Friday , September 20 2024

रवीना टंडन को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथो मिली इतनी बड़ी उपलब्धि, PM मोदी को किया नमस्कार

फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस रवीना टंडन ने हाल ही में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक्ट्रेस को अपने हाथों से पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया है। रवीना के पद्म श्री से सम्मानित होने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

रवीना टंडन ट्रेडिशनल लुक में दिखीं। ब्लैक ब्लाउज और गोल्डन साड़ी में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत दिखीं। जैसे ही अवॉर्ड देने के लिए एक्ट्रेस का नाम अनाउंस किया गया, एक्ट्रेस ने सबसे पहले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दोनों हाथ जोड़ नमस्कार किया और फिर स्टेज पर गईं। इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक्ट्रेस को अपने हाथों से सम्मानित किया।

अवॉर्ड लेते वक्त रवीना के चेहरे की खुशी देखते ही बन रही है। वह अपने एनजीओ ‘रवीना टंडन फाउंडेशन’ के जरिए गरीब बच्चों को शिक्षा देने का सामाजिक कार्य कर रही हैं।

काम की बात करें तो रवीना टंडन को आखिरी बार सुपरस्टार यश की फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ में देखा गया था। अब वह जल्द ही अपकमिंग फिल्म ‘घुड़चढ़ी’ में नजर आएंगी।