Saturday , October 26 2024

संत विवेकानंद पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई प्री-प्राइमरी ग्रेजुएशन सेरेमनी 

फोटो: रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करते संत विवेकानंद के नन्हे मुन्ने

इटावा,26 मार्च। संत विवेकानंद पब्लिक स्कूल, भिंड के नवीन सत्र के शुभारम्भ पर नन्हें मुन्ने लिटिल किड्स की भव्य ग्रेजुएशन सेरेमनी का कार्यक्रम आयोजित हुआ । कार्यक्रम का शुभारंभ मंच पर मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। तत्पश्चात सेरेमनी समारोह में सभी अभिभावकों का स्वागत प्रिंसिपल डॉ सीमा त्रिपाठी एवं डायरेक्टर शशि शेखर त्रिपाठी द्वारा किया गया।प्रिंसिपल डॉ सीमा त्रिपाठी ने सभी अभिभावकों का समारोह में स्वागत करते हुए कहा कि, हम अपनी इस संस्कारशाला में बच्चों को शिक्षा के साथ साथ अच्छे संस्कार भी सिखाते है।

संस्था के चैयरमैन डॉ विवेक यादव ने कहा कि,हम आपको भरोसा दिलाते है कि हम आपके बच्चों को विश्वस्तरीय शिक्षा के साथ साथ भारतीय संस्कारो से भी हमेशा संचित करते रहेंगे।

स्कूल के भव्य मंच पर रंग बिरंगी पोशाकों में सज धजकर आए नन्हें नन्हें बच्चों ने कई परफोरमेंस में शानदार समूह नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया । नर्सरी ग्रुप डांस का निर्देशन मोनिका ने किया जिसमे बच्चों ने बचपन सांग थीम की प्रस्तुति पर राजस्थानी और ब्राजील सोंग्स पर अपनी शानदार प्रस्तुति दी। एलकेजी ट्यूलिप डांस ग्रुप ने शिक्षिका दीपाली के निर्देशन में लॉर्ड गणेशा की स्तुति की सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर लोगों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। एलकेजी डेफोडिल ग्रुप डांस का निर्देशन नेहा ने गुजरती गरबा नृत्य प्रस्तुत कर किय। वहीं यूकेजी ट्यूलिप डांस ग्रुप के बच्चों ने ओल्ड सॉन्ग पर अपनी प्रस्तुति शिक्षिका अंशुल के निर्देशन में दी। यूकेजी डेफोडिल डांस ग्रुप में बच्चों ने देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति शिक्षिका नीतू के निर्देशन में दी। समारोह में ग्रुप डांस में यूकेजी रोज ग्रुप का निर्देशन शिक्षिका दिव्या ने किया जो की माता-पिता के प्यार की थीम पर आधारित रहा, वहीं ग्रुप डांस क्लास फर्स्ट ट्यूलिप ग्रुप ने फ्रीडम फाइटर की प्रस्तुति में शिक्षिका सभ्यता के निर्देशन में सभी लोगों का मन मोह लिया। क्लास फर्स्ट डेफोडिल डांस ग्रुप ने पार्थ प्रिया के निर्देशन में कल्चरल डांस पर प्रस्तुति देकर देश भक्ति के गाने से एकता में अनेकता का संगम हीं मंच पर ला दिया। ग्रुप डांस में क्लास फर्स्ट रोज अनुराधा के छात्रों ने शिक्षा का महत्व जैसे विषय पर नृत्य निर्देशित कर लोगों का मन मोह लिया। ग्रुप डांस क्लास सेकंड ट्यूलिप ग्रुप द्वारा सोनम के निर्देशन में पुराने एडवरटाईजमेंट की यादों पर बेहतरीन प्रस्तुति दी गई। ग्रुप डांस क्लास सेकंड डेफोडिल ने गुरु एवं पेरेंट्स थीम पर दीक्षा के निर्देशन में धमाकेदार प्रस्तुति दी। अंत में ग्रुप डांस में रोज क्लास सेकंड ग्रुप ने माईथोलोजिकल विषय पर दीपा के निर्देशन में शिव तांडव नृत्य पर ग्रुप डांस में धमाकेदार यादगार प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरी।

इसके साथ ही नन्ने मुन्ने यूकेजी के ग्रेजुएट्स को उनकी ग्रेजुएशन सेरेमनी डिग्री मंच पर उनके माता पिता को आमंत्रित कर ससम्मान प्रदान की गई। यह पल अभिभावकों के लिए एक यादगार एवं अविस्मरणी पल था जिसको अभिभावकों की सुविधा के लिए स्कूल के आधिकारिक फेसबुक पेज पर भी प्रदर्शित किया जायेगा।

समारोह के अन्त में डायरेक्टर शशिशेखर त्रिपाठी द्वारा विद्यालय में पधारे सभी अतिथियों सहित समस्त स्कूल स्टाफ का कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विशेष आभार प्रकट किया गया।

*वेदव्रत गुप्ता