Saturday , October 26 2024

Editor

केला त्रिगमा देवी से ब्रह्माणी मैया तक 400 भक्तो ने की पदयात्रा

फोटो- जसवंत नगर से ब्रह्माणी देवी की पदयात्रा पर जाते देवी भक्त

जसवंतनगर(इटावा)। देवी भक्तों का उत्साह इन दिनों चरम पर है।वह तरह-तरह से देवी मैया को प्रसन्न करने का यत्न और प्रयास कर रहे हैं।

रविवार को इसी के तहत करीब 300- 400 श्रद्धालु यहां नगर के केला गमा देवी मंदिर से बीहड़ों में विराजमान देवी ब्राह्मणी के लिए।पैदल ही उनके दर्शनों के लिए रवाना हुए। इनमे महिलाएं, पुरुष और बच्चे भी शामिल थे।

नगर से 16 किलोमीटर दूर स्थित ब्राह्मणी मंदिर जाने के लिए सभी जब पैदल यात्रा पर निकले,उनको जोरदार विदाई अन्य भक्तों ने दी। गर्मीले, तपते मौसम में माता के जयकारे के नारे लगाते भक्तों का जोश देखते ही बन रहा था।

तड़के सुबह इन श्रद्धालुओं ने जसवंत नगर की विख्यात माता कैला त्रिगमा देवी मंदिर से अपनी यात्रा आरंभ की। पहले सभी भक् केला मंदिर पर एकत्रित हुए तथा मैया के चरणों में नमन वंदन कर कर आशीषे लीं और जयकारों के साथ अपनी यात्राआरंभ की। यात्रा भर देवी गीत और लांगुरिया गुंजायमान रहीं। भक्तों ने करीब 4 घण्टे में15 किलोमीटर की यात्रा पूरी की। वहां पहुंचकर सभी ने माता ब्रह्माणी की मंदिर में पूजा,अर्चना की, फिर वापस जसवंतनगर की ओर लौटे।

केला त्रिगमा देवी मंदिर से माता ब्रह्माणी देवी मंदिर तक की यह पदयात्रा भक्तों ने लगातार छठवीं वर्ष पूरी की है। सन 2017 में इस यात्रा का शुभारंभ देवी भक्त सूर्यांश ने किया था।तब से यह परंपरा निरंतर जारी है, प्रतिवर्ष श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।

*वेदव्रत गुप्ता 

आलू छोड़ दिया, मगर ईर्ष्यालु और झगड़ालू बन गए:मुनि अमित सागर

फोटो:- प्रवचन करते मुनि 108 अमित सागर जी महाराज और श्रोता गण

जसवंतनगर(इटावा)। हमें भगवान की पूजा, अर्चना, स्वाध्याय एवं साधुओं की सेवा दिल खोलकर और पूरे भक्ति भाव से करनी चाहिए। धर्म मार्ग में आगे बढ़ने के लिए छोटे-छोटे नियमों की शुरुआत करना चाहिए। चारों अनुयोगों का क्रम से अध्ययन कर जीवन में आगे बढ़ना चाहिए

यह गूढ़ ज्ञान नगर के जैन बाजार स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में 108 अमित सागर जी महाराज ने अपनी मंगलमय वाणी से प्रवचन करते रविवार सुबह धर्मालु श्रोताओं को दिया है।

उन्होंने कहा कि हम सब आत्मा की चर्चा तो करते हैं,लेकिन हम कभी आत्मा की बात नही सुनते।चारो योगों के संबंध में चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि हमने जैन धर्म का पालन करते आलू को तो छोड़ दिया,लेकिन ईर्षालु और झगड़ालू हो गए।

धर्म के मुख्य दो कार्य है-दान और पुण्य! अपने अपने पुण्य को बढ़ाएं। इसके साथ ही उन्होंने उदाहरण देकर पुण्य और पाप के बारे में कई बातें बताई।

तत्वार्थ सूत्र ग्रंथ पर प्रकाश डालते उन्होंने कहा कि आत्मानुभव करने वाली जीव को सांसारिक वस्तुएं अच्छी नहीं लगती। हमें यह मनुष्य भाव मिला है,तो इसे धर्म मार्ग में लगाते हुए अन्याय,अनीति छोड़कर अपनी चेतना को जागृत कर शुभ एवं धर्म कार्य में जुट जाना चाहिए,जिससे हमारा मनुष्य जीवन सार्थक हो सके।

साथ ही उन्होंने बताया कि पंच परमेष्ठी जीवंत पुण्य के परमाणु हैं। हमें हमेशा उनकी आराधना मरते दम तक करनी चाहिए।

इससे पूर्व प्रातःअजितनाथ भगवान के मोक्ष कल्याणक के अवसर पर जिनेंद्र भगवान का अभिषेक शांतिधारा एवं महाअर्घ्य समर्पितकिए गए, जिसमें इंद्र चेतन जैन,आशीष जैन,सचिन जैन,विनीत जैन,मनोज जैन,महेंद्र जैन आदि ने श्री जी काअभिषेक किया। राकेश जैन के नेतृत्व में दर्जनों बच्चों ने सामूहिक पूजन एवं पाठशाला में प्रतिभाग करते हुए जैन धर्म का मर्म समझा।

कार्यक्रम में श्रोताओं मैं अंकुर जैन, अंकित जैन, राजकुमार जैन, महेश जैन, मोहित जैन, सुनील जैन, शैलेंद्र जैन, इंद्रजीत जैन, नरेंद्र जैन, विनोद जैन, साधना जैन, आयुषी जैन, बीना जैन, शालिनी जैन, कनक लता जैन, रूबी जैन, अनीता जैन, आरती जैन आदि मौजूद रहे।

*वेदव्रत गुप्ता 

जब बिना इंफॉर्म किए ही शो से निकाल दिए गए थे Sunil Grover, तब खुद के साथ किया था ये सुलूक

मशहूर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर करोड़ो दिलों पर राज करते हैं।सुनील ग्रोवर ने बताया- ‘एक शो था जिसमें मैं काम कर रहा था। उस शो से 3 दिन के अंदर बिना बताए मुझे रिप्लेस कर दिया गया था। मुझे उस बारे में कोई खबर नहीं थी। मुझे किसी और के जरिए ये खबर मिली। मुझे अचानक किसी ने बताया कि मैं शो से रिप्लेस हो चुका हूं। मैं कभी नहीं चाहता कि काश मैं दोबारा पीछे जा सकूं और उन सेम लोगों के साथ काम कर सकूं’

सुनील ग्रोवर ने आगे बताया कि उस घटना के बाद उनकी हालत काफी खराब हो गई थी। उस वक्त वो किसी से भी नहीं मिलते थे। उन्होंने बताया, ‘मैं अपनी शेल में चला गया था। करीब एक महीना तक ऐसे ही चलता रहा।

अचानक एक दिन पता नहीं क्या हुआ और मुझे दोबारा से शुरू करने का मन किया। मेरी अंतरआत्मा ने मुझे दोबारा ट्राय करने को कहा।’सुनील ग्रोवर ने कपिल शर्मा के शो से अलग होने के बाद अपना कॉमेडी शो शुरू किया था। वहीं उसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में भी काम किया।

सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ को लेकर फैंस के लिए आई निराश होने वाली खबर

बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ को लेकर इन दिनों काफी बिजी चल रहे हैं।हाल ही में इस फिल्म का एक नया गाना रिलीज हुआ था। इस गाने के आने के बाद शहनाज गिल काफी चर्चा में आ गई थी।

शहनाज गिल ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के कैप्शन में एक्ट्रेस ने फिल्म की नई रिलीज डेट बताई है।एक्टर सलमान खान और शहनाज गिल की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ एक बार फिर सुर्खियां बटोर रही है।

अब फिल्म से जुड़ी एक और खबर सामने आ रही है। सलमान खान की इस फिल्म की नई रिलीज डेट सामने आई है। 25 मार्च को शहनाज गिल ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो से ज्यादा इसके कैप्शन ने फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींचा।

शहनाज गिल ने कैप्शन में लिखा ’30 डे टू किसी का भाई किसी की जान’। अगर इस हिसाब से देखा जाए तो फिल्म की रिलीज डेट 24 अप्रैल होने वाली है। शहनाज गिल की इस वीडियो में उनके साथ राघव जुयाल और सिद्धार्थ निगम भी नजर आ रहे हैं। तीनों एक्टर्स फिल्म के गाने पर मस्ती करते हुए दिखाई दें रहे हैं।

वाराणसी के होटल में फंदे से लटकता मिला इस मशहूर भोजपुरी एक्ट्रेस का मृत शव

भोजपुरी इंडस्ट्री से हाल ही में एक चौकाने वाली खबर सामने आई है। एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे के बनारस के सारनाथ के एक होटल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। आकांक्षा के फैंस के पैरों के तले जमीन खिसक गई है।

सारनाथ थाना क्षेत्र के सोमेंद्र होटल में आकांक्षा दुबे ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। एक्ट्रेस के इस खौफनाक कदम से भोजपुरी इंडस्ट्री में शोक पसर गया है। हालांकि, एक्ट्रेस ने ये कदम क्यों उठाया इस बारे में अभी पता नहीं चल पाया है।

बता दें, तीन साल की उम्र में पेरेंट्स के साथ मुंबई शिफ्ट हुई थीं। उनके पेरेंट्स उन्हें आईपीएस अफसर बनाना चाहते थे, लेकिन उनका मन डांस और एक्टिंग में था। आकांक्षा ने ‘वीरों के वीर’ और ‘कसम पैदा करने वाले की 2’ जैसी फिल्मों में काम किया था।

देश में तेज़ी से बढ़ रहा कोरोना का कहर, अब तक 4.47 करोड़ से ज्यादा लोग हुए संक्रमित

कोरोना के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगे हैं। 149 दिन बाद देश में सबसे ज्यादा संक्रमितों की पहचान हुई है।  शनिवार को देशभर में कोरोना के 1890 मामले सामने आए हैं।
देश में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 9433 हो गई है। मतलब अब देश में नौ हजार 433 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है। इसके पहले पिछले साल 28 अक्तूबर को एक दिन में सबसे ज्यादा 2208 लोग संक्रमित पाए गए थे।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को देश में सात लोगों की संक्रमण के चलते मौत हो गई। इनमें तीन केरल, दो महाराष्ट्र और एक गुजरात से थे। इसी के साथ कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा देश में पांच लाख तीस हजार 831 हो गया है।देश में अब तक चार करोड़ 47 लाख 147 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। अब तक 220.65 करोड़ कोरोना वैक्सीन के डोज लगाए जा चुके हैं।

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने आज पंतनगर जयपुर फ्लाइट का किया शुभारंभ

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने पंतनगर जयपुर फ्लाइट का रविवार को शुभारंभ किया। उन्होंने इस फ्लाइट से जा रहे वीरपाल सिंह व कुसुम लता को पहला बोर्डिंग पास सौंपा।

 इंडिगो ने फ्लाइट शेड्यूल जारी कर टिकटों की बुकिंग भी शुरू कर दी है। इंडिगो इस हवाई मार्ग पर एटीआर-76 (76 सीटर) विमान का संचालन करेगी। इंडिगो एयरलाइंस ने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण को करीब एक माह पूर्व पंतनगर-जयपुर के बीच हवाई सेवा शुरू करने का प्रस्ताव दिया था।

प्राधिकरण और कंपनी के बीच सभी नियम व शर्तों पर सहमति के बाद अब यह हवाई सेवा आज 26 मार्च से शुरू हो गई है। शुरूआत में जयपुर के लिए न्यूनतम किराया करीब 3500 रुपये निर्धारित किया है। फ्लाइट के शुरू होने से अब पंतनगर से जयपुर के बीच दूरी मात्र सवा घंटे में सिमट जाएगी

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के इस कैंप से जुड़े विराट कोहली, जानिए क्रिकेटर के शरीर पर बने 11 टैटूज का राज

 आईपीएल 2023 की शुरूआत सप्ताह भर में होने वाली है और टीमों के खिलाड़ी अपने-अपने फ्रेंचाइजी कैंप से जुड़ने लगे हैं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर कैंप से विराट कोहली भी जुड़ चुके हैं।

इस बार आरसीबी अपना पहला खिताब जीतने की कोशिश करेगा और इसमें विराट कोहली की भूमिका महत्वपूर्ण होने वाली है। आरसीबी कैंप से जुड़ने के बाद विराट कोहली ने अपना नया टैटू भी दिखाया क्योंकि सोशल मीडिया पर विराट के टैटू को लेकर फैंस की बेसब्री बढ़ती जा रही थी।

1 अप्रैल 2023 को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम का पहला मुकाबला है और इससे पहले विराट कोहली कैंप से जुड़ गए हैं। विराट कोहली अपनी टीम के साथ थोड़ा लेट जुड़े हैं । इसके बाद विराट कोहली ने इंडियन स्पोर्ट्स ऑनर्स कार्यक्रम में हिस्सा लिया, जहां उनके साथ वाइफ अनुष्का शर्मा भी थीं। विराट कोहली इस बार बेहतरीन फॉर्म में दिख रहे हैं और आरसीबी के फैंस को उम्मीद है कि वे टाइटल जीत सकते हैं। आरसीबी की कप्तानी फॉफ डू प्लेसिस कर रहे हैं।

 

 

हरमनप्रीत कौर ने की दिल्ली कैपिटल्स की सलामी बल्लेबाज मेग लैनिंग और शैफाली वर्मा की तारीफ

 मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने दिल्ली कैपिटल्स की सलामी बल्लेबाज मेग लैनिंग और शैफाली वर्मा की तारीफ करते हुए कहा कि उनके पास महिला प्रीमियर लीग में सर्वश्रेष्ठ ओपनिंग संयोजन है।

लैनिंग वर्तमान में आठ मैचों में 310 रन के साथ टूर्नामेंट की शीर्ष स्कोरर हैं जबकि शैफाली ने 182.57 की अविश्वसनीय स्ट्राइक रेट से 241 रन बनाए हैं।  हरमनप्रीत ने कहा, ‘उनका संयोजन पूरे टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ है और उन्होंने हमारे खिलाफ पिछले मैच में भी अच्छा प्रदर्शन किया था। हम जानते हैं कि वे क्या कर सकते हैं और वे कितने खतरनाक हो सकते हैं। हमारे पास अपनी योजनाएं हैं और उम्मीद है कि हम उन्हें क्रियान्वित करने में सक्षम हैं।’

हरमनप्रीत ने कहा कि उनकी टीम में राष्ट्रीय कप्तान और उप-कप्तान हैं जो एक महान टीम वातावरण बनाता है। उन्होंने कहा, ‘हमारे शिविर में कई नेता हैं जिन्होंने अपनी टीम की कप्तानी की है और उप-कप्तान भी रहे हैं। अमनजोत (कौर) जैसी कुछ भारतीय खिलाड़ियों ने दक्षिण अफ्रीका में अच्छा प्रदर्शन किया। यह एक महान टीम वातावरण बनाता है।’

जानिए एमसीएक्स में किस रेट पर चल रहा गोल्ड का कारोबार, क्या कर सकते हैं निवेश

भारत में गोल्ड का रेट बीते हफ्ते बढ़कर बंद हुआ है। इस वक्त देश में गोल्ड का रेट ऑल टाइम हाई पर चल रहा है। माना जा रहा है कि गोल्ड की स्पॉट क्लोजिंग जल्द ही 60,000 रुपये प्रति दस ग्राम का स्तर छू सकती है।

24 मार्च को खत्म हुए हफ्ते के दौरान सोने का रेट तेजी के साथ बंद हुआ है। सोने का रेट जहां शुक्रवार को 59653 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं सोने का रेट सोमवार को 59479 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था। इस प्रकार से सोने का रेट पूरे हफ्ते के दौरान 174 रुपये प्रति दस ग्राम की तेजी के साथ बंद हुआ है।

चांदी का रेट शुक्रवार को 69756 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं चांदी का यह रेट सोमवार को 68238 रुपये प्रति किलो के स्तर पर आकर बंद हुआ। इस प्रकार से पूरे हफ्ते के दौरान चांदी का रेट 1518 रुपये प्रति किलो की तेजी के साथ बंद हुआ है।

सोने के रेट ने अपना 20 मार्च 2023 में बनाया था। उस वक्त सोना 59479 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। चांदी ने अपना ऑलटाइल हाई 75,000 रुपये का अप्रैल 2011 में बनाया था।