Saturday , October 26 2024

   जसवंत नगर में रविवार को विवाह बंधन में बधेगै पांच जोड़े

जसवंतनगर (इटावा)। सामाजिक संस्था भारत विकास परिषद “समर्पण” शाखा,       जसवंतनगर रविवार को यानि आज निशुल्क सामूहिक विवाह के जरिए 5 जोड़ों को दांपत्य बंधन में  बांधेगा।

आयोजन यहां के कमला वाटिका मैरिज होम में आयोजित है।

    यह जानकारी समर्पण शाखा के अध्यक्ष राजकमल जैन ,सचिव पुनीत कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सोनी तथा प्रांतीय प्रभारी उमाकांत श्रीवास्तव ने देते हुए बताया है कि पिछले कई वर्षों में समर्पण शाखा द्वारा कराये गए आधा दर्जन से ज्यादा सामूहिक विवाह आयोजनों में कुल मिलाकर 56 वर और कन्याओं को दांपत्य बंधन में बांध चुकी है। इस बार के  निशुल्क सरल सामूहिक विवाह समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भारत विकास परिषद उत्तर मध्य क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष मुकेश जैन तथा भाविव इटावा तुलसी शाखा के राम नारायण वर्मा के अलावा रमेश मेहरोत्रा, मुन्ना लाल वर्मा जैसे अतिथि मौजूद रहेंगे। मुख्य वक्ता के रूप में रीजनल सचिव ब्रह्मावर्त प्रांत विवेक कुलश्रेष्ठ तथा रायनगर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अनुज प्रताप सिंह यादव उपस्थित होंगे।
     उन्होंने यह भी जानकारी दी कि यह आयोजन प्रातः 9बजे से आरंभ होगा।  विवाह संबंधी विभिन्न जानकारियां आनंद कुमार गुप्ता और उमाकत श्रीवास्तव से प्राप्त की जा सकती हैं।
*वेदव्रत गुप्ता
____