफ बच्चों के साथ  मौजूद रहा।
*वेदव्रत गुप्ता
—–
 

नगरपालिका चुनाव : उप जिलाधिकारी ने चैक कीजिए मतदेय स्थल

फ़ोटो: हिन्दू विद्यालय में निरीक्षण करते एसडीएम जसवंत नगर
_________
जसवंतनगर(इटावा)। नगरपालिका चुनावों की कभी भी घोषणा हो सकती है ,इसी के मद्देनजर स्थानीय प्रशासन तैयारियों में जुट गया है।
 उप जिलाधिकारी जसवंतनगर कौशल कुमार ने शनिवार को नगर के विभिन्न मत देय स्थलों का जाकर निरीक्षण किया। मत देय स्थलों की उन्होंने साफ सफाई तथा उनमें प्रकाश और पेयजल की व्यवस्थाओ का भी जायजा लिया।
    भरी दोपहर में वह नगर के मतदेय स्थलों  हिंदू विद्यालय इंटर कॉलेज ,राजकीय बालिका इंटर कॉलेज , मिडिल स्कूल आदि स्थानों पर पहुचे और उनकी व्यवस्थाओं को लेकर वहां मौजूद बीएलओ से पूछताछ की। हिंदू विद्यालय इंटर कॉलेज मतदेय स्थल ।के बूथों की अभी से बढ़िया साफ सफाई  देख काफी प्रभावित  हुए।                         वहां मौजूद विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद यादव तथा अन्य प्राध्यापकों को निर्देश दिए गए कि यदि किसी व्यवस्था के लिए उनकी आवश्यकता हो,तो उनको सूचित करें।
        उप जिलाधिकारी के मतदेय स्थलों के भ्रमण के दौरान उनके साथ क्षेत्राधिकारी जसवंतनगर अतुल प्रधान भी मौजूद रहे। उन्होंने इन मतदेय स्थलों के आवागमन स्थलों का मौका मुआयना कर तैनात किए जाने वाले फोर्स की रूपरेखा तैयार की, साथ में चल रहे थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार सोलंकी और अन्य अधीनस्थों कोअधीनस्थों को सुरक्षा संबंधी निर्देश दिए।
*वेदव्रत गुप्ता

   जसवंत नगर में रविवार को विवाह बंधन में बधेगै पांच जोड़े

जसवंतनगर (इटावा)। सामाजिक संस्था भारत विकास परिषद “समर्पण” शाखा,       जसवंतनगर रविवार को यानि आज निशुल्क सामूहिक विवाह के जरिए 5 जोड़ों को दांपत्य बंधन में  बांधेगा।

आयोजन यहां के कमला वाटिका मैरिज होम में आयोजित है।

    यह जानकारी समर्पण शाखा के अध्यक्ष राजकमल जैन ,सचिव पुनीत कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सोनी तथा प्रांतीय प्रभारी उमाकांत श्रीवास्तव ने देते हुए बताया है कि पिछले कई वर्षों में समर्पण शाखा द्वारा कराये गए आधा दर्जन से ज्यादा सामूहिक विवाह आयोजनों में कुल मिलाकर 56 वर और कन्याओं को दांपत्य बंधन में बांध चुकी है। इस बार के  निशुल्क सरल सामूहिक विवाह समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भारत विकास परिषद उत्तर मध्य क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष मुकेश जैन तथा भाविव इटावा तुलसी शाखा के राम नारायण वर्मा के अलावा रमेश मेहरोत्रा, मुन्ना लाल वर्मा जैसे अतिथि मौजूद रहेंगे। मुख्य वक्ता के रूप में रीजनल सचिव ब्रह्मावर्त प्रांत विवेक कुलश्रेष्ठ तथा रायनगर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अनुज प्रताप सिंह यादव उपस्थित होंगे।
     उन्होंने यह भी जानकारी दी कि यह आयोजन प्रातः 9बजे से आरंभ होगा।  विवाह संबंधी विभिन्न जानकारियां आनंद कुमार गुप्ता और उमाकत श्रीवास्तव से प्राप्त की जा सकती हैं।
*वेदव्रत गुप्ता
____

Read More »