Sunday , October 27 2024

कोहिनूर हीरे से जड़ा ताज किंग चार्ल्स तृतीय की पत्नी कंसोर्ट कैमिला ने पहनने से किया इंकार

पिछले साल महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद कोहिनूर हीरे से जड़ा ताज किंग चार्ल्स तृतीय की पत्नी क्वीन कंसोर्ट कैमिला को सौंपा गया था। लेकिन,अब कैमिला ने इस विवादित ताज को पहनने से इनकार किया है।

 इस साल मई में किंग चार्ल्स तृतीय का राज्याभिषेक होगा।  ब्रिटेन के राजा की गद्दी को संभालेंगे। इस दौरान कैमिला को इस कोहिनूर से जड़े ताज को पहनना था, लेकिन उन्होंने इससे इनकार किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत लंबे समय से कोहिनूर हीरे की वापसी की मांग करता रहा है, ऐसे में अगर कैमिला उस ताज को पहनतीं, तो नया रानजयिक विवाद पैदा हो सकता था।

कोहिनूर हीरे से जड़ा ताज किंग चार्ल्स की दिवंगत दादी महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने अंतिम बार पहना था। बताया जाता है कि यह कोहिनूर हीरा 105 कैरट का है, जो दुनिया के सबसे बड़े कटे हुए हीरों में से एक है। भारत का दावा है कि इसे अंग्रेजी हुकूमत ने ईस्ट इंडिया कंपनी के राज के दौरान भारत से ले जाया गया था और महारानी विक्टोरिया को भेंट किया गया था।