Saturday , September 21 2024

युवक ने अज्ञात कारणों से फाँसी पर झूला

जसवंतनगर(इटावा)।कस्बे से सटे गांव नगला इच्छा में एक युवक ने अज्ञात वजह से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

उक्त गांव के सत्यवीर यादव के पुत्र राजेश उर्फ सुर्री यादव (30 वर्ष) ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली उसकी शादी 17 महीने पहले ही हुई थी। मृतक अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी शादी नगला सेवा के रहने वाले नितलेश यादव की पुत्री रीना के साथ हुई थी। घटना के समय पत्नी अपने मायके में होली का त्यौहार मनाने गई हुई थी।

*वेदव्रत गुप्ता