Sunday , October 27 2024

बिग बॉस 16: प्रिंयका चहर चौधरी का टूटा विनर बनने का सपना, फैंस का भी टूटा दिल

बिग बॉस 16 की सबसे मजबूत कंटेस्टेंट प्रिंयका चहर चौधरी का विनर बनने का सपना टूट गया है। विनर ना बनने पर सिर्फ प्रियंका ही नहीं बल्कि उन सभी का दिल टूट गया जिनके लिए वहीं असली विजेता थीं।

 टॉप 2 की रेस से एलिमिनेंट होने अंकित के काफी टूट गए और रोने लगे। उन्हें विश्वास ही नहीं हो रहा था कि इतना सब कुछ सबने के बाद उनकी दोस्त कैसे हार गई। अंकित गुप्ता का कहना है कि ‘जिस चीज का सपना शुरुआत से देखा हो और वह एक दम से टूट जाए, तो दुख तो होता ही है। मेरे लिए तो असली विनर प्रियंका चौधरी ही है।

प्रिंयका को ट्रॉफी न मिलने पर फैंस भी काफी दुखी और लगातार प्रिंयका को सपोर्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- ‘प्रियंका की आंखो में एक बूंद आंसू नहीं थे। उनके ऐसा देखा मेरा दिल टूट गया। बिग बॉस दिन पर दिन डिसगस्टिंग होता जा रहा है।’ दूसरे यूजर ने लिखा- प्रिंयका विनर बनना डिसर्व करती है। वहीं, कई और यूजर्स ने प्रिंयका के सपोर्ट में कमेंट किए हैं।