Saturday , September 21 2024

राहुल गांधी पर जमकर बरसे जेपी नड्डा-“दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस पार्टी देश विरोधी गतिविधियों…”

भाजपा अध्यक्ष ने जेपी नड्डा ने बयान जारी कर कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस पार्टी देश विरोधी गतिविधियों में संलिप्त है।

देश द्वारा कई बार नकारे जाने के बाद राहुल गांधी अब देश विरोधी टूलकिट का स्थायी हिस्सा बन गए हैं। देश दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है और जी20 की बैठकें भारत में हो रही हैं तो राहुल गांधी विदेशी धरती पर देश और संसद का अपमान कर रहे हैं।

जेपी नड्डा ने कहा कि राहुल गांधी 130 करोड़ लोगों द्वारा चुनी गई सरकार का अपमान कर रहे हैं। यह गद्दारों को मजबूत करना नहीं है तो क्या है? राहुल गांधी विदेशी धरती पर कहते हैं कि भारत में लोकतंत्र खत्म हो गया है और यूरोप और अमेरिका को हस्तक्षेप करना चाहिए।

जेपी नड्डा ने राहुल गांधी से माफी की मांग करते हुए कहा कि राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए। भारत के स्वतंत्रता के इतिहास में और बड़े से बड़े संकट के समय भी किसी भी भारतीय नेता ने विदेशी ताकतों से भारत सरकार के खिलाफ कार्रवाई की मांग नहीं की थी। यह आजाद भारत के इतिहास का सबसे गंभीर मामला है।