Saturday , October 26 2024

Editor

अप्लास्टिक एनीमिया आपके लिए हो सकता हैं जानलेवा, देखिए यहाँ

अप्लास्टिक एनीमिया एक दुर्लभ और गंभीर स्थिति है, जो किसी भी उम्र में हो सकती है। इस अवस्था में आपका बोन मैरो नए ब्लड सेल्स का निर्माण नहीं कर पाता है। इसे मायेलोडिस्प्लास्टिक सिंड्रोम भी कहा जाता है।

 

अप्लास्टिक एनीमिया के कारण- अप्लास्टिक एनीमिया रोग हड्डियों में मौजूद बोन मैरो के अंदर पाई जाने वाली स्टेम सेल को नुकसान पहुंचने की वजह से होता है। बोन मैरो,में मौजूद स्टेम सेल रक्त कोशिकाओं का निर्माण करती हैं, इनके क्षतिग्रस्त होने पर शरीर में लाल और सफ़ेद रक्त कोशिका व प्लेटलेट्स का निर्माण नही हो पाता।
-कुछ खास दवाओं का अधिक उपयोग
-ऑटोइम्यून संबंधी समस्या
-वायरल इन्फेक्शन
-प्रेगनेंसी
-बेंजीन जैसे रसायनों की वजह से
-नॉनवायरल हेपेटाइटिस

अप्लास्टिक एनीमिया के लक्षण-
-सांस संबंधी समस्या
-थकान
-धड़कन का अचानक बढ़ जाना
-किसी भी चोट की जगह पर लंबे समय तक खून का बहना
-शरीर पर लाल रंग के चकत्तों का पड़ना
-सिर चकराना
-सरदर्द
-बुखार
-छाती में दर्द

कैसे की जाती है अप्लास्टिक एनीमिया रोग की जांच – अप्लास्टिक एनीमिया का पता लगाने के लिए CBC यानी कम्प्लीट ब्लड काउंट के टेस्ट का विकल्प चुना जाता है। इसके अलावा बोन मैरो बायोप्सी भी अप्लास्टिक एनीमिया का पता लगाने का एक खास तरीका है।

 

 

शारीरिक और मानसिक थकान को दूर करने के लिया फॉलो करें ये नुस्खे

थकान मुख्य रूप से दो प्रकार की होती है शारीरिक थकान और मानसिक थकान। आज कल कि व्यस्त जिन्दगी में लोगो को आराम करने का समय कम मिलता हैं देर रात तक काम करने से नीद पूरी न होना जिसके कारण थकान महसूस होने लगती हैं.

दोपहर के ढाई बज चुके थे, लेकिन पल्लव ने अभी तक लंच नहीं किया था. उसे थकावट लग रही थी, इसलिए उसने एक कप कॉफी पी व सैंडविच खा लिया. वह दंग था कि इतनी जल्दी थक क्यों जाता है.

स्नायु रोगों में विटामिन बी की जरूरी किरदार होती है. इसकी कमी से याददाश्त में कमी, चलने-फिरने में संतुलन गड़बड़ाना, हाथ-पैरों में सनसनाहट व नसों की बीमारी पैरिफर्ल न्यूरोपैथी व सबएक्यूट कंबाइंड डिजनरेशन कॉर्ड भी हो सकती है.

आजकल ज्यादातर लोग देर रात तक टीवी या सोशल साइट्स पर चिपके रहते हैं, इससे उनकी नींद पूरी नहीं होती व हड़बड़ी में प्रातः काल उठकर वे बिना नाश्ता किए कार्यालय चले जाते हैं.

दांतों की अच्छी हेल्थ के लिए क्या करें? यहाँ जानिए कुछ सिम्पल नुस्खे

शरीर को स्वस्थ रखने और सुंदर दिखाने के लिए लोग जितनी मेहनत करते हैं, कई बार उतनी ही लापरवाही दांतों की देखभाल करने में दिखा देते हैं! बदलते लाइफस्टाइल का जितना असर हमारे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर पड़ता है.

दांतों में कैविटी का मुख्य कारण खाने की चीजों का जमना व बैक्टीरिया का पनपना होता है! इसके लक्षणों की बात की जाए तो अगर दांतों में दर्द महसूस हो रहा है या काले धब्बे दिखाई दे रहे हैं तो ये कैविटी हो सकती है! इससे बचने के लिए डेंटल एक्सपर्ट्स खाना खाने के बाद कुल्ला करने की सलाह देते हैं!इसका मुख्य कारण गलत तरीके से ब्रश करना और खाना खाते समय गलत तरीके से चबाना है!

1) मुलायम ब्रश का इस्तेमाल करें और दांतों को रगड़े नहीं!
2) अच्छे टंग-क्लीनर से जीभ की ठीक से सफाई करें ताकि उसके ऊपर बैक्टीरिया न पनप सकें और मुंह से बदबू न आए!
3) अधिक मात्रा में मीठी या शुगर युक्त चीजें खाने से बचें!
4) पर्याप्त मात्रा में फलों का सेवन करें!
5) खूब सारा पानी पीएं!
6) दांतों में किसी भी तरह की दिक्कत महसूस होने पर डॉक्टर से संपर्क जरूर करें!

आज क्या कहते हैं आपके सितारे? यहाँ देखिए अपना दैनिक राशिफल

मेष: आज आपको धन संभालकर खर्च करना होगा। आपकी दिनचर्या व्यस्त रहेगी। आज आप अपनी मेहनत से अपने सीनियर्स का ध्यान अपनी ओर खींच सकते हैं। आपको कामकाज में किसी तरह की तकलीफ नहीं होगी।

 

वृषभ: आज आप तरोताजा महसूस करेंगे। खुद पर भरोसा रखें। दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। धर्म-कर्म के कार्य में हिस्सा ले सकते हैं। दिन में आज आप थोड़ा थकान महसूस कर सकते हैं। तीर्थ स्थल पर घूमने का मन बनेगा।

मिथुन: आज का दिन अपने परिणाम से आपको आश्चर्यचकित कर सकता है। राजनीति जैसे विषयों में आप अधिक रुचि लेंगे। अचानक से आपके सामने कोई समस्या आ सकती है, लेकिन आप अपने बौद्धिक कौशल से उस समस्या को हराने में कामयाब होंगे।

कर्क: आज आपको अपने काम पर ध्यान देना होगा। अपने काम पर एकग्रता रखें। आशानुकूल परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। वहीं वैवाहिक जीवन के मधुर रहने की संभावना है। जीवनसाथी के सहयोग से कोई महत्वपूर्ण कार्य को संपन्न कर सकते हैं।

सिंह: आज आपका रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। किसी कार्य के लिए अनुभवी लोगों से जरूर सलाह लें। शत्रुओं की चाल से आपको सतर्क रहना होगा। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी, किंतु सेहत में धन खर्च होने की संभावना है।

कन्या: आज आप किसी विवाद में उलझ सकते हैं। प्रियतम से शानदार मुलाकात हो सकती है। यदि आप वैवाहिक जीवन में प्रवेश कर चुके हैं तो संतान प्राप्ति के योग बनेंगे। विद्यार्थियों के लिए आज का किसी पशोपेश में रहेगा। मन में यह दुविधा आगे की पढ़ाई को लेकर रहेगी।

तुला: आज किसी से धन उधार न लें। कार्यक्षेत्र किसी तरह की उपलब्धि प्राप्त हो सकती है। प्रॉपर्टी में इजाफा हो सकता है। माता जी की सेहत में सुधार होगा। आज आपके जीवन में खुशियां आएंगी।

वृश्चिक: आज आपकी समस्याओं का निदान संभव है। अपने लक्ष्य को आसानी से पार कर सकते हो। आपकी ऊर्जा में किसी तरह की कोई कमी नहीं रहेगी। भरपूर जोश के साथ आप अपने कार्य को संपन्न करेंगे। आप अपने छोटे-भाई बहनों की मदद कर सकते हैं।

धनु: आज किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात संभव है। धन से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। दिन की शुरूआत में व्यस्तता रह सकती है। लेकिन आधे दिन के बाद थोड़ा आरामदायक महसूस कर सकते हैं। आप अपनी संवाद शैली के माध्यम से दूसरे लोगों को प्रभावित करेंगे।

मकर: आज आपको किसी कार्य के लिए धन की आवश्यकता पड़ सकती है। आप एकाग्र मन से अपना कार्य संपन्न करेंगे। वैवाहिक जीवन में भी आपको सुखद परिणाम प्राप्त हो सकता है। परिवार की समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करेंगे।

कुंभ: आज आपका मन अध्यात्म की ओर जाएगा। किसी धार्मिक कार्य में हिस्सा ले सकते हैं। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा अन्यथा मुश्किल में पड़ सकते हैं। धन से जुड़े मामलों में सफलता नहीं मिलेगी, बल्कि हानि होने की संभावना है। किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

मीन: आज आप अपनी अधिकांश समस्याओं को दूर करने में सक्षम हो सकते हैं। दिन की शुरूआत किसी अच्छी खबर से होगी। लाभ प्राप्ति के प्रबल योग बनेंगे। यदि आपने किसी प्रतियोगी परीक्षा में हिस्सा लिया है तो आज आपको खुशखबरी मिल सकती है।

विधिक शिविर लगाकर घरेलू हिंसा रोकने पर जोर दिया गया

फोटो :- संबोधित करते पीएलबी लालमन

जसवंतनगर( इटावा)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में शुक्रवार को इलाके के मलाजनी गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में कोविड-19 एवं महिलाओं के प्रति होने वाली घरेलू हिंसा के प्रति कानून के बारे मे मौजूद महिलाओं और पुरुषों को विधिक जानकारी दी गई।

अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य विष्णु सिंह नेकी। राजेंद्र सिंह पीएलबी ने कोविड और इनफ्लुएंजा के बारे में भी जानकारी दी।पीएलबी लालमन ने महिलाओं की घरेलू हिंसा पर बने।कानूनों को विस्तार से बताया। शिक्षक पंकज कुमार, समसुद्दीन, आंगनबाड़ी प्रियंका और गांव की महिलाएं उपस्थित रही।

*वेदव्रत गुप्ता

कुंजपुरा में प्राचीन ‘नट मेले’ के समापन पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा

फ़ोटो- जसवंत नगर क्षेत्र के ग्राम कुंजपुरा के नट मेला के दौरान निकाली गई शोभायात्रा, साथ चल रहे उपजिलाधिकारी आदि

जसवंतनगर(इटावा)। पांच दिनों से चल रहे कुंजपुरा गांव के परंपरागत नट मेला के अंतिम दिन भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

कई धार्मिक झांकियां इस शोभायात्रा में शामिल थीं। उपजिलाधिकारी कौशल कुमार तथा क्षेत्राधिकारी नागेन्द्र चौबे ने इसका शुभारंभ किया।

शोभायात्रा में बेंड बाजों की धुनों पर नट समाज के लोग गाते बजाते चल रहे थे। कई ट्रैक्टरों पर बच्चे व महिलाएं सवार थीं।

भव्य रथ पर नट बजानिया समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञान सिंह अपने पूर्वज नट ‘दादा आसाराम’ के चित्र के साथ विराजमान थे। आधा दर्जन अन्य रथों पर देवी- देवताओं की मूर्तियां और सगाये गए पात्र थे। आरती और पुष्पवर्षा हो रही थी।

शोभायात्रा करीबी गांव केलोखर और अन्य गांवों में पहुंची, फिर कुंजपुरा गांव लौटकर चक्कर लगाती प्रारब्ध मंदिर स्थल पर संपन्न हुई। सभी ने नट दादा मंदिर पर अपने आराध्य पूर्वज आसाराम की मूर्ति के समक्ष मत्था टेका ।

इस नट मेला महोत्सव समिति के अध्यक्ष रामवीर सिंह यादव,जंडेल सिंह आदि ने उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी आदि का पगड़ी बांधकर अभिनंदन किया गया और अगले वर्ष और भव्य मेला लगाने का संकल्प लिया। इसके साथ ही दूर दर से आए समाज के लोगों ने अपने अपने गांव को रवाना होना शुरु कर दिया।

*वेदव्रत गुप्ता 

लोकसभा चुनाव 2024: सीमांचल दौरे से ओवैसी की चार लोकसभा और 24 विधानसभा सीटों पर नजर

लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की जोड़ी को कमजोर करने के लिए कमर कस ली है।

ओवैसी  दो दिवसीय सीमांचल दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे रोड शो और जनसभा को संबोधित करेंगे। 2020 के विधानसभा चुनाव में मुस्लिम बाहुल्य सीमांचल क्षेत्र में ओवैसी की पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए 5 सीटों पर जीत दर्ज की थी। लोकसभा और विधानसभा चुनावों में भी AIMIM की पूर्णिया, किशनगंज, अररिया और कटिहार जिले की सीटों पर नजर है।

असदुद्दीन ओवैसी  सीमांचल पहुंचेंगे। पूर्णिया जिले के अमौर में वे शनिवार को जनसभा को संबोधित करेंगे। इसी दिन किशनगंज के कोचाधामन में भी उनकी रैली होगी। किशनगंज जिले के लोहागरा और खरखरी में रोड शो करेंगे।

असदुद्दीन ओवैसी की आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में बिहार के चार जिलों की सीटों पर निगाहें टिकी हैं। ये जिले हैं अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार। खास बात ये है कि इन चारों जिलों में आबादी मुस्लिम बाहुल्य है। पिछले विधानसभा चुनाव में ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने भी यहां अपना झंडा गाड़ा और पांच सीटों पर जीत हासिल करके सबको चौंका दिया।

राहुल गांधी पर जमकर बरसे जेपी नड्डा-“दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस पार्टी देश विरोधी गतिविधियों…”

भाजपा अध्यक्ष ने जेपी नड्डा ने बयान जारी कर कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस पार्टी देश विरोधी गतिविधियों में संलिप्त है।

देश द्वारा कई बार नकारे जाने के बाद राहुल गांधी अब देश विरोधी टूलकिट का स्थायी हिस्सा बन गए हैं। देश दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है और जी20 की बैठकें भारत में हो रही हैं तो राहुल गांधी विदेशी धरती पर देश और संसद का अपमान कर रहे हैं।

जेपी नड्डा ने कहा कि राहुल गांधी 130 करोड़ लोगों द्वारा चुनी गई सरकार का अपमान कर रहे हैं। यह गद्दारों को मजबूत करना नहीं है तो क्या है? राहुल गांधी विदेशी धरती पर कहते हैं कि भारत में लोकतंत्र खत्म हो गया है और यूरोप और अमेरिका को हस्तक्षेप करना चाहिए।

जेपी नड्डा ने राहुल गांधी से माफी की मांग करते हुए कहा कि राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए। भारत के स्वतंत्रता के इतिहास में और बड़े से बड़े संकट के समय भी किसी भी भारतीय नेता ने विदेशी ताकतों से भारत सरकार के खिलाफ कार्रवाई की मांग नहीं की थी। यह आजाद भारत के इतिहास का सबसे गंभीर मामला है।

प्राथमिक स्तर पर शैक्षिक स्तर में सुधार की बड़ी जरूरत: डा०विवेक

फोटो जसवंत नगर में संस्कार प्ले स्कूल का उद्घाटन करते डॉ विवेक यादव, उनका सम्मान करते रोहित जैन फड्डू

जसवंतनगर (इटावा)। एसएमजीआई ग्रुप इटावा के चेयरमैन डॉ विवेक यादव ने कहा है कि इटावा जिले के शैक्षिक स्तर में हाल के वर्षों में अच्छे स्कूलों के खुलने से जबरदस्त सुधार आया है। प्राथमिक स्तर पर इसमें सुधार की अभी और गुंजाइश है। छोटे बच्चों के लिए प्ले स्कूल ज्यादा से ज्यादा खोले जाने चाहिए ,इनसे बच्चों की शैक्षिक नींव मजबूत होगी।

फोटो:मुस्कान जैन का अभिनंदन किया जाता हुआ

श्री यादव शुक्रवार को यहां जैन मोहल्ला में सरस्वती ज्ञान मंदिर कैंपस में खोले गए “संस्कार प्ले स्कूल,जसवंतनगर का उद्घाटन करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अब अभिभावक लोग अपने बच्चों को अच्छी से अच्छी शिक्षा देने को उत्सुक रहते हैं।

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में “संस्कार प्ले स्कूल ग्रुप” द्वारा खोले जा रहे, स्कूलों की श्रृंखला में यहां जसवंतनगर में वीरेंद्र जैन परिवार के ब्रजमोहन जैन, रोहित जैन उर्फ फड्डू द्वारा खोले गए इस स्कूल में उद्घाटन के साथ ही प्रवेश आरंभ हो गये। स्कूल के उद्घाटन दौरान विशिष्ट अतिथि वेद व्रत गुप्ता की मौजूदगी में डॉक्टर विवेक यादव ने तालियों की गड़गड़ाहट के मध्य फीता काटा गया।

इस अवसर पर मौजूद नीट परीक्षा में देशभर में 90 वी रैंक से क्वालीफाई करने वाली नगर की छात्रा मुस्कान जैन का ऑस्ट्रेलिया में प्रवास कर रही पूजा व्रत गुप्ता और डॉ विवेक यादव ने प्रतीक चिन्ह से सम्मानित किया।

उद्घाटन अवसर पर संस्कार संस्था के रीजनल डायरेक्टर विवेक कुमार के अलावा संजय जैन, मनोज जैन, ब्रजेश यादव, चेतन जैन,प्रखर जैन,रोहित जैन,अंकित जैन,अंकुर जैन,विवेक जैन,एकांष जैन,मोहित जैन,उत्कर्ष जैन,आलोक जैन ,ह्रदय मोहन जैन, मोनिका जैन,सुनीता जैन,संध्या जैन,पूर्वी जैन आदि के अलावा नगर के गणमान्य लोग मौजूद थे।

*वेदव्रत गुप्ता 

Parliament Sesssion: अदाणी मामले को लेकर संसद में हंगामा, सोमवार तक के लिए स्थगित हुआ सदन

संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण अब तक हंगामों से भरा रहा है। जहां केंद्र सरकार राहुल गांधी को लंदन में दिए उनके बयानों के लिए घेर रही है, वहीं विपक्ष इस बार अदाणी मामले में हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को मुद्दा बना रहा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी लोकसभा में नजर आए।

अनुराग ठाकुर बोले- बिना शर्त माफी मांगें राहुल गांधी केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी की आलोचना की है। उन्होंने कहा, “दुर्भाग्य है कि वो सांसद हैं। सही मायने में ये दुर्भाग्य है कि वो सांसद हैं  जिस सदन का वो हिस्सा हैं उसको ही बदनाम करने और उसके बारे में झूठ फैलाने का काम वो विदेशी धरती पर करते हैं। सदन में होंगे तो शायद कुछ कर पाएंगे। झूठ बोलना उनकी आदत बन गई है।

सोमवार तक स्थगित राहुल गांधी के बयान और अदाणी मुद्दे पर विवादे के बीच संसद के दोनों सदनों को शुक्रवार को पूरे दिन के लिए स्थगित कर दिया गया। अब लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही सोमवार को होगी।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने नड्डा के उस बयान पर नाराजगी जताई है, जिसमें भाजपा अध्यक्ष ने राहुल गांधी को देश विरोधी करार दिया है। उन्होंने कहा, “नड्डा खुद ही राष्ट्रविरोधी हैं और दूसरो को वो राष्ट्रविरोधी कह रहे हैं क्योंकि उनके पास कोई मुद्दा नहीं है और वो अडानी मामले, महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे को छुपाने के लिए वो ऐसी बातें कर रहे हैं। ”