Saturday , October 26 2024

Editor

यहाँ जानिए आखिर कैसा रहेगा आज आपका दिन, देखें अपना राशिफल

मेष: कार्यस्थल पर सहयोगियों का भरपूर साथ मिलेगा। आपके काम के जज्बे का सम्मान होगा। कानूनी विवादों या झगड़ों से छुटकारा मिलेगा। शाम का समय अच्छा रहने वाला है। परिवार और मित्रों के साथ कहीं पर्यटन की योजना बन सकती है।

वृषभ: दिन अच्छा रहने वाला है और कार्यों में सफलता मिलेगी। दिन के उतर्राध का समय ज्यादा शुभ रहने वाला है। पुराने समय से रूके हुए पैसे वापस आ सकते हैं। व्यवसाय में कोई नहीं डील मिल सकती है।

मिथुन: समय से जूझना पड़ सकता है। काम की आपाधापी रहेगी। भागदौड़ बनी रहेगी। आर्थिक मोर्चों पर सफलता मिलने की उम्मीद है। पुराना प्यार लौट सकता है।

कर्क: धार्मिक कार्यों की ओर आपकी रूची बढ़ने वाली है। काम को लेकर कुछ दबाव रह सकता है। परिवार में कुछ बातों को लेकर कलह की आशंका है। इसलिए क्रोध और वाणी पर संयम बरतें। नौकरीपेशा जातकों को प्रोमोशन या वेतन में वृद्धि का समाचार मिल सकता है।

सिंह: व्यापार में जुटे जातकों के लिए दिन अच्छा है। पुराने निवेश से अच्छे मुनाफे की उम्मीद है। नई नौकरी तलाश रहे जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें।

कन्या: मेहनत और प्रयास करने की जरूरत है। सफलता के लिए कुछ और इंतजार करना पड़ सकता है। पुरुष जातक महिलाओं से विवाद से बचें। सेहत के लिहाज से दिन सामान्य है।

तुला: परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। शादी के इच्छुक जातकों को अच्छा समाचार मिल सकता है। कारोबार के लिए दिन अच्छा और मुनाफा भरा है।

वृश्चिक: आपको नकारात्मकता से दूर रहने की जरूरत है। कार्यस्थल पर किसी षडयंत्र से सतर्क रहने की जरूरत है। काम पर ध्यान दें और उन चर्चाओं से बचे जिसमें आपकी कोई कोई जरूरत या भूमिका नहीं हो। क्रोध पर काबू रखें। कार्यालय में अधिकारियों से मनमुटाव या बहस हो सकती है।

धनु: काम का दबाव आज आप पर बना रहेगा। दिन की शुरुआत भागदौड़ से होगी। कहीं अचानक यात्रा का भी योग बन सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। शुभ समाचार मिलने की संभावना है।

मकर: मान-सम्मान बढेगा और धनलाभ होने के भी योग हैं। आसानी से आपके काम पूरे होंगे और सफलता मिलेगी। मित्रों के साथ पर्यटन पर जाने का आयोजन भी हो सकता है।

कुंभ: आज आपको कुछ सतर्क रहने की जरूरत है। सोच-समझ कर फैसला लें। आपके भरोसेमंद लोगों से निराशा मिल सकती है। व्यापार में सावधानी बरतें। छात्र-छात्राओं के लिए दिन अच्छा है।

मीन: दिन शुभ रहने वाला है। उर्जा के साथ काम करने से सफलता मिलेगी। कार्यस्थल पर सहकर्मियों की सराहना मिलेगी। जीवनसाथी या पार्टनर के साथ किसी मुद्दे पर विवाद हो सकता है, इसका ध्यान रखें।

एक्ट्रेस माही विज से जानिए उनकी बेदाग़ स्किन का राज़, देखिएं यहाँ

र लड़की चाहती है कि उसकी स्किन ग्लो करे जिसके लिए वो काफी मेहनत भी करती है। मार्केट से महंगे प्रॉडक्ट भी खरीद कर लगाती हैं। वहीं हर लड़की कोशिश करती है कि उसकी स्किन सेलिब्रिटी की तरह निखरे।

 टीवी एक्ट्रेस माही विज अपनी स्किन का राज बताते हुए अपने इंस्टाग्राम अकांउट से स्टोरी शेयर की….एक्ट्रेस ने अपने चेहरे पर फेसपैक लगाया हुआ है, जिसके साथ उन्होंने फेसपैक की सामग्री की भी बात की। उन्होंने बताया कि, ‘मैं हेल्दी स्किन के लिए हल्दी, शहद और नारियल के तेल का फेसपैक लगाती हूं।

दाग-धब्बों और एक्ने जैसी स्किन प्रॉब्लम भी दूर रहती हैं’। माही द्वारा बताए गई इन चीजों को एक बाउल में मिक्स करके फेस पर लगाएं। इसे लगाने के बाद आपका चेहरा काफी ग्लो करेगा।  ये तीनों ही चीजें फेस के लिए बहुत ही फायदेमंद है।

हल्दी में ऐंटिसेप्किट और ऐंटी-बैक्टीरियल खूबियां होती है। इसके साथ ही इसे औषधि के रूप में भी जाना जाता है। शहद में कई प्रकार के पोषक तत्व, एंटीऑक्सिडेंट जैसे गुण पाएं जाते हैं जो काफी फायदेमंद होते हैं।  जो स्किन सेल्स के लिए अच्छे होते है। यह स्किन को टाइट करतता है और इसके साथ ही दाग-धब्बों को भी हल्का करता है।

सेहत के लिए हानिकारक हो सकती हैं रोटी यदि आप भी ऐसे पकाते हैं…

रोटी या चपाती भारतीय खाने का अहम हिस्सा है, जिसे लगभग सभी मील्स में जरूर खाया जाता है. रोटी को आमतौर पर तवे पर कुछ देर सेका जाता है, फिर सीधे चूल्हे या गैस की आंच पर चिमटे की मदद से पूरी तरह से पकाया जाता है.

 नैचुरल गैस चूल्हा और गैस स्टोव्ज से कार्बन मोनोऑक्साइड, नाइट्रोजन डाइऑक्साइड और सूक्ष्म कण पदार्थ निकलते हैं, जिन्हें WHO सेहत के लिए सुरक्षित नहीं मानता है. यह सभी पॉल्यूटेंट्स श्वसन और दिल से जुड़ी बीमारियों के साथ कई तरह के कैंसर की वजह भी बनते हैं. सिर्फ इतना ही नहीं, न्यूट्रीशन एंड कैंसर जर्नल में प्रकाशित हुई एक दूसरी स्टडी बताती है.

रोटी को पकाते समय कई लोग तवे पर रखी रोटी को किसी कपड़े से दबाते हैं, इससे रोटी सभी तरफ से पक जाती है और इसे सीधे गैस की आंच पर भी नहीं रखना पड़ता है. हालांकि, चिमटे की मदद से लोग आधी रोटी तवे पर पकाते हैं और बाकी को सीधे आंच पर सेकते हैं. इससे रोटी जल्दी भी बन जाती है.

एक रिपोर्ट के अनुसार, जब ब्रेड गैस की आंच के संपर्क में आती है, तो इससे एक्रिलामाइड नामक एक रसायन का उत्पादन होता है, जो खाना पकाने की प्रक्रिया के दौरान चीनी और कुछ अमीनो एसिड्स को एक साथ गर्म करने पर उत्पन्न होता है

 

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,994 नए मामले आए सामने, रिकवरी दर 98.77 प्रतिशत

भारत में शनिवार को पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,994 नए मामले सामने आए।  अब सक्रिय मामले 16,354 हैं।  शुक्रवार को भारत में कोरोना के 3,095 मामले सामने आए थे।

 भारत में COVID-19 के कुल मामले 4.47 करोड़ (4,47,18,781) हो गए हैं। अपडेट किए गए आंकड़ों के साथ 9 मौतों के साथ मृतकों की संख्या बढ़कर 5,30,876 हो गई है।

दिल्ली, कर्नाटक और पंजाब से दो-दो, गुजरात से 1 और केरल में 2 लोगों की कोरोना संक्रमण से मृत्यु हुई है स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, COVID-19 रिकवरी दर 98.77 प्रतिशत है।

दैनिक पॉजिटिविटी दर 2.09 प्रतिशत और साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 2.03 प्रतिशत दर्ज की गई है।बीमारी से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 4,41,71,551 हो गई है। मामले की मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक कोविड-19 टीके की 220.66 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।

त्वचा को झुर्रियां मुक्त रखने के लिए डाइट में जरुर शामिल करें ये फ़ूड आइटम्स

 सल्फर शरीर के लिए बेहद आवश्यक है. यह शरीर को कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाने में मदद करता है. इसके अलावा कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने में भी मदद करता है.

इसके अलावा सल्फर हमारे शरीर को बैक्टीरिया मुक्त करने में मदद करता है और प्रदूषण और विकिरण के हानिकारक प्रभावों से भी बचाता है. कोलेजन को बढ़ावा देने के लिए भी सल्फर की आवश्यकता होती है.

1. प्याज- प्याज में मौजूद सल्फर की मात्रा कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने, ब्लड क्लॉट को तोड़ने और हृदय रोगों के जोखिम को कम करने में मदद करती है.

2. लहसुन- लहसुन में मौजूद सल्फर की मात्रा वायरल इंफेक्शन और बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करती है.

3. पत्ता गोभी- पत्ता गोभी सूजन से लड़ने में मदद करती है. गोभी के पत्तों को त्वचा पर लगाने से भी सूजन के लक्षणों में कमी देखने को मिल सकती है.

4. फूलगोभी- फूलगोभी में मौजूद सल्फर के गुण आंत के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने और संक्रमण से लड़ने के लिए शरीर की प्रतिरोधक क्षमता में सुधार करने में मदद करते हैं.

कॉफी पीने से टाइप 2 डायबिटीज का रिस्क होता हैं कई हद तक कम…

 डायबिटीज एक ऐसी लाइलाज बीमारी है, जिसे जड़ से खत्म नहीं किया जा सकता है.एक स्टडी में ऐसा दावा किया गया है कि कॉफी पीने से टाइप 2 डायबिटीज का रिस्क कम हो सकता है. क्लीनिक न्यूट्रीशियन जर्नल में छपी एक रिपोर्ट में इसका दावा किया गया है.

इस रिसर्च के शोधकर्ताओं ने दो पॉपुलेशन में बांट कर डेटा सेट का विश्लेषण किया, जिसमें यूनाइटेड किंगडम का यूके बायोबैंक और नीदरलैंड का रॉटरडैम शोध शामिल है. साल 2006 से 2010 तक यूके बायोबैंक में 5 लाख से ज्यादा लोगों को शामिल किया गया. वहीं, रॉटरडैम शोध में करीब 15 हजार लोगों को शामिल किया गया था.

टाइप 2 डायबिटीज से संबंधित इंफ्लामेशन बायोमार्कर के स्तर में परिवर्तन देखा. रिसर्च के अनुसार, रोजाना 1 कप कॉफी पीने से इंफ्लामेशन कम होने के चलते टाइप 2 डायबिटीज और इंसुलिन रेजिस्टेंट का खतरा 4 फीसदी कम होता है.हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो टाइप 2 डायबिटीज को आंशिक तौर पर एक इंफ्लामेटरी बीमारी माना जाता है.

परिषदीय स्कूलों में प्रवेश शुरू, बलैयापुर में बच्चों का जोरदार स्वागत

फोटो: नवप्रवेशी बच्चों का माल्यार्पण कर स्वागत करते प्रधानाचार्य शशि भूषण सिंह यादव
जसवंतनगर (इटावा)। परिषदीय बेसिक स्कूलों में शनिवार से नया सत्र आरंभ हो गया और बच्चों के प्रदेश  प्रक्रिया  आरंभ कर दी गई।
क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय बलैयापुर, जसवंतनगर इटावा में प्रवेशोत्सव बड़े ही धूम धाम से मनाया गया। नए सत्र के शुभारंभ पर स्कूल को दुल्हन की तरह सजाया गया था।  कक्षा 1 में नवीन प्रवेशार्थी व उनके साथ आये अभिभावकों तिलक वन्दन व माल्यार्पण कर विद्यालय परिवार ग्राम प्रधान,अध्यक्ष प्रबन्ध समिति और प्रधानाचार्य के द्वारा स्वागत किया गया।
 नवीन प्रवेशार्थियों का रामदास ,प्रधान सीमा देवी,अध्यक्ष प्रबंध समिति एवं  शशिभूषण सिंह प्र. अ. के द्वारा स्वागत किया गया। कक्षाध्यापक गायत्री देवी द्वारा बताया गया कि आज कक्षा 1 में छः छात्रों का नवीन प्रवेश किया गया।      इस अवसर पर क्रमश संजीव कुमार गुप्ता ,मोरध्वज,अमिता यादव,गायत्री देवी,गीता देवी,प्रभाकर,सुमति नारायण,सिंधु,नीरज,विनीता देवी,विमलेश कुमार,एवं अन्य अभिभावक भी शामिल रहे। सभी लोगों ने सराहनीय । सहयोग दिया। विद्यालय परिवार एवं छात्रों द्वारा बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया।स्कूल के छात्रों द्वारा विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए।
——
*वेदव्रत गुप्ता
 फोटो: नवप्रवेशी बच्चों का माल्यार्पण कर स्वागत करते प्रधानाचार्य शशि भूषण सिंह यादव

भाविप “समर्पण” शाखा द्वारा9,अप्रैल को सामूहिक विवाह आयोजित

जसवंतनगर(इटावा)। भारत विकास परिषद”समर्पण” शाखा जसवंतनगर आगामी 9,अप्रैल ,रविवार को विगत वर्षों की भांति नगर में निशुल्क ‘सरल-सामूहिक विवाह समारोह’ का आयोजन करने जा रहा है।यह आयोजन कमला वाटिका ईमानदार रोड जसवंत नगर में प्रातः 10 बजे से मे संपन्न होगा।

     यह जानकारी समर्पण शाखा के अध्यक्ष राजकमल जैन और सचिव पुनीत गुप्ता ने देते हुए बताया है की 2 अप्रैल,रविवार को विवाह योग्य जोड़ों का परिचय सम्मेलन आयोजित है।
डॉ दिलीप शाक्य, प्रदीप यादव, आनंद गुप्ता खाद वाले,डॉ सुमित श्रीवास्तव, मनोज कुमार जैन, गुंजन सक्सैना, प्रदीप कुमार चौरसिया हेमू शाक्य, सत्यनारायण संखवास निकेतन जैन, प्रदीप जैन शिवम चौरसिया आदि प्रभारी बनाए गए हैं विवाह प्रभारी बनाए गए हैं। लोग इस सामूहिक विवाह समारोह के संबंध में विशेष जानकारी “बालाजी ट्रेडर्स” से प्राप्त कर सकते हैं।
*वेदव्रत गुप्ता
______

Read More »

मीन राशि के गोचर में बुध, सूर्य व गुरु, देखिए आखिर कैसा रहेगा आज आपका दिन

मेष राशि- भूमि-भवन व वाहन की खरीदारी संभव है। सुख-संपदा में वृद्धि होगी लेकिन घरेलू सुख बाधित होगा या गृहकलह के शिकार हो सकते हैं। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम-संतान की स्थिति अभी थोड़ी दूरी वाली है। व्यापार आपका सही चल रहा है। सूर्य को जल देते रहें।

वृषभ राशि- व्यापारिक सफलता मिलेगी। अपनों का साथ होगा। ऊर्जा का संचार होगा। व्यवसाय व व्यापार के लिए शुङ समय है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। शिव जी को प्रणाम करते रहें।

मिथुन राशि– धन का आगमन बढ़ेगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। जुआ सट्टा-लॉटरी में पैसे न लगाएं। बाकी शुभता बनी रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान मध्यम है। व्यापार आपका ठीक चल रहा है। लाल वस्तु का दान करें।

कर्क राशि– पॉजिटिव ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम-संतान में थोड़ी दूरी बनी रहेगी। व्यापार आपका मध्यम गति से आगे बढ़ेगा। जिस चीज की जरूरत होगी उसकी उपलब्धता होगी। शुभ समय, अच्छा समय। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- मन चिंतित रहेगा। अज्ञात भय सताएगा। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम-संतान मध्यम है। व्यापार भी मध्यम कहा जाएगा। पीली वस्तु पास रखें। सूर्य को जल देते रहें।

कन्या राशि- आय में आशातीत बढ़ोतरी होगी। किसी अच्छे समाचार की प्राप्ति होगी। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। कुछ नए साधन बनेंगे। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान अच्छा व व्यापार भी अच्छा दिख रहा है। शिवजी का जलाभिषेक करें और अच्छा होगा।

तुला राशि- शासन-सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। उच्च अधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। व्यापारिक लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा दिख रहा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि- भाग्य साथ देगा। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। यात्रा में लाभ होगा। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

धनु राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। चोट चपेट लग सकती है। बचकर पार करें। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान अच्छा, व्यापार भी अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। प्रेमी-प्रेमिका के लिए शुभ संकेत। बच्चों की सेहत अच्छी दिख रही है। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा दिख रहा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि– शत्रु परास्त होंगे। आपका रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार भी अच्छा दिख रहा है। गणेश जी को प्रणाम करते रहें।

मीन राशि– भावुक मन से कोई निर्णय न लें। महत्वपूर्ण निर्णय अभी रोक कर रखें। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापार आपका सही चलता रहेगा। सफेद वस्तु पास रखना शुभ रहेगा।

60 परिषदीय बाल वैज्ञानिकों ने लॉयन सफारी व कंपनी गार्डन का किया भ्रमण

 

जसवंतनगर (इटावा)।“राष्ट्रीय आविष्कार अभियान” के तहत ब्लॉक जसवंतनगर के “परिषदीय विद्यालयों के बाल वैज्ञानिकों” को शुक्रवार को “एक्स्पोज़र विजिट” के तहत लॉयन सफारी एवं कंपनी गार्डन इटावा का भ्रमण कराया गया।

 
क्षेत्र के बेसिक जूनियर स्कूलों के 60 बच्चे  इस भ्रमण कार्यक्रम में शामिल थे, जो कक्षा 6 से 8 तक की क्लासों में है। हर स्कूल से दो-दो बच्चे ,जो विज्ञान विषय में अत्यधिक मेधावी हैं ,उन्हें इस विजिट पर ले जाया गया था।
    खंड शिक्षा अधिकारी अकलेश कुमार सकलेचा  के नेतृत्व में गये परिषदीय विद्यालयों के इन बाल वैज्ञानिकों को लायन सफारी में उनके ‘एकेडमिक रिसोर्स’ पर्सन यानि विज्ञान-गणित शिक्षक सर्व श्री जवाहर लाल शाक्य, राजेंद्र यादव, शांति स्वरूप, जितेंद्र यादव और अरविंद कुमार ने विभिन्न लायंस और वहां मौजूद अन्य एनिमल्स को दिखाया । उनका वैज्ञानिक नाम, उनकी हैबिट्स, खानपान, विचरण आदि के बारे में विस्तृत जानकारी सभी साथ गए  60 बच्चों को कराई।
   बाद में बच्चों का यह भ्रमण दल इटावा के सबसे प्राचीन वानस्पतिक स्थल “कंपनी गार्डन” पहुंचा। बच्चों को विभिन्न पेड़-पौधे फल-फूलों के बारे में विस्तार से ज्ञान कराया गया।
बेसिक स्कूल के यह बच्चे भ्रमण दौरान काफी उत्सुक और खुश दिखे। उन्हें सुबह 10:00 बजे बस से इटावा  ले जाया गया था और लगभग 7 घंटे तक भ्रमण पर रहे।
  1. *वेदव्रत गुप्ता

Read More »