Friday , September 20 2024

अहीर टोला में गर्भवती महिला फांसी पर लटकी मिली

फोटो: फाइल फोटो  मृतिका रॉक्सी
जसवंतनगर (इटावा)। नगर के मोहल्ला  अहीर टोला में 5 वर्ष पूर्व ब्याही एक 25 वर्षीया गर्भवती युवती का शव साड़ी के फंदे से लटकता मिला है।
    मृतक युवती  की मां  कांति देवी ने  ससुरालियों पर उसकी हत्या कर शव लटकाए जाने का आरोप लगाया है।
     घटना की सूचना पर क्षेत्राधिकारी अतुल प्रधान तथा थाना प्रभारी मुकेश सोलंकी अहीर टोला पहुंच गए हैं । उन्होंने शव का पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई की है। घटनास्थल पर पुलिस ने फॉरेंसिक जांच टीम को भी बुलाया है।
    जानकारी मिली है कि अहीर टोला  निवासी रामपाल सिंह यादव  का विवाह जनकपुर गांव की  रोक्सी यादव पुत्री  राजवीर सिंह  के साथ अप्रैल ,2018 में  हुआ था । उसके पिता ने  शादी  धूमधाम से भरपूर दहेज के साथ की थी।  बाद में रोकसी  ने एक पुत्री को भी जन्म  दिया था, जो अब डेढ़ वर्ष की है। बताया गया है कि मृतका के पेट में 5- 6 महीने का गर्भ भी वर्तमान में पल रहा था।
                      क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी ने पत्रकारों को बताया है  कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि  युवती ने आत्महत्या की अथवा उसकी हत्या  करके शव को फांसी पर लटकाया गया है।
  1. *वेदव्रत गुप्त
_____