Saturday , October 26 2024

Editor

ठगई की घटनाओं के शिकार लोगों ने दिया तहसील में ज्ञापन *मांग की कार्यालय खुलने की जसवन्तनगर(इटावा)। क्षेत्र में घट रही ठगगीरी की घटनाओं पर स्थानीय प्रशासन द्वारा मौन रखने और पीड़ित लोगों की सुनवाई के लिए अन्य जिलों की भांति काउंटर न खोले जाने को लेकर ऐसी घटनाओं के शिकार लोगों ने सोमवार को उपजिलाअधिकारी को ज्ञापन देते काउंटर खोले जाने की मांग की है। ऐसे लोगों में शुमार श्याम सुंदर पाल, केशव पाल, कंचन सिंह, राजेश कुमार, अजय शंकर ,रंजन सिंह ,आशाराम ,गीतम सिंह, मनोज सिंह, जितेंद्र प्रताप, अजय कुमार ,अरुण कुमार आदि ने उप जिला अधिकारी जसवंतनगर कौशल कुमार को संबोधित ज्ञापन में राशन के निर्देश के बावजूद जसवंतनगर में काउंटर न खोलने जाने पर रोष व्यक्त किया। उन्होंने जसवंतनगर तहसील पर काउंटर खोले जाने की मांग करते बताया कि अलग-अलग कंपनियों ने पीड़ितों को झांसा देकर ठगी का शिकार बना लिया है। वह लगातार अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं, मगर अभी तक उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई है। जनहित में जसवंतनगर में भी इस संबंध में काउंटर खोला जाना आवश्यक है, ताकि घटनाएं तुरंत दर्ज हो सके। उप जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में उनके कार्यालयाधीन अफसर ने ज्ञापन लिया। *वेदव्रत गुप्ता फ़ोटो: ज्ञापन देने पहुचे ठगी के शिकार लोग

फ़ोटो:  ज्ञापन देने पहुचे ठगी के शिकार लोग
जसवन्तनगर(इटावा)। क्षेत्र में घट  रही ठगगीरी की घटनाओं पर स्थानीय प्रशासन द्वारा मौन रखने और पीड़ित लोगों की सुनवाई के लिए अन्य जिलों  की भांति काउंटर न खोले जाने को लेकर ऐसी घटनाओं के शिकार लोगों ने सोमवार को उपजिलाअधिकारी को ज्ञापन देते काउंटर खोले जाने की मांग की है।
   ऐसे लोगों में शुमार श्याम सुंदर पाल, केशव पाल, कंचन सिंह, राजेश कुमार, अजय शंकर ,रंजन सिंह ,आशाराम ,गीतम सिंह, मनोज सिंह, जितेंद्र प्रताप, अजय कुमार ,अरुण कुमार आदि ने उप जिला अधिकारी जसवंतनगर कौशल कुमार को संबोधित ज्ञापन में राशन के निर्देश के बावजूद जसवंतनगर में काउंटर न खोलने जाने पर रोष व्यक्त किया। उन्होंने जसवंतनगर तहसील पर  काउंटर खोले जाने की मांग करते बताया कि  अलग-अलग कंपनियों ने पीड़ितों को झांसा देकर ठगी का शिकार बना लिया है। वह लगातार अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं, मगर अभी तक उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई है।              जनहित में जसवंतनगर में भी इस संबंध में काउंटर खोला जाना  आवश्यक है, ताकि घटनाएं तुरंत दर्ज हो सके। उप जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में उनके कार्यालयाधीन
अफसर ने ज्ञापन लिया।
*वेदव्रत गुप्ता

यहाँ जानिए आखिर कैसा रहेगा आज आपका दिन, देखें राशिफल

मेष: कार्यस्थल पर सहयोगियों का भरपूर साथ मिलेगा। आपके काम के जज्बे का सम्मान होगा। कानूनी विवादों या झगड़ों से छुटकारा मिलेगा। शाम का समय अच्छा रहने वाला है। परिवार और मित्रों के साथ कहीं पर्यटन की योजना बन सकती है।

वृषभ: दिन अच्छा रहने वाला है और कार्यों में सफलता मिलेगी। दिन के उतर्राध का समय ज्यादा शुभ रहने वाला है। पुराने समय से रूके हुए पैसे वापस आ सकते हैं। व्यवसाय में कोई नहीं डील मिल सकती है।

मिथुन: समय से जूझना पड़ सकता है। काम की आपाधापी रहेगी। भागदौड़ बनी रहेगी। आर्थिक मोर्चों पर सफलता मिलने की उम्मीद है। पुराना प्यार लौट सकता है।

कर्क: धार्मिक कार्यों की ओर आपकी रूची बढ़ने वाली है। काम को लेकर कुछ दबाव रह सकता है। परिवार में कुछ बातों को लेकर कलह की आशंका है। इसलिए क्रोध और वाणी पर संयम बरतें। नौकरीपेशा जातकों को प्रोमोशन या वेतन में वृद्धि का समाचार मिल सकता है।

सिंह: व्यापार में जुटे जातकों के लिए दिन अच्छा है। पुराने निवेश से अच्छे मुनाफे की उम्मीद है। नई नौकरी तलाश रहे जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें।

कन्या: मेहनत और प्रयास करने की जरूरत है। सफलता के लिए कुछ और इंतजार करना पड़ सकता है। पुरुष जातक महिलाओं से विवाद से बचें। सेहत के लिहाज से दिन सामान्य है।

तुला: परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। शादी के इच्छुक जातकों को अच्छा समाचार मिल सकता है। कारोबार के लिए दिन अच्छा और मुनाफा भरा है।

वृश्चिक: आपको नकारात्मकता से दूर रहने की जरूरत है। कार्यस्थल पर किसी षडयंत्र से सतर्क रहने की जरूरत है। काम पर ध्यान दें और उन चर्चाओं से बचे जिसमें आपकी कोई कोई जरूरत या भूमिका नहीं हो। क्रोध पर काबू रखें। कार्यालय में अधिकारियों से मनमुटाव या बहस हो सकती है।

धनु: काम का दबाव आज आप पर बना रहेगा। दिन की शुरुआत भागदौड़ से होगी। कहीं अचानक यात्रा का भी योग बन सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। शुभ समाचार मिलने की संभावना है।

मकर: मान-सम्मान बढेगा और धनलाभ होने के भी योग हैं। आसानी से आपके काम पूरे होंगे और सफलता मिलेगी। मित्रों के साथ पर्यटन पर जाने का आयोजन भी हो सकता है।

कुंभ: आज आपको कुछ सतर्क रहने की जरूरत है। सोच-समझ कर फैसला लें। आपके भरोसेमंद लोगों से निराशा मिल सकती है। व्यापार में सावधानी बरतें। छात्र-छात्राओं के लिए दिन अच्छा है।

मीन: दिन शुभ रहने वाला है। उर्जा के साथ काम करने से सफलता मिलेगी। कार्यस्थल पर सहकर्मियों की सराहना मिलेगी। जीवनसाथी या पार्टनर के साथ किसी मुद्दे पर विवाद हो सकता है, इसका ध्यान रखें।

किशोरी का अपहरणकर्ता पुलिस ने गिरफ्तार किया

जसवन्तनगर(इटावा)।प्रभारी निरीक्षक मुकेश  कुमार सोलंकी ने बताया क्षेत्र के  एक ग्राम से नाबालिक लड़की का अपहरण कर भगा ले जाने  वाले एक युवक अश्वनी उर्फ निखिल निवासी दुर्गापुरा को रविवार को बलरई नहर के पुल से पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

*वेदव्रत गुप्ता

चारअभियुक्त पुलिस ने गिरफ्तार किए

जसवंतनगर(इटावा)।थाना प्रभारी मुकेश सोलंकी ने बताया है कि थाना के एसएसआई  मनोज कुमार द्वारा 3 वारण्टी अभियुक्तगण  कल्यान सिंह पुत्र सुघर सिंह, राजकुमारी उर्फ राजेश देवी पत्नी कल्यान सिंह, निवासीगण नगला नवल, कमलेश पुत्र श्रीचन्द्र निवासी पाठकपुरा थाना जसवन्तनगर को गिरफ्तार किया गया तथा उपनिरीक्षक सोमवीर सिंह ने एक अभियुक्त उमेश सिंह राठौर पुत्र रामदुलारे निवासी ग्राम धरवार थाना जसवन्तनगर इटावा को गिरफ्तार कर  न्यायालय इटावा भेजा  है।

*वेदव्रत गुप्ता

भाविप”समर्पण”के विवाह परिचय सम्मेलन में वर-वधुओं को सफारी और चुनरी  वस्त्र प्रदान 

फोटो:  वर वधू को वस्त्र भेंट करते  भावीप समर्पण शाखा के पदाधिकारी
जसवंतनगर,(इटावा।भारत विकास परिषद समर्पण शाखा जसवंतनगर द्वारा 9 अप्रैल,रविवार को आयोजित सामूहिक निशुल्क विवाह समारोह को लेकर आज रविवार को कमला वाटिका मैरिज होम ,छिमारा रोड जसवंतनगर में वर-वधुओं का  परिचय सम्मेलन आयोजित किया गया। इसी मैरिज होम में शादियां आयोजित होंगी।
  कार्यक्रम में  वर-वधुए क्रमशः सीमा संग गंगा सिंह,अनामिका संग विक्रम सिंह, शिखा संग सुधीर कुमार, सोनी संग जयवीर सिंह ,रोशनी संग शिवा कश्यप  आदि सम्मिलित हुए जोड़ों को भाविप  शाखा द्वारा शादी के दिन पहनने के लिए एक-एक सफारी सूट और चुनारियां भेंट की गई।
   इस वस्त्र वितरण कार्यक्रम में शाखा के संरक्षक करन सिंह वर्मा, शाखा अध्यक्ष राजकमल जैन, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सोनी, सचिव पुनीत कुमार गुप्ता ,आनंद कुमार गुप्ता खाद वाले,प्रांतीय प्रभारी उमाकांत श्रीवास्तव, विवाह समारोह प्रभारी डॉक्टर दिलीप शाक्य, डॉ सुमित श्रीवास्तव,अशोक कुमार माथुर, डॉ प्रदीप यादव ,गुंजन सक्सैना,प्रदीप कुमार चौरसिया, हेमू  शाक्य ,सत्यनारायण शंखवार आदि उपस्थित रहे।
*वेदव्रत गुप्ता
_______

जारी खेड़ा प्रायमरी स्कूल में प्रवेश उत्सव, बांटे गए पुरुस्कार ______

  • जारी खेड़ा प्रायमरी स्कूल में प्रवेश उत्सव, बांटे गए पुरुस्कार
______
फोटो –  पुरुस्कार वितरित करते  डायट प्राचार्य
_____
जसवंतनगर(इटावा)। विकासखंड क्षेत्र के जारीखेड़ा  के प्रायमरी स्कूल में  परीक्षाफल घोषणा और प्रवेश उत्सव आयोजित  किया गया।
  मुख्य अतिथि एस पी यादव डाइट प्राचार्य कार्यक्रम  में मौजूद थे।
 प्रधानाध्यापक आयशा ,सहायक अध्यापक सीमा यादव , नीरज सिंह  द्वारा सभी का स्वागत किया गया।  छात्र-छात्राओं ने नाटक के माध्यम से बालिका शिक्षा एवं साइबर क्राइम व पर प्रस्तुति करते सभी उपस्थित अभिभावकों को जागरूक किया गया।
    मुख्य अतिथि ने परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरित किए।
उन्होंने विद्यालय में  बच्ची ‘ नैना’ का नामांकन करते हुए अक्षर आरंभ  शुरू किया।निशुल्क पाठ्य पुस्तके वितरित की गई।
 संजीव चतुर्वेदी एसआरजी इटावा ने  अपील की कि अभिभावक विद्यालय में अधिक से अधिक नामांकन कराएं।
कार्यक्रम में राजेंद्र यादव, जितेंद्र यादव, विमलेश कुमार सुषमा एवं आंगनबाड़ी ममता उपस्थित रही।
  • *वेदव्रत गुप्ता
_____

शिक्षक कभी नहीं होता सेवानिवृत, समाज के लिए रहता है समर्पित

 

 फोटो – सेवानिवृत्त शिक्षक को विदाई देते
जसवंतनगर(इटावा)।शिक्षक कभी सेवानिवृत नहीं होता है।सेवाकाल में बच्चों को शिक्षा देता है।सेवानिवृत के बाद अपने अनुभव के आधार पर समाज को नई दिशा प्रदान करता है।
यह बात बीएसटी इण्टर कॉलेज, बलरई के प्रधानाचार्य अजय शर्मा ने एक शिक्षक के विदाई समारोह में कही।इस कालेज के शिक्षक अजयपाल सिंह धाकरे का विदाई समारोह का आयोजन किया गया। फूलमालाओं से लादकर उनका स्वागत किया और गीता,रामचरित मानस,शाल व कई स्मृति चिह्न भेंट किए।
श्री धाकरे ने कहा कि मैं सेवानिवृत जरूर हो रहा हूं लेकिन जब भी कॉलेज को मेरी जरूरत होगी, मैं जरूरत को पूरा करने के लिए हमेशा तैयार रहूंगा।यहां बिताए गए प्रत्येक पल हमेशा याद रहेंगे। इतना कहते  कहते वह इतने भावुक हो गए कि उनकी आंखों से आंसू छलक आए।हिंदी शिक्षिका पूनम सिंह राठौर ने कहा आपने हमेशा एक पिता कि तरह प्यार और आशीर्वाद दिया आपकी कमी हमेशा महसूस करती रहूंगी।कार्यक्रम के समापन के बाद सभी स्टाफ बैंड बाजे के साथ उनको घर तक छोड़ने गए।इस मौके पर अध्यक्ष विजयपाल सिंह धाकरे,पूर्व प्रधानाचार्य गोपीनाथ पराशर,अध्यक्ष अभिभावक संघ शिव शंकर सिंह धाकरे,उपप्रधानाचार्य कमल किशोर कनौजिया आदि मौजूद रहे।
   *वेदव्रत गुप्ता
_____

Read More »

तीन अप्रैल को सूरत का दौरा कर सकते हैं राहुल गांधी, मानहानि केस में दो साल की सजा के खिलाफ दायर करेंगे याचिका

कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोमवार तीन अप्रैल को सूरत जा सकते हैं। यहां वह ‘मोदी सरनेम’ मानहानि मामले में दो साल की सजा के खिलाफ सूरत कोर्ट में याचिका दाखिल कर सकते हैं। पिछले दिनों राहुल को सीजेएम कोर्ट ने मोदी सरनेम मानहानि केस में दो साल की सजा सुनाई थी।
इस सजा को कोर्ट में चुनौती देने के लिए राहुल को एक महीने का समय भी दिया है।कोर्ट के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका तैयार हो चुकी है। इसे सोमवार को सूरत पहुंचकर राहुल कोर्ट में दाखिल कर सकते हैं।

राहुल गांधी पर 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान ‘मोदी सरनेम’ पर विवादित टिप्पणी करने का आरोप लगा था। इसी मामले में राहुल पर गुजरात के भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री पूर्णेश मोदी ने मानहानि का मुकदमा दायर किया था।

नियम के अनुसार, अगर किसी सांसद या विधायक को दो साल या इससे अधिक की सजा होती है तो उसकी सदस्यता चली जाती है। राहुल के साथ भी ऐसा ही हुआ। अगले ही दिन लोकसभा सचिवालय ने उनकी सदस्यता जाने का आदेश जारी कर दिया। हिमांशु मिश्रा

बंगाल की कानून व्यवस्था के लिए सीएम ममता बनर्जी को अनुराग ठाकुर ने ठहराया जिम्मेदार

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर कड़े शब्दों में निशाना साधा और उन्हें राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था के लिए जिम्मेदार ठहराया।

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक कार्यकर्ता की मौत को लेकर ममता सरकार पर निशाना साधते हुए अनुराग ठाकुर ने ममता बनर्जी पर अपने भाषणों के माध्यम से पक्षपाती रवैया अपनाने और हिंसा भड़काने का आरोप लगाया।

अनुराग ठाकुर पार्टी के कार्यकर्ता राजू झा की मौत पर प्रतिक्रिया दे रहे थे। राजू झा की पश्चिम बंगाल के पुरबा बर्धमान के शक्तिगढ़ में शनिवार रात कुछ अज्ञात बदमाशों ने कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी थी।  पथराव किया जाता है, बम फेंके जाते हैं, आगजनी होती है, हिंसा होती है और रामनवमी के दौरान शोभा यात्रा रोक दी जाती है। और ये सब ममता बनर्जी की नाक के नीचे हुआ है।

उन्होंने आगे कहा कि वह (ममता बनर्जी) राज्य में कानून और व्यवस्था की स्थिति कैसे बिगड़ती है, इसके लिए रोल मॉडल हैं। यह देखा जा सकता है कि मुख्यमंत्री कैसे पक्षपाती और हिंदू विरोधी हैं।

एंटी-टोल गेट पैनल ने कर्नाटक चुनावों में मतदाताओं से भाजपा को हराने की अपील की

टोल गेट के खिलाफ सफल आंदोलन का नेतृत्व करने वाली टोल विरोधी कार्रवाई समिति  ने कर्नाटक में आगामी विधानसभा चुनावों में मतदाताओं से भाजपा को हराने की अपील की है।

एंटी टोल गेट एक्शन कमेटी ने सुरथकल में दक्षिण कन्नड़ और उडुपी जिलों में मतदाताओं से राजमार्गों पर टोल शुल्क में भारी बढ़ोतरी के लिए आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा को हराने के लिए कहा है।

कटिपल्ला ने कहा कि टोल शुल्क में बढ़ोतरी ने उन लोगों पर बोझ डाला है जो पहले से ही मूल्य वृद्धि और जीवन यापन की लागत में वृद्धि से प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि अब दक्षिण कन्नड़ और उडुपी जिलों के चार टोल प्लाजा पर टोल शुल्क बढ़ा दिया गया है।

उन्होंने कहा कि आम लोगों को आने वाले चुनावों में भाजपा को सबक सिखाने के लिए अपनी राजनीतिक इच्छाशक्ति दिखानी चाहिए और सभी राजनीतिक दलों को कॉरपोरेट्स के लाभ के लिए काम नहीं करने के लिए मजबूर करना चाहिए। उडुपी में भी एनएच 66 पर हेजमाडी और सस्थाना मिलाकर दो टोल प्लाजा हैं।