Saturday , October 26 2024

विद्युत कर्मियों की हड़ताल के चलते 11घंटे फेल रही, जसवंत नगर में बिजली

फोटो बरसात के दौरान फॉल्ट होती विद्युत लाइन

जसवंतनगर (इटावा)। विद्युत विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की चल रही हड़ताल के चलते जसवंतनगर के लोगों को भारी खामियाजा भुगतना पड़ा। यहां क्षेत्र की लगातार 11 घंटे तक विद्युत आपूर्ति फेल रही, जिससे लोग शनिवार सुबह पेयजल को भी तरसते देखे गए, क्योंकि नगरपालिका की पेयजल टंकियों से जल आपूर्ति नहीं की जा सकी।

इससे पूर्व गुरुवार दोपहर भी करीब 8 घंटे जसवंत नगर कस्बे की विद्युत आपूर्ति ,33 केवी लाइन के रायनगर और कैस्थ के बीच में खराब हो जाने के कारण फैल रही थी।

इन दिनों यहां के शीतग्रहों में आलू का भंडारण चल रहा है । विद्युत आपूर्ति फेल होने के कारण कोल्ड स्टोर मालिक भी परेशान रहे, क्योंकि आलू भंडारण के दौरान शीतग्रहों के चेंबरों का टेंपरेचर मेंटेन रखना बहुत ही जरूरी होता है। इसके लिए निर्वाध बिजली आपूर्ति नितांत आवश्यक है।

शुक्रवार रात करीब 1बजे मौसम बिगड़ने और अंधड़ आने व पानी बरसने से रायनगर 220 के वी से निकलने वाली जसवंत नगर की 33 केवी लाइन में रात 2 बजे फाल्ट आ गया। इससे यहां के दोनों विद्युत उप केंद्रों से आपूर्ति होने वाली11के वी की लाइनें डेड हो गई।।फिर उपभोक्ताओं तक बिजली आपूर्ति पहुंचना बंद हो गई।जैसे तैसे लोगों ने रात तो काट ली,मगर सुबह7बजे से लेकर 1बजे दोपहर तक बिजली नहीं आई ,तो हायतौबा मच गई।

जसवंतनगर में शनिवार को डीएम की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस भी आयोजित था। इस वजह से कुछ अधिकारियों ने अनौपचारिक रूप से हड़ताली लाइनमेनों को अनौपचारिक रूप से तैयार किया।फिर जाकर 33 के वी की लाइन करीब सवा बजे ठीक हो सकी। इसके बाद ही जसवंत नगर क्षेत्र की करीब11घंटे बाद विद्युत आपूर्ति बहाल हुई। जिन लाइनमैन और अधिकारियों ने शट डाउन और लाइने ठीक की, वह अपना नाम गोपनीय रखने की कह रहे थे, क्योंकि वह अपनी यूनियन के वजह से खौफजदा थे।

*वेदव्रत गुप्ता