Sunday , October 27 2024

विवेक कुशवाह को नगर महामंत्री मनोनीत किया गया

इटावा/भरथना।संदीप पाल। विवेक कुशवाह को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन भरथना का नगर महामंत्री मनोनीत किया गया।

कस्बा के मोहल्ला इंद्रा नगर निवासी विवेक कुशवाह को संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष नितिन अग्रवाल व प्रदेश महामंत्री ब्रजेश शुक्ला की संस्तुति के बाद इटावा जिलाध्यक्ष डॉ महेश चंद्र कुशवाह द्वारा भरथना नगर महामंत्री मनोनीत किया गया।

उनके मनोनयन पर प्रदेश आदेश चौधरी, जिला महामंत्री वकार अहमद,जिला मंत्री शिवम शाक्य,युवा विंग के देव त्रिपाठी,इटावा शहर अध्यक्ष अखिल बंसल आदि ने व्यापारियों के हित व संगठन को मजबूती बनाएं रखने की अपेक्षा करते हुए शुभकामनाएं दी।शहर उपाध्यक्ष राकेश गुप्ता,भरथना नगर अध्यक्ष गौरव गुप्ता.राजेश राठौर, अतुल शर्मा, अंकुर कुशवाह आदि खुशी जताई।