Saturday , October 26 2024

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी को आज हुआ पूरा एक साल एक्टर ने कहा-“नहीं हूँ अच्छा पति”

एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी को आज पूरा 1 साल हो गया है। फैंस कपल को उनकी शादी की पहली सालगिरह पर शुभकामनाएं दे रहे हैं। रणबीर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर ज्यादा बात नहीं करते हैं।  रणबीर ने आलिया के साथ अपनी शादी को लेकर बात की है।

रणबीर कपूर ने कहा- वह महसूस करते हैं कि वह बेहतर कर रहे हैं, जीवन ऐसा है कि यह कभी भी परफेक्ट नहीं होने वाला है। उन्हें नहीं लगता कि वह एक ग्रेट बेटे, एक ग्रेट पति या एक भाई हैं, लेकिन उनका मानना है कि उनके पास बेहतर बनने की इच्छा है और ये बात वह जानते हैं ये और भी अच्छा है। रणबीर खुद को एक बेहतर पति बनाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।

रणबीर और आलिया ने 14 अप्रैल 2022 को अपने मुंबई के घर वास्तु में एक प्राइवेट वेडिंग की थी। शादी के एक महीने बाद ही आलिया और रणबीर ने अपने माचा-पिता बनने की खबर शेयर कर दी थी। अब ये दोनों एक बेटी के पैरेंट्स हैं।