Saturday , September 21 2024

फिरोजाबाद की 3 दिन से लापता महिला का शव जगसौरा नहर पुल के पास मिला

फोटो :महिला का शब निकलवाती पुलिस ,इनसेट में महिला की फाइल फोटो 

जसवंतनगर(इटावा)। बुधवार देर शाम नगर से 7 किलोमीटर दूर भोगनीपुर नहर में जगसौरा पुल से 100 मीटर दूर पूर्वी और एक महिला का शव बरामद हुआ ,जो लाल रंग का ब्लाउज और पेटिकोट पहने हुए हैं।दूर से देखने से शव यानि महिला 28 से 35 वर्ष उम्र के मध्य की है।

प्राथमिक तौर पर इस महिला की शिनाख्त फिरोजाबाद जनपद के नगला खंगार थाना क्षेत्र के कोरारी खेड़ा गांव की रविवार को गायब हुई महिला आरती देवी के रूप में मौके पर पहुंची महिला की मौसिया सास रेनू देवी द्वारा की गई है। फिर भी पुलिस उसके परिजनों के इंतजार के बाद कंफर्म करेगी।

मौके पर जसवंतनगर पुलिस ने पहुंचकर अकौआ के पेड़ों में फंसी लाश को निकलवाया गया।

तीन दिन से फिरोजाबाद जिले की एक महिला का शव नहर में होने की आशंका के चलते गोताखोरों की टीम बलरई इलाके में नहर में खोजबीन में जुटी थी।

नगला खंगर थाना क्षेत्र के कोरारी खेड़ा गांव की निवासिनी 29 वर्षीय महिला आरती देवी पत्नी रामजस सक्सेना ,जो रविवार 12 मार्च की दोपहर से घर से लापता हुई थी। उसकी एक चप्पल गांव के पास भोगनीपुर नहर किनारे मिली थी। परिजनों की आशंका पर नगला खंगर पुलिस द्वारा पीएसी कंपनी व गोताखोरों की मदद से नहर में महिला की खोजबीन शुरू की थी।

बलरई इलाके में बीवामऊ नहर पुल से गोताखोरों की टीम ने आगे तक बुधवार दोपहर को तलाशा था।

*वेदव्रत गुप्ता