Saturday , October 26 2024

गुवाहाटी: भरालुमुख में होने वाली जनसभा को संबोधित करेंगे आप नेता, ये हैं पूरा प्लान

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान रविवार को असम पहुंच रहे हैं। वे गुवाहाटी के भरालुमुख में आयोजित होने वाली एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।

इसे लेकर आप के कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं।  इस दौरान अरविंद केजरीवाल कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कर सकते हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की असम यात्रा, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की चुनौती के बीच हो रही है.

जिसमें हिमंत ने शुक्रवार को ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ‘कायर’ करार देते हुए और विधानसभा परिसर के बाहर उनके खिलाफ बोलने की चुनौती दी।

गुवाहाटी में आम आदमी पार्टी (आप) के मेगा राजनीतिक सम्मेलन से पहले, आप राज्य इकाई ने दावा किया कि ‘दो अप्रैल’ को असम के राजनीतिक इतिहास में सबसे महत्वपूर्ण दिनों में से एक के रूप में चिह्नित किया जाएगा। आप असम के संयुक्त समन्वयक कमल मेधी ने कहा, हमारी पार्टी के सदस्य राज्य में भ्रष्टाचार मुक्त सरकार देखने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं, दो अप्रैल असम की राजनीति के लिए एतिहासिक दिन होगा।