Sunday , October 27 2024

अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद औरैया की मासिक बैठक होटल शांति पैलेस दिबियापुर में हुई संपन्न

रिपोर्ट – आकाश उर्फ अक्की पत्रकार ने लिया 

दिबियापुर,औरैया। आज अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद औरैया की मासिक बैठक होटल शांति पैलेस दिबियापुर में जिला संरक्षक राजेश तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष धीरज शुक्ला ने किया। बैठक में जिला कार्यकारिणी व युवा मोर्चा की कार्यकारिणी मे फेर बदल होने को लेकर चर्चा हुई। कई पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई। बैठक में अमित तिवारी को युवा मोर्चा के नए जिलाध्यक्ष के लिए नामित किया गया वही धीरज शुक्ला,गिरीश तिवारी को नया जिला उपाध्यक्ष और अनिल शुक्ला को नया जिला सचिव तथा विवेक शर्मा को नया जिला संगठन सचिव नामित किया तथा अमरनाथ दीक्षित को नया शिक्षा संयोजक हेतु नामित किया गया तथा विनीत तिवारी को तहसील औरैया तथा अरुण कुमार चौबे को तहसील विधूना और प्रभाकर त्रिपाठी को तहसील अजीतमल संयोजक हेतु नामित किया गया तथा राम कुमार दुबे को भाग्यनगर ब्लॉक संयोजक हेतु नामित किया गया तथा पंडित विष्णु दत्त शुक्ला को जिला संयोजक तथा रमेश कुमार तथा राजेश तिवारी जिला संरक्षक हेतु नमित किया तथा विकास अवस्थी को इलेक्ट्रिक जिला मीडिया प्रभारी हेतु नमित किया गया। इनके नियुक्ति पत्र शीघ्र हि जारी किये जाएंगे।

बैठक को संबोधित करते हुए, जिला अध्यक्ष पंडित बृज किशोर तिवारी ने कहा कि शीघ्र ही सभी पदाधिकारियों की पूरी नई लिस्ट जारी कर दी जाएगी। बैठक में होली मिलन समारोह को लेकर चर्चा हुई और निर्णय लिया गया कि होली मिलन समारोह 12 मार्च रविवार को होगा जिसके स्थान की जानकारी शीघ्र ही दी जाएगी। भगवान परशुराम जी कीशोभा यात्रा को लेकर चर्चा हुइ लेकिन आम सहमति नहीं बन पाई की शोभा यात्रा किस नगर में निकाली जाएगी जिस पर जिला अध्यक्ष ने कहा कि हम मिल जुलकर अगले बैठकों में यह निर्णय कर लेंगे की शोभा यात्रा किस नगर मेंऔर किस स्वरूप में निकाली जाएगी संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने संगठन विस्तार और प्रचार-प्रसार हेतु कई सुझाव दिये गये। आज की बैठक में जिला महासचिव प्रदीप पांडे, जिला उपाध्यक्ष रवि तिवारी, अंकित रंजन त्रिपाठी, धीरज शुक्ला, संगठन सचिव विवेक शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष विवेक दीक्षित, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अमन मिश्रा, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अभिषेक तिवारी, जिला उपाध्यक्ष गिरीश तिवारी, जिला सचिव मनीष दुबे, अनिल शुक्ला, जिला संरक्षक राजेश तिवारी, अरुण कुमार चौबे व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष सुशील दुबे, जिला इलेक्ट्रिक मीडिया प्रभारी विकास अवस्थी, श्री राम युवा सेना अध्यक्ष आशीष दुबे, मनोज अग्निहोत्री, अजीत तिवारी ग्राम अध्यक्ष सुनील कुमार त्रिपाठी तथा विवाह प्रकोष्ठ के जिला सयोजक नीरज दुबे आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।