Sunday , September 22 2024

लाल गुंजा आपको दिला सकता हैं स्वास्थ्य से जुडी समस्याओं से निजात

आयुर्वेद में लाल गुंजा का उपयोग कई समस्याओं का इलाज करने के लिए किया जाता है। लेकिन लाल गुंजा एक विष होता है, इसलिए इसका उपयोग सीधे तौर पर बिल्कुल नहीं किया जा सकता है।

लाल गुंजा का इस्तेमाल बिना शुद्ध किए बिल्कुल नहीं करना चाहिए, क्योंकि इसमें अब्रिन विष है, जो जानलेवा हो सकता है। लाल गुंजा का उपयोग करने से हार्ट हेल्थ प्रभावित हो सकती है।

अगर लाल गुंजा को शुद्ध करके लिया जाता है, तो यह कई समस्याओं को दूर करने में असरदार साबित हो सकता है। लाल गुंजा को गोमूत्र में शुद्ध किया जा सकता है, साथ ही लाल गुंजा को पानी में उबालकर भी शुद्ध किया जा सकता है। पानी में उबालकर इसका विष गुण हल्का पड़ जाता है। लेकिन इसके बावजूद भी डॉक्टर द्वारा शुद्ध किए गए लाल गुंजा का ही सेवन करना चाहिए।

लाल गुंजा बालों के लिए काफी फायदेमंद होता है। लाल गुंजा बालों को झड़ने से रोकने में मदद कर सकता है। साथ ही लाल गुंजा का उपयोग करने से आपका हेयर फॉल कंट्रोल होगा, हेयर ग्रोथ में भी मदद मिलेगी।

अगर आपकी पित्त या वात प्रकृति है, तो आप डॉक्टर की सलाह पर लाल गुंजा का सेवन कर सकते हैं। यह बढ़े हुए वात और को कम करने में कारगर साबित हो सकता है।