Saturday , October 26 2024

Editor

डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक से बचाव के लिए नारियल पानी का रोजाना करें सेवन

मौसम तेजी से बदल रहा है। तापमान लगातार बढ़ रहा है। अधिक पसीना आने के कारण लोगों को गर्मी के मौसम में धूप में निकलने से डिहाइड्रेशन, हीट स्ट्रोक जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

निर्जलीकरण ऊर्जा की कमी, सुस्ती, सिरदर्द, त्वचा की समस्याएं, मांसपेशियों में ऐंठन, मतली, निम्न रक्तचाप और तेज़ दिल की धड़कन जैसे लक्षण पैदा कर सकता है।

नारियल पानी- गर्मी के मौसम में तरल पदार्थों का सेवन बहुत जरूरी होता है। इसके लिए आपको सादे पानी के अलावा नारियल पानी भी पीना चाहिए। नारियल पानी में इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं, जो शरीर में इसकी कमी को पूरा करते हैं।

खूब खाएं तरबूज-गर्मियों में तरबूज प्रचुर मात्रा में होता है और लोग इसका खूब सेवन करते हैं। तरबूज में पानी की मात्रा सबसे ज्यादा होती है। घर से निकलते समय तरबूज को काटकर खाएं या जूस बनाकर अपने पास रखें। यह रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाता है।

शुगर टार्ट्स को डाइट का हिस्सा बनाएं– तरबूज की तरह शुगर टैटी भी गर्मी के मौसम में मिलती है।  पोटेशियम शरीर में पानी के संतुलन को बनाए रखने में मदद करता है। आप इसका सेवन जूस, सलाद, स्मूदी आदि के रूप में कर सकते हैं।

डैंड्रफ की समस्या से हैं परेशान तो घर पर बनाएं कपूर का तेल

पूजा-हवन सामग्री के अलावा कपूर सेहत और सौंदर्य के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। बालों की समस्या से हैं परेशान तो घबराएं नहीं इसे अपने मेकअप में शामिल करें, दूर हो जाएंगी आपकी कई परेशानियां तो आइए जानते हैं बालों के लिए कपूर के तेल के फायदों के बारे में-

 घर पर बनाने के लिए नारियल के तेल में कपूर के कुछ टुकड़े मिलाकर एक एयरटाइट कंटेनर में रख दें। कुछ देर बाद यह नारियल का तेल कपूर का सार सोख लेगा और यह तैयार है कपूर का तेल।

  • कपूर का तेल बालों में लगाने से बाल तेजी से बढ़ते हैं, मजबूत होते हैं और बाल झड़ना भी बंद हो जाते हैं। इसके लिए कपूर के तेल को दही में मिलाकर बालों की जड़ों में लगाएं और आधे घंटे बाद बालों को धो लें।बाल झड़ने या डैंड्रफ की समस्या होने पर कपूर के तेल से मसाज करें। इन दोनों समस्याओं का समाधान तो होगा ही, साथ ही बालों को दोबारा उगाने में भी मदद मिलेगी।
  • डैंड्रफ की समस्या हर किसी को होती है, जिससे त्वचा ऑयली और खुजलीदार हो जाती है। तो ऐसे में कपूर का तेल लगाने से एंटी-बैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण आपके सिर की त्वचा को साफ करते हैं और डैंड्रफ से छुटकारा दिलाते हैं।
  • कपूर का तेल तनाव को कम करने में भी फायदेमंद होता है। इसे माथे पर लगाने या बालों में मालिश करने से तनाव कम होता है।
  • कपूर का तेल त्वचा पर लगाने से फोड़े-फुंसी ठीक होते हैं। इतना ही नहीं, यह मुंहासों को कम करने के साथ-साथ त्वचा से पुराने दाग-धब्बों को भी दूर करता है।

गर्मियों में आम का सेवन करने से शरीर को होते हैं कई फायदें

 गर्मियों में आम खाना ज्यादातर लोगों को पसंद होता है। आम का स्वाद काफी मीठा होता है, जिसकी वजह से बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, सभी को आम काफी पसंद होता है।

आम स्वादिष्ट होने के साथ ही पौष्टिक भी होता है। आम में कई विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो हमारी सेहत के लिए बहुत जरूरी होते हैं। आम में फोलेट की मात्रा काफी अधिक होती है, इसलिए आम को प्रेगनेंट महिलाओं के लिए अच्छा माना जाता है।

1. डायरिया

प्रेगनेंसी में ज्यादा आम खाने से हो सकती है।  आपके शरीर से तरल पदार्थ निकल सकता है और आप डिहाइड्रेट हो सकते हैं। इससे आपको कमजोरी और थकान का अनुभव हो सकता है।  डायरिया से बचने के लिए आपको गर्मियों में अधिक आम का सेवन करने से बचना चाहिए।

2. गर्भकालीन मधुमेह

गर्भकालीन मधुमेह कहा जाता है। दरअसल, आम में शुगर की मात्रा अधिक होती है। ऐसे में अगर ज्यादा आम का सेवन किया जाता है, तो इससे ब्लड शुगर का स्तर बढ़ सकता है। अगर आपको गर्भवती होने से पहले ही डायबिटीज है, तो कम मात्रा में ही आम का सेवन करें।

लिवर का स्वस्थ रखने के लिए आप भी करें ये चीज़ डाइट में शामिल

लिवर हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण हिस्सों में से एक है। यह भोजन और पेय पदार्थों से पोषक तत्वों को प्रोसेस करने का काम करता है। साथ ही, रक्त से हानिकारक पदार्थों को फिल्टर करता है।

इसलिए लिवर का स्वस्थ रहना बहुत जरूरी होता है। लेकिन खराब खान-पान और लाइफस्टाइल की वजह से लोगों को तरह-तरह के लिवर रोगों का सामना करना पड़ता है। इसमें फैटी लिवर रोग भी शामिल है। जब लिवर में एक्सट्रा फैट जमा हो जाता है, तो इसी स्थिति को फैटी लिवर कहा जाता है। इस स्थिति में लिवर में सूजन हो जाती है, जो कई जटिलताओं का कारण बन सकती है। 

अगर किसी व्यक्ति को फैटी लिवर की समस्या है, तो उसे का अनुभव हो सकता है। खासकर, पेट के ऊपरी दाहिने हिस्से में यानी पसलियों के नीचे दर्द हो सकता है। इसलिए अगर आपको लगातार पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द हो, तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें।

वैसे तो कई वजहों से कंधों में दर्द हो सकता है। लेकिन फैटी लिवर भी कंधों में दर्द का एक कारण बन सकता है। फैटी लिवर की समस्या वाले व्यक्ति को दाएं कंधे में दर्द हो सकता है। दरअसल, बढ़ा हुआ लिवर उन नर्व को स्टिमुलेट करता है, जो कंधों की नसों से जुड़े होते हैं।

चेहरे पर मुंहासों की समस्या है तो नीम का ये नुस्खा अपनाएं

युर्वेद में नीम को औषधीय बताया गया है। नीम को सौंदर्य से लेकर सेहत तक हर चीज में बहुत फायदेमंद माना जाता है, वहीं चेहरे पर मुंहासे हों या फिर पेट से जुड़ी कोई भी समस्या हो, नीम की पत्तियों के कई फायदे हैं.

अगर आपको चेहरे पर मुंहासों की समस्या है तो नीम आपके लिए बहुत उपयोगी हो सकता है। इसके लिए आप नियमित रूप से नीम के रस का सेवन करके इस समस्या से राहत पा सकते हैं। इससे दांतों का दर्द भी दूर होता है और दांत चमकते हैं।

नीम की पत्तियों को उबालकर उसमें तेल मिलाने से रूखे और बेजान बालों से छुटकारा मिलता है। फिर इसे अपने बालों में लगाएं। इससे न सिर्फ बालों में चमक आएगी बल्कि बालों के झड़ने की समस्या भी खत्म हो जाएगी।

अगर आप मुंहासों के निशान से परेशान हैं तो इसके लिए नीम का फेस मास्क बहुत फायदेमंद है। फेस पैक के लिए नीम की पत्तियों को अच्छी तरह पीसकर पेस्ट बना लें और इसे नियमित रूप से अपने चेहरे पर लगाएं।  नीम के तेल की मालिश सिर दर्द, दांत दर्द, हाथ-पैरों में दर्द और सीने के दर्द में बहुत फायदेमंद होती है। इसके फल का उपयोग खांसी और कफ निस्सारक के रूप में किया जाता है। नीम की पत्तियों को पीसकर जले या घाव पर लगाने से दर्द और घाव जल्दी भर जाता है।

दिल्ली में कोविड का पॉजिटिविटी रेट 18.53 फीसदी पहुंचा, AIIMS डॉक्टर से जाने क्यों बढ़ रहे हैं केस

राजधानी दिल्ली में वायरस का प्रसार काफी तेज हो गया है. दिल्ली में कोविड का पॉजिटिविटी रेट 18.53 फीसदी तक पहुंच चुका है. इसका मतलब है कि हर 100 टेस्ट पर 18 लोग पॉजिटिव मिल रहे हैं. राजधानी की संक्रमण दर देश में सबसे ज्यादा हो गई है.

एक्टिव मामलों की संख्या 1400 के पार चली गई है .15 दिन पहले एक्टिव केस की संख्या 201 थी, जो अब बढ़कर 1401 हो गई है. अस्पतालों में भी मरीजों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है. दिल्ली के अस्पतालों में कोविड के 91 मरीज भर्ती हैं.

दिल्ली में कोविड की स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने लोगों को अलर्ट रहने की सलाह दी है. खासतौर पर मास्क लगाने की अपील कि है.. डॉ सिंह कहते हैं कि पॉजिटिविटी रेट का बढ़ना अच्छा संकेत नहीं है.

मास्क का उपयोग शुरू करना अब जरूरी हो गया है. क्योंकि वायरस का ट्रांसमिशन तेज हो रहा है. ऐसे में ये कमजोर इम्यूनिटी वालों को अपना शिकार बना सकता है. भले ही लोगों में कोविड के हल्के लक्षण मिल रहे हैं.

पनीर आपके स्वास्थ्य के साथ स्किन के लिए भी हैं फायदेमंद

नीर का सेवन आपने कई तरह की स्वादिष्ट डिशेज में किया होगा लेकिन स्वाद से भरपूर होने के साथ-साथ यह पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। इसे प्रोटीन का काफी अच्छा स्त्रोत माना जाता है।ऐसे में बहुत से लोग डेली डाइट में इसका सेवन करते हैं।  ग्लोइंग स्किन के लिए आप इससे तैयार फेसपैक इस्तेमाल कर सकते हैं।

सामग्री

पनीर के टुकड़े – 1-2
नींबू का रस – 1 चम्मच
शहद – 1 चम्मच
विटामिन-ई कैप्सूल – 2

कैसे करें तैयार?

. सबसे पहले एक बाउल में पनीर का टुकड़ा डालें।
. इसे अच्छे से क्रश करें और इसमें नींबू का रस, विटामिन-ई कैप्सूल मिलाएं।
. सारी चीजों को मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें।
. आपका होममेड फेसपैक तैयार है।

. फिर फेसपैक को चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
. 10-15 मिनट सूखने के बाद चेहरा सादे पानी से धो लें।
. हफ्ते में दो बार आप इस फेसपैक का इस्तेमाल कर सकते हैं।

आज इस राशि के जातकों को होगा धन लाभ, जरुर देखें अपना राशिफल

मेष: कार्यस्थल पर सहयोगियों का भरपूर साथ मिलेगा। आपके काम के जज्बे का सम्मान होगा। कानूनी विवादों या झगड़ों से छुटकारा मिलेगा। शाम का समय अच्छा रहने वाला है। परिवार और मित्रों के साथ कहीं पर्यटन की योजना बन सकती है।

वृषभ: दिन अच्छा रहने वाला है और कार्यों में सफलता मिलेगी। दिन के उतर्राध का समय ज्यादा शुभ रहने वाला है। पुराने समय से रूके हुए पैसे वापस आ सकते हैं। व्यवसाय में कोई नहीं डील मिल सकती है।

मिथुन: समय से जूझना पड़ सकता है। काम की आपाधापी रहेगी। भागदौड़ बनी रहेगी। आर्थिक मोर्चों पर सफलता मिलने की उम्मीद है। पुराना प्यार लौट सकता है।

कर्क: धार्मिक कार्यों की ओर आपकी रूची बढ़ने वाली है। काम को लेकर कुछ दबाव रह सकता है। परिवार में कुछ बातों को लेकर कलह की आशंका है। इसलिए क्रोध और वाणी पर संयम बरतें। नौकरीपेशा जातकों को प्रोमोशन या वेतन में वृद्धि का समाचार मिल सकता है।

सिंह: व्यापार में जुटे जातकों के लिए दिन अच्छा है। पुराने निवेश से अच्छे मुनाफे की उम्मीद है। नई नौकरी तलाश रहे जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें।

कन्या: मेहनत और प्रयास करने की जरूरत है। सफलता के लिए कुछ और इंतजार करना पड़ सकता है। पुरुष जातक महिलाओं से विवाद से बचें। सेहत के लिहाज से दिन सामान्य है।

तुला: परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। शादी के इच्छुक जातकों को अच्छा समाचार मिल सकता है। कारोबार के लिए दिन अच्छा और मुनाफा भरा है।

वृश्चिक: आपको नकारात्मकता से दूर रहने की जरूरत है। कार्यस्थल पर किसी षडयंत्र से सतर्क रहने की जरूरत है। काम पर ध्यान दें और उन चर्चाओं से बचे जिसमें आपकी कोई कोई जरूरत या भूमिका नहीं हो। क्रोध पर काबू रखें। कार्यालय में अधिकारियों से मनमुटाव या बहस हो सकती है।

धनु: काम का दबाव आज आप पर बना रहेगा। दिन की शुरुआत भागदौड़ से होगी। कहीं अचानक यात्रा का भी योग बन सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। शुभ समाचार मिलने की संभावना है।

मकर: मान-सम्मान बढेगा और धनलाभ होने के भी योग हैं। आसानी से आपके काम पूरे होंगे और सफलता मिलेगी। मित्रों के साथ पर्यटन पर जाने का आयोजन भी हो सकता है।

कुंभ: आज आपको कुछ सतर्क रहने की जरूरत है। सोच-समझ कर फैसला लें। आपके भरोसेमंद लोगों से निराशा मिल सकती है। व्यापार में सावधानी बरतें। छात्र-छात्राओं के लिए दिन अच्छा है।

मीन: दिन शुभ रहने वाला है। उर्जा के साथ काम करने से सफलता मिलेगी। कार्यस्थल पर सहकर्मियों की सराहना मिलेगी। जीवनसाथी या पार्टनर के साथ किसी मुद्दे पर विवाद हो सकता है, इसका ध्यान रखें।

पालिका अध्यक्ष की कुर्सी के लिए अभी चार दावेदारों के नाम उभरे

फोटो:-जसवंतनगर की पालिका अध्यक्ष पद के दावेदार क्रमशः सत्यनारायण शंखवार ‘पुद्दल’,राजेंद्र दिवाकर,सत्यभान शंखवार
जसवंतनगर(इटावा)।उत्तर प्रदेश शासन द्वारा नगर निकाय चुनाव के वास्ते पालिका अध्यक्षीय सीटों का आरक्षण घोषित करने के बाद जसवंतनगर नगरपालिका परिषद  की अध्यक्षीय सीट “अनुसूचित जाति” के लिए आरक्षित की गई है। जबकि2 महीने पहले आरक्षण में यहां की सीट सामान्य घोषित हुई थी।

       सामान्य सीट घोषित होने पर  25-30 उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरने के लिए दावेदार थे, मगर  अब यह स्थिति नहीं रही है। अनुसूचित जाति वर्ग के उम्मीदवारों की दावेदारी की फेहरिस्त अभी ज्यादा बड़ी नहीं उभरी है।
   2017 में जब जसवंतनगर पालिका अध्यक्षीय का चुनाव हुआ था,तब भी यहां की अध्यक्ष की कुर्सीअनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित थी।उस चुनाव में कई प्रत्याशी मैदान में उतरे थे और सुनील जॉली को पालिका अध्यक्ष बनने का सौभाग्य मिला था।
     मतगणना में वह भाग्यशाली रहे थे।  वह 150- 200 वोट के आसपास के अंतर से ही विजई हुए थे। उस चुनाव में उन्हें क्षेत्रीय विधायक शिवपाल सिंह यादव का  वरदहस्त प्राप्त था। शिवपालसिंह यादव के उस दौरान  समाजवादी पार्टी से नाराज होने से समाजवादी पार्टी ने अपना उम्मीदवार सत्यनारायण शंखवार उर्फ ‘पुद्दल’ को मैदान में उतारा था। मतगणना में वह सुनील जॉली के मुकाबले दूसरे नंबर पर रहे थे। तीसरे नंबर पर रहे राजेंद्र दिवाकर ने भी कड़ी टक्कर ली थी।
     सूत्र बताते हैं कि सुनील जोली स्वयं इस बार चुनाव मैदान में उतरने के मूड में नहीं है। यदि समाजवादी पार्टी उन्हें टिकट देती है, तब तो वह चुनाव लड़ने की सोच सकते हैं।वरना समाजवादी पार्टी में पिछले रिकॉर्ड के आधार पर सत्यनारायण शंखवार उर्फ पुद्दल की टिकट दावेदारी बहुत ही मजबूत है।               पिछले चुनाव के आधार पर तब मैदान में निर्दलीय रूप में उतरे राजेंद्र दिवाकर भी इस बार चुनाव मैदान में उतरकर कड़ी चुनौती दे सकते हैं, क्योंकि उन्हें यहां की खटखटा बाबा कुटिया के महंत मोहन गिरी महाराज का समर्थन प्राप्त है।
   संकेत मिले हैं कि सत्यनारायण शंखवार उर्फ पुद्दल तथा राजेंद्र दिवाकर दोनो ही अवश्य  मैदान में उतरेंगे। सुनील जॉली भी उतरने का मन बना सकते हैं।
  इसके अलावा एक  मजबूत नाम  नगरपालिका  के सभासद रहे लुधपुरा मोहल्ला के निवासी “सत्यभान शंखवार” का भी है। सत्यभान यहां की तहसील में रजिस्ट्रार ऑफिस के होने वाले बेनामों के “लिखिया मुंशी और स्टांप वेंडर” हैं। अपने सदव्यवहार और मिलनसारिता के कारण नगर में  अच्छी पहचान रखते है।
   यहां बहुजन समाज पार्टी के पास न तो संगठन है न ही कोई एल
दावेदार अभी तक उभरा है,इसलिए अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों में केवल सत्यनारायण संखवार, राजेंद्र दिवाकर, सत्यभान शंखवार और और निवर्तमान पालिका अध्यक्ष सुनील जौली का नाम ही चर्चा में अभी है। यह चारों ही दमदार प्रत्याशी साबित हो सकते हैं।वेदव्रत गुप्ता
*वेदव्रत गुप्ता
_______

भगवान महावीर जन्म कल्याणक के दो दिवसीय कार्यक्रम जसवंतनगर में शुरू

जसवंतनगर(इटावा)।जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर एवं वर्तमान शासन नायक महावीर भगवान के जन्म कल्याणक महोत्सव के  दो  दिवसीय कार्यक्रम  सोमवार से आरंभ हो गए।
   पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर ,जैन बाजार में धूमधाम एवं हर्ष के साथ भगवान महावीर विधान शुरू हुआ।  जन्म कल्याणक मनाने प्रातः से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर जी में आने लगे थे।
     जन्म कल्याणक के अवसर पर विधान आयोजक देवेंद्र जैन, अनुपम जैन, लक्ष्य जैन के नेतृत्व में इंद्रो द्वारा श्री जी का भव्य पांडुक शिला पर अभिषेक किया। भक्ति भाव से सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाव -विभोर होकर जन्म कल्याणक भक्ति की। दिव्य शांतिधारा प्रदीप जैन, अतुल जैन, एवं दिनेश जैन, सौरभ जैन, सन्मति जैन, समकित जैन आदि ने सपरिवार की।तदोपरांत विधान प्रारंभ हुआ।
    इंद्रो ने अर्घ्य अर्पित करते भगवान की पूजा की। भक्ति भाव से अंत में महाअर्घ्य एवं विसर्जन करते हुए विधान का इंद्र इंद्राणियों एवं श्रद्धालुओं ने लाभ लिया। समस्त कार्यक्रम को प.ऋषभ शास्त्री ने संपन्न कराया।
 लुधपुरा दिगंबर जैन में भी शुरू
————————–
जन्म कल्याणक महोत्सव का आगाज सोमवार को श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर लुधपुरा में धूमधाम एवं हर्ष के साथ प्रारंभ हुआ।  जन्म कल्याणक के अवसर पर वीरेंद्र कुमार जैन दादा देवेंद्र जैन, बल्ले जैन, प्रवीण जैन पिंटू जैन, निक्के जैन, राजीव जैन, बंटू जैन, अजय जैन, प्रदीप जैन आदि श्रद्धालुओं ने भावविभोर होकर जन्म कल्याणक मनाया । भक्ति भजन के साथ अंजली जैन, आशिका जैन, काजल जैन, प्राची जैन, तनिष्का जैन, श्रुति जैन, रेखा जैन, भावना जैन, विमला जैन रूबी जैन, शीतल जैन आदि महिलाओं ने भजन भक्ति के साथ भगवान महावीर का पालना झुलाया।
जिनशासन महिला मंडल भी कार्यक्रमों में करेगा प्रतिभाग।
_________
जिनशासन महिला मंडल की संयोजक मोनिका मानो जैन ने बताया कि गर्भ कल्याणक से लेकर जन्म कल्याणक तक की पूरी क्रिया लघु नाटिका के माध्यम से प्रस्तुति होगी। अष्टकुमारियो द्वारा विशेष नृत्य नाटिका कराई जाएगी। अन्य कार्यक्रम के बारे में महोत्सव समिति के सचिव विनीत जैन सोनू ने बताया कि रात्रि में गर्भ कल्याणक होगा जिसमें माता के सोलह सपने एवं उनका फल टीकमगढ़ से आए कलाकारों मनोज शर्मा एंड पार्टी द्वारा किया जाएगा। अगले दिन प्रातः अभिषेक, पूजन, इंद्र सभा, जन्मोत्सव के साथ भव्य शोभायात्रा नगर में निकलेगी लुधपुरा महावीर दिगंबर जैन मंदिर पहुंचेगी। शाम को महाआरती के साथ-साथ संगीतमय भजन संध्या का भी आयोजन किया जाएगा।
नगर में  मंगलवार को जैन समाज की सभी दुकान एवं प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। विधान आयोजन में तन्मय जैन, निकेतन जैन, मीरा जैन,अंजना जैन, वंशिका जैन,दिनेश जैन, सौरभ जैन, सन्मति जैन, प्रीति जैन, पुलकित जैन, समकित जैन आदि का सहयोग रहा।
  1. *वेदव्रत गुप्ता

Read More »