Saturday , October 26 2024

जसवंतनगर के जैन विषयों के शोधकर्ता”अच्युतकांत जैन” हुए लंदन रवाना

फोटो :- युवा शोधकर्ता अच्युत कांत जैन
जसवंतनगर(इटावा)। नगर के समाजसेवी शिवकांत जैन के पुत्र व जैन समाज के गौरव व होनहार युवा शोधकर्ता “अच्युत कांत जैन शास्त्री” जैन आध्यात्मिक परंपराओं से संबंधित आयोजित कॉन्फ्रेंस में भाग लेने लंदन रवाना हो गए।
    उन्हे शिक्षा एवं शोध क्षेत्र में एशिया और अफ्रीका के अग्रणी संस्थान एस.ओ.ए.एस यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन ने आमंत्रित किया है।
  गुरुवार सुबह वह  लंदन के लिए नई दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से  रवाना हुए।  वहां वह जैन दर्शन में अपने शोध आलेख की प्रस्तुति करेंगे। उनके शोध आलेख विश्व के भिन्न-भिन्न प्रकाशनो में प्रकाशित होंगे।  कॉन्फ्रेंस में देश-विदेश के अनेक शोधकर्ता सम्मिलित होंगे।
 यह  जानकारी उनके  अग्रज भ्राता एवं  आराध्य  वन स्टॉप सेंटर के प्रोपराइटर आराध्य जैन ने देते बताया है कि अच्युत कांत  वर्तमान में  “लाडनूं राजस्थान, स्थित जैन विश्व भारती यूनिवर्सिटी” में अध्ययन कर जैन दर्शन पर शोध कर रहे हैं। उन्हें वाराणसी, लखनऊ, हरिद्वार, नई दिल्ली  तथा आयुष मंत्रालय की अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंसेस में  व्याख्यान देने के लिए भी बुलाया जा चुका है। उनके लंदन प्रस्थान पर नगर के जैन समाज के अध्यक्ष राजेश जैन, सैफई महोत्सव के प्रबंधक वेदव्रत गुप्ता, लायंस क्लब जसवंत नगर के अध्यक्ष राहुल गुप्ता, भारत विकास परिषद संस्कार के अध्यक्ष श्याम मोहन गुप्ता, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद यादव, चेतन जैन, सुनील जैन, मणिकांत जैन नीरज जैन  फद्दू, संजय जैन, मनोज जैन, निकेतन जैन,अंकुर जैन, विनोद यादव विनय पांडे आदि ने शुभकामनाएं दी हैं।
*वेदव्रत गुप्ता
_____